460001
बैतूल में नारियल व्यापारी के गोदाम से 5 लाख की चोरी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में व्यवसायिक गंज क्षेत्र में नारियल व्यापारी के गोदाम से बीती रात आठ चोरों ने 5 लाख से अधिक की रकम चुरा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ मौके पर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चोरों ने गोदाम के गेट को कटर मशीन से काटकर चोरी की। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की चोरी करते हुए तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कतरास के बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 केलूडीह में आउटसोर्सिंग हादसा, एक की मौत
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 केलूडीह में संचालित STG आउटसोर्सिंग में दर्दनाक हादसा हुआ. आउटसोर्सिंग कम्पनी के भारी वाहन ने एक व्यक्ति को चपेट में लिया जिसमे मौके पर ही मौत हो गया. कोलडंप एरिया में आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई. मृतक की पहचान समीप के बटी कैलुडीह निवासी 55 वर्षीय मधुसूदन यादव के रूप में हुई है. घटना की खबर पाकर कतरास पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई. परिजन घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे और आक्रोश में माइंस को बाधित कर दिया. मौके पर स्थानीय पार्षद मोह शहाबुद्दीन भी पहुंचकर घटना का जायजा लिया. सभी ने लापरवाह परिवहन इस घटना का कारण बताते हुए प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों और स्थानीय लोगों ने कम्पनी प्रबंधन से मांग की है कि चूंकि यह माइंस बस्ती के काफी समीप है, तो सुरक्षा मानकों और परिवहन से जुड़े साइन बोर्ड आदि की समुचित व्यवस्था की जाए. फिलहाल बड़ी संख्या में लोग माइंस परिसर में मौजूद हैं और कमानी का कार्य पूरी तरह ठप है.0
0
Report
जिलाधिकारी ने जागरूकता रथ से नशरुद्धि और बुजुर्गों के अधिकारों के लिए अभियान शुरू किया
Khajuria Khurd, Bihar:जिलाधिकारी ने जागरूकता रथ से नशामुक्ति और बुजुर्गों के अधिकारों के लिए अभियान शुरू किया। ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी। समाहरणालय परिसर से नशामुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता रथ रवाना किया गया। जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति बल्कि उसके परिवार और समाज को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इस रथ के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही, जिले के बुजुर्गों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और भरण-पोषण से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नागरिकों को अब अपने अधिकारों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे संबंधित अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देकर न्याय प्राप्त कर सकते हैं। नियम के अनुसार, बच्चों द्वारा माता-पिता के भरण-पोषण की जिम्मेदारी न उठाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की جاتی है। इस अभियान के तहत सरकारी योजनाओं और कानूनी सहायता की जानकारी हर ग्रामीण तक पहुंचाई जाएगी。0
0
Report
बस्सी में बोर्ड बनाने की जंग: BJP- Congress ने कसी कमर, पार्षद प्रत्याशियों पर बनी निगाह
Jaipur, Rajasthan:बस्सी में बोर्ड बनाने की जंग में भाजपा व कांग्रेस ने कसी कमर BJP , कांग्रेस ,पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी, नगरपालिका बस्सी, कानोता, भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को पुष्कर स्थित एक निजी होटल में किया गया शिफ्ट भाजपा नेता चन्द्रमोहन मीना ने पार्षद प्रत्यासियों से लिया फिड़बेक भाजपा , कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपने -2 बोर्ड बनाने का कर रहे है दावा बोर्ड की बाजी हाथ से न निकले इसको लेकर दोनों दलों ने बाड़ाबंदी में झोंकी पूरी ताकत, ऐसे में गांव की चौपालों से लेकर चाय की थड़ियों पर एक ही चर्चा, सियासत का खेल है जनाब... एक-एक पार्षद पर निगाह, बोर्ड की बाजी के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहता0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में पुष्कर सिंह धामी अपने सरकारी आवास से निकले, क्या शुरू हुआ नया ड्रामा?
