460443
रामपुर के घर में सोए 6 वर्षीय बालक की सांप के काटने से गई जान
Ghoradongri, Madhya Pradesh:रामपुर गांव में बुधवार को घर में सो रहे 6 वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी जान चली गई। दोपहर करीब 3 बजे चोपना पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Azamgarh: निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ चौराहे के पास निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में बड़ा हादसा हुआ। मंदिर की शटरिंग ढह गई, मलबे से दो मजदूर दब गए; एक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल होकर høyायर सेंटर रेफर किया गया। घायल तीनों मजदूर आजमगढ़ के सठियांव के बताए गए थे; अरुण चौहान को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी मिल गई, राजाराम चौहान की मौत हो गई और कमलेश चौहान के सिर पर चोट गंभीर है जिसे उपचार के लिए हाईयर सेंटर रेफर किया गया।0
0
Report
शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़े प्रेमी प्रेमिका
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादी की जिद में एक युवक और युवती हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दो से तीन साल से एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की रजामंदी नहीं मिलने से नाराज होकर दोनों ने यह कदम उठा लिया। हाईटेंशन टावर पर युवक-युवती के चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल 112 की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक दोनों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद दोनों को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया।फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
दतिया में बर्तन व्यापारी पर हमला: सफाई कर्मियों की मारपीट से बाजार में भय
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में बर्तन व्यापारी पर जानलेवा हमला! आधा दर्जन सफाई कर्मियों ने डंडे और फावड़े से की मारपीट पुराने बर्तन खरीदने से मना करने पर हुआ विवाद, कुछ देर बाद गुट बनाकर पहुंचे हमलावर; मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाई व्यापारी की जान दतिया। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के बड़े बाजार में बर्तन व्यापारी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के बीचोंबीच स्थित तकिया के प्रसिद्ध कैलाश बर्तन वाले की दुकान पर करीब आधा दर्जन सफाई कर्मी डंडे और फावड़े लेकर पहुंचे और व्यापारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मी पुराने बर्तन बेचने के लिए दुकान पर आए थे। व्यापारी द्वारा पुराने बर्तन खरीदने से मना करने पर वे वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद सफाई कर्मी कथित तौर पर समूह बनाकर वापस पहुंचे और व्यापारी पर हमला कर दिया। हमले के दौरान डंडों और फावड़े का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। घटना के समय बाजार में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से व्यापारी को बचाया जा सका। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल शहर के व्यस्त बाजार में इस तरह मारपीट की घटना ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आरोपियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और दोनों पक्षों का पक्ष सामने आना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत: मतदाता सूची में नाम बदले के मामले में SDM मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी निलंबित
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत की 127 सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम बदलने के मामले में तत्कालीन एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लेते हुए अगली कार्रवाई के लिए मामला प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा और मुख्य सचिव को भेज दिया है। आयोग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक दोनों अधिकारियों और मतदाता पंजीकरण केंद्र (वीआरसी) कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार के खिलाफ कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बीएनएस की धारा 198 (कर्तव्य में लापरवाही) भी जोड़ी जाएगी। दोनों एसडीएम को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिले से कार्यमुक्त कर दिया है। वहीं जिन 10470 मतदाताओं के नाम परिवर्तित किए गए थे उन्हें सुधारने के लिए अब जिलाधिकारी ने ऐसे पीड़ित मतदाताओं से फार्म 8 भरकर देने को कहा है और 12 नवंबर से अभियान चलाकर सभी के नाम ठीक किए जाएंगे। इसके साथ ही जब मतदाताओं के नामो को परिवर्तित किया गया था इनमें दोनों ईआरओ, कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा पांच एईआरओ भी इस प्रक्रिया में शामिल थे इनमें अमरिया तहसील के तहसीलदार समेत अमरिया के बीडीओ, ललौरीखेडा के बीडीओ समेत अमरिया के बीईओ व ललौरीखेड़ा के बीईओ के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट बना कर राज्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है। जांच को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। इन लोगों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी है। साथ ही आयोग ने वर्तमान व पूर्व में तैनात रहे जिलाधिकारियो से भी स्पष्टीकरण तलब किया。0
