460001
बैतुल जिला जेल कैंपस में निकला जहरीला कोबरा सांप, सर्वमित्र ने किया रेस्क्यू
Betul, Madhya Pradesh:बैतुल में प्रहरी पद पर पदस्थ युवक बीती रात अपने मकान में पहुंचा और मकान का दरवाजा जैसे ही खोला तो उसे दीवाल के पास एक विशाल कोबरा सांप दिखाई दिया। दरवाजे की खुलने की आवाज सुनते ही मकान के सामने स्थित दीवाल के पास बोरी के पीछे छुप गया। इसके बाद निलेश अहिरवार ने इसकी सूचना सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को दी, सूचना मिलते ही विशाल विश्वकर्मा कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंचा और विशाल कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे अनुकूलित वातावरण में ले जाकर छोड़ दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ मार्च: पुतला दहन और चुनाव आयोग पर सवाल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ’ पैदल मार्च Gandhi चौक से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी रहे मौजूद साथ में पिलानी विधायक पितराम काला भी रहे मौजूद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लगाए गंभीर आरोप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर झुंझुनूं में जिला कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं की ओर से मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ’ के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी के नेतृत्व में गांधी चौक से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शन में उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, पिलानी विधायक पितराम काला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्रित हुए और हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने वोटों की चोरी और हेराफेरी की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी उसकी है। रीटा चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ राज्यों में वोटों को काटकर और कुछ जगह वोट जोड़कर भाजपा को सत्ता में पहुंचाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार वोटों की चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं और अब देश इस मुद्दे को जान चुका है।रीटा चौधरी ने राजस्थान और झुंझुनूं के निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए भी भाजपा पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस के बोर्ड बनने की स्थिति थी, वहां कथित तौर पर पार्षदों पर दबाव बनाया गया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के इस्तेमाल, पार्षदों को उठाने, लॉटरी में हराने तथा उनके परिवारों को डराने-धमकाने के आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि वोट प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और संविधान ने यह अधिकार दिया है। सत्ता के कथित दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की। बाइट : रीटा चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक0
0
Report
रेंजर हत्या के बाद छोटीसादड़ी में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी में रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने भारी जाप्ते के साथ छोटीसादड़ी से लेकर मामले से जुड़े आरोपियों के गांवों तक फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने इस दौरान कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया और आमजन से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च की शुरुआत छोटीसादड़ी से हुई, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग का दल स SukkaD... तथा मोहनपुरा तलाई क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ पहुंचे। मौके पर जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर से खनन गतिविधियां चलने की जानकारी सामने आई थी। वाहनों को रोकने के दौरान विवाद हुआ और एक डंपर मौके से निकल गया। रेंजर ने बाइक से डंपर का पीछा किया। घाटीवाले बालाजी मंदिर मार्ग पर डंपर की टक्कर से रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंपर और अवैध खनन में इस्तेमाल जेसीबी को जब्त किया। 26 सितंबर को पुलिस ने आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा बावरी को घोसुंडी के जंगल से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.0
0
Report
एशियाई खेल 2026 में पिंकी बलहारा ने ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रचा
भारतीय महिला कुराश खिलाड़ी पिंकी बलहारा ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) अपने नाम किया है। पिंकी बलहारा दक्षिण दिल्ली के नेब सराय की रहने वाली हैं और उनका परिवार पहले से कई पुरस्कार जीत चुका है। बड़े भाई ने बहन को सपोर्ट किया और मेहनत से लगातार एक के बाद एक जीत हासिल की। पिंकी ने एशिया गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन किया है। परिवार के अनुसार पिंकी काफी जिद्दी हैं और चोटों के बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी।0
0
Report
Advertisement
परबतसर में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीभगवान बंग का भव्य स्वागत
