460443
पूंजी के शासकीय तालाब में बहने से 6 वर्षीय नाबालिग की गई जान, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
Ghoda Dongri Ryt, Ghoradongri, Madhya Pradesh:घोड़ाडोंगरी तहसील के पूंजी गांव में शासकीय तालाब में बहने से 6 वर्षीय नाबालिग की जान चली गई। चोपना पुलिस ने बीते गुरुवार दोपहर नाबालिग का शव घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूंजी गांव में शासकीय तालाब के पास खेलते समय तालाब में पास फिसल गए। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी जान चली गई। सूचना मिलने पर मौके पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खूँटी में प्रतिबंधित गौ मांस बेचने का प्रयास गिरफ्तार, जेल की तैयारी
Khunti, Jharkhand:खंड - खूँटी। प्रतिबंधित मांस बिक्री को लेकर खूँटी जिले के रनिया थानांतर्गत मरचा बाजार अटांड में स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया; साइकिल से प्रतिबंधित गौ मांस बेचने पहुंचे एक व्यक्ति को रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पकड़कर रनिया पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, साइकिल सवार रनिया थाना क्षेत्र के टुटीकेल चुरदाग गिरजा टोली गांव निवासी 30 वर्षीय रसिका नमित मड़की रविवार की सुबह 8 बजे के आसपास साइकिल में सवार होकर एक महिला के घर के अंदर बेचने के लिए लेडिस बैग के अंदर एक किलो प्रतिबंधित मांस लेकर घुसा था। इसी दौरान मौजूद स्थानीय लोगों को शक हुआ; बैग की तलाशी ली गई, और युवक बैग को छुपाकर मौके से भगाने का प्रयास करने लगा। इसके बाद मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दिया। रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार और रनिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कुलदीप रोशन बाड़ी घटनास्थल पहुंचे कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर प्रतिबंध गौ मांस के कारोबार में शामिल लोगों की जानकारी जुटाकर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दिया है। पुलिस प्रतिबंधित मांस का सैंपल पशुपालन पदाधिकारी को बुलाकर संग्रहित करने के बाद अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दिया है।0
0
Report
Dal-Baati diplomacy in Kumbhalgarh hotel amid barricades goes viral
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के कुम्भलगढ़ में सियासी बाड़ाबंदी के बीच कुंभलगढ़ के होटल में 'दाल-बाटी डिप्लोमेसी' की तस्वीरें वायरल कुम्भलगढ़ विधायक की बाड़ेबंदी में पार्षदों से मुलाकात, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और उनकी पत्नी ने आमेट नगरपालिका के पार्षदों से की मुलाकात विधायक ने साथ बैठकर लिया पारंपरिक दाल-बाटी का आनंद, बाड़ाबंदी के बीच नेताओं की आवाजाही और गुप्तगू से सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल आमेट नगरपालिका के भाजपा के कुल 25 वार्डों में से भाजपा ने 14 वार्डों को जीता, कुम्भलगढ़ क्षेत्र के होटल में बाड़ेबंदी में रखा हुआ है ।0
0
Report
बाम्बोली में चोरी: घर घुसकर 8 तोला सोना और 13 हजार नकद फरार
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के बाम्बोली गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और कमरे के पास बने जंगले से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरी के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में ही सो रहे थे, लेकिन किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। मकान मालिक ठेकेदार बच्चू सिंह चौधरी ने बताया कि रात को वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और कमरे के पास बने जंगले से अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने बड़ी संदूक के ऊपर रखी छोटी लोहे की संदूक को निशाना बनाया और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब आठ तोला सोना ले गए हैं। चोरी हुए आभूषणों में तीन जोड़ी सोने की झुमकी और एक सोने की चेन शामिल है। इसके अलावा करीब 13 हजार रुपये की नकदी भी चोरी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार ने उद्योग नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना अधिकारी रामेश्वर चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की स्पेशल टीम और एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान के संबंध में सुराग मिल सके। लगातार चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों का कहना है कि बाम्बोली गांव में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गांव में कई मकानों और अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में हुई कुछ चोरियों के मामलों में भी पुलिस अब तक चोरी का माल बरामद नहीं कर सकी है और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी
