icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चूरू अस्पताल निर्माण भवन में करंट से मजदूर की मौत

Churu, Rajasthan:चूरू के राजकीय भर्तिया अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में करंट लगने से मजदूर की मौत का मामला सामने आ रहा है, जहाँ पोस्टमार्टम के इंतजार में शव मोर्चरी में रखा है. परिजनों और समाज की मांग के अनुसार पोस्टमार्टम कब लिया जाए, इसे लेकर तनाव बना है. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर बिजली ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई. मोर्चरी के सामने नायक समाज संयुक्त समिति के बैनर तले प्रदर्शन जारी है जिसमें कहा गया कि ठेकेदार मजदूरों से सुरक्षा उपकरण के बिना कार्य करवा रहा था. चाचा ने बताया कि उसका भतीजा ओमप्रकाश पिछले एक साल से ठेकेदार के माध्यम से यहां काम कर रहा था; परिजनों ने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग कई बार की, लेकिन ठेकेदार ने अनदेखी की. 6 जुलाई की शाम निर्माणाधीन भवन में बिजलीकार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ धाराओं में मामला दर्जकर जाँच शुरू कर दी है. bastions of the local community ने कहा कि मृतक घर का अकेला कमाने वाला था और पिता दिव्यांग हैं; मांग की गई कि मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए और एकमुश्त मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपए दिए जाएं. अगर प्रशासन सम्बंधित कार्रवाई नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा.
0
0
Report

रेगर महासभा ने जिला कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देकर मंदिर चोरी पर विरोध जताया

Noida, Uttar Pradesh:रैगर महासभा ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया. बूंदी 8 जुलाई अखिल भारतीय रैगर महासभा केnational उपाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को जिला कलेक्टर बूंदी पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर दबलाना थाना के ग्राम रुणीजा के रेगर समाज के भगवान बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में ताला तोड़कर चांदी का मुकुट एवं अन्य सामान चोरी करके ले जाने के आठ दिन बाद भी पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया. ज्ञापन के अनुसार 30 जून की रात को चोरों द्वारा दबलाना थाना के ग्राम रुणीजा के भगवान बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर से ताला तोड़कर अज्ञात चोर चांदी के मुकुट एवं तामडी सहित अन्य सामानों को चोर चोरी कर ले गए जिसकी रिपोर्ट दिनांक 1 जुलाई 26 को दर्ज करने के 8 दिन बाद भी दबलाना पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से रेगर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है. चोरी किए गए सामानों को तत्काल बरामद नहीं किया गया तो रेगर समाज द्वारा आंदोलन किया जाएगा. ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय रेगर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, जिला अध्यक्ष रामनारायण मेवलिया, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हेमंत वर्मा मौजूद रहे
0
0
Report

आंगई में चलती बाइक में आग, युवक ने कूदकर बचाई अपनी जान

Dholpur, Rajasthan:आँगई इलाके में चलती बाइक में लगी आग , युवक ने कूदकर बचाई जान सरमथुरा (धौलपुर) आंगई थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह हादसा आँगई अस्पताल के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुआ। मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम शर्मा नामक व्यक्ति अपनी बाइक से गांव से पार्वती बांध की ओर जा रहे थे। अस्पताल के पास रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी बाइक से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते बाइक में आग लग गई। घनश्याम ने तुरंत बाइक रोक दी और उससे दूर हट गए। कुछ ही देर में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।घटना की सूचना पर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बाइक में आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

संगम विहार की अवैध गत्ता फैक्ट्री में आग, दमकल घंटों बाद भी काबू नहीं

New Delhi, Delhi:दक्षिण दिल्ली के संगम विहार स्थित होली चौक इलाके में एक प्लास्टिक डब्बे की पैकिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग एक अवैध रूप से संचालित गत्ता फैक्ट्री में लगी, जिसमें देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग को आग की सूचना करीब दोपहर 11:52 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर लगातार दमकल की गाड़ियाँ भेजी गईं। फिलहाल 15 से अधिक दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। बारिश के बीच भी दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन करीब 3 घंटे बाद भी आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वही इस दौरान स्थानीय निवासी शंकर बताते हैं कि देखिए आज सुबह तकरीबन 11:30 के आसपास लगी है तब से अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है लगातार फायर विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुंच रही है और आज को बुझाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि अवैध रूप से गत्ता फैक्ट्री का काम चल रहा था जो पैकेजिंग का कार्य किया करते थे रेजिडेंशियल इलाके में इस तरह से फैक्ट्री चलाना अवैध है। जब फैक्ट्री में आग लगी तब आसपास के लोगों ने धुंआ निकलते हुए देखा इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और हमने फायर विभाग को सूचना दी जिसके बाद फायर की गाड़ी यहां पर पहुंची है और आज को काबू करने में लगी हुई है। गनीमत है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। समय रहते फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई जिसके वजह से आसपास के मकान में भी आग फैलने से रोका जा सका।
0
0
Report

ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0: एक महीने में साइबर ठगी से बचाव के उपाय

Ujjain, Madhya Pradesh:एक माह तक चले अभियान में लोगों को साइबर ठगी, बुलिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए किया गया जागरूक उज्जैन। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाया गया 'ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0' आज समाप्त हो जाएगा। एक माह तक चले इस अभियान के दौरान प्रदेशभर में लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना और साइबर ठगी की घटनाओं को कम करना रहा। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सेफ क्लिक 2.0 अभियान शुरू किया गया था। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें खास तौर पर युवाओं और विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि 16 से 21 वर्ष आयु वर्ग के युवा सबसे अधिक साइबर अपराधियों के निशाने पर रहते हैं। वहीं कम उम्र के बच्चे भी साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग का शिकार हो रहे हैं। इसी को देखते हुए लोगों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल सतर्कता और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अज्ञात मोबाइल ऐप डाउनलोड करने से बचें और किसी भी लालच या झांसे में आकर अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। बाइट -एडिशनल एसपी आलोक शर्मा
0
0
Report

AAP अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा को जंगलराज कहा, सरकार पर तीखा हमला

Hansi, Haryana:भिवानी भिवानी में गरजे AAP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, बोले- हरियाणा को बना दिया जंगलराज हरियाणा तबाही की कगार पर, मुख्यमंत्री चंदा चोरों को दे रहे संरक्षण: डॉ. सुशील गुप्ता सतलुज फिल्म विवाद पर AAP का हमला, डॉ. सुशील गुप्ता बोले- BJP ने कांग्रेस से 'अंडर द टेबल' हाथ मिला रखा है फिल्म में कांग्रेस की कमियां दिखीं, फिर भी BJP ने लगाया बैन; AAP ने भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत का लगाया आरोप हरियाणा में भाजपा राज में फिरौती, हत्या और दुष्कर्म आम बात बन गए हैं: AAP हरियाणा का पानी राजस्थान को दे दिया, प्रदेश के लोग बूंद-बूंद को तरस रहे: सुशील गुप्ता हर घर में नशा बिक रहा, सरकार संरक्षण दे रही है: AAP का बड़ा आरोप पेपर लीक, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से युवा परेशान, सरकार पूरी तरह विफल: डॉ. सुशील गुप्ता निकाय चुनाव AAP झाड़ू के चुनाव चिन्ह पर अकेले लड़ेगी: सुशील गुप्ता पंजाब में भाजपा का नहीं खुलेगा खाता, जनता BJP से नाराज: AAP प्रदेशाध्यक्ष ED-CBI के डर से राजनीति नहीं चलेगी, BJP की चाल नहीं होगी कामयाब: सुशील गुप्ता SYL विवाद पर प्रधानमंत्री की चुप्पी क्यों? AAP ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल 100 से ज्यादा पेपर लीक, युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही भाजपा सरकार: AAP धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए, शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल: डॉ. सुशील गुप्ता राम मंदिर और मनसा देवी मंदिर चंदा चोरी मामले पर सरकार क्यों खामोश: AAP मुख्यमंत्री हरियाणा छोड़ दूसरे राज्यों में राजनीति कर रहे हैं: सुशील गुप्ता भिवानी पहुंचे आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और प्रदेश को जंगलराज बना दिया गया है। कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उन्होंने निकाय चुनाव, पंजाब चुनाव, एसवाईएल, पेपर लीक और कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी पार्टी का पक्ष रखा। वीओ-1: भивानी में आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी पूरे हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के लिए 23 जिलों में बैठकों का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 13 जिलों की बैठकें पूरी हो चुकी हैं और अगले तीन दिनों में शेष 10 जिलों का दौरा भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। वीओ-2: डॉ. सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में फिरौती, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का पानी राजस्थान को दे दिया गया, जबकि हरियाणा के कई गांव पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चानौत गांव में पिछले 53 दिनों से लोग पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में नशे, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि हरियाणा तबाही की कगार पर पहुंच चुका है। वीओ-3: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मंदिरों में चंदा चोरी की घटनाओं पर सरकार चुप्पी साधे हुए है और मुख्यमंत्री ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय दूसरे राज्यों में राजनीति करने में व्यस्त हैं। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने साफ किया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी चुनाव झाड़ू के चुनाव चिन्ह पर और पूरी ताकत के साथ अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है वीओ-4: सात राज्यसभा सांसदों को भाजपा में शामिल कराने की चर्चाओं पर डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब चुनाव को देखते हुए भाजपा ने ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर राजनीतिक चाल चली, लेकिन इससे पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा क्योंकि किसान और आम जनता भाजपा की नीतियों से नाराज हैं। वीओ-5: एसवाईएल विवाद पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को दोनों राज्यों के बीच इस मामले का समाधान निकालना चाहिए। वहीं, नीट परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। सतलुज फिल्म विवाद पर उन्होंने कहा कि फिल्म में कांग्रेस की कमियां दिखाई गई हैं, लेकिन भाजपा उसे प्रतिबंधित कर रही है, जिससे राजनीतिक मिलीभगत की आशंका पैदा होती है भिवानी से आम आदमी पार्टी ने कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, एसवाईएल, पंजाब चुनाव और निकाय चुनाव समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। अब इन आरोपों पर सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा। बाइट: डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
0
0
Report
Advertisement

