460551
पानी की तलाश में रिहायशी क्षेत्र में आया हिरण का बच्चा, ग्रामीणों ने बचाई जान
Amla, Madhya Pradesh:आमला-पानी की तलाश में जंगल से भटक कर हिरण का बच्चा रिहायशी क्षेत्र में आ गया,जिस पर आवारा कुत्तों ने हमला ने अचानक हमला कर दिया है। वही घायल अवस्था में हिरण के बच्चे को 100 डायल चालक संदीप व पुलिस कर्मी ने वन विभाग टीम को सुपुर्द किया है। ग्रामीण ने बताया कि आमला क्षेत्र मे अंधारिया गांव में पानी के तलाश मे एक हिरण का बच्चा भटकते हुए आ गया था। और गांव में मौजूद आवारा कुत्तो के झुंड ने उसे पकड़ कर नोच नोच कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उसे आवारा कुत्तो को भगाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिंचाई कर्मचारियों ने एक दिन का धरना, 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई में सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति सिंचाई संघ के बैनर तले बेतवा नहर प्रखंड प्रथम परिसर में एकत्रित सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक और नलकूप चालकों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। संघ की ओर से मुख्यमंत्री, जलशक्ति मंत्री और प्रदेश के मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। वहीं, अधिशासी अभियंताओं के माध्यम से प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष को भी 12 सूत्रीय मांगपत्र प्रेषित किया गया। संघ ने मांग की कि सींचपाल, नलकूप चालक और सींच पर्यवेक्षक की करीब 70 वर्ष पुरानी सेवा नियमावली में शीघ्र संशोधन किया जाए। नलकूप चालकों के 12,700 रिक्त स्वीकृत पदों पर भर्ती करने के साथ शेष नलकूपों के संचालन के लिए लगभग 27 हजार नए पद सृजित किए जाएं। पांच वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी कर चुके नलकूप चालकों को 2,400 रुपये ग्रेड वेतन देने और 18 मार्च 2011 से वेतन उच्चीकरण का लाभ प्रदान करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा कर्मचारियों ने अतिरिक्त कार्यभार से मुक्ति, मोटरसाइकिल भत्ता, पदोन्नति में आ रही बाधाओं को दूर करने, पुरानी पेंशन का लाभ, ई-ऑफिस प्रणाली से छूट, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, लंबित जिलेदारी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने और गृह जनपद में स्थानांतरण की मांग की। प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र पस्तोर सहित रामजी दांतरे, संजीव कुमार यादव, शिवाधार सिंह, चंद्रशेखर याज्ञिक समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। संघ ने लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग کی। बाइट:- संजीव कुमार--सिंचाई कर्मचारी0
0
Report
तेज़ ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार अशोक कुमार की मौत, दो गंभीर घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:Breaking-Fatehpur तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल मृतक की पहचान अशोक कुमार (34) पुत्र स्व. चंद्रपाल के रूप में हुई शिव प्रसाद कुशवाहा (24) और सुभाष (24) गंभीर रूप से घायल सकुरा से सिकटिया जा रहे थे तीनों बाइक सवार, मोहद्दीपुर के पास ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर किया गया रेफर हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार, पुलिस जांच मेंटक्कर बकेवर थाना क्षेत्र के मुसाफा रोड़ की घटना0
0
Report
पलिया के रिपेयरिंग सेंटर में बाइक सीट हटते ही जहरीला सांप मिलने से हड़कंप
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया स्थित एक रिपेयरिंग केंद्र में सर्विस होने आई बाइक की सीट जैसे ही मैकेनिक ने हटाई वैसे ही नीचे जहरीला सांप दिखने से शोरूम में हड़कंप मच गया। क्योंकि सांप जहरीला था इसलिए वहां पर मौजूद लोग सिर्फ तमाशबीन बनकर देखने के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं था । ऐसे में पूरे मामले की सूचना वन विभाग को दी गई और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।0
0
Report
Advertisement
विपक्ष एकत्र, लोकतंत्र पर हमला—कार्यक्रम स्थगित; क्या अगले कदम होंगे?