Khandwari, Uttar Pradesh:*शादीसुदा युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या,परिजनों में कोहराम* चहनिया।बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा में शनिवार की देर शाम को 32 वर्षीय युवक अवधेश निषाद ने शनिवार रात्रि 7बजे साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दिया । रात्रि में परिजनों ने बाहर सड़क पर गुमती दुकान से घर पर जा कर दरवाजा खोला तो फांसी पर लटकते देख सन्न रह गये । पत्नी मायके गई थी । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना से आसपास तरह तरह की चर्चा रही । सोनबरसा ( टांडाकला ) गांव के रहने वाले अवधेश निषाद पुत्र रविन्द्र निषाद नाव बनाने व मछ्ली मारकर जीविकोपार्जन करता था । पत्नी रक्षा बंधन के दिन से ही मायके गई है । इनके तीन संतान 8 वर्षीय प्रिमल,5 वर्षीय तृप्ति,1 वर्षीय विभान है । शनिवार की देर शाम को अपने करकट के घर में अंदर से दरवाजा चिपका कर बांस के सहारे साड़ी के फंदे से झूल गया । अन्य परिजन जब रात को घर लौटे तो दरवाजा खोला तो अवधेश फांसी के फंदे पर लटक रहा था । उसकी जान जा चुकीं थी । घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई । रात्रि में मौके पर मारूफपुर चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल किया । घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा रही । गृह कलह के कारण युवक ने फांसी लगाई है । इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि युवक अवधेश पहले भी दो तीन बार ऐसी हरकत कर चुका है । जिसे ग्रामीणों और परिजनों ने बचा लिया था । जांच पड़ताल किया जा रहा है । घटना के बाद पिता रविन्द्र,माता मनोरमा देवी,पत्नी सावित्री और अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा ।0
0
Report
राकेश राठौर ने ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन में शिरकत करने आये सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा, सांसद राकेश राठौर ने कहा कि आज भाजपा शासन में हर तरफ उत्पीड़न की बयार बह रही है, प्रदेश के थाना के अंदर लोगो को मारा जा रहा है, सभी थाना उत्पीड़न का केंद्र बने हुए हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि आज ओबीसी और दलित समाज के साथ बहुत ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है, उन्होंने कहा कि 2027 में जनता बदला चाहती है, आपको बता दे कि ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया था, बाइट राकेश राठौर, कांग्रेस सांसद0
0
Report
कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट के विवाद में गर्भवती महिला की पिटाई वीडियो वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट को लेकर महिला की पिटाई, वीडियो वायरल कौशाम्बी में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि सर्टिफिकेट देने को लेकर हुए विवाद में पड़ोस की महिला और उसकी मां ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता का दावा है कि वह करीब सात महीने की गर्भवती है। घायल महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पीड़िता ने सैनी थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव की बताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कटिहार: अंचल कार्यालय विवाद पर संघ का आंदोलन, सीओ पर कार्रवाई की मांग
Katihar, Bihar:कटिहार सदर अंचल कार्यालय विवाद, अंचलाधिकारी के खिलाफ अब तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं कर्मचारी महासंघ ने फूंका आंदोलन का बिगुल, काला बिल्ला लगाकर और टिफिन टाइम में प्रदर्शन की रूपरेखा तय कर्मचारी संजय कुमार का आरोप, बोले - सीओ ने पहले चलाया हाथ, बचाव करने पर मुझे कर दिया गया सस्पेंड संघ की केवल एक ही मांग - पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सीओ पर भी सख्त एक्शन लिया जाए जब गलती दोनों ओर से हुई है, तो केवल एक पक्ष को सजा देना पूरी तरह से अनुचित पहले चरण में जिले भर के सरकारी कर्मचारी 5 दिनों तक अपने कार्यालयों में काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे सीओ पर भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और उन पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए कटिहार सदर अंचल कार्यालय में सीओ सोनू भगत और बड़ा बाबू संजय कुमार वर्मा के बीच का मामला अब संघ क माध्यम से सामने आना शुरू हो गया है ।