460001
बैतूल के आमला खारी में व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के आमला खारी गांव में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे तुरंत बैतूल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरावती के केंद्रीय जेल में पोळा उत्सव की धूम: बैलों के पूजन से माहौल बना
Amravati, Maharashtra:अमरावतीच्या मध्यवर्ती कारागृहात बैलपोळ्याची लगबग; बंदीजन करत आहे सर्जा-राजांची मनोभावे सजावट, बंद्यांच्या कारागृहात म्हणून दाखवल्या झडत्या अँकर :- शेतकऱ्यांचा सण म्हणून पोळा सनाची ओळख आहे. त्यामुळे दरवर्षी शेतकरी पोळा सण उत्साहात साजरा करत असतात. शेतकऱ्यांना आपला हक्काचा पोळा सण मोठ्या उत्साहात साजरा होत आहे. असं असलं तरी अमरावतीच्या मध्यवर्ती कारागृहात मात्र पोळा सणाची जोरदार तयारी सुरू आहे. आज पहाटेपासूनच कारागृहातील बंदी जणांनी आपल्या बैलांना स्वच्छ धुऊन त्यांना चारा चारण्यासाठी नेले होते. कारागृह प्रशासनाची वीस एकर शेती आहे. आणि या शेतीची मशागत या बैला द्वारे केली जाते. जवळपास सहा बैल कारागृह प्रशासनाने जवळ आहे. त्यामुळे दरवर्षी पोळा सणाला या बैलाचे पूजन करून त्यांच्या विषयी कृतज्ञता व्यक्त केली जाते. कारागृह प्रशासना कडे गाई, बैल, आणि 87 शेळ्या व इतर जनावरे असून या माध्यमातून कारागृहाची शेती केली जाते. दरम्यान आज दरवर्षीप्रमाणे ही पोळा सण या कारागृहात साजरा केला जात आहे. याचा आढावा घेतला आहे आमचे अमरावतीचे प्रतिनिधी अनिरुद्ध दवाळे यांनी.0
0
Report
पिंपरी चिंचवड़ के गणपति मंडलों पर पुलिस की चेतावनी: डीजे पर कड़ाई लागू
Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:पिंपरी चिंचवड़ के गणेश प्रतिमाओं के मंडलों को पुलिस ने चेतावनी दी है। डीजे की ध्वनि तेज नहीं कर सकी इसके लिए पुलिस ने बाध्यताएं लगाई हैं। गणेशोत्सव के दौरान अगर आवाज़ की सीमा पार हुई, तो डीजे मालिक-चालक के साथ मंडल के अध्यक्ष और पदाधिकारियों पर अपराध दर्ज किया जाएगा, साथ ही डीजे और मिक्सर जप्त किए जाएंगे। दहीहंडी अवसर पर भी मंडलों पर कानूनी कार्रवाई की गई। 音 डीजे की ध्वनि 31 मंडलों के लिए समस्या बनी है और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई संभव है। गणेशोत्सव में सीमा पार करने वाले मंडलों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।0
0
Report
दूदू में नगरपालिका चेयरमैन चुनाव: सियासी गणित तेज, बूथों पर मुकाबला गर्म
Dudu, Rajasthan:दूदू फागी में वोटिंग के बाद अब सिर्फ एक ही चर्चा - कौन बनेगा नगरपालिका चेयरमैन..? वोटिंग के बाद बदला सियासी गणित, बूथों पर बंपर मतदान ने प्रत्याशियों के दिल की बढ़ाई धड़कने। कोई जीत का दावा कर रहा, तो कोई चेयरमैन के दावेदारों की बता रहे हैं हार। चाय की थड़ी हो या बस स्टैंड, हर जगह EVM में कैद सियासी गणित का लगा रहे जोड़तोड़। दिग्गजों की खामोश और निर्दलीय प्रत्याशी की मुस्कान से कार्यकर्ताओं में छाई बेचैनी। 14 सितंबर के फैसले का हैं सबको इंतजार, चर्चाओं का बाजार गर्म।0
0
Report
Advertisement
हिनौता में जर्जर मकान गिरा; दो महीने की बच्ची और 15 साल की ननद मौत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले के हिनौता थाना क्षेत्र में एक जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से एक दो महीने की बच्ची और 15 साल की किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिला को कल रात जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया। महिला के पेट और पैरों में गंभीर चोटें हैं। घटना उस समय हुई जब महिला घर में सो रही थी तभी जर्जर मकान ढह गया। हादसे में उसकी 2 महीने की बच्ची और 15 साल की ननद मलबे में दबकर मौत हो गई। परिजन केवल घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर के मुताबिक महिला की हालत पहले से बेहतर है और उसका इलाज जारी है। वही घटना की सूचना लगते ही चंदला सीट के विधायक और राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के इलाज की जानकारी ली और पीडित परिवार तत्काल पचास हजार की मदद दी।0
0
Report
बड़वानी में तेज पिकअप ने बाइक पर पलटा; 11 वर्षीया बच्ची की मौत
