460551
आमला में अवैध शराब मामले में 8 गिरफ्तार, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
Amla, Madhya Pradesh:आमला पुलिस ने अवैध शराब बेचने और जुआ खेलने के आरोप में 8 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के विरोध में तोरणवाडा, देवगांव और कनोजिया के दो सौ से अधिक ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों सहित थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। एसडीओपी मयंक तिवारी से वार्ता के बाद टीआई ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने "न्याय दो" के नारे लगाते हुए पुलिस की तानाशाही का विरोध किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुंगेर: ट्रक चोरी मामले में मुफस्सिल थाने के तीन कर्मी निलंबित
Munger, Bihar:थाने से जब्त ट्रक गायब होने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित ,एसपी ने जांच के बाद की कार्रवाई, खान निरीक्षक के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा। मुंगेर : मुफस्सिल थाना परिसर से खनन विभाग द्वारा जब्त गिट्टी लदा ट्रक गायब होने के मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच में पुलिस पदाधिकारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद एसपी ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, थाना मुंशी अरविंद कुमार और पीटीसी धनंजय कुमार को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी ने बताया कि तीन जुलाई को तत्कालीन खान निरीक्षक मो. अरमान ने वाहन जांच के दौरान गिट्टी लदे एक ट्रक को जब्त किया था। जब्त ट्रक को मुफस्सिल थाना परिसर में सुरक्षित रखने के लिए लाया गया था। करीब एक सप्ताह बाद खनन विभाग के अधिकारी जब थाना पहुंचे तो थाना परिसर से ट्रक गायब मिला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में जांच कराई। जांच के दौरान थाना परिसर से जब्त ट्रक के गायब होने के मामले में थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, मुंशी अरविंद कुमार और पीटीसी धनंजय कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि निलंबित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि खान निरीक्षक मो. अरमान ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में तो लाया, लेकिन इसकी सूचना तत्कालीन थानाध्यक्ष को नहीं दी थी। इस मामले में खान निरीक्षक के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।0
0
Report
ED ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:The Enforcement Directorate has arrested Chhattisgarh Congress leader Ramgopal Agrawal as part of its money laundering probe into the alleged liquor scam in the state: Officials छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. मामले में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-चिह्न विवाद, संजय राउत का बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: शिवसेना के दो गुटों के बीच विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "जिस व्यक्ति का कोई अस्तित्व ही नहीं है, उसे असली पार्टी का चुनाव चिह्न देने का कोई अधिकार नहीं है। आज कोर्ट में इस पर सुनवाई हुई।"0
0
Report
Advertisement
Tamkanala में भारी जलप्रवाह के बाद चमोली राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में कल अत्यधिक जलप्रवाह से हुए नुकसान के बाद आज राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी चमोली एवं गढ़वाल मंडल आयुक्त से वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभावित क्षेत्रों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ अधिकारियों को स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर क्षति का आकलन करने और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवागमन शीघ्र सुचारु करने के लिए वैकल्पिक अस्थायी मोटर मार्ग तैयार करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र की कनेक्टिविटी जल्द से जल्द बहाल करना है।0
0
Report
जयपुर निकाय चुनाव: आरक्षण लॉटरी से तय होंगे वार्ड, 28 लाख मतदाता 690 वार्ड के मुकाबले में
