घोड़ाडोंगरी में जूते के अंदर छिपा मिला 4 फीट लंबा कोबरा, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
Ghoradongri, Madhya Pradesh:घोड़ाडोंगरी तहसील के बगडोना के कैलाशनगर में एक घर में जूते के अंदर 4 फीट लंबा कोबरा सांप छिपा मिला, जिससे घर में हड़कंप मच गया। घरवालों ने इस बात की सूचना सर्पमित्र भीम साहू को दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। सर्पमित्र ने कहा कि यह घटना लोगों के लिए चेतावनी है कि वे अपने घरों के आसपास सावधानी बरतें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