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार सब्जी से भरा पिकअप वाहन बाइक पर पलटा पिकअप के नीचे दबने से 11 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत, पिता गंभीर रूप से घायल हादसा बुधवार रात का बताया जा रहा है अंजड़ थाना क्षेत्र के फत्यापुर गांव के पास चकेरी-ठीकरी मार्ग पर मंडवाड़ा की ओर से सब्जियों से भरा लोडिंग पिकअप वाहन मंडी की तरफ जा रहा था इसी دوران तलवाड़ा डेब निवासी जितेंद्र प्रजापत अपनी 11 वर्षीय बेटी इशिका के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बाइक सवार पिता-पुत्री पर पलट गया। हादसे में दोनों वाहन और सब्जियों के नीचे दब गए घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को वाहन और सब्जियों के नीचे से बाहर निकाला लेकिन हादसे में 11 वर्षीय इशिका की मौके पर ही मौत गई वहीं गंभीर रूप से घायल पिता जितेंद्र प्रजापत को प्राथमिक उपचार के लिए तलवाड़ा डेब के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां से उन्हें बड़वानी रेफर किया गया है फिलहाल जितेंद्र का बड़वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है वहीं पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है कार्यवाही जारी है0
0
Report
टांगरगांव स्टील प्लांट के एमओयू निरस्तीकरण से ग्रामीणों को राहत
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर के कांसाबेल विकासखंड के टांगरगांव में बनने वाले स्टील प्लांट को लेकर लंबे समय से ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इसी दौरान गांव में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप को लेकर चिंतित सैकड़ों ग्रामीण स्टील प्लांट की आशंका जताते हुए कलेक्टरेट पहुंचे। ग्रामीणों को आशंका थी कि पेट्रोल पंप स्टील प्लांट का हिस्सा है और पेट्रोल पंप के बाद स्टील प्लांट की स्थापना तो नहीं की जा रही है। इस आशंका को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल चार सदस्यीय दल ने कलेक्टर रोहित व्यास से मुलाकात कर पूरे मामले पर चर्चा की। कलेक्टर ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि टांगरगांव में प्रस्तावित स्टील प्लांट को लेकर हुआ एमओयू निरस्त किया जा चुका है। कलेक्टर से चर्चा के बाद ग्रामीणों ने स्टील प्लांट के एमओयू के निरस्तीकरण से संबंधित आदेश की कॉपी भी देखी। आदेश की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल नजर आया। कलेक्ट्रेट से बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिंदाबाद के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व में भी ग्रामीणों को टांगरगांव में स्टील प्लांट नहीं खोले जाने को लेकर आश्वस्त किया था।0
0
Report
Advertisement
हरपालपुर स्टेशन पर सीट के लिए यात्रियों में मारपीट, भीड़ वाले जनरल डिब्बे में हंगामा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के हरपालपुर स्टेशन पर यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। ट्रेन में पहले से ही भारी भीड़ थी। हरपालपुर स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी, जनरल डिब्बे में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी मच गई। सीट पकड़ने को लेकर दो यात्रियों में कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को सांस लेने तक की जगह नहीं मिल रही थी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है लेकिन ट्रेनों में बोगियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। रेलवे सुरक्षा बल ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।0
0
Report
श्यामरजक का नीतीशपुर नामकरण प्रस्ताव पर बड़ा बयान, शराबबंदी जारी रहेगा