Jaipur, Rajasthan:एंकर-निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है... और अब सबसे बड़ा सस्पेंस आरक्षण की लॉटरी को लेकर है... 13 अगस्त को निकाय प्रमुखों की लॉटरी निकलेगी... इसके बाद वार्डों के आरक्षण की तस्वीर साफ होगी... यानी लॉटरी तय करेगी कि किस सीट पर कौन चुनाव लड़ पाएगा और किस नेता को अपनी सियासी जमीन बदलनी पड़ेगी...जयपुर जिले की बात करें तो नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका में करीब 28 लाख मतदाता 690 वार्डों में अपने प्रतिनिधि चुनेंगे... जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों से लेकर दो नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं तक चुनावी रण सजने वाला है... जयपुर जिले में जयपुर नगर निगम से लेकर 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं तक चुनावी बिसात बिछना शुरू हो चुकी है... 24 लाख से ज्यादा वोटरों वाला जयपुर नगर निगम इस पूरे चुनाव का सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा होगा...करीब नौ महीने से चुने हुए बोर्ड का इंतजार कर रहे जयपुर नगर निगम में अब 150 वार्डों के लिए चुनाव होगा... लेकिन उससे पहले आरक्षण की लॉटरी कई दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है और कई नए चेहरों के लिए सियासत के दरवाजे खोल सकती है...यानी इस बार निकाय चुनाव में पहला वोट जनता नहीं डालेगी...पहली बाजी लॉटरी खेलेगी...13 अगस्त को मेयर, सभापति और चेयरमैन पदों की आरक्षण लॉटरी के साथ ही चुनावी तस्वीर का पहला बड़ा पेंच खुलेगा। इसके बाद वार्डों के आरक्षण की लॉटरी होगी। यानी टिकट की दौड़ और चुनावी रणनीति से पहले यह तय होगा कि किस वार्ड में कौन चुनाव लड़ सकता है और किसकी राजनीतिक जमीन बदल जाएगी। जयपुर जिले के शहरी निकायों में इस बार करीब 28 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधि को चुनेंगे। एक जयपुर नगर निगम, दो नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं में कुल 690 वार्ड हैं। इनमें जयपुर नगर निगम में 150 वार्ड भी शामिल हैं। जयपुर नगर निगम 150 वार्डों में करीब 24.18 लाख मतदाता हैं और मतदान के लिए 2205 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यानी जिले के कुल शहरी वोट बैंक का सबसे बड़ा हिस्सा जयपुर निगम के पास है। खास बात यह है कि जयपुर में पिछली बार दो नगर निगम हैरिटेज और ग्रेटर थे। हैरिटेज में 100 और ग्रेटर में 150 पार्षद चुने गए थे। अब दोनों निगमों के विलय और परिसीमन के बाद एक जयपुर नगर निगम और 150 वार्ड किए गए हैं। नगर निगम:::::::::::::::::कुल वार्ड::::::::::::::::पोलिंग स्टेशन::::::::मतदाता जयपुर नगर निगम::::::150:::::::::::::::::::::::2205:::::::::::::::::::::::24,18,272 नगर परिषद:::::::::::::::::कुल वार্ড::::::::::::::::::::पोलिंग स्टेशन::::::::::::::मतदाता शाहपुरा नगर परिषद::::::::55:::::::::::::::::::::::71:::::::::::::::::::::::63,595 चौमूं नगर परिषद::::::45:::::::::::::::::::::::52:::::::::::::::::::::::52,212 कुल:::::::::::::::::::::::::::::::100:::::::::::::::::::::::123:::::::::::::::::::::::1,15,807 नगर पालिका:::::::::::::::::कुल वार्ड:::::::::::::::पोलिंग स्टेशन::::::::मतदाता बगरू::::::::::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::21,604 बस्सी:::::::::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::20,409 चाकसू:::::::::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::36:::::::::::::::::::::::28,064 dूदू:::::::::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::14,619 जमवारामगढ:::::::::::::35:::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::19,594 जोबनेर:::::::::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::8,752 कालाडेरा:::::::::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::10,540 कानोता::::::::::::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::9,212 खैजरोली:::::::::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::14,990 किशनगढ-रेनवाल:::::::::::::35:::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::23502 मनोहरपुर:::::::::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::19989 नरायना:::::::::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::12,795 फागी:::::::::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::11,676 फुलेरा:::::::::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::18,702 सांभर:::::::::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::17,422 वाटिका:::::::::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::14,574 कुल:::::::::::::::::::::::::::::::::440::::::::::::::::::::::441:::::::::::::::::::::::2,66,444 वीओ-2-जयपुर नगर निगम का पिछला चुनाव नवंबर 2020 में हुआ था। बोर्ड का कार्यकाल नवंबर 2025 में समाप्त हो चुका है। ऐसे में करीब नौ महीने से निगम चुने हुए बोर्ड के बिना चल रहा है। अब नई लॉटरी और चुनावी प्रक्रिया के साथ शहर में फिर राजनीतिक हलचल तेज होगी....जिले की दो नगर परिषदों में 100 वार्ड की तस्वीर सामने आती है....चौमूं में 45 और शाहपुरा में 55 वार्ड हैं। दोनों परिषदों में कुल 1.15 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे...