icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुना: नायब तहसीलदार पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप, FIR दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:सरकारी ओहदा भी नहीं आया काम... दूसरों के विवाद सुलझाने वाली एक महिला अधिकारी खुद घरेलू हिंसा का शिकार हो गई। गुना में पदस्थ नायब तहसीलदार ने अपने ही पति पर शादी की पहली रात से प्रताड़ना, मारपीट, दहेज की मांग और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला इतना बढ़ा कि अब पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गुना का है, जहाँ नायब तहसीलदार आरती गौतम ने कैंट थाने में अपने पति विजेंद्र उचाड़िया के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने न केवल उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उनका मोबाइल तोड़ दिया और सरकारी काम में इस्तेमाल होने वाला लैपटॉप व सोने-चांदी के जेवरात भी छीन लिए। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, उनकी शादी 21 जनवरी 2020 को मुरैना जिले के सुसानी निवासी विजेंद्र उचाड़िया से हुई थी। लेकिन शादी की खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिक सकीं। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के अगले ही दिन मामूली बात पर पति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यहां तक कि शादी की पहली रात को ही पति ने गिफ्ट फेंक दिए और ताने मारते हुए कहा— “तुझे तो नौकरी वाला पति चाहिए था。” नायब तहसीलदार ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उनकी पोस्टिंग भिंड में हुई, तब भी पति का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि पति उनकी पूरी सैलरी अपने कब्जे में ले लेता था और शादी में मिले पैसों पर भी अधिकार जमाता था। मायके जाने तक पर रोक लगा दी गई थी और लगातार दहेज के लिए दबाव बनाया जाता था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी बार-बार कहता था“तेरे बाप ने दहेज में कुछ नहीं दिया, वहां से और पैसे लेकर आ।” आरती गौतम के मुताबिक, गुना ट्रांसफर के बाद भी हालात नहीं बदले, बल्कि अत्याचार और बढ़ गया। 12 मई को पैसों और ज्वेलरी को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, हाथ मरोड़कर जमीन पर धक्का दे दिया, जिससे मुंह, हाथ और दांतों में चोटें आईं। विरोध करने पर मोबाइल तोड़ दिया गया और लैपटॉप व जेवरात भी छीन लिए गए। गुना एएसपी मानसिंह ठाकुर के मुताबिक, नायब तहसीलदार की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब प्रशासनिक पद पर बैठी एक महिला अधिकारी भी घरेलू हिंसा और प्रताड़ना से सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और अब सबकी नजर इस बात पर है कि आरोपी के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है।
0
0
Report

कौशांबी में अज्ञात चोरों ने घर से लाखों के आभूषण चुरा लिए

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोर घर के पीछे की तरफ से छत पर चढ़े और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है。 मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के गौरा गांव का है, जहां देवरती के घर अज्ञात चोरों ने देर रात बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर पीछे की तरफ से घर की छत पर चढ़े और जीने के रास्ते घर के अंदर घुसकर अलमारी में रखे जेवरात पार कर दिए। चोरी गए सामान में सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण शामिल हैं। पीड़िता के अनुसार उसके छोटे बेटे वीरेंद्र की शादी अक्टूबर महीने में हुई थी, जिसके लिए घर में बड़ी मात्रा में जेवरात रखे गए थे। चोर करीब 11 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। पीड़िता देवरती ने महेवाघाट थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है और चोरों की तलाश की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक करती है।
0
0
Report
Advertisement

शिवाजी महाराज महाराजस्व शिविर में 11 लाख लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित

Thane, Maharashtra:शहापूर.. छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व शिबीराचा शेवचा टप्पा पार एकूण तालुक्यात ९ शिबीर संपन्न... ॲकर... छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व शिबीरात विविध योजनांचे शेवटच्या दिवसापर्यंत पर्यंत ११ लाख ११ हजार ९५५ लाभार्थ्यांना शिबिराच्या ठिकाणी दाखले वाटप केले गेले. तसेच वैयक्तिक स्वरूपाचा लाभ विविध प्रकारचे दाखले, कृषीच्या योजना असतील किंवा आदिवासी विकास विभागाच्या योजना असतील या सर्वांचा लाभ लाभार्थ्यांना या शिबिराच्या माध्यमातून तात्काळ उपलब्ध करून देण्यात आला. त्या बरोबरच वरिष्ठांच्या मार्गदर्शनाखाली अनेक अभिनव प्रकल्प म्हणून घोंगडी बैठकीचे देखील आयोजन करण्यात आले होते. जवळजवळ ६७ ते ६८ गावांमध्ये तहसीलदाराच्या उपस्थितीत घोंगडी बैठकी पार पडल्या. बाईट - जिल्हाधिकारी
0
0
Report

वीकेंड ट्रैवल सीजन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम, कुशल प्रशासन जारी

