460443
MP में दस वर्षीय बालक ने पेड़ पर ली खुद की जान
Ghoradongri, Madhya Pradesh:घोड़ाडोंगरी तहसील के दूधावानी गांव में एक 10 वर्षीय बालक ने पेड़ पर अपनी खुद की जान ले ली। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रानीपुर थाने के एएसआई दीपक मालवीय ने बताया कि खुद की जान लेने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कॉर्बेट में नर हाथी की लंबी यात्रा वायरल, वन्यजीव प्रेमी ने किया खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:कॉर्बेट में नर हाथी की लंबी यात्रा का वीडियो वायरल, वन्यजीव प्रेमी दीपक मलकानी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया है, जिसमें एक नर हाथी लंबी दूरी तय करता हुआ नजर आ रहा है। दीपक मलकानी के मुताबिक, नर हाथियों का व्यवहार मादा हाथियों और उनके झुंड से काफी अलग होता है; आमतौर पर वयस्क नर हाथी लंबे समय तक एक ही झुंड में नहीं रहते और अलग-अलग क्षेत्रों में विचरन करते हुए एक झुंड से दूसरे झुंड तक पहुंचते रहते हैं, इस दौरान वे लंबी दूरी की यात्रा भी करते हैं। वन्यजीव प्रेमी का कहना है कि हाथियों की यह यात्रा उनके प्राकृतिक जीवन चक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है; नर हाथी अलग-अलग झुंडों के संपर्क में आते हैं और प्रजनन के लिए मादा हाथियों के साथ संबंध बनाते हैं, इस तरह अलग-अलग झुंडों के बीच उनका आवागमन हाथियों की आबादी में आनुवंशिक विविधता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बताया गया कि हाथी बेहद बुद्धिमान और सामाजिक वन्यजीव हैं, और भोजन, पानी तथा सुरक्षित आवास की तलाश में भी लंबी दूरी तय कर सकते हैं। हालांकि, जंगलों के सिकुड़ने और वन्यजीव गलियारों में बढ़ते मानवीय दबाव के कारण हाथियों की पारंपरिक आवाजाही प्रभावित हो रही है। कॉर्बेट के जंगलों में नजर आया यह नर हाथी एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करता है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उनके प्राकृतिक आवास और आवाजाही के रास्तों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है, सोशल मीडिया पर साझा किया गया यह वीडियो लोगों के बीच वन्यजीवों के व्यवहार को समझने और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी बन रहा है।0
0
Report
बांकीपुर में नितिन नवीन ने मन की बात सुनी; जनता उत्साहित
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बाइट-नितिन नवीन,बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर में सुना मन की बात बांकीपुर में जनता के बीच नीतिन नवीन ने पीएम मोदी के संवाद को सुना बांकीपुर की जनता के बीच में रहकर मन की बात सुनना सुखद।0
0
Report
रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के हथियारबंद बदमाशों ने क्रेशर के पास गोलीबारी करके दहशत फैलाई
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गिद्धि एसीसीएल क्रेशर के पास आज शाम हथियारबंद राहुल दुबे गैंग के सदस्यों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. गोलीबारी में खलाशी करण कुमार (18) पुत्र राजू दास हनुमान चौक निवासी के पैर में दो गोली लगीं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. इस घटना में राहुल दुबे गैंग के गुर्गों ने एक मोटरसाइकिल से आए तीन लोगों पर गोली चलाई. घटना के बाद गिद्धि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
आगरा में कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 7.5 लाख से अधिक शिक्षकों को लाभ
Agra, Uttar Pradesh:आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। शिवानी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में कार्यक्रम。 उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बड़ी सौगात。 7.50 लाख से अधिक शिक्षक और आश्रित होंगे लाभान्वित。 योजना के तहत मिलेगा कैशलेस चिकित्सा का लाभ。 स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम。 कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद。0
0
Report
सीतापुर में अज्ञात शव: हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक खेत में अज्ञात शव मिलने मचा हड़कंप। शव के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान। स्थानीय लोग जता रहे हत्या की आशंका। पुलिस मामले की जांच में जुटी। मृतक युवक की शिनाख्त में जुटी पुलिस। संदना थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द गांव का मामला.0
0
Report
गोरखपुर में पीएम के खिलाफ वायरल वीडियो: दो युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल हो गया है। गगहा थाने में वीडियो के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वीडियो की सत्यता और लोगों की भूमिका की जांच जारी है। जी मीडिया इस वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। गगहा क्षेत्र निवासी शुभम शाही की शिकायत पर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने गगहा क्षेत्र के रहने वाले दीपू यादव और संतोष यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। और मामले की जांच की जा रही है। एसपी साऊथ दिनेश पूरी के अनुसार, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो की सत्यता सहित पूरे मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी。 फिलहल पुलिस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच में जुटी है। मामले की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी。0
