बैतूल में डोल ग्यारस पर निकली श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा, हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज और श्री राम मंदिर रामनगर द्वारा डोल ग्यारस पर भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। प्रमुख मार्गों पर शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा, पूजन और आरती के साथ भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पंडित नरेश शर्मा, नितिन शर्मा (पप्पू महाराज), राकेश मौर्य और योगु महाराज ने भजन-कीर्तन की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि यह शोभायात्रा लगभग 75 साल पहले श्रीकृष्ण भक्तों द्वारा शुरू की गई थी, और यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