Noida, Uttar Pradesh:Rahul Gandhi हम लोगों ने आज के कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला किया है भारतीय लोकतंत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जिन्होंने देश के लोकतांत्रिक स्ट्रक्चर पर हमला किया है उनके खिलाफ है देश के किसी भी राज्य से कोई भी व्यक्ति रविवार को होने वाले कार्यक्रम में आ सकता है आप देखना कितने बड़ी तादाद में लोग वहाँ आएंगे पूरा विपक्ष एक साथ है सभी प्रोटेस्ट एक प्रोटेस्ट है0
0
Report
headline
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध हथियारों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार कब्जे से 05 पिस्तौल,11 मैगजीन और 01 कार बरामद MP के खरगोन से 3 लाख रुपये में खरीदे थे हथियार मुख्य आरोपी दीपक पर दिल्ली, गुरुग्राम, सोनीपत और रेवाड़ी में हत्या, लूट व रंगदारी के 08 मुकदमे दर्ज बदला लेने और नया गैंग खड़ा करने की थी साजिश दिल्ली के द्वारका में हुई लूट में भी सप्लाई किए थे हथियार पुलिस कर रही आरोपियों से गहन पूछताछ गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने बजघेड़ा इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे के साथ दो शातिर अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 05 पिस्तौल, 11 मैगजीन और एक कार बरामद की गई है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी दीपक एक खतरनाक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर गुरुग्राम, दिल्ली, सोनीपत और रेवाड़ी में हत्या, लूट और अपहरण जैसे 8 जघन्य मामले दर्ज हैं। आरोपी दिसंबर 2025 में ही करीब 7 साल बाद जेल से जमानत पर बाहर आया था और जेल से निकलते ही अपना नया गैंग बनाकर पुरानी रंजिशों का बदला लेने की फिराक में था। वीओ 1 गुरुग्राम के सेक्टर-112 बजघेड़ा इलाके में अपराध शाखा सेक्टर-40 के इंचार्ज ललित कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर दो अपराधियों को कार सहित दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जाटी कलां (सोनीपत) निवासी 27 वर्षीय दीपक और नांगल कलां (सोनीपत) निवासी 28 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपियों की कार से 5 अवैध पिस्तौल और 11 मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दीपक हथियारों का जखीरा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से 3 लाख रुपये में खरीदकर लाया था। इतना ही नहीं, आरोपी ने हाल ही में दिल्ली के द्वारका में हुई लूट की एक वारदात के मुख्य आरोपी को भी अवैध हथियार मुहैया कराए थे। पुलिस ने थाना बजघेड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट-इंदीवर सिंह एसीपी क्राइम गुरुग्राम वीओ 2 गिरफ्तार आरोपी दीपक का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद खतरनाक रहा है। वर्ष 2019 से हत्या और अन्य संगीन मामलों में जेल में बंद रहने के बाद, वह दिसंबर 2025 में हाई कोर्ट से जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही उसने अपने गांव के साथी राहुल के साथ मिलकर अपना नया गैंग बनाने की योजना बनाई। पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2015 में सोनीपत में हुई अपने बुआ के लड़के की हत्या का बदला लेने, पैसे के लेनदेन के विवाद निपटाने के कारण दीपक को हथियारों की जरूरत थी। बदला लेने और इलाके में अपना खौफ कायम करने के लिए वह बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था, लेकिन वारदात से पहले ही गुरुग्राम पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.0
0
Report
जयपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाला-क्रिप्टो सिंडिकेट का भंडाफोड़, गिरफ्तार मुख्य सरगना
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu शहर में फर्जी बैंक खातों और क्रिप्टो करेंसी के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ जयपुर पश्चिम की वैशाली नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय हवाला और क्रिप्टो नेटवर्क का मुख्य सरगना विकास ढाका गिरफ्तार दुबई तक जुड़े मिले आरोपी के हवाला कारोबार के तार पिछले 2 साल में करीब 24 करोड़ रुपए के USDT लेनदेन का खुलासा महज 20 दिन पहले ही नेटवर्क विस्तार करने जयपुर आया था आरोपी रिजॉर्ट और रेस्टोरेंट में काम करने वाले गरीब मजदूरों को बनाता था निशाना पैसे का लालच देकर मजदूरों के दस्तावेजों पर खुलवाता था बैंक खाते निजी बैंकों और पेमेंट्स बैंकों में खुलवाए जाते थे चालू और बचत खाते एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मर्चेंट QR कोड भी करवाता था तैयार फर्जी बैंक खाते और QR कोड देशभर के साइबर ठगों को बेचे जाते थे ऑनलाइन गैंबलिंग और साइबर ठगी की रकम इन खातों में होती थी जमा बैंक खातों में जमा रकम को USDT क्रिप्टो करेंसी में करता था तब्दील दुबई के हवाला और क्रिप्टो नेटवर्क के जरिए रकम को किया जाता था लिक्विडेट भारतीय बाजार में व्हाइट मनी के रूप में रकम खपाने का नेटवर्क आरोपी के कब्जे से 9 मोबाइल फोन बरामद 8 फिनो पेमेंट डेबिट कार्ड किट और गूगल पे स्कैनर रोल भी जब्त मोबाइलों में क्रिप्टो वॉलेट, डिजिटल कीज और टेलीग्राम चैट खंगाल रही पुलिस सीकर का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी विकास ढाका वैशाली नगर थाना पुलिस और DST की संयुक्त कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
