451551
बड़वानी में चलती बस का चालक हुआ बेहोश, बड़ा हादसा होने से टला
Barwani, Madhya Pradesh:मंगलवार को बड़वानी से इंदौर जा रही सांई राम बस के चालक को अचानक चक्कर आ गए और वह स्टेरिंग पर ही बेहोश हो गया। इससे बस डिवाइडर पर चढ़ गई, लेकिन शहरी क्षेत्र में बस की गति कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। बस में 12-13 सवारियां थीं। ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी
Patna, Bihar:पटना, बिहार में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। एक ओर राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और सीमांचल के कई इलाकों में आंधी-तूफान, हल्की बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज समेत 14 जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और मंगलवार तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि बुधवार से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना में भी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, जहां लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।0
0
Report
लोलाब, कुप्वाड़ा में भारी ओला बारिश से किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान
Gulmarg, Massive hailstorm reported in Lolab Kupwara has caused severe damage to farmers and their crops. A fresh spell of hailstorm and heavy rain has hit parts of north Kashmir, especially in districts like Baramulla, Kupwara and parts of Bandipora. Reports say apple orchards, vegetable fields and standing crops suffered significant damage. 1 killed, another injured as lightning hits Lolab. Hailstorm damages orchards, crops and property across 15 villages. A 22-year-old youth died and another was injured after lightning struck them amid severe weather conditions in Lolab area of north Kashmir’s Kupwara district.0
0
Report
बकरी ईद पर गो माता को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग; हैदराबाद को मिनी पाकिस्तान कहा गया by some clerics
Noida, Uttar Pradesh:इस बार बकरी ईद पर गो माता को ना काटे गो माता को राष्ट्रीय प्राणी घोषित कर दो इस बार कुछ मौलवी स्टेटमेंट दे रहे हैं धन्यवाद उन सभी मौलवियों काहैदराबाद को एक मिनी पाकिस्तान का जाता है0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में गंगा दशहरा: सरयू में डुबकी से आध्यात्मिक शांति का अनुभव
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (उत्तर प्रदेश): गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाई। महामंडलेश्वर मनोहर दास जी महाराज (धार्मिक गुरु, राजस्थान) के साथ जयपुर से आये संत भी सरयू के तट अयोध्या धाम में पवित्र स्नान करने के लिए एकत्रित हुए। यह दिन माँ भगवती त्रिपादगामिनी गंगा को समर्पित है, और सरयू नदी में स्नान करने से महान आध्यात्मिक लाभ मिलने की मान्यता है, जिसमें भगवान राम के साथ एकात्मता का अनुभव भी शामिल है। यहाँ का वातावरण आनंद, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत है; श्रद्धालु विभिन्न अनुष्ठानों में लीन हैं, राष्ट्र और उसके नेताओं के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं, और ज्ञान, विवेक और धर्म की स्थापना की कामना कर रहे हैं। जयपुर की रहने वाली सूत्रधार (नैरेटर) लक्ष्मी राणा इन उत्सवों के दौरान असीम hर्ष और आध्यात्मिक तृप्ति का अनुभव व्यक्त करती हैं。0
0
Report
हापुड़ - NH 9 पर चलती कार बनी आग का गोला, कार सवारों ने कूद कर बचाई जान।
Hapur, Uttar Pradesh:*हापुड* खबर यूपी के हापुड़ से है जहां निजामपुर बाईपास के पास एक चलती हुई कार में अचानक भीषण आग लग गई।देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार सवार लोगों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई है। वही कार में लगी आग की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और जलती हुई कार में लगी आग पर काबू पाया गया है। बताया जा रहा है जिस कार में आग लगी वह कार हापुड से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी और चलती कार में अचानक आग लगने से कार में बैठे लोग दहशत में आ गए और जलती हुई कार से कूद कर लोगों ने अपनी जान बचाई। वही NH- 9 पर चलती हुई कार में आग लगने से हड़कंप की स्थिति बन गई थी। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।0
0
Report
रामदेवरा समाधि स्थल के दर्शन अब 9:30 बजे तक खुले रहेंगे
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से अब समाधि स्थल के पट सुबह 5 बजे खुलकर के रात्रि 9:30 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रखे जाएंगे। पूर्व में यह सुविधा रात्रि 9:00 बजे तक की थी। आधा घंटा दर्शन सुविधा बढ़ जाने से हजारों भक्तों को दर्शन करने का सुलभ लाभ मिल सकेगा। रानीखेत से चलकर जैसलमेर आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रामदेवरा 8:30 बजे के करीब पहुंचती है। ऐसे में उसे ट्रेन से आने वाले भक्त रात्रि के समय दर्शन कर पाते थे, मरहूम रहने से दर्शन नहीं हो पाते थे। उनकी सुविधा को देखते हुए समाधि समिति की तरफ से दर्शन करने की सुविधा रात्रि 9:00 बजे के बजाय 9:30 तक स्थाई रूप से कर दी गई है। अब प्रतिदिन समाधि स्थल के पट रात्रि 9:30 बजे मंगल होंगे ऐसे में इस ट्रेन से आने वाले हजारों भक्त रात्रि के समय ही दर्शन कर सकेंगे। वापसी में यह ट्रेन रामदेवरा से सुबह 5 बजे अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान करती है। ऐसे में उसी दिन ट्रेन पकड़ कर के सभी भक्त वापस भी अपने-अपने गंतव्य स्थान को जा सकते हैं। समाधि समिति की तरफ से दर्शन करने की व्यवस्था आधा घंटा बढ़ाने से श्रद्धालुओं में काफी प्रसन्नता नजर आ रही है। वहीं देश के अलग-अलग स्थान से आने वाले व्यक्ति भी 9:30 बजे तक यहां पहुंच जाते हैं वे भी उसी दिन सुगमता पूर्वक बाबा की समाधि के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाधि समिति की तरफ से विशेष व्यवस्थाएं लगातार की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