कर्मचारी संघ के नेता ने स्पष्ट किया है कि यदि अंचलाधिकारी पर भी उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। आज स्थानीय जिला मुख्यालय से सटे एक स्कूल परिसर में कर्मचारी संघ ने संघ के माध्यम से अपने सभी साथियों को आगाह करते हुए और जिला प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा । कर्मचारी संघ के कटिहार जिला मंत्री मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रशासन ने कर्मचारी को दोषी मानते हुए तुरंत निलंबित कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विवाद दोनों पक्षों के बीच हुआ और गलती दोनों की ओर से दिख रही है, तो केवल कर्मचारी पर ही कार्रवाई क्यों की गई ? सीओ पर भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और उन पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि जितेन्द्र राय ने कहा कि उनका आंदोलन उग्र न होकर पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा । पहले चरण में जिले भर के सरकारी कर्मचारी 5 दिनों तक अपने कार्यालयों में काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे। पीड़ित कर्मचारी संजय कुमार वर्मा ने मीडिया के सामने आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। उन्होंने अंचलाधिकारी पर पहले हमला करने का आरोप लगाते हुए एकतरफा कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। बाइट - मनोज कुमार ठाकुर, जिला मंत्री , कर्मचारी संघ , कटिहार बाइट - जितेन्द्र राय , प्रतिनिधि, कर्मचारी संघ, कटिहार बाइट - संजय कुमार वर्मा, पीड़ित कर्मचारी0
0
Report
लोहरदगा लव कुश जयंती कार्यक्रम: विधायक मेहता ने बच्चों की राजनीति सहभागिता पर जोर
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लवरदगा के पुराना नगर भवन में आयोजित लव कुश जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पलामू पांकी के विधायक डाॅ कुशवाहा शशibhushan मेहता शामिल हुए। इस मौके पर इन्होंने कहा की लव कुश समाज को अपने बच्चों को शासन और प्रशासन दोनों के लिए तैयार करना चाहिए। जब तक राजनीतिक में हमारी सक्रियता नहीं होगी तब तक हम सामाजिक रूप से कमजोर होंगे। हमें अपने बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ राजनीतिक में भी जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए इन्होंने कहा की एमएमडीआर देश हित में लिया गया फैसला है। वर्तमान हेमंत सोरेन के नेतृत्व की सरकार को लूट की छूट नहीं मिलने की वजह से ये विरोध कर राज्य की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे है। लेकिन राज्य की जनता जेएमएम कांग्रेस की सरकार की कारस्तानी को अच्छी तरह समझ गई है। आने वाले समय में इनका पूरी तरह से सफाया हो जाएगा。0
0
Report
दिल्ली के विष्णु गार्डन में खंभा गिरा, करंट फैलने से बड़ा हादसा टला
Delhi, Delhi:दिल्ली के विष्णु गार्डन में बिजली विभाग की लापरवाही से खंभा गिर गया; खंभा नाले के अंदर लगा था, जिससे घरों और सड़कों में करंट फैलने का खतरा था और बड़ा हादसा हो सकता था. लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी है और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डन विधानसभा के एन ब्लॉक विष्णु गार्डन में खंभा गिरा जिससे अफरा-तफरी मच गई. खंभा गिरने के समय तारों में करंट दौड़ रहा था. लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी और इलाके की बिजली काट दी गई. पहले खंभा नाले के पानी के भीतर लगा था, जिसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था. अब लोग मांग कर रहे हैं कि इस खंभे पर फैक्ट्रियों के तारों का लोड डाला जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा सके. पहले भी करंट लगने से गाय की मौत और आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की मिलीभगत से चोरी की बिजली फैक्ट्री चला रही है. मौके पर वाक थ्रू.0
0
Report
Advertisement
CID अधिकारी 5 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ, कुरुक्षेत्र ACB ने गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: CID इंस्पेक्टर 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, माइनिंग गाड़ियों से 'एंट्री फीस' के नाम पर वसूली का खेल कुरुक्षेत्र: हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईडी में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी यमुनानगर से करनाल के बीच चलने वाले म mineिंग वाहनों से बिना रोक-टोक निकलने के एवज में 'एंट्री फीस' के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा था। 