कुल्लू: मंजू देवी मामले पर हजारों का धरना, डॉक्टर पर FIR और पारदर्शिता मांग

Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में बीते दिनों बाली चौकी क्षेत्र की रहने वाली महिला मंजू देवी उर्फ रजनी शर्मा के मौत मामले में न्याय को लेकर एक बार फिर से ढालपुर में हजारों लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शनकारी दल्लीर के रथ मैदान में एकत्र हुए और सभी ने प्रशासन और सरकार से मांग रखी कि मंजू देवी की मौत के मामले में पहले भी परिजनों के द्वारा डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी गई थी। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में हजारों युवाओं की भीड़ पहले एसपी कार्यालय पहुंची और एसपी से भी इस बारे में जवाब मांगा गया। एसपी के जवाब से संतुष्ट ना होने के बाद हजारों युवा डीसी कार्यालय पहुंचे और डीसी कार्यालय के बाहर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान युवाओं ने डीसी से मांग रखी कि तुरंत डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज की जाए और बीते दिनों अस्पताल में प्रदर्शन करने पर दो युवाओं के ऊपर जो एफआईआर दर्ज हुई थी। उसे भी तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए डीसी कुल्लू के द्वारा भी सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। ऐसे में अब प्रदर्शनकारी डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। गौर रहे कि समाजसेवी बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल हुए। घाटी में सुबह से लगातार बारिश के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों से लोग प्रदर्शन में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने महिला की मौत की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पूरे मामले में पारदर्शिता की मांग उठाई। मृतक महिला मंजू देवी के पति सतीश शर्मा का कहना हैं कि उनकी पत्नी की मौत के बाद ही परिजनों के द्वारा पुलिस में शिकायत दी गई थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में हजारों लोग आज उनके समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।नहीं पुलिस के द्वारा बंटी ठाकुर और संजय चौहान पर जो एफआईआर दर्ज की गई है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बैन लगाया है। उसे तुरंत प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। जब तक प्रशासन उनके साथ न्याय नहीं करती है। तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
0
0
Report

देपालपुर में भारी बारिश से बागेड़ी नदी रपट डूबी, लोग पुलिया पार कर रहे

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के देपालपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। गौतमपुरा क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले 12 घंटे में करीब साढ़े तीन इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं गौतमपुरा में इस सीजन में अब तक लगभग 23 इंच बारिश हो चुकी है। लगातार बारिश के चलते देपालपुर के अंतिम छोर पर धानिया और रेंगनवास के बीच बहने वाली बागेड़ी नदी की रपट पूरी तरह पानी में डूब गई है। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर दोपहिया और चारपहिया वाहन पुलिया से निकाल रहे हैं। जनपद सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन कई वाहन चालक चेतावनी के बावजूद नहीं माने। तस्वीरें देपालपुर क्षेत्र की बागेड़ी नदी की हैं, जहां तेज बहाव के बीच डूबी हुई रपट से लोग लगातार वाहन निकालते नजर आ रहे हैं। पानी का बहाव इतना तेज है कि जरा-सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है। मौके पर मौजूद जनपद सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर ने वाहन चालकों को रोकने और सुरक्षित रास्ता अपनाने की समझाइश दी, लेकिन कई लोग अपनी जान जोखिम में डालते हुए पुलिया पार करते रहे। प्रशासन भी लगातार अपील कर रहा है कि डूबी हुई पुलिया या रपट को पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

विकासनगर में जन-जन की सरकार: मौके पर ही फरियाद निस्तारण

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर ब्लॉक परिसर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया... इस दौरान तहसील प्रशासन आम जनता की फरियाद सुनता नजर आया... कार्यक्रम में वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग सहित तकरीब सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी मौके पर नजर आए... मौके पर मौजूद विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा की सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ आम जनता को मिल सके और जनता को बेवजह चक्कर ना काटने पड़े, इसके लिए ही इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है... विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा की जनता से जुड़ी जितनी समस्याएं सामने आ रही हैं.. उनमें से ज्यादातर का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है...
0
0
Report

