icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460001
Rupesh MansureRupesh MansureFollow10 Sept 2024, 01:45 pm

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों का दल रवाना

Nayegaon, Madhya Pradesh:

जबलपुर में 11-12 सितंबर 2024 को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर जिला स्तर से विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का दल मुलताई, शाहपुर, बैतूल और आमला ब्लॉक से बीआरसी कार्यालय से रवाना हुआ। शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल सिंह कुशवाहा और जिला परियोजना समन्वयक श्री जितेंद्र कुमार भनोरिया ने बच्चों को विशेष मार्गदर्शन दिया और शिक्षकों को भी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बच्चों को प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाढ़ के बीच बैरिया स्कूल ने मोबाइल क्लास से पढ़ाई जारी रखी: ऑनलाइन क्लास बनी रहात

Katihar, Bihar:बाढ़ में डूबे स्कूल तो मोबाइल बना क्लासरूम घर बैठे पढ़ रहे बच्चे… अमदाबाद के बैरिया स्कूल की अनोखी पहल कई विद्यालय या तो जलमग्न हैं या फिर आवागमन बाधित होने के कारण पठन-पाठन ठप अमदाबाद प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया ने पढ़ाई जारी रखने का अनोखा रास्ता निकाला स्कूल बंद है, लेकिन पढ़ाई नहीं प्रधानाध्यापक बोले - बच्चे घर में हैं तो स्कूल भी घर पहुंचे अमदाबाद में 119 में से 95 स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित कटिहार जिला में गंगा, कोसी, बरंडी और कारी कोसी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच कटिहार के अमदाबाद, मनिहारी, बरारी और कुरसेला प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। करीब 9.39 लाख आबादी के प्रभावित होने की सूचना है। बाढ़ का असर सिर्फ घर-द्वार और सड़कों तक नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है। कई विद्यालय या तो जलमग्न हैं या फिर आवागमन बाधित होने के कारण पठन-पाठन ठप है। ऐसे मुश्किल हालात में अमदाबाद प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया ने पढ़ाई जारी रखने का अनोखा रास्ता निकाला है। स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हुआ तो शिक्षकों ने स्कूल को बच्चों के घर तक पहुंचा दिया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू की गई है। बाढ़ के पानी के बीच बच्चे अब किताब-कॉपी लेकर घर पर बैठते हैं और मोबाइल के जरिए अपने शिक्षकों से जुड़कर पढ़ाई करते हैं। शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाते हैं और क्लास में पढ़ाए गए पाठ का वीडियो भी व्हाट्सएप के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाया जाता है। इससे वे अपनी सुविधा के अनुसार दोबारा भी पाठ देख और समझ सकते हैं। हालांकि बाढ़ के दौरान इंटरनेट सेवा बाधित रहने से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने में परेशानी आई। लेकिन जैसे ही नेट सेवा बहाल हुई, विद्यालय के शिक्षकों ने बिना देर किए ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी। परीक्षा नजदीक होने के बीच इस पहल से छात्र-छात्राओं के चेहरे पर भी राहत है। छात्रों के अभिभावक भी शिक्षकों की इस पहल से खुश हैं। उनका कहना है कि बाढ़ के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में घर बैठे पढ़ाई की सुविधा मिलना काफी मददगार साबित हो रहा है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार बताते हैं कि चारों तरफ बाढ़ की स्थिति देखकर शिक्षकों ने सोचा कि जब बच्चे घरों में हैं और स्कूल आना संभव नहीं है, तो क्यों न दूरसंचार व्यवस्था का इस्तेमाल कर पढ़ाई जारी रखी जाए। उनके मुताबिक हमलोगों ने सोचा कि बच्चे घर में बैठे हैं, तो क्यों न ऑनलाइन क्लास शुरू की जाए। शुरुआत में नेट बंद रहने के कारण परेशानी हुई, लेकिन जैसे ही नेट शुरू हुआ, ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी गई। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सैकड़ों बच्चे इसका लाभ उठा रहे हैं। ऑनलाइन लिंक के माध्यम से बच्चे जुड़ते हैं और पढ़ाए गए पाठ का वीडियो भी व्हाट्सएप के जरिए भेजा जाता है। अमदाबाद के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रणबीर कुमार ने भी बैरिया विद्यालय की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल कोविड काल में भी बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए किया गया था। उसी अनुभव और डिजिटल व्यवस्था का इस्तेमाल अब बाढ़ प्रभावित अमदाबाद में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमदाबाद प्रखंड में कुल 119 विद्यालयों में से 95 विद्यालयों में बाढ़ के कारण पढ़ाई बाधित है और करीब 25 हजार बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हुआ है। उन्होंने अन्य प्रधानाध्यापकों से भी अपील की कि बैरिया विद्यालय की तरह जहां संभव हो, वहां ऑनलाइन क्लास शुरू की जाए, ताकि बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित न हो। बाढ़ ने स्कूल की इमारतों को भले ही पानी में घेर लिया हो, लेकिन बैरिया स्कूल के शिक्षकों ने पढ़ाई की राह में पानी को दीवार नहीं बनने दिया। अब बाढ़ के बीच स्कूल की घंटी भले न बज रही हो, लेकिन मोबाइल की स्क्रीन पर बच्चों की क्लास जरूर चल रही है। बाइट - आयुष कुमार, ऑनलाइन क्लास ले रहे छात्र बाइट - साक्षी कुमारी, ऑनलाइन क्लास ले रही छात्रा बाइट - मुकेश कुमार साह, छात्र के पिता बाइट - सरिता देवी, छात्रा की मां बाइट - पंकज कुमार, प्रधानाध्यापक बाइट - रणबीर कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी
0
0
Report