0
Report
कोरबा में अवैध शराब बेलगाम, मंत्री के जिले में प्रशासन पर सवाल
Korba, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री लखन देवांगन के गृह जिले कोरबा में अवैध शराब का कारोबार बेलगाम हो चुका है. कटघोरा के कटसीरा और बालको के नेवार टिकरा से पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में आबकारी विभाग और तस्करों की साठगांठ का पर्दाफाश किया है. ग्रामीणों की माने तो कोरबा के गांवों में कच्ची महुआ शराब की भट्टियां धधक रही हैं और आबकारी विभाग आंखें मूंदे बैठा है. हालात इतने बदतर हैं कि स्कूली बच्चे नशे की गर्त में धकेले जा रहे हैं, जबकि महिलाओं और बच्चियों का घर से निकलना मुहाल हो गया है. ग्रामीणों ने नेवरा टिकरा के ग्रामीणों ने Zee MPCG से बातचीत में आरोप लगाया कि विरोध करने पर शराब माफिया झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां देते हैं. खुलेआम चल रहे इस अवैध कारोबार को लेकर आबकारी अमले पर सीधी मिलीभगत के आरोप लगे हैं. कलेक्टर ने जांच कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब मंत्री के अपने जिले में ये हाल है, तो प्रदेश में नशा मुक्ति का दावा कितना सच्चा है?0
0
Report
सीएम योगी ने दीपovsस्थल का स्थलीय निरीक्षण किया, राम मंदिर परिसर में बैठक
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या।सीएम योगी ने दीपोत्सव स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण,राम की पैड़ी,राम कथा पार्क व आरती स्थल सरयू घाट का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी पहुंचे राम मंदिर परिसर,राम मंदिर परिसर में स्थित यात्री सुविधा केंद्र में अधिकारियों के साथ कर रहे समीक्षा बैठक।0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली की सड़कों पर गड्ढे, पाइपलाइन खोदकर छोड़ दी गईं सड़कें
Singrauli, Madhya Pradesh:स singero... गैस पाइपलाइन कंपनी ने शहर की सड़कों को खोदकर छोड़ा, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत... दो दर्जन से अधिक जगहों पर सड़कें बनीं नाली जैसी, गड्ढों से गुजरना मुश्किल... बाइक सवार गिरकर हो रहे घायल, कारों के बंपर और चेंबर तक हो रहे क्षतिग्रस्त... कचनी, महाजन मोड़, नवानगर रोड, बैढ़न और विंध्यनगर में बदहाल सड़कें... नगर निगम कमिश्नर का दावा—गड्ढे भरने के लिए executive Engineer को दिए निर्देश... ग्राउंड जीरो पर कुछ और ही तस्वीर, कई जगह आज भी गड्ढे जस के तस... सवाल—सड़क खोदने वाली कंपनी पर कार्रवाई कब? आखिर जनता कब तक भुगतेगी परेशानी? इन खबर में ... सिंगरौली शहर में इन दिनों सड़कों पर चलना किसी मुसीबत से कम नहीं है। गैस पाइपलाइन बिछाने के नाम पर कंपनी ने शहर के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सड़कें खोद दीं, लेकिन खुदाई के बाद उन्हें ठीक करना भूल गई। अब सड़कें नाली जैसी दिखाई दे रही हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन बाइक चालक गिरकर घायल हो रहे हैं, वहीं कार और दूसरी चार पहिया गाड़ियां भी फंसकर क्षतिग्रस्त हो रही हैं। कहीं गाड़ियों के बम्पर टूट रहे हैं तो कहीं नीचे का हिस्सा और चेंबर खराब हो रहा है। कचनी के गजमोचन पेट्रोल पंप के पास, महाजन मोड़, नवानगर रोड, बैढ़न और विंध्यनगर सहित कई जगहों पर यही हाल है। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि सड़क पर चलें या गड्ढों से बचने की कोशिश करें। राहगीरो का कहना है की सड़क पर चलना दुर्घटना को निमंत्रण देने है. बाइक चालक कई बार यहां पर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं... रात के वक्त में भी कई बार बाइक चला के गिर के चोटिल हो चुके हैं... साथी ही छोटी कार वहां जब यहां से गुजरती है तो कई गाड़ियों का बम्पर सहित कई जगह चोट लगने से गाड़ियों के पार्ट्स टूट जाता है लेकिन सुनने वाला देखने वाला कोई नहीं है.... इस मामले में नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान का कहना है कि पाइपलाइन कंपनी ने सड़क खोदकर खराब की है, इसकी जानकारी उन्हें है। लोगों की परेशानी को देखते हुए ईई executive Engineer को गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं और काम भी शुरू हो गया है। लेकिन जब ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात देखे गए तो तस्वीर कुछ और ही नजर आई। कई जगहों पर गड्ढे आज भी वैसे ही पड़े हैं और वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। यानी अधिकारियों के दावों के बावजूद सड़कों की हालत में सुधार नजर नहीं आ रहा है। अब सवाल यह है कि जब पाइपलाइन कंपनी सड़क खोद रही थी तो उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी थी? सड़क खोदकर गड्ढे छोड़ देने वाली कंपनी पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? नगर निगम और जिला प्रशासन आखिर कब जागेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? शहरवासियों की मांग है कि इन गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए और लापरवाही करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए。0
0
Report