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने सरकारी आवास से निकले0
0
Report
गोमो स्टेशन पर 48 जिंदा कछुए जब्त, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोमो रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन WILEP के तहत योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस के जनरल कोच से 48 जिंदा कछुए बरामद किए गए हैं। कछुओं को तीन थैले और एक बैग में भरकर लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था। तलाशी के दौरान कछुओं के मिलने के बाद आरपीएफ ने सभी को जब्त कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, कछुओं को छोड़कर फरार होने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। धनबाद के गोमो रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई में 48 जिंदा कछुए बरामद किए गए हैं। दरअसल, 11 और 12 सितंबर की दरम्यानी रात ट्रेन संख्या 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस में गया से धनबाद तक आरपीएफ का मार्गरक्षण दल तैनात था। इसी दौरान ट्रेन के जनरल कोच की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान तीन थैले और एक बैग, यानी कुल चार सामान लावारिस अवस्था में मिले। आरपीएफ ने आसपास मौजूद यात्रियों से सामान के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी इन पर अपना दावा नहीं किया। संदेह होने पर आरपीएफ ने बैग और थैलों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान इनके अंदर Indian Flapshell यानी Lissemys punctata प्रजाति के कुल 48 जीवित कछुए बरामद हुए। इसके बाद आरपीएफ के उप निरीक्षक मोहम्मद शाकिब आलम ने गोमो स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर सभी कछुओं को नियमानुसार जब्त किया और आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। कछुओं को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षण देते हुए आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया। फिलहाल कछुओं को लावारिस छोड़कर जाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
तेजस्वी यादव की राजद ने स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए उम्मीदवार घोषित किए
Patna, Bihar:उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जदयू पार्टी नाम की कोई चीज नहीं रहेगी लोग टूट जाएंगे जदयू बिखर जाएगी लेकिन नीतीश कुमार को अभी तक यह बात समझ में नहीं आ रही है प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सरकार की तरफ से एक माह का सेवा समर्पण माह मनाया जाने और अधिकारियों के मीटिंग पर उन्होंने कहा कि यह सब ध्यान भटकने का काम किया जा रहा है। जिससे कोई रोजगार बेरोजगारी और नौकरी नहीं मांगे यह सब इसलिए स्वीकृत किया जा रहा है की मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका दिया जाए लेकिन पब्लिक है। पब्लिक सब जानती है और इस सरकार को जेन जी बदल देंगे बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए समय से काफी पहले तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा 6 उम्मीदवारों की घोषणा पर कहा कि हम लोगों की तैयारी पूरी है और इस बार उम्मीदवारों की घोषणा सभी लोगों से पूछ कर की गई है। हमारी पार्टी चुनाव जीतेगी उन्होंने कहा कि हम लोग पहले से ही तैयारी कर रहे थे हमारे दाल में कोई भागा हुआ आदमी नहीं है यह सभी लोग हमारे दिल के लोग हैं। और उन्हीं लोगों को टिकट दिया गया है और पूरी सामाजिक समीकरण के साथ टिकट दिया गया है जदयू क्या कह रही है इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध तो उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि ऐसे अपराधी लोगों को सजा दिलाई है बिहार में अपराध बेलगाम हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह मांग किए जाने पर राखी रघुवंश प्रसाद सिंह रामविलास पासवान शरद यादव की प्रतिमा लगाई जाए उन्होंने कहा कि बिल्कुल यह लोग सामाजिक न्याय की परोड़ा है। उनकी प्रतिमा लगनी चाहिए और अच्छी जगह लगनी चाहिए जहां हजारों लोग देखें किया किस व्यक्ति की प्रतिमा है0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर में घुसने की कोशिश, LIU ने संदिग्ध मुस्लिम युवक पकड़ा
