460661
मुलताई के सरकारी अस्पताल में शराब के नशे में व्यक्ति का उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Multai, Madhya Pradesh:मुलताई के सरकारी अस्पताल में एक बार फिर एक व्यक्ति शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए घुस आया। बीती रात, नशे में धुत इस व्यक्ति ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपने कपड़े उतार दिए और अस्पताल के भीतर दौड़ने लगा। घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में इस प्रकार की घटनाएं आए दिन चर्चा का विषय बन रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में मुस्लिम कारीगर 40-45 फीट रावण-मेघनाथ पुतलों से दशहरा धूम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोच नगर रामलीला के 174 वे महोत्सव के बीच दशहरा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। धनुताल मैदान में मुस्लिम कारीगरों द्वारा 40 से 45 फीट ऊंचे रावण और मेघनाथ को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले 5 दशकों से यह पुतले बना रहे हैं और हिंदू मुस्लिम एकता के साथ गंगा-जमुनी तहजीब यहां देखने को मिलती है। तैयार होने के बाद यह पुतले रथों पर बांधकर रस्सियों के सहारे पूरे मैदान में दौड़ाए जाते हैं। दशहरा मेले में जनसैलाब उमड़ता है और करीब 25 हजार लोग जुटते हैं। यहां राम-रावण का संजीव युद्ध जीवंत चित्रण दिखता है; लक्ष्मण जी को शक्ति लगती है, हाथी पर सवार राम-लक्ष्मण और हनुमान-रावण-मेघनाथ से युद्ध करते दिखते हैं। अंत में अच्छाई पर बुराई के प्रतीक रावण-मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं। यह परंपरा पिछले 174 सालों से चल रही है, एक मुस्लिम परिवार ने पुतले बनाना शुरू किया था। यह देश की असली पहचान गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द में है। यह काम कई पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार सिखाते आए हैं; उनके लिए रोजगार नहीं, भाईचारे का संदेश फैलाने की जिम्मेदारी है। दशहरे का उत्सव सभी समुदायों के साथ भारतीय संस्कृति का उत्सव माना जाता है।0
0
Report
कोटा के पास सड़क हादसे में 8 की मौत, 17 घायल; परिजनों में शोक
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -राजस्थान के कोटा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे भोपाल से खाटू श्यामजी जा रही टेम्पो ट्रैवलर कराड़िया टोल के पास पुलिया से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत हो गई,जिनमें बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के 7 और भोपाल का एक व्यक्ति शामिल था। हादसे में 17 यात्री घायल हुए हैं। आज जब मृतकों के शव उनके गांव पहुंचे तो घाट बिरोली,खेड़ी रामोसी,सिरखेड़ और सर्रा में मातम पसर गया। दीपावली से पहले जिन घरों में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं,वहां अब अपनों की अंतिम विदाई का दर्द है। खेड़ी रामोसी में पिता-पुत्र की चिताएं एक साथ जलीं,वहीं सिरखेड़ में पति-पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। यह दृश्य देखकर हर आंख नम हो गई।0
0
Report
दीपिका कुमारी ने U17 फुटबॉल में इतिहास रचा, गांव में खुशी की लहर
Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड ढाब थाम गांव की बेटी दीपिका कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर पूरे राज्य और देश का नाम रोशन किया है। मलेशिया में आयोजित अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दीपिका ने बतौर कप्तान शानदार नेतृत्व और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विदेश में देश का परचम लहराने के बाद जब दीपिका आज अपने गांव लौटीं, तो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा गाँव चंदवारा पुराना थाना चौक के पास गाजे बजे के साथ गर्म जोशी के साथ उसका स्वागत किया और फूल माला पहनाया। दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और अपने बड़े भाई को दिया और कहा कि टूर्नामेंट के तीन मैचों में उन्होंने तीनों मैच में जीत दर्ज की। दीपिका के पिता विनोद यादव ने कहा कि बचपन से ही खेलकूद में गहरी रुचि रखती थीं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर: बदमाश ने पुलिस को चैलेंज दिया, वीडियो वायरल, चाकू से धमकी
Begun, Rajasthan:रायपुर बदमाश लोकनाथ उर्फ बिल्ला ने पुलिस को किया चैलेंज.. सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर किया धरसींवा पुलिस को चैलेंज.. पुलिसकर्मियों को भी चाकू, ब्लैड मारने की धमकी देते हुए वीडियों आया सामने.. आरोपी आदतन गुंडा बदमाश.. सिलतरा थाना इलाके का मामला..0
0
Report
