460001
साकादेही में घर में घुसा विशाल कोबरा सांप
Betul, Madhya Pradesh:ग्राम साकादेही में एक घर में विशाल कोबरा सांप घुस गया, जिसे किचन की छत पर छुपा पाया गया। सर्पमित्र ने काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह सांप अत्यंत जहरीला था और इसके डसने के 45 मिनट के भीतर जान जाना संभव थी। गनीमत यह रही कि सांप ने किसी को नहीं डसा और बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर में डीसीएम-कंबाइन हादसा: चालक की मौत, जाम के कारण यातायात प्रभावित
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में भीषण सड़क हादसा, धर्मपुर बाईपास पर तेज रफ्तार डीसीएम सड़क पर चल रही कंबाइन में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के कैबिन में चालक फंस गया और मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. हादसे के कारण धर्मपुर बाईपास पर यातायात प्रभावित रहा और करीब आधे घंटे के लिए जाम लगा रहा. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है और आगे की जानकारी का इंतजार है.0
0
Report
मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी की अपील: धरना से दूरी रखें, हिंसा न हो
Bareilly, Uttar Pradesh:10 अक्टूबर को जंतर-मंतर दिल्ली पर होने वाले काकरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन से मुसलमानों को दूर रहने की अपील की गई है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि धरना प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का अधिकार है, मगर हिंसा करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। मैं तमाम मुस्लिम नौजवानों से अपील करता हूं कि काकरोच जनता पार्टी के होने वाले धरना प्रदर्शन से दूरी बनाए और भाग न लें। क्योंकि गत दिनों हुए धरना प्रदर्शन में हिंसा भड़की थी, जिन चंद मुसलमानो ने शिरकत की थी उनको बाद में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसी तजरवे की बुनियाद पर दिल्ली के नौजवानों और खास तौर पर दिल्ली के सटे हुए जनपदों में रहने वाले और काम करने वाले नौजवानों को कह रहा हूं वो हरगीज हरगीज जंतर मंतर न जाएं। धरना देना और अपनी आवाज बुलंद करना हमारा संविधानीक अधिकार है। ये चीजें उसी वक्त तक सही रहती हैं, जब तक एहतजाज शांति पूर्वक हो, अगर एहतजाज अशांति में बदल जाएं तो फिर उसका कोई महत्व नहीं रह जाता। मुस्लिम नौजवान इस तरह के धरना प्रदर्शन से अपने आप को अगर रखें।0
0
Report
उन्नाव में ट्रांसफार्मर के पास पानी में करंट, 11 वर्षीय बच्चे की मौत
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज । उन्नाव - ट्रांसफार्मर के पास भरे पानी में करेंट उतरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत । घर के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास लकड़ी बीनते समय हुआ हादसा । परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप । करेंट लगने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन डाक्टरों ने मौत की पुष्टि की । इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल । अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव का मामला ।0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि से दशहरा तक शांति हेतु प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा-सीसीटीवी और निगरानी कर दी
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर- सिद्धार्थनगर जिले में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बस्ती मंडल के आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने की। बैठक में डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी, डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी अभिषेक महाजन समेत जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिकों से तैयारियों और समस्याओं की जानकारी ली गई। आयुक्त ने दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी, साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के भीतर रखने और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर मीडिया सेल की नजर रहेगी और माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमा स्थलों और संवेदनशील-अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी।0
0
Report
चित्रकूट के रजौला में करंट से मां-बेटे की मौत, पुलिस जांच शुरू
Satna, Madhya Pradesh:सतना। चित्रकूट थाना क्षेत्र के रजौला वार्ड क्रमांक 12 में शुक्रवार सुबह करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। खेत से काम करके लौटे पति ने पत्नी और बेटे को जमीन पर पड़ा देखा। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। चित्रकूट पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय अनीता देवी और उनके 10 वर्षीय बेटे सुनील घर में थे। शुक्रवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य काम के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर के अंदर दोनों को बिजली का करंट लग गया। घटना कैसे हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। खेत में काम करने के बाद अनीता के पति घर लौटे तो पत्नी और बेटा जमीन पर पड़े मिले। दोनों की हालत देखकर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर चित्रकूट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मां-बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घर में करंट कैसे फैला, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।0