Varanasi, Uttar Pradesh:Varanasi breaking वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर अन्नक्षेत्र में घुस रहे दो मुस्लिम युवकों को LIU ने पकड़ा। श्रद्धांलुओं के भीड़ में दोनों संदिग्ध घुसने की कर रहे थे कोशिश। एक मुस्लिम युवक मौके से हुआ फरार। जबकि दूसरे के पास से चापड़ बरामद। LIU अफसरों को आशंका होने पर तलाशी के दौरान पकड़े गये मुस्लिम युवक। पकड़े गए संदिग्ध मुस्लिम युवक से हो रही पूछताछ। अन्नपूर्णा मंदिर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जाँच शुरू। किसी बड़ी साजिश की आशंका के चलते बढ़ाई गयी मंदिर की सुरक्षा पुलिस अलर्ट0
0
Report
जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने मजबूत बहुमत का दावा किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम चुनाव...जयपुर में बोर्ड बनाने की तैयारियों लेकर कांग्रेस ने कसी कमर...कांग्रेस का दावा,जयपुर में अच्छी मेजॉरिटी के साथ बोर्ड बनाने जा रहे ...खरीद-फरोख्त और जोड़-तोड़ की आशंका को लेकर कांग्रेस सतर्क...कांग्रेस नेता बोले “ऑपरेशन लोटस के जरिए हमारे लोगों को प्रभावित करने की कोशिश हुई तो हम हर तरीके से तैयार हैं.”...कांग्रेस प्रत्याशियों को समझाया जा रहा है, चुनाव परिणाम के बाद लोभ-लालच और राजनीतिक फोन आएंगे, किसी के बहकावे में नहीं आना....कांग्रेस की संभावित बाड़ेबंदी को नेताओं ने सुरक्षा की रणनीति बताया, कहा, जरूरत महसूस हुई तो हर कदम उठाएंगे....भाजपा पर पुलिस और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, “एनिहाउ बोर्ड बनाना है” के नाम पर पुलिस को निर्देश देने का दावा.... कांग्रेस की चेतावनी—“हमारी सेफ्टी में कोई घुसेगा तो एक का जवाब दस से मिलेगा।”...सरकार के खिलाफ ‘अंडरकरंट’ को कांग्रेस ने चुनावी माहौल का आधार बताया....कांग्रेस का कहना “बोर्ड हमारा बन रहा है, खरीद-फरोख्त की कोशिश हुई तो मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”... कांग्रेस नेताओं ने दिया संकेत, जयपुर से बाहर ही होगी कांग्रेस प्रत्याशीयों की बाड़ेबंदी..0
0
Report
हरियाणा मंत्री ने गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग दोहराई; किसानों के लिए रेट तय होने की उम्मीद
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने एक बार फिर किसानों की गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि गन्ने का रेट बढ़ाया जाना जरूरी है, ताकि किसान गन्ने की खेती से दूर न हों। उन्होंने कहा कि गन्ने की बुवाई से पहले ही रेट तय हो जाने चाहिए और संभव हो तो दो-तीन साल के रेट पहले ही घोषित किए जाने चाहिए, जिससे किसानों को पहले से निश्चितता रहे। मंत्री राणा ने यह बाद आज रादौर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। वहीं 15 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने की किसानों की मांग पर मंत्री ने कहा कि किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसान धान लेकर आएंगे तो उसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और ट्रॉली की फोटो लेकर बाद में पोर्टल पर भी दर्ज की जा सकेगी। पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर राणा ने कहा कि बीमारी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है। विभाग की ओर से पशुओं के टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश और जिला स्तर के बाद मंडल स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। आगे शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को अभियान की जानकारी दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
नागर कीर्तन में हुड़दंग पर निहंग सिंहों की चेतावनी: अपराध पर कड़ी प्रतिक्रिया