0
Report
Advertisement
आवारा गोवंश से सड़क दुर्घटनाओं में मौत, अमेठी प्रशासन की लचर व्यवस्था पर सवाल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते आये दिन आवारा गोवंशो की सड़क दुघर्टना में हो रही है मौते, सड़क दुघर्टना में आज अलग अलग स्थानों पर आधा दर्जन गोवंशो की हुई है मौतें, जायस नगर पालिका के कासिमपुर के पास एक साथ बीच सड़क पर दुर्घटना से मृतक पड़ी 3 गोवंश, वहीं मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बीच सड़क मृतक पड़ा गोवंश, वहीं नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे भी मृतक पड़ी गोवंश, आवारा गोवंशो के संरक्षण को लेकर प्रशासन द्वारा किसी भी गोवंशो के गले मे नही लगाया गया है रेडियम पट्टी, प्रशासन ने नहीं हटवाया मृतक गोवंशो के शव को,0
0
Report
देहरादून में श्रद्धांजलि समारोह में सीएम धामी का शौर्य दिवस संबोधन
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में शौर्य दिवस (कारगिल दिवस) पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सीएम धामी का संबोधन0
0
Report
कारगिल विजय दिवस: झुंझुनूं के वीरों ने दिखाया अदम्य साहस और देशभक्ति
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं कारगिल विजय दिवस पर विशेष झुंझुनूं के रणबांकुरों ने सुनाई शौर्य गाथा बर्फ, गोलियों और मौत के साए में फहराया था तिरंगा सात दिन की कठिन चढ़ाई के बाद भारतीय सेना ने जीती पोस्ट माइनस 10 डिग्री तापमान में भी डटे रहे भारतीय जवान कारगिल के वीरों की गाथा आज भी युवाओं में भर रही देशभक्ति झुंझुनूं के वीर सपूतों के शौर्य पर पूरे देश को गर्व वीओ 01 : जाखौद गांव निवासी हवलदार (सेवानिवृत्त) मंगतू राम शर्मा 18 ग्रेनेडियर्स के बहादुर सैनिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि युद्ध शुरू होने से पहले उनकी तैनाती श्रीनगर के हाजिन क्षेत्र में थी। अचानक आदेश मिला और पूरी यूनिट को द्रास सेक्टर रवाना कर दिया गया।उन्होंने बताया कि टाइगर हिल पर पहुंचने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं था। सैनिकों ने दुश्मन द्वारा लगाए गए रस्सों के सहारे तीन दिनों तक कठिन चढ़ाई कर ऊंचाई हासिल की और फिर निर्णायक हमला किया।उन्होंने बताया कि इस अभियान में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव भी शामिल थे, जिन्होंने अद्वितीय साहस का परिचय दिया। मंगतू राम शर्मा ने बताया कि टोलोलिंग और टाइगर हिल की लड़ाई में भारतीय सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन जवानों का मनोबल नहीं टूटा। एक शहीद साथी का पार्थिव शरीर लाने के लिए तीन दिन तक लगातार अभियान चलाया गया, जो सेना की अपने साथियों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।उन्होंने कहा कि कई बार केवल दो बादाम की गिरी खाकर पूरा दिन बिताना पड़ता था। ऑक्सीजन की कमी और लगातार चढ़ाई के कारण सैनिकों के कपड़े ढीले हो जाते थे, लेकिन किसी ने पीछे हटने का नाम नहीं लिया।उन्होंने गर्व से कहा, "जब कंपनी कमांडर ने आराम करने को कहा, तब भी मैंने कहा— मैं अपनी कंपनी के साथ जियूंगा और कंपनी के साथ ही मरूंगा।" उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने हाथों से बेनट ( छुरी )से पाकिस्तान के तीन अफसरों की गर्दन काट दी। और गर्दनें बैग में डाल कर ले आए। वीओ 02 : 27 राजपूत रेजिमेंट के पूर्व सैनिक उदय सिंह शेखावत ने बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान उनकी यूनिट ग्लेशियर क्षेत्र की ओर जा रही थी, तभी पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों द्वारा भारतीय चौकियों पर कब्जे की सूचना मिली और उन्हें तत्काल कारगिल भेज दिया गया।उन्होंने बताया कि उनकी यूनिट को पाकिस्तान के कब्जे वाली भारतीय चौकी, जिसे घुसपैठियों ने 'बिलाल पोस्ट' नाम दिया था, वापस लेने की जिम्मेदारी मिली।27 जून 1999 को मेजर एन.एस. चीमा के नेतृत्व में सात दिन की कठिन चढ़ाई के बाद भारतीय सैनिकों ने पोस्ट पर हमला किया। ऑपरेशन में दुश्मन के संतरी को मार गिराया गया और बंकरों में ग्रेनेड फेंककर 13 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया गया।कुछ सैनिक जान बचाकर भाग निकले और भारतीय सेना ने पोस्ट पर दोबारा तिरंगा फहरा दिया।उदय सिंह ने बताया कि अगले ही दिन पाकिस्तान ने जवाबी हमला किया, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए और उनके पैर में गोली लगी। घायल होने के बावजूद उन्होंने मोर्चा नहीं छोड़ा।उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान जवानों को माइनस 10 डिग्री तापमान, ऑक्सीजन की कमी और 20–25 किलोग्राम वजन के साथ रात में चढ़ाई करनी पड़ती थी। कई बार रसद नहीं पहुंचने पर सैनिक बर्फ पिघलाकर पानी पीते और भूखे रहकर भी लड़ाई जारी रखते थे।उन्होंने बताया कि जिस चौकी को पाकिस्तान ने 'बिलाल पोस्ट' नाम दिया था, उसे भारतीय सेना ने पुनः कब्जे में लेने के बाद अधिकारी नवदीप सिंह चीमा के सम्मान में 'नवदीप टॉप' नाम दिया। बाइट 02 : उदय सिंह शेखावत, पूर्व सैनिक (टोपी लगाये हुए) फाइनल वीओ : वीर सैनिकों का कहना है कि कारगिल विजय केवल एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, अनुशासन, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनका मानना है कि देश की रक्षा के लिए समर्पित सैनिक हर कठिन परिस्थिति को मुस्कुराकर स्वीकार करता है और यही भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के घर की सुरक्षा बढ़ी, सड़कें बंद, आशीष सूद पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई। घर से सामने आने जाने वाली सड़कों को किया गया बंद। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद मुलाकात करने के लिए पहुंचे।0
0
Report
प्रहलाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का चार्ज संभाला
Noida, Uttar Pradesh:प्रहलाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय में मटर शिक्षा मंत्री चार्ज लिया0
0
Report
कोरबा में अचानक भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोग छाते के सहारे बाहर
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - कोरबा में अचानक होने लगी जोरदार बारिश, सुबह था मौसम साफ लेकिन अचानक हुई बारिश, बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त, छाते के सहारे लोग निकल रहे हैं घर से बाहर, बारिश में भीगते नहीं नजर आए लोग,0
0
Report
Advertisement
पोक्सो के तहत डॉक्टर सुधीर हीशिकर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Durg, Chhattisgarh:डॉ के खिलाफ पोक्सो को शिकायत पुलिस ने भेजा जेल एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एडोप्शन सेंटर मातृ छाया के संचालक डॉक्टर सुधीर हीशिकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है दरअसल डॉक्टर सुधीर हीसीकर मातृ छाया एडॉप्शन सेंटर के संचालक है तो वही दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने पद्मनाभपुर थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी वह अपनी सहेली के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए उनके क्लीनिक गई हुई थी तभी डॉक्टर सुधार हीशिकर ने दसवीं कक्षा की किछात्रा के साथ अश्लील हरकत की जिसके बाद घर पहुंच कर छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई परिजनों ने फौरन थाने पहुंचकर लिखित में इसकी शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने डॉक्टर केagainst पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया और डॉक्टर को क्लीनिक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.0
0
Report
जसपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम को लेकर भारी हंगामा: परिजन और पुलिस आमने-सामने
Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से सामने आई बड़ी खबर है। जसपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जसपुर नगर के सरकारी चिकित्सालय में मृतिका के परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़ गए, जिससे देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर सामने आ गया और नोक-झोंक के बाद काफी देर तक तनाव बना रहा। अंततः शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता मोहम्मद राशिद ने पुलिस प्रशासन पर जबरदस्ती पोस्टमार्टम कराने का आरोप लगाया। उनके अनुसार बेटी आलिया नाश, उम्र 20 वर्ष, जिसकी शादी 2025 में हुई थी, कल अस्पताल से घर लाए जाने के तीन दिन बाद अचानक मृत्यु हो गई। अस्पताल में उपचार के लिए लाए जाने पर डॉक्टर ने मृत्यु को 25 मिनट पहले बताया। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि महिला गर्भवती थी और पहले से मृत्यु हो चुकी थी, पर परिवार शव का पोस्टमार्टम चाहते थे जबकि पुलिस पोस्टमार्टम चाहती थी; अस्पताल में काफी भीड़ थी।0
0
Report
जसपुर में कांग्रेस का विजयी जुलूस, इस्तीफे के विरोध में युवाओं की भारी रैली
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के विरोध में विशाल विजयी जुलूस निकाला। जसपुर के गांधी पार्क पर एकत्रित होकर भारी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ नारेबाजी की गई। देश में पेपर लीक के मामलों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य पर सवाल उठाने वाली सरकार को मजबूर कर इस्तीफा मिला। जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि बेरोजगारों और छात्रों पर सरकार द्वारा झूठे मुकदमे वापस लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान तो एक झांकी है नरेंद्र मोदी बाकी है के नारों से जसपुर का सुभाष चौक गूंज उठा।0
0
Report
Advertisement