Didwana, Rajasthan:परबतसर के माहेश्वरी पंचायत परबतसर के तत्वावधान में माहेश्वरी भवन में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीभगवान बंग एवं पार्षद रामावतार राठी के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीभगवान बंग, पार्षद रामावतार राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय राठी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामस्वरूप मोदी एवं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विष्णु मानधनिया का समाजबंधुओं की ओर से स्वागत किया गया। पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परबतसर के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी योग्य एवं अनुभवी व्यक्ति को मिली है। उन्होंने आशा जताई कि श्रीभगवान बंग इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।0
0
Report
हरियाणा में आज से धान खरीद शुरू: मंत्री रणबीर गंगवा का मंडी दौरा
Hisar, Haryana:हरियाणा में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है, जिसका किसान लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार, बरवाला, उकलाना और हांसी की मंडियों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। हिसार में बाजरा और मूंग की अच्छी बिक्री को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि बायोमेट्रिक प्रणाली पहले की तरह ही लागू रहेगी। दौरे के दौरान Zee Media ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से एक्सक्लूसिव बातचीत की तो उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र एजेंसी है और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा न होने के कारण वह केवल लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाज़ी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह हुड्डा, शैलजा और रणदीप के गुटों में बंटी हुई है।0
0
Report
फरीदाबाद में डीडीसीएमसी-दिशा की बैठक शुरू, प्रगति समीक्षा होगी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में ई दिशा की बैठक हुई शुरू डीडीसीएमसी-दिशा की बैठक फरीदाबाद। जिले में विकास कार्यों और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (डीडीसीएमसी-दिशा) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल के कक्ष संख्या 603 में हो रही है। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री एवं डीडीसीएमसी-दिशा के चेयरपर्सन कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे। बैठक में जिले में चल रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा किए जाने की संभावना है। अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति, कार्यों की प्रगति और लंबित मामलों को लेकर जानकारी ली जाएगी।0
0
Report
Advertisement
शहपुरा के मेन मार्ग पर जलभराव, नगर परिषद पर नाली बनाने में चूक का आरोप
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले के शहपुरा में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे का मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। बारिश होते ही सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद द्वारा सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर तो बना दिए , लेकिन सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं कराया । नतीजा यह है कि बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है और मुख्य मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है। अब सवाल यह है कि जब सड़क के बीच डिवाइडर बन सकता है, तो बारिश के पानी की निकासी के लिए नाली क्यों नहीं बनाई गई? ऐसे में सवाल यह है कि निर्माण के दौरान जल निकासी की व्यवस्था का ध्यान क्यों नहीं रखा गया? और नाली निर्माण नही होने से सड़क पर पानी और कीचड़ नजर आ रहा है? शहपुरा के इस मुख्य मार्ग की बदहाली आखिर कब दूर होगी| फिलहाल नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं0
0
Report
बगहा में तटबंध टूटने से भारी बाढ़, किसानों को मुआवजे की मांग
Bagaha, Bihar:LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- WT GROUN REPORT VISUAL BYTE PIC ANCHOR- नेपाल से निकलने वाली नारायणी नदी के जलस्तर में इजाफा क्या हुआ कि निचले इलाकों में तबाही मच गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं तटबंधों की जिसके सतत निगरानी को लेकर विभाग पहले से अलर्ट था। सरकारी और प्रशासनिक स्तर पर 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके चंपारण तटबंध पर खैरटवा में अभी हमारी मौजूदगी है, जहाँ आप देख सकते हैं कि किस तरह से बांध दरकने के बाद एकाएक टूट गया है। और यही वजह है कि यहां जो आसपास के इलाके हैं, भारी तबाही मची है। खेतों की ओर पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है, वहीं कई गांवों में भी गंडक नदी का पानी तेजी से घुस रहा है, जिसके चलते परेशानी बढ़ी है। दरअसल नेपाल से नारायणी गंडक नदी में छोड़े गए पानी और नदी के जलस्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी से बगहा के खैरटवा में चंपारण तटबंध का एक बड़ा हिस्सा दरककर टूट गया। पानी का तेज़ प्रवाह नहीं झेल सकें बांध टूटने से गंडक नदी का पानी भीषण बहाव के साथ निचले इलाकों और गाँवों की तरफ रुख कर चुका है। खेतों में लहलहा रही धान और गन्ने की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं, जिससे क्षेत्र में अफ़रा-तफ़री और तबाही का माहौल है। निगरानी के नाम पर लापरवाही औऱ अफ़सरों समेत संवेदको की शह पर हादसा होने का आरोप है। क्योंकि जल संसाधन विभाग द्वारा 24 घंटे निगरानी के दावों की धज्जियाँ उड़ाते हुए स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। स्थानीय लाल बाबू यादव, इज़हार सिद्दीकी समेत विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा नें कहा है की यह हादसा एकाएक नहीं हुआ है। यहाँ रात में न कोई ठेकेदार था, न कोई गार्ड और न ही प्रकाश / रौशनी की कोई व्यवस्था थी। 