Noida, Uttar Pradesh:यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं और प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जा रहा है। यातायात मार्गों में बदलाव उचित तरीके से किए जा रहे हैं और सभी कर्मचारी लगन से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। कुछ जगहों पर यातायात में रुकावट, शॉर्टकट और क्रॉसिंग के कारण देरी हो रही है, लेकिन कुल मिलाकर यातायात का कुशल प्रबंधन हो रहा है। पुलिस अधिकारी, जिनमें मुख्य पुलिस अधिकारी (सीपीओ), यातायात पुलिस और एसपी (स्पेशलिस्ट) शामिल हैं, अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न चौराहों पर यातायात की निगरानी के लिए सड़कों पर मौजूद हैं। अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक लाइटें चालू हैं और भारी यातायात को नियंत्रित करने के लिए मैनुअल नियंत्रण का उपयोग किया जा रहा है। यातायात बढ़ने पर, भारी यातायात प्रबंधन प्रोटोकॉल लागू किए जाते हैं और वाहनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए निर्देशित किया जाता है। आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और आवश्यक वाहनों को नियंत्रित तरीके से आने-जाने की अनुमति दी जा रही है।
0
0
Report

सबलगढ़ नगर में सत्याग्रह: पार्षदों की प्रभात फेरी से जन जागरण तेज

Morena, Madhya Pradesh:सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में पिछले 11 दिनों से चल रहे जनहित सत्याग्रह के तहत आज दूसरे रविवार नगर के पार्षदों द्वारा जन जागरण प्रभात फेरी यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर की विभिन्न गलियों एवं मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय नागरिकों ने माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर पार्षदों का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने सत्याग्रह का समर्थन करते हुए कहा कि गंदी गलियों में सीसी सड़क एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था बनने से नगरवासियों का जीवन स्तर सुधरेगा। प्रभात फेरी के दौरान पार्षदों ने “नगर हित में संघर्ष जारी रहेगा”, “जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद रहेगी” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा एवं महिलाएं भी शामिल रहीं।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के पास आया पक्षी, बड़ा हादसा टला

Pariaunna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान एक पक्षी हेलीकॉप्टर के बेहद करीब आ गया। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलीकॉप्टर निर्धारित हेलीपैड पर उतर रहा था, तभी पक्षी पास पहुंच गया। कुछ पल के लिए मौके पर मौजूद अधिकारी और सुरक्षा कर्मी की सांसें थम गईं, हालांकि पायलट ने स्थिति को संभालकर हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा दी। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। राहत की बात रही कि मुख्यमंत्री समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। भारत में वीवीआईपी हेलीकॉप्टर संचालन के दौरान 'बर्ड हिट' को गंभीर सुरक्षा जोखिम माना जाता है और ऐसे मामलों में सुरक्षा समीक्षा की जाती है। इसी तरह की घटनाएं पहले भी अन्य मुख्यमंत्रियों के हेलीकॉप्टर के साथ सामने आ चुकी हैं। बीजेपी नेताओं ने कहा जाको राखे साइयां मार सके न कोई।
0
0
Report
Advertisement

देवघर-चाईबासा: अर्जुन मुंडा के साथ दुर्व्यवहार पर निशिकांत दुबे का तल्ख आरोप

Deoghar, Jharkhand:देवघर में चाईबासा में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ प्रशासन के द्वारा किया गया दुर्व्यवहार को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री के साथ व्यवहार होना काफी निंदनीय है यही नहीं उनके ऊपर भी सरकार के द्वारा 52 मुकदमे किए गए थे जो बिल्कुल फर्जी और गलत है इसके अलावा उन्होंने कहा कि बंगाल में जिस तरह से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनाई है इस संदर्भ में बस इतना ही कहना है कि जल्द ही झारखंड में भी ऐसा ही कुछ होने वाला है गोड्डा लोकसभा
0
0
Report

भिंड के सड़क हादसे में बेटे के सामने पिता की दर्दनाक मौत; तार से गला कट गया

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- बेटे के सामने पिता की तड़प तड़प कर मौत झटका मशीन के तार ने चीरा गला।बाइक सवार की मौत। मध्य प्रदेश का भिंड जिले से एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें हर किसी को झखझोर का रख दिया। बेटे की आंखों के सामने ही पिता ने दम तोड़ दिया। सड़क किनारे फैला मोत का जाल एक परिबार की खुशियां छीन ले गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नगला खंगार के रहने वाले अवधेश यादव अपने पुत्र नितिन के साथ दतिया जिले के पंडोखर धाम सरकार मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी भदाकुर गांव के पास दो ग्रामीण सड़क के दोनों और खड़े होकर झटका मशीन का तार इकट्ठा कर रहे थे इसी दौरान बाइक चला रहे अवधेश यादव गले में तार लिपट गया, हालांकि उन्होने हेलमेट पहन रखा था लेकिन गले में फंसे तार ने उनकी गर्दन काट दी जिससे काफी खून बहने लगा।घबराए बेटे ने डायल 112 को सूचना दी,मोके पर पहुंची डायल 112 घायल को जिला अस्पताल ले कर पहुंची,तबतक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फूप थाना पुलिस ने मृतक के बेटे नितिन की शिकायत पर मुन्नू उर्फ हरिसिंह भदौरिया और उनके के साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
0
0
Report

