icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सतना के सोनौरा में चोरों ने सूने घर से नकदी-सोना-चांदी चुरा लिया

Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत सोनौरा गांव में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी समेत सोने-चांदी की ज्वेलरी पार कर दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने कायमी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नए आरटीओ कार्यालय के पास रहने वाले शंभू प्रसाद पांडेय कुछ दिन पहले अपनी बड़ी बेटी के पास प्रयागराज चले गए थे, उनके घर पर ताला लटका रहा था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने 14-15 सितंबर की दरमियानी रात को ताला तोड़ दिया और दबे पांव घर में दाखिल हो गए। चोरों ने सभी कमरों की तलाशी लेकर सामान उलट-पलट दिया और अलमारी के लॉकर में रखी 4 लाख 30 हजार नकदी के अलावा 5 तोला सोने के जेवर एवं 400 ग्राम चांदी के गहने समेट ले गए। बुधवार को पड़ोसी ने जब घर का ताला टूटा देखा तो फौरन शंभू प्रसाद को सूचित किया, जो आनन-फानन सतना लौटे और नुकसान की जानकारी जुटाते हुए थाने में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर दी, जिस पर कायमी कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरों की पहचान और तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर 24 दिन का यात्री सेवा अभियान शुरू; बिहार की कला-हस्तशिल्प प्रदर्शित

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय hवाई अडडडे आज यानी 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 24 दिवसीय यात्री सेवा अभियान शुरू किया जा रहा है, अभियान के दौरान हर दिन अलग-अलग थीम पर यात्री-केंद्रित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, यात्रियों की सहायता, स्वास्थ्य, सुरक्षा, संवाद और सहभागिता के साथ बिहार की कला-संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को भी अभियान में प्रमुखता दी जाएगी। अभियान के तहत एयरपोर्ट के अराइवल और डिपार्चर एरिया में प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे, बाहर से आने वाले यात्रियों का तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और बच्चों के साथ सफर करने वाले परिवारों के लिए विशेष सहायता डेस्क की व्यवस्था होगी। यात्रियों से सीधे संवाद के लिए एक प्रश्न-एक परिवर्तन पहल के तहत फीडबैक वॉल भी लगाई जाएगी जहां यात्री अपने अनुभव और सुझाव साझा कर सकेंगे। यात्रियों के मनोरंजन और सहभागिता के लिए एविएशन क्विज, 60 सेकेंड चैलेंज, बच्चों के लिए किड्स एंगेजमेंट जोन, पेंटिंग, ड्राइंग, कलरिंग और गेम्स आयोजित किए जाएंगे। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में कैरम, शतरंज और ब्रेन गेम्स की सुविधा भी होगी वहीं स्वास्थ्य शिविर में यात्रियों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और BMI की जांच की जाएगी। अभियान के दौरान एयरपोर्ट पर बिहार की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा वितरण और पौधरोपण किया जाएगा। आज दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के साथ अभियान की शुरुआत होगी, 18 सितंबर को स्वच्छ लैंडसाइड, 21 सितंबर को दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए सुगम यात्रा से जुड़ी गतिविधियां होंगी। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर अतिथि देवो भव थीम पर कार्यक्रम होगा। 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस और 3 अक्टूबर को हरित एयरपोर्ट से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 10 अक्टूबर को सेवा रिपोर्ट प्रस्तुत करने और उत्कृष्ट योगदान देने वालों के सम्मान के साथ अभियान का समापन होगा।
0
0
Report

रामनगर में बालाजी मंदिर के पास गोपू अधिकारी पर तड़के हमला, हालत गंभीर

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में तड़के जानलेवा हमला बालाजी मंदिर के पास कार सवार गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार, खून से सनी मिली कार रामनगर में गुरुवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बालाजी मंदिर के पास कार सवार युवक पर अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया, हमला में टेड़ा रोड लखनपुर निवासी गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज फिलहाल काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब चार बजे की है, गोपू अधिकारी उर्फ गोपू अपनी वॉक्सवैगन विंटो कार संख्या UK06 AW 7879 से बालाजी मंदिर के पास से गुजर रहे थे, इसी दौरान अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उनकी कार को घेरकर उन पर हमला कर दिया, आरोप है कि हमलावरों ने ईंट और पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने जो दृश्य देखा, उससे इलाके में सनसनी फैल गई। कार के शीशे टूटे हुए थे, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और अंदर-बाहर खून के निशान दिखाई दे रहे थे, मौके पर खून से सने पत्थर और ईंटें भी मिलीं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. घटना की सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की, पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, वहीं फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है, जिसके मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए जा रहे है, घायल गोपू अधिकारी को पहले रामनगर के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें काशीपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है, इधर कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना से पहले लखनपुर चुंगी के पास गोपू अधिकारी की कुछ युवकों से बहस हुई थी, इसके बाद बालाजी मंदिर के समीप हमला किए जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है. कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की बात भी कही जा रही है. लेकिन पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है. कोतवाल सुशील कुमार के अनुसार मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है, उन्होंने कहाँ परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और घटना में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

नोएडा: साइबर अपराधियों ने सर्वर हैक कर 58 खातों में करोड़ों ट्रांसफर किए

Noida, Uttar Pradesh:कंपनी का सर्वर हैक कर 58 बैंक खातों में भेजे करोड़ों रुपये, 497 ट्रांजेक्शन से मचा हड़कंप नोएडा। साइबर अपराधियों ने सेक्टर-65 स्थित एक कंपनी के सर्वर को हैक कर करोड़ों रुपये की रकम 58 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। महज आठ घंटे के भीतर 497 ट्रांजेक्शन किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कंपनी के निदेशक राजकुमार ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कंपनी ऑनलाइन वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसमें रिचार्ज, बिल पेमेंट, आधार आधारित नकद निकासी और घरेलू मनी ट्रांसफर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे से रात 10 बजे तक साइबर अपराधियों ने कंपनी के सर्वर में सेंध लगाकर रकम का अवैध हस्तांतरण किया। आरोपियों ने पूरी रकम को 497 ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिया। कंपनी की ओर से मामले की जानकारी मिलने के बाद साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर करीब 10 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने बैंक खातों की जानकारी जुटाने के साथ रकम के ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

अलीगढ़ टोल प्लाजा विवाद: भानू गुट ने आधे घंटे toll फ्री का लाभ उठाया

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ टोल मेनेजर पर किसान यूनियन (भानू) गुट के किसान नेता से अभद्रता करने का आरोप। देर रात किसान नेताओं से अभद्रता करने पर किसानों ने टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन। भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट के किसानों ने प्रदर्शन के दौरान आधा घंटे टोल कराया फ्री। टोल मेनेजर की दवंगाई के चलते लोकल के वाहन स्वामी भी परेशान। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान नेताओं को समझा-बुझाकर कराया शांत। आधा घंटे टोल फ्री होने पर लगाया एक सौ वाहनों को मिला लाभ। अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के टोल प्लाजा का मामला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top