शाहपुरा में 71 और चौमूं में 52 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। वहीं जयपुर जिले की 16 नगरपालिकाओं में कुल 440 वार्ड हैं। इन वार्डों के लिए 441 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और करीब 2.66 लाख मतदाता अपने पार्षद चुनेंगे। इनमें बगरू, बस्सी और चाकसू में 35-35 वार्ड हैं। जमवारामगढ़, किशनगढ़-रेनवाल और मनोहरपुर में भी 35-35 वार्ड हैं। सबसे कम 20 वार्ड वाली नगरपालिकाओं में जोबनेर, कालाडेरा, कानोता और फागी शामिल हैं। बहरहाल, निकाय चुनाव का काउंटडाउन के साथ चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही नेताओं की किस्मत का फैसला होने वाला है...किसका वार्ड खुलेगा और किसका पत्ता कटेगा...कहां पुराने पार्षद फिर मैदान में दिखेंगे और कहां नए चेहरों को मौका मिलेगा...13 अगस्त को निकाय प्रमुखों की लॉटरी निकलेगी... इसके बाद वार्डों के आरक्षण की तस्वीर साफ होगी....0
0
Report
निम्बाहेड़ा में अखंड भारत संकल्प रैली और धर्मसभा की तैयारी तेज
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - अखंड भारत संकल्प रैली को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। 13 अगस्त को साधु-संतों के नेतृत्व में शहर में भव्य रैली निकाली जाएगी। रैली कृषि उपज मंडी परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंडी पहुंचेगी। इसके बाद धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा में हैदराबाद के विधायक एवं हिंदूवादी नेता टी. राजा सिंह मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे, जबकि बड़ीसादड़ी के सुदर्शन आचार्य जी महाराज का आशीर्वचन होगा। आयोजन को लेकर अखंड भारत संकल्प समिति के कार्यकर्ता पिछले करीब दो माह से तैयारियों में जुटे हैं। समिति की ओर से गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क किया जा रहा है और लोगों को आयोजन से जोड़ा जा रहा है। रैली एवं धर्मसभा को लेकर हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में सावन शिवरात्रि पर महाकाल के दरबार में भक्तों का सैलाब
Ujjain, Madhya Pradesh:सावन शिवरात्रि पर महाकाल के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब | next Monday नाग पंचमी का महापर्व उज्जैन में आज सावन शिवरात्रि के अवसर पर बाबा महाकाल के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की तादाद में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, आने वाला सोमवार उज्जैन के लिए बेहद खास होने वाला है। सोमवार के दिन नाग पंचमी का महापर्व मनाया जाएगा और इसी दिन बाबा महाकाल अपने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। नाग पंचमी और सोमवार का यह संयोग महाकाल भक्तों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है।0
0
Report
दिल्ली संसद में NDA विरोध के बीच राहुल गांधी पर संजय सेठ का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SANJAY SETH (UNION MINISTER) ON NDA PROTEST AGAINST OPPOSITION IN PARLIAMENT / AMIT SHAH'S STATEMENT ON DELHI PROTEST CRACKDOWN / OPPOSITION'S DEMAND FOR DISCUSSION ON JHARKHAND STUDENT PROTESTS दिल्ली: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ कहते हैं, "राहुल गांधी सदन में चर्चा नहीं करना चाहते। वे कल हुई पुलिस की बर्बरता के बारे में भी बात नहीं करना चाहते। क्या राहुल गांधी को बच्चों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है? क्या वे इस पर बोलेंगे? वे इस पर नहीं बोलेंगे क्योंकि वे उस सिस्टम (झारखंड सरकार) का हिस्सा हैं। जनता आपकी हर हरकत देख रही है..."0
0
Report
मुम्बई के नाला सोपारा क्षेत्र में भारी बारिश से जलजमाव
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARSHTRA): HEAVY RAINFALL CAUSES WATERLOGGING IN NALA SOPARA AREA0
0
Report
Advertisement
जालपाइगुड़ी (पश्चिम बंगाल): 14 फुट के घायल किंग कॉबरा नागराकाटा में सफल इलाज
Noida, Uttar Pradesh:JALPAIGURI (WEST BENGAL): 14-FOOT INJURED KING COBRA SUCCESSFULLY TREATED AT NAGRAKATA0
0
Report
चंदौली में साइबर ठगी नेटवर्क: 16 राज्यों में फैल गया गिरोह, 2 गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - साइबर ठगी में 100 से अधिक म्यूल अकाउंट के नेटवर्क का खुलासा, अलीनगर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार - 16 राज्यों तक फैले नेटवर्क में चिन्हित 17 म्यूल अकाउंट, NCRP पर 76 साइबर फ्रॉड शिकायतें, करीब 29 लाख की ठगी रिपोर्ट - गिरफ्तार आरोपियों के पास से 08 बैंक खाता दस्तावेज, 05 पासबुक, चेकबुक, 06 डेबिट कार्ड, 06 सिम, 02 फर्जी आधार, 03 मोबाइल और ₹650 नगद बरामद - बरामद बैंक दस्तावेजों और NCRP मिलान में करीब ₹7.20 लाख के साइबर फ्रॉड का विवरण सामने आया - पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी आधार के जरिए पहचान छिपाकर बैंक खाते खोलवाते और पासबुक, चेकबुक, डेबिट कार्ड व सिम साइबर ठगी के नेटवर्क तक पहुंचाते थे - बजाज फाइनेंस लोन, Meesho डिलीवरी, फेसबुक विज्ञापन, पार्ट-टाइम जॉब और निवेश के नाम पर ठगी करने वाले नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप - अलीनगर पुलिस और साइबर टीम की कार्रवाई, गिरोह के अन्य आरोपी की तलाश जारी。0