104 और 102 वर्ष की बहनें जालसू में लोकतंत्र के प्रति अटूट उत्साह दिखातीं
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 पंचायत चुनाव-2026 लोकतंत्र के महापर्व में उम्र पर भारी पड़ा मतदान का उत्साह。 जयपुर के जालसू में दिखी लोकतंत्र की अनूठी तस्वीर。 104 साल की सागरी देवी और 102 साल की चंदा देवी का लोकतंत्र के प्रति जज्बा。 उम्र का शतक पार कर चुकीं दोनों बुजुर्ग बहनों में मतदान को लेकर उत्साह。 जालसू पंचायत क्षेत्र में मतदान के दौरान मिलीं दोनों बुजुर्ग बहनें。 उम्र के इस पड़ाव पर भी लोकतंत्र के प्रति अटूट आस्था。 दोनों बहनों का उत्साह युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणादायी मिसाल。 एक बहन 104 साल की, दूसरी 102 साल की...लोकतंत्र के प्रति उत्साह आज भी बरकार. गांव की सरकार चुनने के बीच सामने आई लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर。 लोकतंत्र में हर उम्र का सम्मान और हर वोट की अहमियत।0
0
Report
वरिष्ठ नेता आर. के. सिन्हा का निधन, शोक संवेदना व्यक्त
Noida, Uttar Pradesh:जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री आर. के. सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पत्रकारिता, समाजसेवा एवं संगठन के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है。 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें。 ॐ शांति!0
0
Report
नींद की झपकी से हैवी ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, चालक घायल
Khajuria Khurd, Bihar:राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतनपुर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा के पास स्थित रतनपुर इलाके में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार हाइवा (ट्रक) आगे जा रही एक अन्य ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। गनीमत यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। घटनास्थल पर मौजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कर्मी एन.बी. सिंह ने बताया कि यह हादसा पीछे से आ रहे हाइवा के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और पुलिस व एनएचएआई की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और राहत बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। एनएचएआई कर्मी ने स्पष्ट किया कि इस दुर्घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है और चालक को केवल हल्की चोटें आई हैं। घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए एनएचएआई की एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस अधिकारी सनत कुमार ने बताया कि दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे तभी पीछे वाले ट्रक ने धक्का मार दिया। फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर राजमार्ग पर यातायात सुचारू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़-सिलोरा में 36 ग्राम पंचायतों शांतिपूर्ण मतदान, खराब सड़कों के बावजूद महिलाओं का उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:किशनगढ़ सिलोरा पंचायत समिति की 36 ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान जारी दोपहर एक बजे तक 44 फीसदी मतदान गांव डीडवाडा में मतदान को लेकर नज़र आया जबरदस्त उत्साह गांव की कीचड़ और खस्ताहाल सड़कों के बीच से निकल मतदान करने पहुंच रही महिलाएं सड़क पानी जैसे बुनियादी मुद्दों का चुनाव में नजर आ रहा असर गांव की दशा और दिशा बदलने के लिए हो रहा मतदान सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम वही सड़कों की बदहाली और कीचड़ से भरी सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
गिरिडीह परिसदन भवन में बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर हमला
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह नए परिसदन भवन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में अराजकता फैलाने और सरकारी संस्थाओं को बदनाम करने का काम किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाने, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और देश के लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. इसके खिलाफ भाजपा द्वारा देशभर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ, अभियान चलाया जा रहा है बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसी अभियान के तहत जनता को इंडिया गठबंधन की सच्चाई बताने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गिरिडीह में भी तीन नवंबर को पदयात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ली है, तब से कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा लगातार गलत नैरेटिव फैलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि हमने देश से हथियार वाले नक्सलियों को खत्म कर दिया है, अब दिमागी नक्सल को खत्म करने की जरूरत है. राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार प्रधानमंत्री आवास के बाहर भीड़ इकट्ठा कर धरना दे रहे हैं और माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उससे यही प्रतीत होता है कि राहुल गांधी भी दिमागी नक्सल हैं. एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट से न हटे, इसलिए इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी एसआईआर को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.0