उत्तर भारत में गर्मी का कहर: 41°C तक चढ़ा पारा, अंबाला में लोग बेहाल

Ambala, Haryana:उत्तर भारत में अब गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण हरियाणा काफी गर्म हो चुका है जिसका असर अंबाला पर सबसे ज्यादा पढ़ने लगा है अंबाला में लोगों की अगर माने तो उनका कहना है कि दो-तीन दिन से गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है, जिस कारण वह कुछ जरूरी काम से ही घरों से निकल रहे हैं ! वहीं अगर नागरिक अस्पताल के डॉक्टर की माने तो उनका कहना है की बढ़ती गर्मी के कारण उनके अस्पताल में ओपीडी भी बढ़ चुकी है उन्होंने लोगों को भी सलाह दी कि ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ ठंडे पानी का प्रयोग करें और बहुत जरूरी ना हो तो घर से ना निकले ! पूरा अप्रैल माह और लगभग 10 मई तक मौसम में काफी ठंडक रही जिसमें लोगों को लगने लगा कि शायद अब सीधा बरसाते शुरू होगी और गर्मी नहीं पड़ेगी लेकिन 15 मई के बाद मौसम गर्म होने लगा और आज आलम यह है कि तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है बताया जा रहा है कि राजस्थान से यह गर्म हवाएं शुरू होकर हरियाणा होते हुए आगे निकल रही है जिसका असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है आलम यह है कि बाजार तक खाली नजर आ रहे हैं लोगों को गन्ने की जूस या निम्बू की शिकजवी वगैरा पीते हुए देखा गया ज्यादातर लोग मुंह और सिर्फ ढक कर कहीं पर भी आ जा रहे थे ! लोगों का कहना है कि 2 दिन से गर्मी बहुत ज्यादा है इसलिए वह मुंह सिर पर कपड़ा लपेटकर जरूरी काम के लिए ही घर से निकल रहे हैं ! उनका कहना है कि गर्मी से बचने के लिए वह ज्यादातर जूस या पानी का उपयोग कर रहे हैं जिस कारण थोड़ी से उन्हें गर्मी से राहत मिल रही है!
0
0
Report
Advertisement

दिया कुमारी ने ट्रेन से आम लोगों से संवाद कर ऊर्जा बचत को प्रोत्साहित किया

Jaipur, Rajasthan:मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईंधन और ऊर्जा बचत की चर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम से जुडने की अपील, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज एक अलग संदेश दिया, यात्रियों से संवाद कर स्वदेशी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की अपील, मासूम बच्चे को दुलार कर यात्रियों से आत्मीय संवाद भी किया, सहज और जनसरोकार वाली छवि भी पेश की, जयपुर से अजमेर तक ट्रेन में सफर कर उन्होंने सीधे आम लोगों से संवाद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने और स्वदेशी को बढ़ावा देने की मुहिम से जुड़ने की अपील की, ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों के बीच पहुंचीं दिया कुमारी ने न सिर्फ लोगों से बातचीत की, बल्कि एक मासूम बच्चे को दुलार कर सहज और जनसरोकार वाली छवि भी पेश की, जयपुर रेलवे स्टेशन से अजमेर के लिए रवाना हुईं दिया कुमारी ने ट्रेन में यात्रियों से कहा कि अगर जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मिलकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं, तो इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत होगी, उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी-छोटी दूरी पर निजी वाहनों के बजाय ट्रेन, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाएं, साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने पर भी जोर दिया, ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने उपमुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली और अपने बीच उन्हें देखकर उत्साह जताया। इस दौरान दिया कुमारी ने एक छोटे बच्चे को दुलार कर यात्रियों से आत्मीय संवाद भी किया, दिया कुमारी ने जयपुर से अजमेर तक ट्रेन से सफर किया, जयपुर से अजमेर तक ट्रेन् सफर के जरिए ऊर्जा बचत का संदेश पीएम मोदी की मुहिम से जुड़ने की अपील, विदेश नहीं, भारत घूमिए, स्वदेशी और इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर, यात्रियों के बीच पहुंचीं उपमुख्यमंत्री
0
0
Report

सिमडेगा: आरक्षक की गोली लगकर मौत, जांच शुरू

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- ड्यूटी के दौरान एक आरक्षी की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महाबुआंग थाना में तैनात आरक्षी राजू तिर्की को उसके ही हथियार से अचानक गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्रीकांत एस खोटरे, एसडीपीओ और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। स्थानीय विधायक भूषण बाड़ा ने घटना पर दुख जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिसमेंस एसोसिएशन ने भी मृतक के परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top