दरभंगा के कटहलिया में विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण, 16 मजिस्ट्रेट समेत सुरक्षा तैनात

Darbhanga, Bihar:मुस्लिम समुदाय के द्वारा प्रतिमा विसर्जन रुूट पर आपत्ति के बावजूद,कटहलिया में विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न, 16 मजिस्ट्रेट, जिला पुलिस बल व क्यूआरटी रही तैनात, पूरा इलाका पुलिस छावनी में हुआ तब्दील。 दरभंगा। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटहलिया गांव में विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। प्रशासन द्वारा निर्धारित कटहलिया-पैगंबरपुर-कटासा-सिंहवाड़ा रूट से करीब तीन घंटे तक प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। प्रशासन के निर्धारित नए रूट पर भी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा प्रतिमा ले जाने को लेकर आपत्ति जताई गई थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और पूरे गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई。 प्रतिमा को विवादित स्थल से करीब 500 मीटर के रास्ते से शांतिपूर्वक आगे ले जाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 16 मजिस्ट्रेट, जिला पुलिस बल और क्यूआरटी की तैनाती की गई थी। इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पूरे इलाके की निगरानी की गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे。 एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि दोनों समुदायों के लोगों के सहयोग से विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रशासन की ओर से संवेदनशीलता को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और पूरे कार्यक्रम पर लगातार निगरानी रखी गई।
0
0
Report
Advertisement

सेठी कॉम्प्लेक्स आग: CFO-AFO निलंबित, उच्चस्तरीय जांच शुरू

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।सेठी कॉम्प्लेक्स में आग लगने का मामला। CFO और AFO निलंबित, उच्चस्तरीय जांच शुरू। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र मीणा निलंबित। सहायक अग्निशमन अधिकारी कुलदीप माणतवाल भी निलंबित। अग्निकांड की घटना में लापरवाही बरतने पर दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई। आग बुझी, अब लापरवाही पर एक्शन की आंच। राज्य सरकार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का लिया फैसला। DLB ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाई। स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त निदेशक होंगे कमेटी के अध्यक्ष। DLB के मुख्य अभियंता और नगर निगम उदयपुर के CFO होंगे सदस्य। सेठी कॉम्प्लेक्स अग्निकांड में अब जांच के घेरे में फायर सिस्टम और जिम्मेदारों की भूमिका। जांच कमेटी अग्निकांड और उससे जुड़ी लापरवाही की करेगी जांच। कटले की आग के बाद फायर सिस्टम पर उठे थे गंभीर सवाल।
0
0
Report