Patna, Bihar:पूर्व मंत्री और जदयू के वरिष्ठ विधायक श्यामरजक ने बख्तियारपुर का नाम चेंज कर नीतीशपुर रखे जाने की मांग पर कहा: क्या नीतीश कुमार का नाम पर कोई जगह का नाम चेंज कर दिया जाए यही नीतीश कुमार है. नीतीश कुमार हमारा राष्ट्रीय नेता है इसलिए इन सब चीजों में हमारी पार्टी का कोई विश्वास नहीं है. श्याम रजक ने तेजस्वी यादव को नसीहत दी है कहा तेजस्वी यादव जी अपने धान में से 10% धन निकालकर बाढ़ पीड़ितों के लिए जाए और कम से कम उनको सहायता करें आप जा रहे हैं आज बाढ़ पीड़ितों के बीच हमारे कहने पर आपको धन्यवाद लेकिन अपने धन से लेकर जाइए और अपने धन से बाढ़ पीड़ितों की सहायता कीजिए और यह भी देखिए की सरकार ने वहां क्या-क्या इंतजाम किया है. श्याम रजक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी किस बयान पर की शराबबंदी कानून से 20000 करोड़ का घाटा है लेकिन फिर भी यह जारी रहेगी उन्होंने कहा बिल्कुल यह जारी रहेगी महात्मा गांधी के बातों को सुनिए और समझिए जो लोग शराबबंदी कानून उठाने की बात कर रहे हैं हम उनसे पूछना चाहते हैं कि क्या समाज को बर्बाद करना चाहते हैं समाज को मनाने का कम कीजिए बिहार में कुछ भी होगा घटक कितना भी होगा लेकिन शराबबंदी कानून जारी रहेगा. अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच बढ़ रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल कोई भी बात नहीं है हमारे पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार होंगे हम लोगों को जीतेंगे पार्टी आलाकमान पूरे मामले को देख रही है कोई भी विवाद नहीं है.0
0
Report
श्याम रजक ने नीतीशपुर नाम बदले पर राजनीति से इनकार; शराबबंदी जारी रहेगा
Patna, Bihar:पूर्व मंत्री और जदयू के वरिष्ठ विधायक श्याम रजक ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की मांग पर कहा कि जदयू नाम बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करती उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे राष्ट्रीय नेता हैं, लेकिन उनके नाम पर किसी जगह का नाम बदलना जरूरी नहीं है। श्याम रजक ने तेजस्वी यादव को बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर नसीहत दी उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच जा रहे हैं, इसके लिए धन्यवाद, लेकिन उन्हें अपनी संपत्ति का 10 फीसदी हिस्सा निकालकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए, वहीं, शराबबंदी से 20 हजार करोड़ रुपये के नुकसान के मुख्यमंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि नुकसान कितना भी हो, बिहार में शराबबंदी कानून जारी रहेगा। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच बढ़ते विवाद पर श्याम रजक ने कहा कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है, उन्होंने स्पष्ट किया कि नीरज कुमार ही पार्टी के उम्मीदवार होंगे और पार्टी आलाकमन पूरे मामले को देख रहा है।0
0
Report
Advertisement
सासाराम BSAP महिला बटालियन चालक हवलदार करंट लगने से मौत
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के BSAP महिला बटालियन में कार्यरत चालक हवलदार की करंट लगने से मौत हो गई है। बता दे कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला बटालियन सासाराम के परिसर में यह घटना हुई है। मृतक लाल साहब सिंह कैमूर जिला के कुदरा के सिसवार थाना क्षेत्र के भव पोखर गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि आज सुबह जब लाल सिंह यादव महिला बटालियन के परिसर में अपनी सरकारी गाड़ी को धो रहे थे। इस दौरान बिजली के मोटर से प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। बता दे की आनन-फान में लोग उन्हें सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उससे पहले लाल साहब सिंह की मौत हो चुकी थी।0
0
Report
खूंटी में नकाबपोश नक्सलियों ने पेट्रोल पंप पर गोली चलाई, 10 लाख रंगदारी मांगी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - गोलीबारी कर पीएलएफआई ने पर्चा फेंककर 10 लाख की लेवी मांगी। खूंटी जिले के मुख्य चौराहे भगत सिंह चौक में देर रात गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें नकाबपोश दो नक्सलियों ने अमित पेट्रोल पम्प में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया और पीएलएफआई का पर्चा फेंककर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। इसके बाद से खूंटी शहर में दहशत का माहौल है। घटना के बाद खूँटी सीडीपीओ मंगल सिंह जामूदा थाना प्रभारी सहित अनेक पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी प्राप्त किया । जिसमें गोली का एक खोखा बरामद किया गया है। फेंके गए पीएलएफआई के पर्चे में 10 लाख रुपया सहयोग के रूप में मांगने की बात लिखी गई है। अमित साहू कर पेट्रोल पंप के मालिक के साथ कई बसों का मालिक और स्थानीय ठेकेदार भी