460443
सड़कवाड़ा में मोबाइल चोरी के शक में मारपीट, घायल व्यक्ति का पुलिस ने कराया मेडिकल
Sadakwada, Madhya Pradesh:सड़कवाड़ा गांव में मोबाइल चोरी के शक में एक व्यक्ति को 2 लोगों ने पीटा। घायल व्यक्ति ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने घोड़ाडोंगरी चौकी में मामले की शिकायत की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भारत-नेपाल सीमा पर मां बनैलिया मंदिर में गरबा की धूम,श्रद्धालु दिल्ली से आए कलाकारो के साथ झूमे
Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा कस्बे में स्थित मां बनैलिया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा उत्सव की धूम देखने को मिली। भक्ति, संगीत और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में भारत के साथ नेपाल के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिल्ली से आए कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु गरबा और डांडिया की धुन पर झूमते नजर आए। मां बनैलिया मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम ने भारत-नेपाल के बीच आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव की खूबसूरत तस्वीर पेश की। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे में स्थित प्रसिद्ध मां बनैलिया मंदिर की हैं जहां शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा और डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों और गरबा की धुनों के बीच उत्सव का माहौल देखते ही बना। इस कार्यक्रम में हज़ारो की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आयोजन का हिस्सा बने। दिल्ली से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और उनकी धुन पर लोग देर तक झूमते नजर आए।मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल बताते हैं कि पहले वे गरबा जैसे आयोजनों को बड़े शहरों या टेलीविजन पर ही देखा करते थे। ऐसे में मंदिर परिसर में इस तरह का आयोजन कराना उनके लिए एक खास अनुभव रहा। बाइट- संतोष जायसवाल, आयोजक वीओ- खास बात यह रही कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित इस मंदिर के गरबा उत्सव में दोनों देशों के लोगों की भागीदारी देखने को मिली। मां बनैलिया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के दौरान भारत के साथ-साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नेपाल से आए लोगों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गरबा के रंग में रंगे श्रद्धालुओं के बीच यह आयोजन सीमाओं से परे आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक एकता का संदेश देता नजर आया। बाइट — मनीषा, प्रतिभागी वी/ओ- कुल मिलाकर भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा के मां बनैलिया मंदिर में आयोजित गरबा उत्सव ने भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक एकता की अनूठी तस्वीर पेश की। भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इस आयोजन को और खास बना दिया। मां की भक्ति के साथ गरबा की थाप पर झूमते लोगों ने नवरात्रि के उत्सव को यादगार बना दिया।0
0
Report
पंचकूला में 14 PG कोर्स, जयपुर में पहली BFarmA आयुर्वेद शुरू—आयुर्वेद शिक्षा का कदम
Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में आयुर्वेद की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए दो अच्छी खबरें हैं। संस्थान के पंचकूला परिसर में 14 नए पीजी कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिली है। इन कोर्स में कुल 70 सीटें होंगी। वहीं, जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में पहली बार बी.फार्मा (आयुर्वेद) की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए 20 सीटें रखी गई हैं। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) ने पंचकूला परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नए पीजी कोर्स शुरू करने की अनुमति दी है। इन कोर्स में आयुर्वेद के अलग-अलग विषयों की पढ़ाई होगी। इनमें पंचकर्म, कायचिकित्सा, बाल रोग, स्त्री रोग एवं प्रसूति, शल्य तंत्र, शालाक्य तंत्र, योग, शरीर रचना और शरीर क्रिया विज्ञान सहित 14 विषय शामिल हैं।राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के पंचकूला परिसर में पहले से बीएएमएस की 100 सीटें हैं। यहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मरीजों के इलाज की सुविधा भी मिल रही है।अब नए पीजी कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को आयुर्वेद के अलग-अलग विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा।जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में पहली बार चार साल का बी.फार्मा (आयुर्वेद) कोर्स शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। बाईट - कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान0
0
Report
रींगस NH-52 पुलिया पर शराब से भरा ट्रक डिवाइडर तोड़कर रैलिंग से टकराया, चालक फरार
Sikar, Rajasthan:रींगस में एनएच-52 बायपास पुलिया पर शराब से भरा ट्रक हाईवे के डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क किनारे लगी लोहे की रैलिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर और रैलिंग क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक लगभग 30 फीट नीचे गिरने से बाल-बाल बच गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शराब से भरे इस ट्रक को आबकारी विभाग का बताया जा रहा है। ट्रक अजीतगढ़ से जैसलमेर की ओर जा रहा था। हादसे के कारणों और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि बाकी है。0
0
Report
Advertisement
कोटा में ASP Subhash Mishra की पैदल गस्त और गरबा कार्यक्रम में सक्रिय पुलिस
Kota, Rajasthan:KOTA कोटा शहर पुलिस एक्टिव मोड़ पर, छावनी चौपाटी मार्केट में शहर ASP सुभाष मिश्रा निकले पैदल गस्त पर, शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र का किया ASP ने निरीक्षण, त्योहारी सीजन के मध्यनजर आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम को लेकर प्रोएक्टिव शहर पुलिस, शहर में संचालित गरबा कार्यक्रम में भी सक्रिय पुलिस, शहर SP तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में उच्चाधिकारी फील्ड में सक्रिय,0
0
Report
बस्सी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अशोका ब्रांड के 6500 लीटर तेल सीज किए
Dudu, Rajasthan:बस्सी - जयपुर बस्सी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई अशोका ब्रांड का करीब 6500 लीटर वनस्पति सीज श्री हरि एग्रो इंडस्ट्रीज में टीम ने की जांच लेबल पर कई खाद्य तेलों का उल्लेख, सामग्री को लेकर संदेह वनस्पति और रिफाइन्ड सोयाबीन तेल के लिए नमूने दीपावली से पहले मिलावट के खिलाफ विभाग का अभियान जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई। दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के تحت खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस्सी में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मैसर्स हरि एग्रो इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई करते हुए अशोका ब्रांड के करीब 6500 लीटर वनस्पति को सीज किया है। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के अनुसार, वनस्पति के 15 लीटर वाले 443 जार की जांच की गई। इनके लेबल पर मूंगफली, सोयाबीन, सरसों, सूरजमुखी, पाम और तिल सहित विभिन्न खाद्य तेलों का उल्लेख किया गया था। विभाग के अनुसार, 15 लीटर के जार पर 3600 रुपये यानी 240 रुपये प्रति लीटर एमआरपी अंकित थी, जबकि मैनेजर ने पाम ऑयल की कीमत 140 रुपये प्रति लीटर बताई। ऐसे में लेबल पर अंकित सामग्री और वास्तविक सामग्री को लेकर संदेह सामने आया है। अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया। फैक्ट्री से खुले रिफाइन्ड सोयाबीन तेल का नमूना भी लिया गया है। अब नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सांगली में ऊस आंदोलन: ट्रॉली जलाने की कोशिश, MSP घोषणा तक कारखाने नहीं खुलेंगे