20 मिनट तक गाँव वाले खुद बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुँचा। जहाँ रोशनी की ज़रूरत थी वहाँ अंधेरा था। यह पूरी तरह से अफ़सरों और ठेकेदारों की लापरवाही औऱ साज़िश का नतीजा है। लगभग 30 से 40 फीट चौड़ाई में बांध कट चुका है। पिछले साल भी इसी तरह बांध टूटा था और एक अधिकारी पर गाज गिरी थी, लेकिन इस बार भी कोई सबक नहीं लिया गया।"ग्रामीणों के मुताबिक दिन में थोड़ा-बहुत काम दिखाकर इतिश्री कर ली गई। जैसे ही शाम हुई, पूरा अमला गायब हो गया। अगर विभाग और उसके कर्मचारी मुस्तैद रहते तो आज यह नौबत ही नहीं आती। हमारी आँखों के सामने गन्ने और धान की फसलें तबाह हो गईं, लिहाजा अब हमारे जीवन-यापन पर संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है की तटबंध टूटने से चंदलपुर, रतवल, पतिलार और सिंगारी जैसे गाँवों में पानी तेज़ी से घुस रहा है और बाढ़ का ख़तरा मँडराने लगा है। ग्रामीणों के मुताबिक पानी अब नेशनल हाईवे (NH) की दिशा में भी बढ़ रहा है। इसके अलावा, बथवरिया के टेसरहिया में भी तटबंध दरकने की ख़बरों से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इधर घटना के बाद प्रशासन द्वारा जेसीबी और बालू से भरी बोरियों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू कराया गया है। हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि केवल कागज़ी दावों से काम नहीं चलेगा। उन्होंने माँग किये हैं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जाँच कराई जाए, दोषी अधिकारियों औऱ ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। बताता दें कि खैरटवा के बाद बथवरिया के टेसरहिया में भी एक बांध दरकने की खबर पर हड़कंप मचा है। यहीं वज़ह है की डीएम औऱ SDM के साथ मौके पर मौजूद बगहा SP राजेश कुमार नें संवेदना जाहिर क़र दावा किया है की प्रशासन की पूरी कोशिश है लोगों को दिक्क़तें न हों। wt इमरान अजीज, ज़ी मीडिया, बगहा बाइट - इज़हार सिद्दीकी, स्थानीय ग्रामीण, पिंक शर्ट पहने बाइट - लालबाबू यादव, चश्मदीद, सफ़ेद गमछी ओढ़े बाइट - सुरेंद्र कुशवाहा, विधायक वाल्मीकिनगर, सफ़ेद टी शर्ट पहने बाइट - राजेश कुमार, एसपी बगहा यूनिफॉर्म में0
0
Report
राजस्थान पुलिस की संगीता चौधरी ने नेशनल टंबलिंग चैंपियनशिप 2026 में कांस्य जीता
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस की खिलाड़ी संगीता चौधरी ने सीनियर राष्ट्रीय टम्बलिंग जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2026 में जीता कांस्य पदकराजस्थान पुलिस में पिछले 5 वर्षों से सेवा दे रहे खेल प्रतिभा संगीता चौधरी ने बेंगलुरु में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय टम्बलिंग जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक बेंगलोर में किया गया संगीता चौधरी की इस उपलब्धि पर राजस्थान पुलिस के स्पोर्ट्स कोटा कि खेल अधिकारी रामनिवास बिश्नोई (ASP) राजस्थान जिम्नास्टिक संघ के सचिव परमेश्वर प्रजापत व अध्यक्ष कान सिंह राठौड़ ,कोच विशाल दीप भवानी सिंह खंगारोत ,शुभम् शर्मा उनके परिवार, साथी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और भारतीय सेना से मिले सहयोग को दिया।0
0
Report
Advertisement
भजनलाल शर्मा का झालावाड़ दौरा: कोलाना एयरपोर्ट पर संगठनों से बातचीत
Jhalawar, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज मंगलवार को झालावाड़ दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर ढाई बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोटा से झालावाड़ के कोरोना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग द्वारा भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी के तहत जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया कोलाना एयरपोर्ट पहुंचे और मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ता संवाद तथा बैठक के बाद प्रस्थान तक के कार्यक्रमों को लेकर अंतिम तैयारी का जायजा लिया। तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 2:35 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झालावाड़ के कोलाना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 से 4:45 तक एयरपोर्ट पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं से के साथ संगठनात्मक बैठक कर विकास कार्यों का फीड बैक तथा पंचायत चुनाव की रणनीति तय करेंगे। संगठनात्मक बैठक और कार्यकर्ता संवाद को लेकर एयरपोर्ट परिसर के भीतर ही एक विशाल शामियाना तैयार किया गया है। जहां भाजपा के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता गण मुख्यमंत्री से संवाद कर दिशा निर्देश प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यकर्ता संवाद के बाद शाम 5:00 बजे विशेष विमान द्वारा अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के झालावाड़ आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी खास सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट परिसर में चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी।0
0
Report
