मुलताई में कॉलेज परीक्षा में पकड़ा गया 'मुन्ना भाई', चार पेपर दे चुका था
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल के मुलताई स्थित ताप्ती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भोज विश्वविद्यालय की बीए थर्ड ईयर परीक्षा के दौरान एक 'मुन्ना भाई' पकड़ा गया। चेतन अमरुते नाम का यह व्यक्ति छात्र ऋतिक सिंह ठाकुर की जगह परीक्षा दे रहा था। पूछताछ में पता चला कि वह पिछले चार पेपर भी दे चुका था। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, जिसने आरोपी को हिरासत में लिया। मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