Sangli, Maharashtra:सांगली ब्रेकिंग सांगलीमें ऊस दर आंदोलन पेटलं स्वाभिमानी शेतकरी संघटनेच्या कार्यकर्त्यांकडून ऊसाने भरलेली ट्रॉली पेटवून देण्याचा प्रयत्न. कराडच्या यशवंतराव मोहिते सहकारी साखर कारखान्यासाठी सुरू होती ऊस वाहतूक ताकारी नजीकच्या गुहागर तासगाव रोडवर स्वाभिमानीचे कार्यकर्त्यांकडून ऊस वाहतूक रोखत ऊसाला लावली आग ऊस वाहतूक रोखत ट्रॅक्टर ट्रॉलीच्या चाकांची हवा सोडली . साखरेला एमएसपी आणि पहिली उचल जाहीर झाल्याशिवाय साखर कारखाने सुरू होऊ देणार नसल्याचा दिला आहे इशारा0
0
Report
Advertisement
आगरा के बालूगंज में टीवीएस ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, दमकल सक्रिय
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के बालूगंज में टीवीएस ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग श्याम जी टीवीएस ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग। आग लगने से इलाके में मची खलबली सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम。 आग पर काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी。 आग लगने का कारण और नुकसान का विवरण अभी स्पष्ट नहीं।0
0
Report
अमित शाह का मानसा के बहुचार माता मंदिर में बेटे जय शाह के साथ पूजा-अर्चना
Noida, Uttar Pradesh:गुजरात - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बेटे, ICC चेयरमैन जय शाह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मानसा स्थित बहुचर माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।0
0
Report
रायबरेली ट्रैक पर ई-रिक्शा-डीसीएम भिड़ंत: एक मृत, छह घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दर्शनार्थियों से भरा ई रिक्शा डीसीएम से आमने सामने टकरा गया। टक्कर के बाद ई रिक्शा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार दर्शनार्थी चीख पुकार करने लगे। घटना ऊँचाहार थाना इलाजे में प्लाई फैक्ट्री के सामने की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मनगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खड़े डीसीएम से भिड़ गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां राजू नाम के एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डीसीएम कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
एटा में SSP की पैदल गश्त, त्योहारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Etah, Uttar Pradesh:एटा में SSP डॉ. इलामारन जि. ने पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल गश्त, रामनवमी, दशहरा को लेकर SSP ने पुलिस फोर्स के साथ भीड़-भाड़ वाले इलाके में पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस ने शांतिपूर्ण सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की, पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों की चेकिंग, SSP ने हाथी गेट से बस स्टैंड तक पुलिस फोर्स के साथ की गश्त। बाइट - डॉ. इलामारन जि. (SSP एटा)0
0
Report
गंगा में कटान से मचान वाले बाबा की कुटिया गिर गई
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज गंगा नदी के बीच बनी मचान वाले बाबा की कुटिया गिरी, गंगा में कटान अधिक होने के चलते मचान वाले बाबा की कुटिया गिरी, पिछले कई सालों से गंगा नदी की बीच जलधारा में बनाई थी कुटिया, बजरंगदास उर्फ मचान वाले बाबा ने बनाई थी गंगा नदी में कुटिया, कटान ज्यादा होने के चलते देर शाम मचान वाले बाबा की कुटिया गिरी, सुबह में ही मचान वाले बाबा को प्रशासन ने बाहर निकाल लिया था, देर शाम होते ही मचान वाले बाबा की कुटिया भी कटान होने के चलते गिर गई।0
0
Report
अमृतसर में टक्कर के बाद गोलीबारी: दुकानदार के बेटे घायल, आरोपी फरार
Amritsar, Punjab:अमृतसर में गाड़ी की मामूली टक्कर के बाद फायरिंग:दुकानदार के 19 वर्षीय बेटे को लगी गोली, आरोपी फरार अमृतसर के जंडियाला गुरु के नजदीक गांव गहरी मंडी में फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां एक छोटी सी बहस के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गोलियां चला दीं। जानकारी के मुताबिक, मौके पर चार फायर किए गए। इस घटना में एक दुकानदार के 19 वर्षीय बेटे के पैर में गोली लगी, जो आर-पार हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मानावाला में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है。 