मोहनिया SDM ने औचक निरीक्षण कर 5 सिपाहियों के गैरहाजिर पर कार्रवाई की चेतावनी

Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - मोहनिया में एसडीएम का औचक निरीक्षण, 5 पुलिसकर्मी अनुपस्थित एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया; अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश वियो - मोहनिया शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की जांच के लिए मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारद पाए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस सिपाहियों का एक रोस्टर तैयार किया जाता है। इस रोस्टर के तहत सभी सिपाहियों की पालीवार (शिफ्ट के अनुसार) अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई जाती है। इसी ड्यूटी और उनकी उपस्थिति की जांच करने के लिए औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कुल 14 पुलिसकर्मियों के रोस्टर की जांच की गई, जिसमें से 5 सिपाही अपनी निर्धारित जगह से अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित डीएसपी (ट्रैफिक) को लिखित रूप से सूचित किया जा रहा है। गैरहाजिर मिले सभी 5 कर्मियों से कारण बताओ (कारण पृच्छा) नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद नियमों के तहत आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। बाइट - रत्ना प्रियदर्शनी ,एसडीएम मोहनिया
0
0
Report

गोपालगंज से थावे रेलवे स्टेशन तक रात्री बस सेवा शुरू, दुर्गा पूजा मद्देनजर सुरक्षा बढ़ी

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक नियमित रात्रि बस सेवा शुरू की जा रही है। प्रमुख ट्रेनों के समय के अनुसार बसों की समय-सारणी तय होगी और स्टेशन व बस स्टैंड पर इसकी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। बसों की फिटनेस, ब्रेक, लाइट और टायर की नियमित जाँच के साथ ओवरलोडिंग पर भी रोक रहेगी। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शहर में पुलिस की विशेष गश्ती शुरू की गई है। गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने कहा कि ठंड के मौसम में रात में यात्रा करने में लोगो को असुविधा होती है, ठंड के मौसम में रात में यात्रा करने में लोगो को असुविधा होती हैं; बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर नशा-खुरानी की घटनाएं होती हैं, रेलवे पुलिस भी अलर्ट रहती है। रात में यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस बस की शुरुआत की जा रही है जिसमें पेट्रोलिंग पार्टी मौजूद रहेगी। यह बस गोपालगंज बस स्टैंड से थावे रेलवे स्टेशन व मीरगंज रेलवे स्टेशन तक चलेगी। सभी ट्रेनों व बस के समय सारणी को देखते हुए इसका समय तय किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

गुना की बदहाल सड़कों पर लोगों का गुस्सा, सिंधिया के सामने प्रदर्शन

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- गुना में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने फूट पड़ा। कैंट क्षेत्र के गुलाबगंज में लोगों ने सड़क निर्माण की मांग उठाते हुए कहा कि इस मार्ग से करीब 30 से 35 गांवों के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीओ- लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री के सामने अपनी समस्या रखी। इस दौरान नाराज लोगों ने यहां तक कह दिया कि अगर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी चुनाव में वोट नहीं देंगे। लोगों की इस बात पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नाराजगी जताई। सिंधिया ने कहा कि “मेरे सामने इस भाषा का प्रयोग नहीं करना।”
0
0
Report

