460001
बैतूल में पीसाजोड़ी गांव के पास भीषण सड़क हादसा, एक युवक की गई जान
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल कोतवाली थाना अंतर्गत पीसाजोड़ी गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बैतूल में हम्माली का काम करने वाले दो युवकअपने गांव पिसाजोड़ी लौट रहे थे। रास्ते में एक गैस सिलेंडर से भरे वाहन ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई, जबकि दुसे युवक का इलाज अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद वाहन फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार के कैमूर में दो नए डिग्री कॉलेजों से शिक्षा क्रांति की शुरुआत
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - बिहार में शिक्षा क्रांति: कैमूर को मिली दो नए डिग्री कॉलेजों की बड़ी सौगात चैनपुर के दुलहरा में मंत्री जमा खान का भव्य स्वागत; बोले- 'कैमूर का विकास ही मेरा एकमात्र संकल्प' वियो - बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज एक बड़ा ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्यभर में एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। इस महा-अभियान के तहत कैमूर जिले पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए दो भव्य राजकीय डिग्री कॉलेजों की सौगात दी गई है, जिससे जिले के छात्र-छात्राओं में उच्च शिक्षा को लेकर एक नया उत्साह और खुशी की लहर है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर चैनपुर प्रखंड के दुलहरा स्थित नव-उद्घाटित राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कैमूर की धरती पर कॉलेज के लोकार्पण के मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भारी संख्या में उपस्थित आम जनता ने मंत्री जमा खान का बुके, अंगवस्त्र और मोमेंटो (स्मृति चिह्न) देकर बेहद गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। समारोह में कैमूर के विकास और शिक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए मंत्री जमा खान ने मीडिया से कहा, "हमारी एनडीए सरकार ने कैमूर की जनता से जो भी वादे किए थे, आज वे धरातल पर दिख रहे हैं। पिछले 20 वर्षों में हमारी सरकार ने इस क्षेत्र की सूरत बदलने का काम किया है." उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में कैमूर की जनता से जुड़ाव जताते हुए कहा कि जब भी वे इस क्षेत्र में आते हैं, तो मंत्री या विधायक का चोला उतारकर यहाँ के बेटे और भाई के रूप में हर घर की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। कैमूर जिले में चल रही विकास योजनाओं की झड़ी लगाते हुए उन्होंने बताया कि चैनपुर में बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अगले 4 से 6 महीनों में इसे पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति (SC/ST) और अल्पसंख्यक समाज की बच्चियों के लिए चार-चार आवासीय विद्यालय, सड़कों व नहरों का सुदृढ़ीकरण और चिटाढ़ी में मॉडल विद्यालय का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। मंत्री ने अंत में कहा कि कैमूर के इस सुदूर ग्रामीण इलाके में डिग्री कॉलेज खुल जाने से अब यहाँ के छात्र-छात्राओं, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय या राज्य से बाहर जाने की मजबूरी नहीं होगी। यह कॉलेज कैमूर के युवाओं के सुनहरे भविष्य और शैक्षणिक प्रगति के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।0
0
Report
हाथरस में विवाहिता प्रेमी के साथ फरार, लाखों के जेवर और नकदी ले गई
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में एक विवाहिता के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला अपने साथ लाखों रुपये के जेवर और नकदी भी ले गई है। घटना के संबंध में विवाहिता के भाई, रोहित (पुत्र कैलाश चंद्र), निवासी किला गेट स्टेशन रोड ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में रोहित ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बहन रीतू को मोहल्ले के ही हर्ष (पुत्र मनोज कुमार) ने 5 जुलाई की शाम करीब 7 बजे बहला-फुसलाकर भगा लिया है। रोहित का आरोप है कि उसकी बहन घर से भागते समय अपने साथ करीब 40 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के जेवर, जिसमें मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ियां, सोने का हार, सोने का टीका, तीन सोने की अंगूठी, चांदी की कोदनी और पायल शामिल हैं। परिजनों द्वारा रीतू की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद रोहित ने देर रात कोतवाली सदर में हर्ष के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और जेवर व नकदी ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।0
0
Report
राम मंदिर CEO पद के लिए अमिताभ ठाकुर का आवेदन, पारदर्शिता मांग तेज