कार सवार के साथ हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक, गहरी मंडी में एक दुकानदार, जो पैर से दिव्यांग है, का किसी कार सवार के साथ विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच मामूली बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते यह झड़प में बदल गई। इसी दौरान फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। दुकानदार के बेटे को लगी गोली फायरिंग के दौरान दुकानदार सरबजीत सिंह का बेटा जोबन सिंह (19) घायल हो गया। घटना के बाद फायरिंग करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। जंडियाला गुरु के थाना प्रभारी हरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस विवाद के कारणों और फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित के बयान के अनुसार, कुल चार फायर किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि, पीड़ित की पकौड़ों की दुकान है। सड़क पार करते समय आरोपी की गाड़ी की मामूली टक्कर के बाद विवाद हुआ था। इसके करीब एक घंटे बाद देहवीदासपुरा के रहने वाले राहुल नाम के युवक ने वहां पहुंचकर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली युवक को लगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
अपने मोहल्ले की दुर्गा पूजा में पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने ढाक बजाकर उत्साह बढ़ाया
Siliguri, West Bengal:নিজের পাড়ার পুজোয় ঢাকের তালে পর্যটনমন্ত্রী শংকর ঘোষ সূর্য নগর ফ্রেন্ডস ইউনিয়ন ক্লাবের 'সুতোর টানে' থিমের উদ্বোধনী আবহে ঢাক বাজিয়ে নজর কাড়লেন মন্ত্রী। দুর্গাপুজোর উৎসবে নিজের পাড়ার ক্লাবে একেবারে ভিন্ন ভূমিকায় দেখা গেল রাজ্যের পর্যটনমন্ত্রী ডা. শংকর ঘোষকে। শিলিগুড়ির সূর্য নগর ফ্রেন্ডস ইউনিয়ন ক্লাবের পুজো মণ্ডপে পৌঁছে ঢাকের কাঠি হাতে তুলে নেন 그는। ঢাকের তালে তাল মিলিয়ে উৎসবের আনন্দে সামিল হন মন্ত্রী。0
0
Report
Imjhira के जय मां कंकाली मठ में नवरात्रि की आस्था बोली बुलंद
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा तहसील ग्राम इमझिरा स्थित प्रसिद्ध 'जय मां कंकाली देवी मठ' सदियों से श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक बना हुआ है. मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी भक्त यहाँ शीश नवाता है, माता रानी उसकी झोली खुशियों से भर देती हैं. ग्राम इमझिरा का कंकाली देवी मठ. यह पावन तीर्थ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि लाखों भक्तों के अटूट विश्वास का केंद्र है. कई दशकों और पीढ़ियों पुराना यह सिद्ध पीठ अपने चमत्कारी स्वरूप और शांत प्राकृतिक परिवेश के लिए पूरे अंचल में प्रसिद्ध है. इस मंदिर की एक बड़ी विशेषता यहाँ की पुश्तैनी सेवा परंपरा है. यहाँ के पुजारी परिवार पीढ़ी-दर-पीढ़ी कई वर्षों से मां कंकाली की अनवरत सेवा करते आ रहे हैं. विधि-विधान से होने वाली दैनिक पूजा और प्राचीन तांत्रिक व वैदिक परंपराओं का निर्वहन आज भी उसी निष्ठा के साथ जारी है. खासकर नवरात्रि के पावन पर्व पर यहाँ का नजारा देखते ही बनता है. न केवल नरसिंहपुर, बल्कि आसपास के कई जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु यहाँ खिंचे चले आते हैं. कठिन डगर पार कर जब भक्त मां की चौखट पर माथा टेकते हैं, तो उनकी सारी थकान आस्था के आनंद में बदल जाती है. मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत को मां कंकाली अवश्य पूर्ण करती हैं.0
0
Report
डिंडौरी-धनगांव हाईवे हादसे में बाइक सवार का पैर कटकर अलग
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाइवे के बीच धनगांव में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार का पैर कटकर अलग हो गया।बताया जा रहा है कि कार और बाइक की आमने-सामने ऐसी भीषण भिड़ंत हुई कि बाइक सवार युवक का एक पैर शरीर से अलग हो गया। हादसे का मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम उठे। घायल युवक को शहपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। आखिर इस हादसे की वजह क्या रही? फिलहाल शहपुरा पुलिस जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