0
Report
बदायूं: नकली नोट बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूँ पुलिस को मिली बड़ी सफलता नक़ली नोट बनाने बाली कम्पनी का किया भंडाफोड़ बदायूँ के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भासराला में नकली नोट बनाने बाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है बदायूँ पुलिस को लगा तार नकली नोटों की शिकायत मिल रही थी एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर भसराला से गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपियों के पास से एक लाख 57 हज़ार 500 के नकली नोट बरामद किए , नकली नोट बनाने की मशीन भी बरामद की पुलिस ने नकली नोट बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को जेल भेजा0
0
Report
Advertisement
बागपत में बच्चों के झगड़े पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में बच्चों के झगड़े को लेकर बड़ों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक दबंग ने व्यक्ति के साथ लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस वायरल वीडियो और मामले से जुड़े तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। पूरा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के पुराना कस्बे का बताया जा रहा है।0
0
Report
मतांतरण के दबाव से युवक की आत्महत्या: ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर, बड़ी साली और साली समेत पांच लोगों को 5-5 साल की सश्रम कैद की सजा
Dhamtari, Chhattisgarh:मतांतरण के दबाव से युवक की आत्महत्या: ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर, बड़ी साली और साली समेत पांच लोगों को 5-5 साल की सश्रम कैद की सजा अदालत ने सुना दी है। दोषियों पर 500-500 रुपये के अर्थदंड भी लगाया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश अर्चना भास्कर की अदालत ने मामले की साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया। मामला दिसंबर 2024 का है; शादी के करीब तीन से चार महीने बाद युवक पर मतांतरण के लिए दबाव शुरू हुआ था और इनकार पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे आत्महत्या हो गई। आत्महत्या से पहले युवक ने WhatsApp स्टेटस और अपनी बहन/बहनोई को संदेश भेजकर ससुराल पक्ष पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मोबाइल से साक्ष्य लिए और प्रकरण अदालत तक पहुंचा। इस मामले में अदालत ने पांचों दोषियों को 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास और 500-500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।0
0
Report
राष्ट्रीय डाक सप्ताह: 9–15 अक्टूबर तक जमशेदपुर समेत कोल्हान में विविध कार्यक्रम
Jamshedpur, Jharkhand:राष्ट्रीय डाक सप्ताह आज से शुरू, 15 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों को डाक विभाग की सेवाओं व डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने की पहल जमशेदपुर। विश्व डाक दिवस के अवसर पर भारतीय डाक विभाग की ओर से 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान जमशेदपुर सहित कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डाक विभाग ने सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके तहत स्कूली बच्चों को डाकघर की कार्यप्रणाली से परिचित कराने, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और डाक सेवाओं में हुए तकनीकी बदलावों से अवगत कराने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रमों की कड़ी में 12 अक्टूबर को फन विद फिलाटेली डे मनाया जाएगा। इस दिन स्कूली बच्चे जमशेदपुर प्रधान डाकघर के फिलाटेली ब्यूरो और एनआईटी स्थित डाकघर का भ्रमण करेंगे। साथ ही फिलाटेलिस्टों के साथ समूह चर्चा होगी। ''ढाई आखर'' पत्र लेखन प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार करने के साथ ''माय स्टाम्प'' काउंटर भी लगाया जाएगा। 13 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन एवं नागरिक केंद्रित सेवाएं दिवस के अवसर पर कोल्हान के तीन जिलों के आठ अनुमंडलों में प्रत्येक अनुमंडल में दो-दो डाक चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को डाक विभाग की सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। स्कूलों में आधार शिविर भी लगाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
IDBI बैंक FD फ्रॉड: दो केसों में लाखों डूबने की आशंका, जांच शुरू
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के राजेन्द्र नगर स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा में ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) से बिना जानकारी रकम निकालने के आरोप सामने आए हैं। दोनों मामले सड़क और रेल दुर्घटनाओं में मिले मुआवजे की राशि से जुड़े हैं। कोर्ट के आदेश पर सुरक्षित रखी गई एफडी समय से पहले तोड़ने और रकम खुर्दबुर्द करने के आरोप हैं। पीड़ितों की शिकायत पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जांच एलडीएम गौतम शर्मा को सौंपी है। वहीं, शुक्रवार को सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने दोनों पीड़ितों के बयान दर्ज किए। मामले के सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन में भी हलचल है。 *दो मामलों में लाखों की एफडी का हिसाब नहीं* केस-1: उचेहरा तहसील के जिगनहट निवासी ममता और लल्लूलाल चौधरी के बेटे नीरज की रेल दुर्घटना में मौत के बाद रेल दावा अधिकरण ने 11.88 लाख रुपए मुआवजा दिया था। दोनों के हिस्से में 5.94-5.94 लाख रुपए आए। नियमानुसार राशि का हिस्सा आईडीबीआई बैंक में एफडी के रूप में जमा किया गया। लल्लूलाल के मुताबिक, पत्नी ममता की करीब 3.90 लाख रुपए की एफडी के दस्तावेज दिखाने पर भी बैंक ने पहले एफडी को फर्जी बताया। बाद में खाता बंद होने और रकम निकाले जाने की जानकारी दी गई। परिजनों का आरोप है कि एफडी तोड़कर रकम खुर्दबुर्द कर दी गई。 केस-2: नागौद के महकोना निवासी खुशीराम बागरी के बेटे देव का दुर्घटना में बायां पैर कट गया था। कोर्ट के आदेश पर 10.17 लाख रुपए की एफडी कराई गई थी, जिसकी परिपक्वता अवधि 2033 थी। खुशीराम का आरोप है कि एक साल तक ब्याज नहीं मिलने पर बैंक पहुंचे तो मूल खाता गायब बताया गया। बाद में नई एफडी खोली गई, लेकिन ब्याज दर कम कर दी गई। उनका दावा है कि नए खाते में भी 60 से 70 हजार रुपये का अंतर है। सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। शुक्रवार को दोनों पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं। उनके बयानों के आधार पर जांच कराई जाएगी। पीड़ितों की मांग है कि उनकी पूरी राशि वापस दिलाने के साथ जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाए। बैंक प्रबंधन ने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया0
0
Report
युगेंद्र पवार का दावा: पैनल 100% जीत, किसानों के हित में पारदर्शी कारभार
Rui, Maharashtra:आमच्या पॅनलला 100% यश येणार युगेंद्र पवार. शरद पवारांची ताकद आमच्या पाठीशी. सभासदांच्या हितासाठी सोमेश्वर कारखान्याचा पारदर्शी कारभार करू. बारामती तालुक्यातील सोमेश्वर सहकारी साखर कारखान्याची पंचवार्षिक निवडणुकीचा आज प्रचाराचा शेवटचा दिवस असून राष्ट्रवादी शरदचंद्र पवार पक्षाच्या वतीने युगेंद्र पवार यांनी प्रचारामध्ये आघाडी घेत दोन जिल्हे चार तालुक्यात कार्यक्षेत्र असलेल्या सभासदांना साद घालत आपल्या पाठीशी जेष्ठ नेते शरद पवार असल्याबद्दलकारखाना आपल्या ताब्यात दिल्यास शेतकरी सभासदांच्या हिताचे निर्णय घेऊन पारदर्शक कारभार करू. आमच्या पॅनलला 100% यश येईल असे सांगितले आहे.0
0
Report
पुरंदर के सोमेश्वर सहकारी साखर कारखाने पर चांडाल चौकटी के आरोप, जगताप समर्थक हलचल
Rui, Maharashtra:चांडाळ चौकटी करणारे कारखान्यात आले तर कारखाना रसातळाला जाईल... माजी आमदार संजय जगताप.. हा पॅनल भाजपचा नसून सर्वपक्षीय.. शेतकऱ्यांच्या हितासाठी कारखाना चांगला चालवत असून यापुढेही चालवू.. भाजपचे माजी आमदार संजय जगताप... बारामती तालुक्यातील सोमेश्वर सहकारी साखर कारखान्याचे अजित पवार गटाचे चेअरमन पुरुषोत्तम जगताप यांना आपल्याकडे खेचत भाजपचा पॅनल उभा करून पुरंदरचे भाजपाचे माजी आमदार संजय जगताप यांनी पुरुषोत्तम जगताप हे अत्यंत चांगल्या पद्धतीने कारभार चालवत असून त्यांच्याकडेच हा कारखանա द्यावा बारामती तालुक्यातील काही चांडाळ चौकटी या कारखान्यात जर घुसले तर हा कारखाना वर्षाच्या आत रसात जाईल असा आरोप त्यांनी केला आहे सोमेश्वर कारखान्याच्या प्रचार दरम्यान त्यांच्याशी बातचीत केले आहे आमचे प्रतिनिधी जावेद मुलाणी यांनी....0
0
Report
Advertisement
चंद्रपुर के गांधी चौक के मोबाइल शॉप में भीषण आग, सामग्री जलकर राख
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपुर जिले के मूल शहर में गांधी चौक स्थित मोबाइल शॉप में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग ने इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल को तेज़ी से प्रभावित किया और शॉप जलकर राख हो गई। अग्निशमन दल के त्वरित प्रयास से आग अन्य जगह न फैल सके, जिसके कारण विस्तृत नुकसान रोक लिया गया। जीवित नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सामग्री, मोबाइल पार्ट्स और महंगे स्मार्टफोन आदि का भारी नुकसान हुआ है। पुलिस घटना की जांचkar رہی है।0
0
Report
अमरावती शिक्षक निर्वाचन: सुनील महाराज ने बंड खत्म कर उमेदवारी वापस ली
Amravati, Maharashtra:अमरावती शिक्षक मतदार संघ निवडणुकीत भाजपला सुनील महाराज यांचे बंड शमवण्यात यश; पोहरादेवी चे महंत सुनील महाराज यांनी उमेदवारी अर्ज मागे घेतला. भाजपला मोठा यश मिळाले आहे. त्यामुळे येत्या काळात सुनील महाराज कोणाला पाठिंबा देतात याकडे सध्या सर्वांचे लक्ष लागला आहे. उद्या सुनील महाराज पोहरादेवी येथे अमरावती विभागातील शिक्षकांचा भव्य मेळावा घेणार असल्याची उद्देश त्यांनी दर्शवला आहे.0
0
Report
Severe road accident in front of Chandil police station, Saraikela: Fulchand Mahato alias Domon dies
Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला के चांडिल थाना के सामने भीषण सड़क हादसा, फुलचंद महतो उर्फ डोमन की दर्दनाक मौत सराइकेला के चांडिल अनुमंडल के चांडिल थाना के सामने शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रावतारा निवासी फुलचंद महतो उर्फ डोमन के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई。 मिली जानकारी के अनुसार, फुलचंद महतो उर्फ डोमन अपनी पल्सर एनएस बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान चांडिल थाना के समीप आगे चल रहे टैंकर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और टैंकर के पहिए की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, रावतारा में शोक की लहर दौड़ गई。 घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल वाहनों को जब्त कर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चांडिल थाना के सामने हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है.0
0
Report
Advertisement