है। जिसने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए डीजीपी से भी गुहार लगाई है। अमित साहू ने बताया कि रात की घटना है इसमें दो नकाबपोश मोटरसाइकिल में आए और गोली चलाएं साथ में 10 लाख रुपए यह रंगदारी की मांग भी की गई है। यह पीएलएफआई नक्सली संगठन का जोनल कमांडर राजेश यादव के द्वारा किया गया है। जो पहले भी रंगदारी की मांग कर चुका है। वहीं उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा उनके घरों में भी गोलीबारी की घटना को अंजाम पहले भी दिया गया है और उनके बस भी आग लगाया जा चुका है। इस प्रकार कई बार उनके यहां अटैक भी हुआ है इसलिए उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत सीधे डीजीपी से भी करेंगे।0
0
Report
2027 में बहुमत की सरकार: बहुजन आंदोलन की दिशा
Noida, Uttar Pradesh:ईशान आंनद ने मायावती की पोस्ट को repost किया बहुजन आंदोलन किसी व्यक्ति या परिवार से नहीं, बल्कि त्याग, संघर्ष और विचारधारा से आगे बढ़ता है। निजी व पारिवारिक स्वार्थ से ऊपर उठकर संगठन और मिशन के हित को सर्वोच्च रखना ही बाबा साहेब और मा. कांशीराम जी के सपनों को साकार करने का मार्ग है। 2027 में बहुमत की सरकार–लक्ष्य सर्वोपरि。0
0
Report
Advertisement
देवली जंगल में युवक की लाश, पोस्टमार्टम की तैयारी
Tonk, Rajasthan:देवली शहर के प्रताप कालोनी के पास जंगल में मिली युवक की लाश, लाश मिलने की सूचना पर देवली थाना पुलिस पहुँची मौके पर, देवली थानाधिकारी प्रीति रत्नु मय जाब्ते के पहुँचे मौके पर, मृतक की पहचान युवक मस्तराज मीणा निवासी सांवतगढ़ थाना देवली के रूप में, युवक के परिजन पहुंचे मौके पर, युवक बताया जा रहा नशे का आदि, मौके पर FSL टीम को भी बुलवाया गया, शव का पोस्टमार्टम के बाद किया जाएगा सुपुर्द0
0
Report
घड़साना में किसानों की बड़ी सभा, छह माह रेगुलेशन और मुआवजे की मांग
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आज धान मंडी के शैड के नीचे खेत बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी किसान सभा आयोजित होगी। घड़साना क्षेत्र के साथ रावला, अनूपगढ़, खाजूवाला, 365 हेड सहित आसपास की मंडियों से किसानों के पहुंचने की संभावना है। संघर्ष समिति के कोर्डिनेटर हरसूख चौधरी ने बताया की 10 से 15 हजार किसान जुट सकते हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में छह माह का रेगुलेशन जारी करना, मूंग फसल खराबे का मुआवजा तथा अनूपगढ़ शाखा को रिजर्व करना शामिल है। सभा के बाद तहसील कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की तैयारी है। किसानों के समर्थन में घड़साना बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा और व्यापारियों ने आंदोलन को समर्थन दिया है। आंदोलन के 2004 जैसे बड़े किसान आंदोलन का रूप लेने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
नवलगढ़ निकाय चुनाव: भाजपा- कांग्रेस प्रत्याशी बाड़ाबंदी के साथ आगे, 14 सितम्बर को परिणाम
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़ में निकाय चुनाव के प्रथम चरण में मतदान संपन्न होने के साथ ही नवलगढ़ में भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए अलग-अलग बसों से सुरक्षित स्थानों के लिए रवाना किया। भाजपा और कांग्रेस की ओर से दो-दो बसों में प्रत्याशियों को ले जाया गया। मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों को बसों में बैठाकर रवाना किया गया। इस दौरान दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। निकाय चुनाव के दौरान नवलगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतदान के बाद अब दोनों ही दल अपने-अपने बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं। प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी को चुनाव परिणाम से पहले राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। मतदान संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद है। 14 सितंबर को होने वाली मतगणना के बाद ही नवलगढ़ नगर पालिका में किस दल का बोर्ड बनेगा, यह स्पष्ट होगा। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने में जुटे हैं और चुनाव परिणाम तक राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