0
Report
2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार फिर सत्ता में आएगी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा राज्य कार्यसमिति की बैठक पर राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह ने इस प्रक्रिया की शुरुआत की है। हमें पूरा भरोसा है कि उनकी रणनीति, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के दूरदर्शी नेतृत्व, पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के भरोसे के दम पर, 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार भारी बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आएगी..."0
0
Report
Advertisement
उमरधा पुल बना, लेकिन एप्रोच रोड नहीं: ग्रामीणों ने विकास पर सवाल उठाए
Narmadapuram, Madhya Pradesh:सरकारी योजनाओं में करोड़ों रुपये खर्च कर विकास के दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आती है। नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिले की सीमा पर स्थित उमरधा गांव के पास दूधी नदी पर बना 308 मीटर लंबा पुल इसकी बड़ी मिसाल बन गया है। करीब 8.86 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल को बने तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक इसके दोनों तरफ पक्की एप्रोच रोड नहीं बन पाई। इस पुल का निर्माण दोनों जिलों के करीब 50 गांवों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पुल बनने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लेकिन जिम्मेदारों की अधूरी तैयारी ने ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पुल तो बनकर तैयार हो गया, मगर उस तक पहुंचने के लिए आज भी खेतों के कच्चे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों की परेशानी बरसात के मौसम में और बढ़ जाती है। साल के करीब चार महीने बारिश के दौरान पुल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। सूखे मौसम में किसी तरह खेतों के रास्तों से होकर लोग पुल पार कर पाते हैं। यही वजह है कि करोड़ों की लागत से बने इस पुल का उपयोग भी सीमित रह गया है। जहां इस मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होनी चाहिए थी, वहां कभी-कभार ही इक्का-दुक्का वाहन नजर आते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से वे इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। कई बार शासन और प्रशासन तक समस्या पहुंचाई गई, लेकिन अब तक एप्रोच रोड निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दी। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुल बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए तो उसे मुख्य सड़क से जोड़ने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।0
0
Report
कमिश्नर ने छतरपुर जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण कर सुविधाओं की समीक्षा की
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -सागर संभाग के कमिश्नर दिलीप कुमार ने छतरपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से सुविधाओं को लेकर चर्चा भी की। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ भी उनके साथ मौजूद रहे, सागर कमिश्नर आज अचानक छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र और विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। कमिश्नर ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान छतरपुर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनी रहे, सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हों और डॉक्टर समय पर उपस्थित रहें।0
0
Report
मेरठ के सोतीगंज में वाहन कटान माफिया पर पुलिस की नजर
मेरठ वाहन कटान मंडी के नाम से मशहूर सोतीगंज पहुंचे एसपी सिटी पुराने स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी से कहा भाईचारे में सबको समझा देना गलत ना करें वाहन कटान माफिया हाजी गल्ला जैसे पुराने अपराधियों पर पुलिस की नजर बाइक मिस्रियों को भी एसपी सिटी ने दी चेतावनी बिना नंबर की गाड़ियों के देखे कागज- एसपी सिटी हाजी गला, राहुल काला समेत अन्य अपराधियों के पुलिस ने किया वेरीफिकेशन सोतीगंज में पहले दिल्ली एनसीआर हरियाणा और पंजाब से लग्जरी गाड़ियों को लाया जाता था योगीराज में पुलिस ने सोतीगंज में वहां कटान के सिंडिकेट की थोड़ी थी रीड0
0
Report
Advertisement