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro, Mrityunjai Mishra Assignment for DNA राम मंदिर के CEO के लिए पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने भी किया है आवेदन। अबतक एक हजार से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके है ऐसे में उत्तर प्रदेश कैडर से IPS रह चुके पूर्व अधिकारी ने कहा कि पिछले दिनों हुई घटना के चलते मै बहुत आहत हुआ ऐसे में पूरा सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाना चाहिए ताकि दान देने वाले के साथ साथ श्रद्धालुओं को भी इसकी जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि ये करोड़ो लोगों के आस्था से जुड़ा मामला है इसलिए जब विज्ञापन निकला तो हमने इसको अप्लाई कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा जो चढ़ावा चढ़ाया जाता है उसका लेखा जोखा पूरी तरह से पारदर्शी होना चाहिए ताकि किसी के आस्था पर ठेस नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि CCTV की निगरानी भी होनी चाहिए साथ ही हर 15 - 15 दिनों में दान दी गई चीजों का आकलन और समीक्षा के साथ लेखा जोखा होना चाहिए । वे बोकारो के सेक्टर 4 में अपने आवास में जी मीडिया से बात करते हुए उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि हमे मौक़ा मिलेगा तो चीजों को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का काम करेंगे। बाइट अमिताभ ठाकुर, पूर्व आईपीएस अधिकारी।0
0
Report
Advertisement
कानपुर: पॉलीटेक्निक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पॉलिटेक्निक की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या मकान मालिक द्वारा डायल 112 पर पुलिस को दी गई सूचना काकादेव थाना क्षेत्र के गीता नगर सर्वोदय नगर चौकी क्षेत्र में एक छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल के अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा जानकारी करने पर पता चला कि शुभी गर्ल्स हॉस्टल गीता नगर में किराए में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की पूर्वा सचान पुत्री राम सिंहासन सचान निवासी घाटमपुर फांसी लगा ली है, काकादेव पुलिस ने परिजनों को दी सूचना पुलिस की सूचना के बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे मौके पर उच्चाधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक की टीम मौजूद0
0
Report
SC के सुझाव के बाद हरिहर मंदिर-जामा मस्जिद विवाद पर महंत ऋषिराज गिरी का बड़ा बयान
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । विवादित धर्मिक स्थलों को आपसी मध्यस्थता से सुलझाये जाने के SC के सुझाव के मामले के बाद .. विवादित जामा मस्जिद वनाम श्री हरिहर मंदिर मामले में हिंदू पक्ष के प्रमुख वादी महंत ऋषिराज गिरी महाराज का बड़ा बयान ... मुस्लिम विवादित ढांचा हिंदुओं को सौंप कर भाईचारे की मिसाल पेश करे .. विवादित ढांचा स्थल हरिहर मंदिर ..नमाज तत्काल बंद कराए जाने की मांग की। महंत ऋषिराज गिरी महाराज ने बड़ा बयान देकर यह भी कहा ... सनातनियों की शक्ति समाज जानता है .. सनातनी कारसेवा कर हरिहर मंदिर ले सकते है .. .विवादित ढांचा हरिहर मंदिर है .. विवादित ढांचे के सर्वे में इस बात के तमाम साक्ष्य मिले है .. मंदिर होने के तमाम साक्ष्य आज भी विवादित ढांचा स्थल में मौजूद है ... इसलिए मुस्लिम साक्ष्य के आधार पर हरिहर मंदिर स्थल हिंदुओं को सौंपने की पहल करे । पूर्व में दंगा फसाद कर हरिहर मंदिर को मस्जिद में तब्दील कर दिया है ... अब कोई दंगा फसाद न हो इसलिए मुस्लिम आगे आये। महंत ऋषिराज गिरी महाराज के बयान पर स्थानीय मुस्लिम बोले ... धार्मिक स्थलों के विवाद सुलझाने के लिए बड़े साधु संत और मौलाना पहल करे ... आम मुस्लिम अमन चैन चाहता है । कैलादेवी मंदिर के महंत और विवादित जामा मस्जिद पर हरिहर मंदिर होने के मामले के कोर्ट में चल रहे केस में हिंदू पक्ष के प्रमुख वादी है ऋषिराज गिरी महाराज ..0
0
Report
रांची पुलिस जन शिकायत समाधान से जनता में भरोसा बढ़ा
Ranchi, Jharkhand:रांची पुलिस अब सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई ही नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भी नई पहल कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के सभी थानों और ओपी में हर बुधवार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और पुलिस-जनता के बीच भरोसा मजबूत करना है. रांची जिले के सभी थानों और ओपी में हर बुधवार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान फरियादी सीधे थाना पहुंचकर अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रख रहे हैं और शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा रही है. डोरंडा थाना में स्वयं एसएसपी राकेश रंजन लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। वहीं लोअर बाजार थाना में सिटी डीएसपी के. वी. रमन जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पारिवारिक मामले ज्यादा तरह रहे हैं और लोअर बाजार थाने से एक बच्चे के गुमशुद की का मामला सामने आए हैं जिसे ढूंढने के लिए तुरंत निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
यात्रा अग्रोहा धाम संबंधी आईडी का सच सबके सामने
Noida, Uttar Pradesh:यात्रा अग्रोहा धाम वाली आईडी है सब0
0
Report
फरीदाबाद एक्सप्रेसवे: छत पर बैठकर सफर करने वाला युवक चौंकाने वाला वीडियो वायरल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- KGP एक्सप्रेसवे पर कार की छत पर बैठकर सफर करना युवक को पड़ा भारी。 छांयसा के पास चलती सेंट्रो कार की छत पर बैठा था युवक。 कार में सब्जियां भरी होने के कारण छत पर बैठकर कर रहा था सफर。 पीछे चल रहे वाहन चालक ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल。 वायरल वीडियो ट्रैफिक पुलिस کے संज्ञान میں पहुंचा। पुलिस ने वाहन की पहचान कर कार मालिक का पोस्ट चालान किया。 यातायात नियमों के उल्लंघन में 14 हजार रुपये का चालान काटा गया。 पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ कई धाराओं में कार्रवाई की。 पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कार की छत पर सफर करना बेहद खतरनाक है。 पुलिस ने लोगों से स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन न चलाने की अपील की。 प्याली चौक पर स्टंट करते दिखे ऑटो चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बहरोड़ इंदिरा कॉलोनी में 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत; नीट असफलता तनाव वजह