लखनऊ के एआरटीओ ललित कुमार के घर 20 करोड़ संपत्ति मामले में छापेमारी

Noida, Uttar Pradesh:आय से अधिक संपत्ति मामला लखनऊ लखनऊ में पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के घर 20 करोड़ की संपत्ति का खुलासा लखनऊ- उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एआरटीओ ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर 7 और 8 जुलाई को दो दिवसीय छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, लगभग 13 किलो सोना 9 किलो चांदी तथा हीरे के बहुमूल्य आभूषण बरामद किए जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच में आरोपी के नाम लखनऊ, नोएडा बाराबंकी और रायबरेली समेत विभिन्न स्थानों पर आवासीय भवन भूखंड कृषि भूमि और फ्लैट बुकिंग सहित करीब 13 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के दस्तावेज भी मिले। इसके अलावा दो लग्जरी कारें रिवॉल्वर और विभिन्न बैंकों में निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सतर्कता अधिष्ठान ने बताया कि ललित कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पहले से मुकदमा दर्ज है और मामले की विवेचना जारी है। न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद यह कार्रवाई की गई। बरामद संपत्तियों और निवेश की विस्तृत जांच की जा रही है।
0
0
Report

खेतड़ी नगरपालिका ने स्वच्छता, विकास और नागरिक सेवाओं में नई पहचान बनाई

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए नगरपालिका खेतड़ी : स्वच्छता, विकास और जनसेवा की नई पहचान झुंझुनूं जिले की नगरपालिका खेतड़ी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य कर रही है। नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का प्रयास सफलतापूर्वक किया जा रहा है। परिसीमन के बाद नगरपालिका क्षेत्र में शामिल हुए नए इलाकों में भी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। विशेष रूप से रोशनी व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे लोगों को रात के समय सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही पूरे नगरपालिका क्षेत्र में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था नियमित रूप से संचालित की जा रही है, जिससे स्वच्छता अभियान को मजबूती मिली है और नागरिकों को बेहतर सफाई व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में भी लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि आमजन को सुगम यातायात और व्यवस्थित शहरी वातावरण उपलब्ध हो सके। वहीं लक्ष्य के अनुरूप पट्टों का वितरण कर पात्र नागरिकों को भूमि स्वामित्व का अधिकार प्रदान किया जा रहा है, जिससे अनेक परिवारों का वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है। इन कार्यों के साथ-साथ नगरपालिका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतार रही है। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर के निर्देशन में विकास कार्यों को नई गति मिली है। वहीं अधिशासी अधिकारी नागरमल गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित शहरी सेवा शिविरों में रिकॉर्ड स्तर पर कार्य करते हुए आमजन को त्वरित राहत और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। नगरपालिका का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि खेतड़ी को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करना है। इसी सोच के साथ शहर के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि खेतड़ी एक स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक नगर के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर सके।
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री के भंडाफोड़: महिला समेत तीन गिरफ्तार

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:भुरकुंडा ओपी क्षेत्र स्थित दत्तो इलाके में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है. मौके से महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रामगढ़ के भुरकुंडा इलाके में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. भुरकुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दत्तो इलाके में लोहार दुकान और घर की आड़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से हथियार बनाने से जुड़े कई उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की. इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों और उपकरणों की जांच की जा रही है. मामले में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.
0
0
Report

अनमैप्ड वोटर को लिस्ट में जोड़ने को लेकर कांग्रेस-बीजेपी भिड़ंत, IR बैठक में तनाव

Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर बैठक हुई बैठक में सह प्रभारी सहित पार्टी के पदाधिकारी और विधायक शामिल हुए। बैठक में मुख्य रुप से अन मैप्ड वोटर से जुड़े मामले पर चर्चा हुई। अन मैप्ड वोटरों को जिस तरह से सहायता उपलब्ध कराया जा सके ताकि उन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से न कटे इसके लिए कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष , पार्टी इंचार्ज , उपाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हुए । बैठक में चर्चा किया गया कि जो अन मैप्ड मतदाताओं की सूची दी गई है, कौन कौन से वोटर छूट रहे हैं सभी लीडरों को उपलब्ध करवा दिया गया है,ताकि अन मैप्ड जितने लोग हुए हैं उनको हम वोटर लिस्ट में जोड़ने पर मदद कर सकें जो जेन्युइन हैं ।
0
0
Report

खेत पर फसल देखने गया किसान अचानक मौत के आगोश में

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के चुपना गांव में बुधवार सुबह खेत पर फसल देखने गए एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। किसान के पेट में तेज दर्द उठा और वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विक्रम विवाहित था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। वह खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top