0
Report
शिवपाल यादव: 2027 के लिए भाजपा हटाकर यूपी में सपा सरकार बनानी है
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "2027 की तैयारी है। अबकी बार भाजपा को हराकर समाजवादी ढांचे की सरकार बनाने की तैयारी है। भगवान राम के मंदिर में चोरी के कारण सभी लोग इनके खिलाफ हैं। भाजपा को हटाकर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनानी है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है..."0
0
Report
Advertisement
अरड़ावता में पेयजल संकट: पंप हाउस मोटर खराब, सप्लाई 7 दिन से बंद
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं अरड़ावता गांव में पेयजल संकट, ग्रामीण पहुंचे जलदाय विभाग कार्यालय धरना देने के बाद 5 दिन मिला पानी, अब 7 दिन से आपूर्ति बंद पंप हाउस में पानी भरने से दोनों मोटर हुई खराब एक मोटर पहले से खराब, दूसरी भी हाल में जली—ग्रामीणों का आरोप जल जीवन मिशन के पंप हाउस की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल हौद की दीवारों से पानी रिसने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी झुंझुनूं जिले के चिड़ावा उपखंड के अरड़ावता गांव में पिछले एक महीने से जारी पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण चिड़ावा स्थित सहायक अभियंता जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। पेयजल संकट को लेकर धरना-प्रदर्शन करने के बाद विभाग की ओर से करीब पांच दिन तक पानी की आपूर्ति की गई, लेकिन इसके बाद फिर से समस्या शुरू हो गई। ग्रामीणों के अनुसार पिछले सात दिनों से गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पंप हाउस में पानी भरने के कारण वहां लगी दोनों मोटर खराब हो गई हैं। एक मोटर पहले से खराब थी, जबकि दूसरी मोटर भी हाल ही में जल गई। इसके कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर जब वे विभागीय अधिकारियों से संपर्क करते हैं तो उन्हें संतोषजनक समाधान नहीं मिल रहा। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारी का स्थानांतरण हो जाने की बात कहकर जिम्मेदारी से बचना उचित नहीं है। उन्होंने विभाग से पंप हाउस की मोटरों को जल्द ठीक कराने और नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए पंप हाउस और हौद की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि हौद की दीवारों से पानी रिसकर पंप हाउस के अंदर जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।0
0
Report
स्कूल छात्राओं ने कर्जत-कोंडिवडे सड़क की गड्ढे वाली बदहाली रिपोर्ट की, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:स्कूल छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल कर्जत-कुंडिवडे राज्य मार्ग पर गड्ढों की समस्या को स्कूली छात्राओं ने अनोखे अंदाज में सामने रखा है। सड़क पर गड्ढों से परेशान तीन छात्राओं ने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया। इनमें से दो छात्राएं टीवी रिपोर्टर बनीं, जबकि तीसरी ने कैमरा संभाला। खास बात यह रही कि रिपोर्टिंग के लिए बूम चाहिए था, इसलिए एक छात्रा ने छतरी को ही बूम के रूप में इस्तेमाल किया। ‘सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क?’ सवाल करते हुए छात्राओं ने अपनी रिपोर्टिंग से सड़क की बदहाल स्थिति को सामने रखा। रोजाना इस सड़क से सफर करने वाली इन छात्राओं के वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग मजबूत समर्थन दे रहे हैं और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
शहीद मेजर के नाम वाले स्टेडियम का बोर्ड धूल-मैला, सुधार की मांग
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत के सम्मान को लेकर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहीद के नाम पर बने स्टेडियम के गेट पर लगा नाम का बोर्ड मिट्टी और गंदगी में पड़ा दिखाई दिया। तस्वीर सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। खास बात यह है कि महज चार दिन बाद 15 अगस्त को इसी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होना है, जहां तिरंगा फहराकर देश के वीर शहीदों को सम्मान दिया जाएगा। लेकिन जिस शहीद के नाम पर स्टेडियम है, उसी का बोर्ड बदहाल हालत में पड़ा होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक बोर्ड को सम्मानजनक स्थान पर लगवाते हैं।0
0
Report
Advertisement