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त कराया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सोमवार को सुथ्याना में अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई और करीब 9500 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। कालोनाइजर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिग्रहित और कब्जा प्राप्त जमीन पर अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। उन्होंने अपील की है कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि सुथ्याना के खसरा संख्या 798, 810, 815, 816 और 817 की लगभग 9500 वर्ग मीटर अधिग्रहित जमीन पर कालोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग केे वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम के नेतृत्व में प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा और वर्क सर्किल 4 की पूरी टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और लगभग 9500 वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त करा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 19 करोड़ रुपये है。0
0
Report
थाना जाखलौन पुलिस द्वारा 03 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जाखलौन पुलिस द्वारा 03 नफर वारंटीगण को दहेज प्रथा अधिनियम को नियमानुसार गिरफ्तार कर, सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया ।0
0
Report
Advertisement
थाना नाराहट पुलिस द्वारा 13 नफर वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पाली राजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नाराहट पुलिस द्वारा 13 नफर वारंटीगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर, सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया ।0
0
Report
झालावाड़ के पिडावा में किसान की मौत, खेत की मरम्मत के दौरान गिरा
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के पिडावा थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी गांव में खेत पर कार्य करते समय एक किसान की मौत हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार किसान फकीर मोहम्मद खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। जहां वो खेत की बाढ़ की मरम्मत करते समय असंतुलित होकर नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसान को संभाला और अचेतावस्था में पिड़ावा के उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।0
0
Report
संभल । बहजोई CHC में दिन ढलते ही बंदरों की फौज का कब्जा ..कर्मचारी - मरीज खौफ में
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । अस्पताल में मरीजों का इलाज होता है या बंदरों का दरबार सजता है... संभल के बहजोई CHC में इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है...शाम ढलते ही अस्पताल परिसर पर बंदरों की फौज कब्जा जमा लेती है जिस अस्पताल में मरीजों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, वहां बंदरों के आतंक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है...आखिर कब तक मरीज और कर्मचारी इस खौफ के बीच रहेंगे..0
0
Report
Advertisement
कोटा में नाबालिग छात्र ने हॉस्टल कमरे में फांसी, सुसाइड नोट में माफ़ी मांगी
Kota, Rajasthan:Kota जवाहर नगर थाना क्षेत्र में कोचिंग छात्र ने किया सुसाइड, नाबालिक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा"मुझे माफ करना, आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया" जौनपुर(UP) निवासी छात्र कोटा में रहकर कर रहा था तैयारी, ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से JEE की कर रहा था तैयारी, MBS अस्पताल मोर्चरी पर रखवाया शव, पुलिस ने परिजनों को किया सूचित,0
0
Report
अलीगढ़ में विविध धर्मों के किन्नर गुरुओं की पूजा-अर्चना से सामाजिक एकता की मिसाल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ किन्नर समाज की देखने को मिली सामाजिक और समरसता की मिसाल, सभी धर्म के किन्नर गुरुओं ने मंदिर मस्जिद और गुरुद्वारे में की पूजा अर्चना, पूजा अर्चना के उपरांत किन्नर धर्म गुरुओं ने अपने समर्थकों के साथ चादर और घंटा चढ़ाने का किया काम, किन्नर गुरु शिवम ने पहले माता रानी के दरबार में चढ़ाया घंटा फिर बन्ने खां मजार पर की चादरपोशी, किन्नर समाज के सभी धर्मों के धर्म गुरु पहुंचे अलीगढ़ मानवता की मिसाल पेश, अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी स्थित नई बस्ती स्थित मंदिर और मजार पर की गई पूजा अर्चना।0
0
Report
12 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 3 मुकुट और 2 छत्र बरामद
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग पुलिस ने महज 12 घंटे में किया चोरी की घटना खुलासा, जनपदीय एसओजी और कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए चोरी गए 3 मुकुट और 2 छत्र, बीते रोज काली माता मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियों से चांदी के मुकुट और आभूषण ले उड़ा था शातिर चोर, कबरई कस्बा के राजीव नगर इलाके का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी कालीचरण, शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के बँधान वार्ड इलाके से किया गया गिरफ्तार।0
0
Report
Advertisement