बोकारो में 22 वर्षीय अमित शर्मा की हत्या से इलाके में सनसनी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में 22 वर्षीय युवक की हत्या से इलाके में मची सनसनी। माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी की है घटना। डोम पाड़ा में नाले के पास मिला शव। दो को पुलिस ने लिया हिरासत में जांच में जुटी। पूरी घटना के बारे में बताते चले कि बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत झोपड़ी कॉलोनी में रहनेवाले 22 वर्षीय अमित शर्मा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। उसका शव डोमपाड़ा में नाले के पास मिला है। जानकारी के अनुसार अमित कैडबरी कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। रात में घर नहीं पहुंचने पर परिजन रात भर फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा। सुबह उसका शव मिला। बताया जा रहा है कि अमित के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया है। सूचना मिलते ही माराफारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड का सहारा लिया और मृतक के गमछे को सुंघाकर खोजी कुत्ते को छोड़ा। हत्या की वजह और हत्या किसने की, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं बोकारो के मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार की माने तो इस मामले में दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डीएसपी का कहना है कि मारकर फेक दिया गया था जहां जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।0
0
Report
अररिया के सिमराहा बाजार में देर रात आग, 6 दुकानों सहित लाखों का नुकसान
Forbesganj, Bihar:अररिया के सिमराहा बाजार में देर रात अचानक आग लग जाने से 6 दुकानें जलकर खाक हो गई जिनमें करीब 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। देर रात शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने के बाद आग तेजी से फैल गई और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग फैलती गई जिसके बाद अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।0
0
Report
Advertisement
गुमला के भरनो में हाथी के बच्चे का रेस्क्यू, झुंड से मिलाने की कोशिश जारी
Gumla, Jharkhand:*भरनो में झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे का रेस्क्यू, बसिया वन विभाग की देखरेख में रखा गया* *करीब 22 हाथियों के झुंड से मिलाने की कोशिश जारी, बच्चे के हमले में दो बुजुर्ग घायल होने की भी सूचना* गुमला। गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत मरासिली क्षेत्र में शनिवार देर शाम झुंड से बिछड़े करीब आठ से नौ महीने के हाथी के बच्चे को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बसिया वन विभाग कार्यालय पहुंचाया। फिलहाल वन विभाग की टीम उसकी देखभाल कर रही है। वहीं, करीब 22 जंगली हाथियों के झुंड की लोकेशन का पता लगाकर बच्चे को उसके परिवार से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में करीब 22 जंगली हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा था। इसी दौरान हाथी का बच्चा झुंड से अलग हो गया। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। बसिया के प्रभारी वनपाल शेखर सिंह और गुमला के राकेश कुमार मिश्रा की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे बसिया स्थित वन विभाग कार्यालय लाया गया। दूध और केला खिलाकर की जा रही देखभाल रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी के बच्चे की देखभाल शुरू कर दी है। रात में उसे दूध, केला और अन्य फल खिलाए गए, ताकि उसे आवश्यक पोषण मिल सके। विभागीय टीम उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। वन विभाग की प्राथमिकता हाथी के बच्चे को सुरक्षित रखते हुए उसके झुंड से मिलाना है। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड बसिया की ओर विचरण कर रहा है। ऐसे में टीम उसकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। झुंड की लोकेशन मिलने के बाद बच्चे को प्राकृतिक वातावरण में उसके Family से मिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हाथी के बच्चे को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ हाथी के बच्चे के रेस्क्यू की जानकारी मिलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसे देखते हुए वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी के बच्चे से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों के नजदीक जाने, उन्हें घेरने या परेशान करने से खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही लोगों के लिए जोखिम भरी साबित हो सकती है। प्रभारी वनपाल शेखर सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि जंगली हाथियों या अन्य वन्यजीवों के दिखाई देने पर उनके नजदीक जाने अथवा उन्हें घेरने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने और अफवाहों से बचने की भी अपील की। हाथी के हमले में दो बुजुर्गों के घायल होने की भी सूचना गौरतलब है कि इसी हाथी के बच्चे के संबंध में जानकारी सामने आई है कि शनिवार को भरनो प्रखंड के खरतंगा अम्बाटोली गांव में उसने दो बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। दोनों घायलों का रांची के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, इस घटना के संबंध में वन विभाग की आधिकारिक पुष्टि और हमले की परिस्थितियों की जानकारी सामने आना बाकी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वन विभाग के सामने हाथी के बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उसे उसके झुंड से मिलाने की चुनौती है। विभागीय टीम लगातार झुंड की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें, हाथियों के पास जाने से बचें और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए विभागीय टीम को तत्काल सूचना दें。0
0
Report
तालाब के गहरे पानी में डूबकर ढाई साल की बच्ची की मौत, गांव में मातम