जयपुर के हरमाड़ा-करणी विहार गैंग: 60 लाख के माल के साथ तीन नकबजन गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में गोदामों को निशाना बनाने वाले नकबजनों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हरमाड़ा और करणी विहार इलाके में गोदामों के ताले तोड़कर लाखों का माल पार करने वाले तीन शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपी दिन में गोदामों और दुकानों की रेकी करते थे और रात में वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के लिए मुख्य रास्तों को छोड़कर गलियों का इस्तेमाल करते थे, ताकि CCTV कैमरों से बच सकें। आधा दर्जन से अधिक वारदातें करना कबूल की। आरोपी जयपुर और आसपास की कई वारदातें खुलने की संभावना है。 जयपुर पश्चिम पुलिस ने नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला हरमाड़ा और करणी विहार थाना इलाके का है। हरमाड़ा के BRN रोड लाइंस कंपनी के गोदाम से करीब 60 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ था। चोर गोदाम का गेट तोड़कर गाड़ियों के पार्ट्स, गियर, अल्टीनेटर, मोटर, कॉपर वायर, कम्प्रेसर, बैट्री और अन्य सामान टेम्पो में भरकर ले गए थे। दूसरी वारदात करणी विहार इलाके में हुई थी। यहां एक गोदाम से चोर 7 कॉपर केबल बंडल चोरी कर ले गए। एक बंडल में करीब एक हजार मीटर कॉपर केबल थी। यानी कुल करीब 7 हजार मीटर केबल चोरी हुई। CCTV में तीन से चार बदमाश पिकअप वाहन से आते और केबल बंडल ले जाते नजर आए。 भूरा, उम्र 35 साल; मूलत: यूपी शाहरनपुर के गंगोड़ निवासी और संजय नगर झोटवाड़ा में किराएदार तसलीम उर्फ कलीम, उम्र 35 साल; मूलत: देवबंद, यूपी निवासी और शिवपुरी झोटवाडा में किराएदार कुलदीप, उम्र 27 साल; मूलत: महेंद्रगढ़ हरियाणा का निवासी और जोशी मार्ग झोटवाड़ा में किराये पर रह रहा है यह है वारदात का तरीका: आरोपी दिन में कॉलोनियों, दुकानों और गोदामों की रेकी करते थे। जहां महंगा सामान नजर आता, वहां की निगरानी कर रात के लिए रास्ता तय किया जाता। रात में पहुंचकर ताला तोड़ा जाता और अंदर घुसने के बाद गोदाम का गेट फिर बंद कर दिया जाता है, ताकि आसपास रहने वालों को भनक तक न लगे。 पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। भूरा के खिलाफ करधनी और झोटवाड़ा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। तसलीम उर्फ कलीम के खिलाफ झोटवाड़ा और करधनी थाने में मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के माल की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है。 जयपुर पश्चिम पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में शहर और आसपास के इलाकों में हुई कई नकबजनी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 17 मोटरसाइकिल और एक टोटो वाहन बरामद किया है। एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद एसडीपीओ बड़कागांव अमित आनंद के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई थी। टीम ने छड़वा डैम के पास कुछ युवकों को पकड़ा। पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, चोरी की बाइक ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते दामों पर बेची जाती थी और कुछ गैराज में भी खपाई जाती थी। मामले में तीन गैराज संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हुसैन, इरफान अंसारी, मोहम्मद मुन्ना, तस्लीम अंसारी, सरफराज आलम, पवन कुमार साव और फजरूद्दीन शामिल हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