70 गाड़ियों का सौदा, 7-7 हजार प्रतिमाह की दर तय करनाल निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार, सीआईडी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने यमुनानगर से करनाल के बीच खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को बिना किसी रुकावट के गुजरने देने के बदले शुरुआत में प्रति वाहन 10000 रुपये महीने की मांग की थी। शिकायतकर्ता की मिन्नतों के बाद 19 सितंबर को आरोपी 7000 रुपये प्रति वाहन पर सहमत हुआ। करीब 70 गाड़ियों की सूची तैयार कर कुल 5 लाख रुपये प्रतिमाह की रिश्वत फिक्स की गई थी। उमरी चौक पर बिछाया गया जाल रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद एसीबी कुरुक्षेत्र के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत की पुष्टि होते ही एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए कुरुक्षेत्र के उमरी चौक पर जाल बिछाया। आरोपी इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता को पैसे देने के लिए करनाल से कुरुक्षेत्र बुलाया था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने कुरुक्षेत्र के उमरी चौक के पास आरोपी को 5 लाख रुपये की राशि सौंपी, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गंभीर धाराओं में FIR दर्ज गिरफ्तार आरोपी इंस्पेक्टर की तैनाती वर्तमान में हरियाणा सीआईडी में थी और उसकी ड्यूटी यमुनानगर में थी।मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) थाना अंबाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7A और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरी कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारितProcedures का पालन किया गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इसे और भी जानकारी जुटाई जा सके कि उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल है और इन्होंने पहले कितने लोगों से रिश्वत ली हुई है । बाइट : ACB कुरुक्षेत्र के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह0
0
Report
MFMB पोर्टल फिर खुलेगा 21–27 सितंबर 2026; चूके किसान पंजीकरण का मौका
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ 31 जुलाई तक पंजीकरण से चूके किसानों को फिर मौका, 21 से 27 सितंबर तक खुलेगा MFMB पोर्टल खरीफ-2026 में मेरी फसल-mेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा पाए किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने एक और मौका दिया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने पोर्टल को 21 से 27 सितंबर 2026 तक दोबारा खोलने के निर्देश दिए हैं। यह सुविधा उन किसानों के लिए होगी, जो पहले निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक अपना पंजीकरण नहीं करा सके थे और अब फसल खरीद प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। किसान अपने संबंधित सब-डिविजनल ऑफिसर के पास आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन मिलने के बाद किसान के दावे का सत्यापन निर्धारित एसओपी के अनुसार किया जाएगा। अधिकारियों को अधिकतम 3 दिन के भीतर सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
झारखंड में एमएमडीआर के मुद्दे पर बीजेपी-झामुमो के बीच सियासी जंग, 2029 चुनाव डर
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एमएमडीआर को लेकर सत्ताधारी दल झामुमो और कांग्रेस विरोध प्रदर्शन की राह पर है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी 19 से 30 सितम्बर तक जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अलग अलग माध्यम से जनता के बीच इसके फायदे बताएगें तो वहीं इसको लेकर सत्ताधारी दल से लेकर वित्त मंत्री तक कह रहे 2029 के चुनाव में भी हार का मुंह देखना पड़ेगा बीजेपी को एमएमडआर पर राजनीतिक नूरा कुश्ती फिलहाल खत्म होता नहीं दिखाई देता है। बीजेपी प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने बताया ,जिस प्रकार से झामुमो और कांग्रेस भ्रांति फैलाने का काम कर रही है बीजेपी एमएमडিআर को लेकर जन जागरूकता लाने का काम करेगी , प्रदेश अध्यक्ष का निर्देश है सभी जिलों में पार्टी के नेता अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनों को जागरुक करेगें कि एमएमएमआर को लेकर जिस तरह से दिग्भ्रमित करने का काम झारखंड की सरकार , जेएमएम , कांग्रेस और राजद की सरकार कर रही है , वो तथ्य से भटकाने का काम कर रही है।19 सितंबर से 30 सितम्बर तक बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जन जागरण का काम करेगें। बाइट ...मनोज सिंह, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी बाइट ...दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी वहीं इसको लेकर झारखंड के वित्त मंत्री ने कहा, जब आप कोई गलती कर देते हैं तो अपराध बोध होता है फिर अपनी गलतियों को ढकने का प्रयास होता है।एमएमडीआर पर बीजेपी जो जनजागरण चलाने जा रही है , वो उसी अपराधबोध का परिणाम है। एमएमडीआर से राज्यों को नुकसान होगा। बीजेपी को लगा गया है जैसे ही जनता के बीच मैसेज चला गया है , कि झारखंड में 14 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा तो 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ,बीजेपी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा और उससे बचने के लिए ये कवायद है। बीजेपी के लोगों अपने केंद्रीय नेतृत्व के सामने बोलने की हिम्मत है नहीं वहां आंतरिक लोकतंत्र है नहीं जैसे ही बोलेंगे उनके पर कतर दिए जाएंगे। अब उनके पास कोई चारा नहीं है जनता के पास जाकर झूठ सच बोलेंगे उन्हें बहलाए फुसलाएगें और बोलेगें इससे झारखंड को फायदा होगा। अपने गलती को ढकने के लिए जाएं पर 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखने के लिए तैयार रंगें। बाइट ...राधा कृष्ण किशोर, वित्त मंत्री, झारखंड झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी राज्य की जनता को समझाने का प्रयास करे, शायद जनता समझ जाए, लेकिन झारखंड की जनता उनके दोहरे रवैए को जानती है ,वो करते कुछ हैं , दिखाते कुछ हैं। अब 2047 दिखा रहे पर 2022 में किसानों की आय दुगनी करने की बात कही थी अब तक पूरा नहीं हुआ, बुलेट ट्रेन चलाएंगे, 100 स्मार्ट सिटी बनाएंगे, गंगा की सफाई करवाएंगे, पर कुछ तो हुआ नहीं । बीफ कंपनियों से ये चंदा लेते हैं। कहते कुछ करते कुछ हैं। बाइट ... धीरज दुबे, प्रवक्ता, झामुमो0
0
Report
Advertisement
अकरमपुर में कुएं से मिला अज्ञात शव, NDRF और फायर टीम ने निकाला बाहर
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां अकरमपुर क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल पंप के बगल में बने एक कुएं के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव टीमों को बुलाया गया। पुलिस के साथ NDRF और फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार में सविता समाज की चार प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो रामचंद्र प्रधान एम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शुक्लागंज में सविता महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से परिवार मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ-उन्नाव क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए रामचंद्र प्रधान ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान तथा सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके जीवन और विचारों से समाज को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। रामचंद्र प्रधान ने कहा कि सविता सेन समाज के लोग किसी एक गांव या एक स्थान पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नहीं रहते हैं, जिसके कारण समाज की वास्तविक संख्या और सामूहिक ताकत का सही आकलन नहीं हो पाता। उन्होंने समाज की एकजुटता और भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सविता सेन समाज को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से समाज की चार प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई। इस दौरान रामचंद्र प्रधान ने समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रतिभा और युवाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। समारोह में सविता महासभा के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
NDA कहे: 2005 के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था और विकास में बड़ा सुधार
Patna, Bihar:24 नवंबर 2005 को बिहार में NDA की सरकार बनने के बाद कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और विकास को गति देने का दावा किया गया। NDA नेताओं का कहना है कि एक समय बिहार की पहचान अंधकार, अशिक्षा और अपराध से जुड़ी हुई थी, लेकिन आज बिहार को न्याय के साथ विकास और सुशासन के लिए जाना जाता है。 सरकार की ओर से कहा गया कि पिछले वर्षों में युवा, महिला और समाज के सभी वर्गों के लिए कई स्तरों पर काम किया गया है। साथ ही, समग्र रूप से पिछड़े बिहार को विकसित और सक्षम बिहार बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है。 NDA का दावा है कि 2005 के बिहार और आज के बिहार के बीच कानून-व्यवस्था, विकास और शासन के स्तर पर बड़ा बदलाव आया है।0
0
Report
Advertisement