Khajuria Khurd, Bihar:कुदरा थाना क्षेत्र के नदोखर गांव में तालाब के गहरे पानी में डूबने से एक ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक बच्ची की पहचान नदोखर गांव निवासी दीपक कुमार शर्मा की ढाई वर्षीय पुत्री प्रियांशी कुमारी के रूप में की गई है। भभुआ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी दी। मृतक बच्ची के बड़े पिता गौतम कुमार शर्मा ने बताया कि गांव से उत्तर दिशा में दुर्गा पूजा की मूर्ति रखी हुई थी। प्रियांशी गांव के अन्य बच्चों के साथ वहीं पास में खेल-कूद रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह अनजाने में तालाब के पास चली गई और अचानक पैर फिसलने से तालाब के गहरे पानी में गिरकर डूब गई। जब तक आसपास के लोगों को हादसे का पता चला और बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल लेकर भागे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पीड़ित परिवार ने इस हादसे के बाद जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है0
0
Report
खूँटी के मुरहू में कुपोषित बच्चों के लिए खेल-क्रीड़ा भवन का उद्घाटन
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - कुपोषित बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए खुला क्रीड़ा भवन। जहाँ गरीबि और अशिक्षा के कारण है रहे कुपोषण और अस्वस्थ मां व बच्चे को अच्छी देखरेख होगा । साथ ही वहां आवासित बच्चों को साफ व सुंदर वातावरण में खेलने का मौका मिलेगा । इस दौरान सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उपप्रमुख अरुण साबू, अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी समेत अनेक लोग उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने हरित वातावरण का संदेश दिया। उपायुक्त ने बताया कि खूंटी के मुरहू प्रखंड अंतर्गत अनेक कुपोषित बच्चे हैं जिनका कुशल देखरेख नहीं होने से बच्चे बड़े होकर शारिरिक परिश्रम की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए बच्चे निरोग और मजबूत हों इसलिए कुपोषण उपचार केंद्र मुरहू में खोदा गया है जिसमें बच्चों को खुशियां मिले और बच्चे खेलकर खुशियाँ पा सके इसलिए क्रीड़ा केंद्र बनाया गया है। जिसका आज उद्घाटन किया गया। साथ ही हर्बल गार्डन में पौधारोपण भी किया गया । वहीं अस्पताल में एक अच्छी व्यवस्था के साथ संचालन हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
हरदोई: शादी के दबाव में युवक 180 फीट टावर पर चढ़ा, पुलिस ने उतारा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के मल्लावां कस्बे में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यहां शादी का दबाव बनाने के लिए एक युवक लगभग 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा।युवक को टावर पर चढ़ा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। मिली जानकारी के अनुसार,मल्लावां कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर निवासी अजय राठौर पुत्र रामकुमार राठौर शटरिंग का काम करता है बताया जा रहा है कि उसका क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।आरोप है कि अजय युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती के शादी से इनकार करने के बाद वह नाराज हो गया और अपनी बात मनवाने के लिए सुभाष पार्क के पास स्थित बंद पड़े डोकोमो मोबाइल टावर पर चढ़ गया।वहां से वह कूदने की धमकी देने लगा। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मल्लावां कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।इसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक,युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया है मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
महाष्टमी पर मां गौरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब; पैगम्बरपुर का पंडाल आकर्षण
Chapra, Bihar:महाष्टमी पर मां गौरी की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पैगمبرपुर का भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र सारण जिले में महाष्टमी के अवसर पर मां गौरी की पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर महिलाओं की लंबी कतारें मां के दर्शन और पूजन के लिए लगी हुई हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस अवसर पर महिलाएं नारियल और सफेद रंग की मिठाइयों सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों के साथ मां की आराधना कर रही हैं। पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। अग्निशमन व्यवस्था के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, स्थानीय वॉलंटियर भी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। पैगंम्बरपुर का भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र इधर, बनियापुर प्रखंड के पैगंम्बरपुर में बना भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल में एक विशालकाय दैत्य की आकृति के साथ पांच हाथियों का भव्य चित्रण किया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पंडाल की अनूठी सजावट और भव्य स्वरूप लोगों का ध्यान खींच रहा है। महाष्टमी के अवसर पर पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। मां के जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालु सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।0
0
Report
बगहा में पागल कुत्ते ने एक दिन में 50 लोगों को काटा, दहशत फैल गई
