460440
रिजर्व फॉरेस्ट से 150 ग्रामीणों को हटाया गया, फॉरेस्ट विभाग और पुलिस ने कार्रवाई की
Shahpur, Madhya Pradesh:शाहपुर वन परिक्षेत्र के सेल्दा वन ग्राम के पास रिजर्व फॉरेस्ट में जंगल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे करीब 150 आदिवासियों वन विभाग और पुलिस के अमले ने सख्ती से हटा दिया। अमले ने वन क्षेत्र में बनाई गई झोपड़ियां भी तोड़ दी है। प्रशासन को पिछले कुछ दिनों से इसकी शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद वन अमले ने यहां मौका मुआयना कर कब्जा करने वाले ग्रामीणों को समझाइश दी थी कि वह आरक्षित वन क्षेत्र में निवास नहीं कर सकते है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
आगरा में TVS Rider बाइक टंकी में घुसा सांप, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकला
Agra, Uttar Pradesh:चलती बाइक में घुसा सांप, एक घंटे की मशक्कत के बाद टंकी से निकला. आंवलखेड़ा में TVS Rider मोटरसाइकिल में घुसा सांप. बाइक मालिक ने सांप के घुसने की सूचना पर मचाया हल्ला. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी बाइक खोली गई. मोटरसाइकिल की टंकी के अंदर से निकला सांप. सांप निकलने के बाद बाइक मालिक ने ली राहत की सांस. आगरा के आंवलखेड़ा क्षेत्र का मामला.0
0
Report
योगी सरकार का ऐलान: एक करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन इनपुट स्लग- महिला वोटर को योगी का ‘चुनावी गिफ्ट, 1 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये, जालौन में महिलाओं में खुशी, सीएम का जताया आभार रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी प्लेस-जालौन यूपी डेट-10-09-2026 महिला वोटर के लिए योगी सरकार का फोकस तेजी से दिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार के मुताबिक, प्रदेश की करीब 1 करोड़ महिलाओं को 1-1 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह रकम तीन किस्तों में बिना ब्याज के उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत पहली किस्त 20 हजार रुपये, दूसरी 30 हजार रुपये और तीसरी 50 हजार रुपये की होगी। महिलाओं को यह आर्थिक सहायता आजीविका मिशन के तहत दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उनके छोटे कारोबार को बढ़ावा देना है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। योगी सरकार के इस ऐलान को चुनावी नजरिए से भी देखा जा रहा है। इसकी तुलना बिहार में आजमाए गए उस फॉर्मूले से हो रही है, जहां जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई थी। वहीं, जालौन के उरई में महिलाओं ने सरकार के फैसले का स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक लाख रुपये की आर्थिक मदद उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी और इससे महिलाएं सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी।0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद में राखी विवाद: युवक मोबाइल टावर चढ़ा, दो घंटे बाद नीचे उतरा
Firozabad, Uttar Pradesh:नाराज युवक चढ़ा मोबाइल टावर फिरोजाबाद में राखी के मौके पर गांव के लोगों से पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराज एक युवक आज जसराना सब्जी मंडी स्थित बंद एयरटेल टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे चले हाईवोल्टेज घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शिरोला बक्शीपुर निवासी शिवानी ने बताया कि राखी के दिन गांव में कुछ लोगों से उनके पति विकास कुमार के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई हुई, जबकि दूसरे पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई। इसी बात से नाराज होकर विकास कुमार जसराना सब्जी मंडी स्थित बंद एयरटेल टावर पर चढ़ गए। थाना पुलिस के साथ सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस और अन्य लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सीओ जसराना ने युवक को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक टावर से नीचे उतरा, तब जाकर पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया।0
0
Report
रायबरेली के स्कूल: बिजली न मिलने पर सैकड़ों बच्चों ने सड़क जाम किया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में स्कूल के सैकड़ों बच्चे सड़क पर उतर आए... स्कूल में बिजली नहीं आने से परेशान बच्चों ने सड़क जाम कर दिया. सवाल ये है कि जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवरना चाहिए... वहां बिजली जैसी बुनियादी सुविधा को लेकर बच्चों को सड़क पर क्यों उतरना पड़ा?0
0
Report
हनुमानगढ़ के द्वितीय चरण नगरपालिका चुनाव: 1.78 लाख मतदाता 193 केन्द्रों पर मतदान
Hanumangarh, Rajasthan:द्वितीय चरण में 120 वार्डो के लिए 1.78 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान,193 केन्द्रों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान, ईवीएम में बंद होगा 500 उम्मीदवारों का भाग्य हनुमानगढ़ नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में शुक्रवार, 11 सितम्बर को जिले के तीन नगरीय निकायों नगर परिषद हनुमानगढ़ तथा नगर पालिका पीलीबंगा एवं गोलूवाला में मतदान होगा। शहरी सरकार चुनने के लिए होने वाले इस मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीनों निकायों के 120 वार्डो के लिए 193 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां एक लाख 78 हज़ार से अधिक पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। निर्धारित समय पर मतदान केन्द्र परिसर में पहुंचकर कतार में खड़े होने वाले मतदाताओं को मतदान का अवसर दिया जाएगा। मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर परिषद हनुमानगढ़ के 60 वार्डो के लिए सर्वाधिक 133 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां एक लाख 34 हजार से ज़्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं नगर पालिका पीलीबंगा के 35 वार्डो के लिए 35 मतदान केन्द्रों पर करीबन 31 हजार मतदाता तथा नवगठित नगर पालिका गोलूवाला के 25 वार्डो के लिए 25 मतदान केन्द्रों पर 13 हजार से अधिक मतदाता मतदान करेंगे।