भीलवाड़ा MD फैक्ट्री केस: 36 किलो MD के साथ मुख्य आरोपी प्रकाश आंजना गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:मोटी कमाई का लालच, MD फैक्ट्री में एंट्री... फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ तो फरारी और तीन महीने बाद ढाबे पर शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तारी। यह कहानी भीलवाड़ा की MD फैक्ट्री के मामले में फरार 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रकाश आंजना की। ANTF ने आंजना को मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने अपना नाम बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन टीम की तैयारी के आगे उसकी चाल नहीं चली। ANTF नशे के नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है। ANTF ने ऑपरेशन नाम्नाविलोम के तहत तीन महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रकाश आंजना को मंदसौर से गिरफ्तार किया है। प्रकाश भीलवाड़ा के बिजौलिया में पकड़ी गई MD फैक्ट्री के मामले में वांछित था। 36 किलो से ज्यादा MD की फैक्ट्री .... मामला इसी साल 16 जून का है। भीलवाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि बिजौलिया इलाके के चम्पापुर गांव के जंगल में भंवर बंजारा के मकान में अवैध MD फैक्ट्री चल रही है। पुलिस ने दबिश दी तो मौके पर MD बनाने का पूरा सेटअप मिला। भारी मात्रा में केमिकल और उपकरणों के साथ 36 किलो 550 ग्राम गीली और सूखी MD बरामद की गई। शराब के ठेके से MD फैक्ट्री तक ... पुलिस के अनुसार प्रकाश आंजना पहले सुखलाल आंजना के शराब ठेकों के संचालन में सहयोग करता था। लगभग तीन से पांच साल तक वह सुखलाल के साथ काम करता रहा। पुलिस के अनुसार शराब के कारोबार में कमाई कम होने के बाद सुखलाल और उसके साथियों ने MD के अवैध कारोबार का रास्ता अपनाया और भीलवाड़ा में फैक्ट्री लगा दी। इसी दौरान प्रकाश को भी मोटी कमाई का लालच देकर नेटवर्क में शामिल किया गया। फैक्ट्री में प्रकाश का कथित काम था, कच्चे माल की सप्लाई और फैक्ट्री के सेटअप में सहयोग। पुलिस के अनुसार मुख्य सरगनाओं के बताए स्थान से कच्चा माल लेकर प्रकाश उसे भीलवाड़ा पहुंचाता था। मोटी कमाई देखकर वह इस काम में लगातार सक्रिय होता गया। बाइट - विकास कुमार , आईजी ANTF फैक्ट्री पकड़ी तो हुआ फरार.... इधर 16 जून को जब फैक्ट्री पर पुलिस की दबिश पड़ी तो पूरा खेल बिगड़ गया। फैक्ट्री पकड़े जाने की खबर अखबारों में आई तो पुलिस के मुताबिक प्रकाश आंजना घर छोड़कर फरार हो गया। पहले रिश्तेदारों के यहां छिपा...फिर दोस्तों के यहां ठिकाने बदले...और पुलिस की नजर से बचने के लिए मोबाइल से भी दूरी बना ली। लगातार फरारी के बाद भीलवाड़ा पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। शराब की आदत बनी गिरफ्तारी की कड़ी ... इधर ANTF ने आरोपी की तलाश जारी रखी। टीम को पता चला कि प्रकाश शराब पीने का आदी है। बस, इसी जानकारी को सुराग बनाकर टीम ने मंदसौर और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाई। तलाश करते-करते टीम को जानकारी मिली कि प्रकाश अपने दोस्तों के साथ एक ढाबे पर शराब पार्टी कर रहा है। जानकारी मिलते ही ANTF टीम ने ढाबे के आसपास निगरानी शुरू कर दी। इसके बाद दूसरी टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मिलकर ढाबे पर दबिश दी। कुछ लोग वहां शराब पार्टी करते मिले। नाम बदलकर दिया गच्चा .... ANTF टीम ने ढाबे पर पहुंचकर आंजना से पूछताछ की तो उसने पहले अपना नाम रामसिंह धाकड़ बताया। ANTF टीम के पास प्रकाश की पुरानी तस्वीर थी। फोटो से पहचान की गई। ANTF की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी। सख्ती से पूछताछ हुई तो आखिरकार उसने अपना असली नाम प्रकाश आंजना बताया और इसके साथ ही तीन महीने से फरार 25 हजार के इनामी आरोपी की फरारी का अंत हो गया। बाइट - विकास कुमार , आईजी ANTF इस पूरे मामले में ANTF इससे पहले सुखलाल, राहुल और भारतसिंह उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर चुकी है। अब प्रकाश आंजना की गिरफ्तारी के साथ इस MD फैक्ट्री प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है। ANTF के मुताबिक प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है। ANTF का कहना है कि MD फैक्ट्री प्रकरण से जुड़े फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपराधियों से संबंधित सूचना ANTF कंट्रोल रूम या व्हाट्सऐप नंबर पर देने की अपील की है और सूचना देने वाले की गोपनीयता बनाए रखने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top