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली), बहरोड़ शहर की इंदिरा कॉलोनी में 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद की 19 वर्षीय पुत्री कामाक्षी ने हाल ही में नीट परीक्षा दी थी। परिजनों ने बताया कि परीक्षा अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। बताया गया कि छात्रा की मां, जो एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं, घर लौटने पर बेटी को कमरे में फंदे से लटका पाया। परिजनों ने तत्काल उसे बहरोड़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। कामाक्षी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और उसका सपना डॉक्टर बनने का था। पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग दर्ज कर परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बिजली विभाग क़ी मनमानी के खिलाफ पब्लिक मे आक्रोश।
Unnao, Uttar Pradesh:बिजली विभाग क़ी मनमानी के खिलाफ पब्लिक मे आक्रोश। 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप्प, पानी से लेकर सोने तक के लिए लोग परेशान। जर्जर विद्युत लाइनों के भरोसे चल रही बिजली आपूर्ति। आक्रोशित मोहल्लेवासियो ने डीएम आवास का किया घेराव। बिजली विभाग के अधिकारियो द्वारा फोन न उठाने से नाराज हैँ मोहल्लेवासी। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने बिजली विभाग के अधिकारियो से क़ी बात। डीएम आवास का मामला।0
0
Report
नोएडा में 35 लाख की ठगी: रिटायर्ड ADM को फर्जी जज बनाकर ठगा गया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा आतंकी फंडिंग का डर दिखा रिटायर्ड ADM से 35 लाख रुपए की ठगी LIC से रिटायर्ड सहायक डिवीजनल मैनेजर (ADM) के साथ ठगी तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगी को दिया अंजाम रिटायर्ड अधिकारी को कॉल कर ठगों ने बताया कि आधारकार्ड से खोले बैंक खाते का इस्तेमाल PFI को फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग में हो रहा ऑनलाइन कोर्ट में सुनवाई का नाटक रच ठगी की मुंबई पुलिस अधिकारी और जज बनकर जेल भेजने का दिखाया डर अकाउंट्स में मौजूद रुपयों की जांच के नाम पर 35 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गुरुग्राम से नोएडा आकर बेटी से साइबर ठगों के चंगुल से पीटा को बचाया साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया।0
0
Report
प्रधानमंत्री E-DRIVE से दिल्ली में 2,800 AC लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें शुरू
Noida, Uttar Pradesh:PM E-DRIVE योजना के तहत दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. राजधानी के बेड़े में 2,800 नई AC लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी, जिससे लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक सफर मिलेगा तथा शहर में स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को और बल मिलेगा. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के विज़न और माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Gupta_rekha जी के नेतृत्व में यह पहल विकसित, आधुनिक और हरित दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बेहतर सार्वजनिक परिवहन के साथ राजधानी में प्रदूषण कम करने और जनसुविधाओं को सशक्त बनाने का यह प्रयास निश्चित ही दिल्लीवासियों के जीवन को और आसान बनाएगा.0
0
Report
Advertisement
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का वीडियो वायरल, दान को लेकर विवाद बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का वीडियो वायरल जिनका पैसा चोरी हुआ शायद उन्होंने सच्ची श्रद्धा और आस्था से दान ना किया हमने पूरी आस्था से दान किया था हमारा पैसा मंदिर में लगा है0
0
Report
खरगोन में नशे से दूरी के लिए 2.0 अभियान का शुभारंभ DIG सीमाला प्रसाद ने किया
खरगोन में नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0 अभियान का शुभारंभ नवागत DIG सीमाला प्रसाद द्वारा किया गया। स्कूली विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसपी खरगोन रविन्द्र वर्मा भी उपस्थित थे।0
0
Report
NH के त्रिशुल मोरह के पास पत्थर गिरने से पूर्व सरपंच मोहम्मद इकबाल तनTray की मौत
रंबान जिले में त्रिशुल मोड़ के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पत्थर गिरने से कार टकराकर Seri गांव के पूर्व सरपंच मोहम्मद इकबाल तन Tray की मौत हो गई. तन Tray Seri village के पूर्व सरपंच थे और Ramban town में एक व्यक्ति को छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी hillside से एक बोल्डर लुढ़क कर उनकी गाड़ी से टकरा गया. चोट लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत District Hospital Ramban ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. Seri village और Ramban जिले के अन्य हिस्सों में शोक की लहर फैल गई है, स्थानीय निवासियों ने तन Tray को एक सम्मानित सार्वजनिक प्रतिनिधि के रूप में याद किया.0
0
Report
Advertisement