दूसरे चरण के मतदान के लिए हनुमानगढ़, पीलीबंगा और गोलूवाला में बनाए गए ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम एवं संग्रहण केन्द्रों से गुरुवार को मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। हनुमानगढ़ नगर परिषद के लिए जंक्शन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पीलीबंगा नगर पालिका के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा गोलूवाला नगर पालिका के लिए गोलूवाला सिहागान स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से मतदान दलों ने मतदान सामग्री एवं ईवीएम लेकर प्रस्थान किया। मतदान दलों को रवाना करने से पहले आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।0
0
Report
Advertisement
नीब करोरी बाबा के महासमाधि दिवस पर यूपी पर्यटन ने नया सर्किट बना दिया
Firozabad, Uttar Pradesh:Location --फिरोजाबाद नाम--Premendra kumar Date 10/09/2026 सबसे पहले ज़ी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पर पर्यटन विभाग का बड़ा फैसला Anc -यूपी सरकार की पर्यटन विभाग का बड़ा फैसला श्रद्धेय संत नीब करोरी बाबा के 'महासमाधि दिवस' पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने उनकी आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नीब करोरी बाबा के जीवन और विरासत से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़कर आध्यात्मिक पर्यटन का नया सर्किट विकसित किया जा रहा है। इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए 'बाबा नीब करोरी' के पांच विशेष टूर पैकेज भी शुरू किए हैं। इसके साथ ही फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद में पर्यटन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास पर लगभग 12.93 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ताकि बाबा की विरासत को भारत के साथ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों तक पहुंचाने में मदद करेंगे।0
0
Report
दिल्ली बिल्डिंग हादसे: जम्मू के नितीश मलबे से सुरक्षित बाहर निकले
Jammu, दिल्ली बिल्डिंग हादसे में जम्मੂ का नितीश बाल-बाल बचा, मलबे के बीच मौत को दी मात दिल्ली में हुए बिल्डिंग हादसे में जम्मू का रहने वाला नितीश भी हादसे की चपेट में आ गया था। बिल्डिंग गिरने के बाद नितीश मलबे में फंस गया, लेकिन बचाव अभियान के दौरान उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के खौफनाक पलों को याद करते हुए नितीश ने बताया कि बिल्डिंग गिरने के वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वह मलबे में दब गया और कुछ समय तक उसे समझ नहीं आ रहा था कि बाहर कैसे निकलेगा। मलबे के बीच फंसे नितीश के लिए हर पल मुश्किल था। उसे अपनी जान का डर सता रहा था, लेकिन उसने हिम्मत नहीं छोड़ी। बचाव दल की कोशिशों के बाद आखिरकार उसे मलबे से बाहर निकाल लिया गया। नितीश के सुरक्षित बचने की खबर मिलते ही जम्मू में उसके परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार के लिए हादसे के बाद नितीश का सुरक्षित लौटना किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। नितीश ने बताया कि हादसे के बाद भी वह उन पलों को भूल नहीं पा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर इमारतों की सुरक्षा और निर्माण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। जहां दिल्ली का यह हादसा कई परिवारों के लिए गहरे सदमे का कारण बना, वहीं जम्मू के नितीश का मलबे से सुरक्षित निकलना राहत की एक बड़ी खबर है。0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर भाजपा देशभर में 13 कार्यक्रम, 5000 दीप जलाकर माहौल रोशन
Madanpur, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में एक महीने तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 17 सितंबर को सिंघेश्वर के प्रसिद्ध शिवगंगा घाट पर 5,000 दीप जलाकर घाट को रोशन किया जाएगा। साथ ही लोगों के बीच लड्डू का वितरण भी किया जाएगा। उक्त बातें गुरुवार को मधेपुरा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता सह एमएलसी अनिल ठाकुर ने कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा नेता आभाष झा ने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर 13 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार अभियान का नया नारा “जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” रखा गया है। कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा नेता ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। गरीबों को मुफ्त राशन, स्वच्छ भारत अभियान सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर को देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में मधेपुरा जिले में भी सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन की सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
5 साल से फरार हत्या आरोपी रूलबाबू पारधी इटारसी रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार
Katni, Madhya Pradesh:कटनी - 5 साल से फरार हत्या का आरोपी इटारसी से गिरफ्तार, रीठी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर दबोचा। कटनी के रीठी थाना पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पांच साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी रूलबाबू पारधी को पुलिस ने इटारसी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहा था, लेकिन साइबर इनपुट और सूचना के आधार पर पुलिस ने इटारसी में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। दरअसल, मामला 2 फरवरी 2022 का है। जांच के मुताबिक जोनस लाल पारधी, रूलबाबू पारधी और चंसूर उर्फ बिस्किटलाल पारधी ने लोहे की रॉड और बरछी से चरसलाल पारधी के साथ मारपीट की थी। हमले में चरसलाल पारधी की मौत हो गई थी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी, लेकिन स्थायी ठिकाना नहीं होने के कारण आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। इसी दौरान रीठी पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का फरार आरोपी रूलबाबू पारधी इटारसी में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम इटारसी पहुंची और रेलवे स्टेशन के आसपास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से रूलबाबू पारधी को गिरफ्तार कर लिया। पांच साल से पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी अब सलाखों के पीछे है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।0
0
Report
हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टकरा कर दो मजदूरों की मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर,दो मजदूरों की मौत,एक गंभीर हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर फरीगहना गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मेरठ से प्रयागराज जाने वाली लेन में एक्सप्रेसवे के पोल नंबर 280 के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चालक समेत तीन लोग सवार थे, जो जलालाबाद से इंटरलॉकिंग ईंटें उतारकर लौट रहे थे। तीनों मजदूर ईंट भट्ठे पर ईंटें लगाने का काम करते थे। हादसे में पाली कस्बे के मोहल्ला काजी सराय निवासी अनुज पुत्र अशोक (20) और नन्हें भैया पुत्र बाबू (25) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक पवन पुत्र देशराम, निवासी मोहल्ला काजी सराय, पाली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में पवन का पैर कट गया। सूचना मिलते ही पाली पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव एंबुलेंस से सवायजपुर ले जाए गए, जबकि घायल पवन को पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पाली पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पवन की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव कब्जे में लेने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
संभल में महिष्मती नदी से जुड़ी खबर पर बाइट्स जारी
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल महिष्मती नदी से संबंधित खबर के लिए बाइट अंकित खंडेलवाल डीएम संभल बाइट राजकुमार कश्यप बाइट खुदीराम मौर्य बाइट ऋतुपर्ण शर्मा0
0
Report
Advertisement
प्रह्लाद गुंजल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, JPR कॉन्फ्लिक्ट पैकेज में इस्तेमाल पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:प्रह्लाद गुंजल। वरिष्ठ नेता कांग्रेस jpr conflict pkg में use kare0
0
Report
जेजेपी ने सिरसा हड़ताल का समर्थन किया; सरकार से मांगों पर त्वरित कदम
Sirsa, Haryana:सिरसा नगर परिषद और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को आज जननायक जनता पार्टी यानी जेजेपी ने अपना समर्थन दिया। वहीं कांग्रेस नेता और हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार भी हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनके आंदोलन को समर्थन दिया। पंकज कुमार ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए हरियाणा सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और आम जनता को परेशानियों का सामना न पड़े। गौरतलब है कि नगर परिषद और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज 36वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार हड़ताल को कमजोर और बाधित करने के लिए कर्मचारियों के काम पर लौटने का बयान जारी कर लोगों को गुमराह कर रही है। कर्मचारियों ने साफ कहा कि वे सरकार के किसी भी तरह के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती और समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि 36 दिनों से जारी इस हड़ताल को खत्म कराने के लिए सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
नमो क्रिकेट लीग: सिरसा से पंचकुला तक युवाओं में नशे के खिलाफ चैलेंज धूम
Sirsa, Haryana:एंकर रीड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही प्रतिष्ठित 'नमो क्रिकेट लीग' का आयोजन सिरसा स्थित जेसीडी विद्यापीठ में भी होने जा रहा है। क्रिकेट को हां नशे को ना स्लोगन के साथ आगामी 19 सितंबर से 23 सितंबर तक चलने वाले इस चैंपियनशिप में करीब 200 टीमों के बीच 188 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इस सिलसिले में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कोऑर्डिनेटर ने पत्रकारों के साथ चैंपियनशिप की रूपरेखा साझा की। यह चैंपियनशिप मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनीतिक सचिव के कुशल नेतृत्व में आयोजित की जा रही है, जिसका विधिवत उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे की लत से दूर रखना है। युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और खेल संस्कृति की ओर मोड़ना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा और सार्थक उपहार होगा। इस चैंपियनशिप को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के लिए पूरे उत्तर भारत को 32 जोन में विभाजित किया गया है। सिरसा जोन में होने वाले 188 मैचों के बाद शीर्ष पर रहने वाली विजेता टीम को राज्य स्तरीय मुख्य मुकाबले के लिए पंचकूला भेजा जाएगा, जहां सभी 32 जोन की चैंपियन टीमें आमने-सामने होंगी।0
0
Report
Advertisement