Batala, Punjab:ਜੇਕਰ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਪਟਾਕੇ ਵਜਾਉਂਦਾ ਡੀਜੇ ਲਾ ਕੇ ਨੱਚਦਾ ਜਾਂ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆਇਆ ਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਏਗਾ ਉਸ ਨੂੰ ਰੱਜ ਕੇ ਫੇਰੀ ਜਾਏਗੀ ਡਾਂਗ ਇਹ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਤਿਕਾਰ ਕਮੇਟੀ ਵਾਲੇ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘਾਂ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਹਿੱਸਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਵਾਹਨਾਂ te ਸਪੀਕਰ ਲਾ ਕੇ ਅਨਾਉਂਸਮੈਂਟ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਿਹੜੇ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦੇ ਆ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਤੇ ਮਾਤਾ ਸੁਲੱਖਣੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਪੁਰਬ ਤੇ ਜੇ ਕੋਈ ਨੌਜਵਾਨ ਖੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆਇਆ ਤੇ ਨਿਹੰਗਾਂ ਦੇ ਹੱਥੀ ਚੜ ਗਿਆ ਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਰੱਜ ਕੇ ਜੁੱਤੀ ਫੇਰੀ ਜਾਏਗੀ। ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਏਗਾ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੀ ਡਾਂਗ ਫੇਰਾਂਗੇ ਨਾਲ ਹੀ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਅਸੀਂ ਪੂਰੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਕਿ ਕੋਈ ਵੀ ਹੁੱਲੜਬਾਜ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਵਿੱਚ ਨਾ ਆਵੇ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਸੀਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਾਹਨਾਂ ਤੇ ਸਪੀਕਰ ਲਗਾ ਕੇ ਅਨਾਉਂਸਮੈਂਟ ਵੀ ਕਰ ਰਹੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਵੀ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਨੇ। ਫਿਰ ਵੀ ਕੋਈ ਸਾਡੇ ਕਾਬੂ ਆ ਗਿਆ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਹਿਸਾਬ ਹੀ ਆਪ ਕਰ ਲਵਾਂਗੇ0
0
Report
पेंशनरों को एक समान वित्तीय लाभ दें, विभाजन बंद और 17% डीए तुरंत
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) बिजली बोर्ड के पेंशनरों का सरकार पर विभाजित करने का आरोप, बोले पेंशनरों को कैटग्राइज ना करे सरकार, पेंशनरों को विभाजित ना कर एक साथ दिए वितीय लाभ, नाहन में आयोजित हुई बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारियों की बैठक, विधवा महिलाओं को एक साथ दिया जाए वितीय लाभ, 59 से 69 साल के पेंशनरों के सभी लाभ पेंडिंग पड़े है, 17 प्रतिशत लंबित डीए के भुकतान की मांग, बिजली बोर्ड के पेंशनरों को OPS ना देकर किया जा रहा सौतेला व्यवहार, बिजली बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर संगठन के महासचिव कमलेश पुंडीर ने दी जानकारी। सेवानिवृत कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड पर अनदेखी के आरोप लगाए है। नाहन में बिजली बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सेवानिवृत कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें पेंशनरों के सामने आ रही समस्याओं पर मंथन किया गया। संगठन के महासचिव कमलेश पूंजी ने बताया कि सरकार द्वारा अलग-अलग श्रेणियों में सेवानिवृत कर्मचारियों को विभाजित किया जा रहा है और इसी आधार पर उनको वित्तीय लाभ दिए जा रहे हैं जो कि न्याय संगत नहीं है उन्होंने कहा कि सभी को एक समान वित्तीय लाभ प्रदान किए जाने चाहिए। पेंशनरों ने लंबित डीए के भुगतान और पेंशन संबंधी अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। एसोसिएशन ने विधवा महिलाओं को भी उनके लंबित वित्तीय लाभ एक साथ प्राथमिकता के आधार पर दिए जाने की मांग उठाई गई साथ ही पेंशनरों ने एक बार फिर 17 प्रतिशत लंबित डीए का जल्द भुगतान करने की भी मांग की। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि बिजली बोर्ड के पेंशनरों के साथ OPS को लेकर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है बोर्ड की सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी OPS का लाभ दिया जाना चाहिए0
0
Report
नवाबगंज पुलिस ने 780 लीटर अवैध शराब का कराया विनष्टीकरण
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में ऑपरेशन क्लीन के तहत नवाबगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बड़ी मात्रा में जब्त अवैध शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। कार्रवाई के दौरान कुल 37 मामलों में बरामद 237 लीटर अवैध कच्ची शराब, 495 पव्वे देशी शराब और 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया।पुलिस के अनुसार,न्यायालय से 22 अगस्त को माल मुकदमाती के विनष्टीकरण के संबंध में आदेश प्राप्त हुआ था। इसके अनुपालन में उपजिलाधिकारी नवाबगंज द्वारा गठित टीम के निर्देशन में कार्रवाई की गई।क्षेत्राधिकारी नवाबगंज, नायब तहसीलदार नवाबगंज और आबकारी निरीक्षक नवाबगंज की मौजूदगी में जब्त शराब को निर्धारित स्थान पर गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान शराब के विनष्टीकरण की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।पुलिस ने बताया कि विनष्टीकरण की कार्रवाई पूरी होने के बाद संबंधित सभी मामलों का विवरण थाना अभिलेखों में दर्ज किया गया और न्यायालय के आदेश को मालखाना रजिस्टर में भी दर्ज किया गया।0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ नगर परिषद के लिए मतगणना आज, 60 वार्डों के 256 प्रत्याशी निर्णायक दिन