झुंझुनूं खेतड़ी में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र के निजामपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिला। सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 27 वर्षीय फैजान पुत्र शराफत अली के रूप में हुई। जो यूपी के अमरोहा जिले के मैंढो गांव का रहने वाला था। फैजान निजामपुर मोड़ स्थित राज रॉयल हेयर सैलून में काम करता था। वह करीब एक साल से यहां काम कर रहा था। करीब दो माह पहले ही वह अपने घर से वापस खेतड़ी आया था। रात को साथी को छत पर सोने की बात कहकर गया था। सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवक की छत से गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्म रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। परिजनों के खेतड़ी पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएसपी राजेंद्र सिंह बुरड़क ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।0
0
Report
मेरठ के मस्जिद मामले में गुलाम मोहम्मद का बड़ा भाईचारा संदेश
Meerut केसरगंज मस्जिद प्रकरण पर आरएलडी विधायक गुलाम मोहम्मद का बयान धार्मिक सौहार्द को किसी कीमत पर बिगाड़ने नहीं देंगे हमारा आपस का भाईचारा कायम रहे यह हमारा संवैधानिक कर्तव्य भी दोनों समुदाय के लोगों से अपील झगड़ा ना करें ना विवाद पैदा करें पूजा और इबादत का काम अपने-अपने स्थान पर करें बाइट गुलाम मोहम्मद विधायक0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: गोपाल राय के आरोपों पर राजनीतिक घमासान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: GOPAL RAI (AAP) on alleged assault on Delhi Police head constable; Delhi Government's pollution control measures; Sir and Rahul Gandhi's voter list allegations. बात एक बूथ की नहीं है. पूरे देश में साफ हो चुका है कि SIR के नाम पर लोकतंत्र की हत्या हुई है0
0
Report
वाराणसी में गंगा का उफान: 84 घाट डूबे, मंदिर जलमग्न
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप, गंगा नदी के उफान से तटीय इलाकों और घाटों पर बढ़ी मुश्किलें。 • गंगा का जलस्तर 3 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार बढ़ रहा है。 • वाराणसी में गंगा का मौजूदा जलस्तर 68.30 मीटर दर्ज किया गया है。 • वाराणसी में खतरे का निशान 70.26 मीटर पर है; फिलहाल गंगा चेतावनी बिंदु के करीब बह रही हैं。 • उफान के कारण वाराणसी के सभी 84 घाटों की सीढ़ियां पूरी तरह पानी में डूब चुकी हैं。 • जलभराव की वजह से एक घाट से दूसरे घाट का आपसी पैदल संपर्क पूरी तरह से कट गया है。 • घाट किनारे स्थित कई छोटे-बड़े और प्राचीन मंदिर जलमग्न हो चुके हैं。 • शीतला घाट पर स्थित मां शीतला मंदिर जल में भरा पानी मंदिर को किया गया बंद。 • पितृपक्ष के दौरान श्रद्धालु और दर्शनार्थी मजबूरन डूबी हुई सीढ़ियों और ऊपरी हिस्सों में स्नान कर रहे हैं。 • घाटों पर जगह न होने के कारण पुरोहित श्रद्धालुओं को आसपास की गलियों में ले जाकर पितृ तर्पण करा रहे हैं。 • बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटीय इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नावों के संचालन व श्रद्धालुओं की आवाजाही पर सतर्कता बरती जा रही है。0
0
Report
बाराबंकी: 350 साल पुरानी समाधि नदी में समा गई, गांव और धरोहर खतरे में
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में 350 साल पुरानी समाधि सरयू में समाई, खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर बह रही नदी सरयू नदी ने बाराबंकी में एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी और तेज बहाव के चलते नदी खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। रामनगर क्षेत्र का हेतमापुर गांव लगातार भीषण कटान की चपेट में है। नदी का बढ़ता जलस्तर अब गांव की आबादी के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी खतरा बन गया है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे हेतमापुर गांव में बाबा नारायण दास मंदिर के सामने स्थित करीब 350 साल पुरानी समाधि देखते ही देखते सरयू में समा गई। ग्रामीणों के मुताबिक कटान इतनी तेज थी कि समाधि कुछ सेकेंडों में नदी के तेज बहाव में विलीन हो गई। इससे पहले इसी गांव में करीब 150 साल पुरानी मस्जिद भी सरयू की कटान का शिकार होकर नदी में समा चुकी है। हेतमापुर में सरयू की कटान लगातार गांव की ओर बढ़ रही है। अब तक तीन दर्जन से ज्यादा मकान नदी में बह चुके हैं, जबकि कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। नदी के लगातार बढ़ते दायरे को देखते हुए ग्रामीण अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं। गांव में रहने वाले लोगों के बीच हर पल घर और जमीन नदी में समा जाने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का बहाव लगातार गांव की तरफ बढ़ रहा है। कटान की रफ्तार इतनी तेज है कि देखते ही देखते जमीन का बड़ा हिस्सा नदी में समा रहा है। ऐसे में लोग अपने घरों को बचाने की कोशिश के साथ-साथ सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जुटे हैं। नदी इस समय खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और जलस्तर में करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी बताई जा रही है। इससे रामनगर, रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। निचले इलाकों में रहने वाले परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। खेत, रास्ते और आबादी के आसपास पानी फैलने से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर और आबादी को बचाने के लिए कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और उनकी हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