Bagaha, Bihar:बगहा शहर से बड़ी खबर है। बगहा शहर में एक पागल कुत्ते ने करीब 50 लोगों को काटकर पूरे इलाके में आतंक मचा दिया है। महज़ 24 घंटे में इस हमले में छोटे बच्चों और बुजुर्गों, नौजवानों समेत महिलाएं भी घायल हुईं जिन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया और सभी को एंटी रेबीज डोज देकर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पुष्पराज ने बताया कि इनमें 4 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए GMCH बेतिया रेफर किया गया है। दरअसल इन दिनों शारदीय नवरात्रों को लेकर शहर में काफी भीड़भाड़ चल रहा है; इसी दौरान आवारा पागल कुत्तों ने आतंक मचा रखा है क्योंकि 24 घंटे के भीतर लगभग 50 लोग कुत्ते के काटने से घायल हो गए हैं; लिहाजा शहर वासियों समेत श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। हालाँकि सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि पागल कुत्ते के हमले में घायल अधिकांश लोग पास के मोहल्ले के रहने वाले हैं; सभी को एक ही कुत्ते ने काटा है। घटना के बाद इलाके में दहशत है। स्थानीय लोग नगर परिषद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि अब तक ऐसे आवारा कुत्तों को पकड़ने या उन्हें एंटी डोज देने की कोई पहल नहीं की गई। ऐसे में प्रशासन को समय रहते इन आवारा कुत्तों की पहचान कर उन्हें पकड़कर एंटी-रेबीज डोज देने और काटे की घटनाओं पर रोक के लिए कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। बगहा शहर में ऐसे सैकड़ों आवारा कुत्ते दर्जनों मोहल्लों और चौक-चौराहों समेत बाजारों में घूम रहे हैं; कई पागल और जख्मी कुत्ते खौखहार हो गए हैं; इन्हीं में से कुछ को समय रहते पकड़ने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
जदयू विधायक बोले- दो दिनों में एसपी का ट्रांसफर, वीडियो वायरल
Makhdun pur Kabir, Bihar:वीडियो वायरल: जदयू विधायक पप्पू वर्मा बोले- दो दिन में करा दिया एसपी का ट्रांसफर अरवल जिले के कुर्था विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक पप्पू वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे दावा कर रहे हैं कि तत्कालीन एसपी डॉ. नवजोत सिमी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने दो दिनों के अंदर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनका स्थानांतरण करा दिया. विधायक ने एसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल रील बनाती थीं. 10 अक्टूबर को अरवल एसपी डॉक्टर नवजोत सिमी का ट्रांसफर आर्थिक अपराध इकाई पटना में किया गया है हालांकि अभी तक नए एसपी किरण कुमार गोरख जादव योगदान नहीं किए हैं. वायरल वीडियो में विधायक कहते सुनाई दे रहे हैं कि जिले की डीएम के खिलाफ उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है और वे ईमानदार हैं. वहीं, एसपी के खिलाफ शिकायत मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. विधायक के इस बयान के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण और उसमें जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.0
0
Report
बोकारो स्टील प्लांट के द्वार 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के मुख्य द्वार के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू है. अनुमंडल प्रशासन ने बोकारो इस्पात संयंत्र के द्वारों पर आवागमन बाधित न करने की अपील की. विस्थापितों की भूख हड़ताल नौवें दिन जारी है, जिसमें कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह भी नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. विस्थापित apprentices संघ एवं अन्य संगठनों ने बीएसएल के मुख्य द्वार समेत अन्य द्वारों को बंद करके धरना-प्रदर्शन किया. जिला प्रशासन के अनुसार इससे संयंत्र में कर्मियों, अधिकारियों, संविदा श्रमिकों व आवश्यक सेवाओं के आवागमन में बाधा आई और औद्योगिक गतिविधियाँ प्रभावित रहीं. इस संदर्भ में अनुमंडल दंडाधिकारी, चास, प्रांजल ढांडा ने धारा 163 (1) के तहत 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. यह आदेश 18.10.2026 पूर्वाह्न 5:00 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी है. निषेधाज्ञा के अनुसार पाँच से अधिक व्यक्तियों के एक साथ इकट्ठा होना, भ्रमण करना तथा भीड़ लगाना रोक दी गई है. इसके अलावा आग्नेयास्त्र या लाठी-डंडा-तलवार आदि जैसे हथियार और खुदाई के उपकरण लेकर जाना या प्रदर्शन करना निषेध है. इस क्षेत्र के भीतर जुलूस, रैली, सभा, धरना और प्रदर्शन का आयोजन भी प्रतिबंधित रहेगा. 200 मीटर दायरे में ऐसी कोई गतिविधि जिससे औद्योगिक कार्य या सार्वजनिक आवागमन प्रभावित होने की संभावना हो, रोक रहेगी.0
0
Report
अमरपुर पोखर में 21 वर्षीय विवाहिता अंजनी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी
Banka, Bihar:Anchor-अमरपुर के राय पोखर में 21 वर्षीय विवाहिता अंजनी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बाँका के अमरपुर प्रखंड स्थित राय पोखर में 21 वर्षीय विवाहिता अंजनी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका अमीनपुर गांव की रहने वाली थी और दो बच्चों की मां थी। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर वह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रविवार पोखर में शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची अमरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया डूबने से मौत का मामला है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