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ से बड़ी खबर。 नगर परिषद निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह 8 बजे से राजकीय पाटनी महाविद्यालय में नगर परिषद के 60 वार्डों की मतगणना शुरू होगी。 मतगणना से पहले रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतगणना कक्ष, प्रवेश व्यवस्था सहित तमाम तैयारियों की समीक्षा की गई。 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पासधारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा。 वहीं, मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था में भी बदलाव रहेगा। अंबेडकर सर्किल से राजकीय पाटनी महाविद्यालय तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस मार्ग के वाहनों को अंबेडकर सर्किल से ईदगाह की ओर डायवर्ट किया जाएगा。 अब ईवीएम खुलते ही 60 वार्डों के 256 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला सामने आएगा। सबसे बड़ा सवाल यही है किशनगढ़ की जनता ने शहर की सरकार की कमान आखिर किसके हाथों में सौंपी है? बाइट उपखंड अधिकारी रिटर्निंग ऑफिसर अनिल कुमार0
0
Report
किशनगढ़बास विधायक ने प्रत्याशी के लिए खुद मोटरसाइकिल से बूथ का जायजा लिया
Bagheri Kalan, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव के बाकिशनगढ़बास से एक दिलचस्प और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी का शाम के वक्त अचानक फोन बंद हुआ तो किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खेरिया की चिंता बढ़ गई। विधायक ने पहले प्रत्याशी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब फोन बंद मिला तो उन्होंने बिना देर किए मोटरसाइकिल पर खुद ही पोलिंग बूथ की तरफ निकल पड़े। बूथ पर पहुंचकर जब विधायक ने अपने प्रत्याशी को सामने देखा, तब जाकर उनकी जान में जान आई। विधायक ने मौके पर ही बताया कि फोन बंद होने के बाद उन्हें आशंका हुई कि कहीं किसी दूसरे राजनीतिक दल के लोग उनके प्रत्याशी को उठाकर बाड़ेबंदी के लिए तो नहीं ले गए। हालांकि बूथ पर प्रत्याशी को सुरक्षित देखकर विधायक ने राहत की सांस ली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात यह रही कि विधायक किसी काफिले या लग्जरी गाड़ी में नहीं, बल्कि खुद मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर कस्बे की सड़कों पर नजर आए।0
0
Report
यूपी भाजपा 13 प्रकल्पों के जरिए युवाओं को केंद्र में रखकर चुनावी मोड में
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा, "13 विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से 17 सिंतबर से लेकर 17 अक्टूबर तक हम जनता तक पार्टी के कार्यक्रमों और योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे... आज हमें दिशा-निर्देश मिले हैं। जितने भी वर्तमान पूर्व पदाधिकारी हैं, उनका ये कार्यक्रम था। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जो वरिष्ठ नेता हैं, वह भी इस कार्यक्रम के सहभागी थे। हमारे राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने भी इस कार्यक्रम में हमें दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की एक संयुक्त प्रेस वार्ता हुई जिसमें योगी आदित्यनाथ और पंकज चौधरी ने अपने विचार साझा किए हैं। अब हम पूरी तरह से चुनावी मोड में हैं। हर एक इकाई को संचालित किया जाएगा... इन सभी कार्यक्रमों में युवा ही हमारे केंद्र में हैं। बड़नगर से वाराणसी तक एक पूरा अभियान हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चला रहे हैं... मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक स्वतंत्र विधि आयोग बनाकर, 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को केंद्र में रख कर अब राणनीति तैयार की जाएगी..."0
0
Report
Advertisement