वैशाली: शराब तस्करी और हथियार मामले में दो आरोपी फरार, पुलिस छापेमारी तेज
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र से शराब तस्करी और अवैध हथियार का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब, दो पिस्टल, एक मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।मामला गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो कहरटोली गांव का है। बताया जा रहा है कि गोरौल थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले हुए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव में दो युवक विदेशी शराब बेचने के उद्देश्य से अपने घर में छिपाकर रखे हुए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार युवकों की पहचान गांव के सोनु कुमार और सुमित कुमार के रूप में की गई है।इसके बाद पुलिस ने दोनों के घरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो पिस्टल, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस और नेपाल निर्मित विभिन्न ब्रांड की करीब 45 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।शराबबंदी वाले बिहार में शराब के साथ हथियार की बरामदगी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
उज्जैन: 140 क्लिनिकों की जाँच में 18 सील, 85 अपंजीकृत पाए गए
Ujjain, Madhya Pradesh:रोशन कुमार सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप, 18 क्लिनिक सील; बोले- मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं होने देंगे 140 जगह जांच, 85 अवैध निकले… 18 क्लिनिक सील, जिलेभर में मचा हड़कंप उज्जैन उज्जैन जिले में अवैध क्लिनिक और फर्जी नर्सिंग होम के खिलाफ कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की सख्ती लगातार देखने को मिल रही है। जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अपंजीकृत क्लिनिकों पर शिकंजा कसा है। कलेक्टर की मॉनिटरिंग में चल रही इस कार्रवाई से अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। 10 मई से 22 मई तक जिलेभर में 140 क्लिनिक, हॉस्पिटल और मेडिकल संस्थानों की जांच की गई। जांच में 85 संस्थान अपंजीकृत पाए गए। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 18 क्लिनिकों को सील किया, जबकि 26 संचालकों को नोटिस जारी किए गए। वहीं लगातार हो रही कार्रवाई के बाद 43 नए पंजीयन आवेदन भी सामने आए हैं। उज्जैन शहर के साथ-साथ नागदा-खाचरौद, बडनगर, महिदपुर, तराना और ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रशासन की टीम लगातार दबिश दे रही है। कई जगहों पर टीम पहुंचते ही क्लिनिक संचालकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कुछ क्लिनिकों को मौके पर ही सील किया गया। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने साफ कहा कि मध्यप्रदेश शासन सुशासन और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। कलेक्टर ने आम जनता से भी अपील की कि यदि कहीं बिना अनुमति क्लिनिक या अस्पताल संचालित होता दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को जानकारी दें। प्रशासन जनता के सहयोग से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से आम लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं अवैध क्लिनिक चलाने वालों में डर का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। बाइट - कलेक्टर रोशन कुमार सिंह.0
0
Report
सासाराम में दो बाइक टकराई, तीन घायल; शराब लेकर जा रहे लोग संदिग्ध
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां चेनारी थाना क्षेत्र के जगनगरा के पास दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि एक बाइक पर शराब लेकर कुछ लोग जा रहे थे। इसके बाद जगनगरा के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई, जिससे एक बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। परसन टोला का रहने वाला 35 वर्षीय दिनेश चौधरी तथा 27 साल के नंद जी की स्थिति चिंताजनक है। उन्हें सासाराम के अस्पताल लाया गया है। परिजन का कहना है कि देर रात अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे; काफी देर बाद डॉक्टर पहुंचे तब जाकर इलाज शुरू हुआ। लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद एक स्प्लेंडर बाइक जिस पर शराब लगी थी, उसे छोड़कर लोग भाग गए हैं। मौके पर शराब भी बिखड़ी पाए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
कालभैरव मंदिर में शीघ्र दर्शन बंद, शनिवार-रविवार केवल प्रोटोकॉल दर्शन
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन: भगवान कालभैरव मंदिर की 'शीघ्र दर्शन' व्यवस्था , शनिवार को एक दिन में आए 9.38 लाख रुपए भीड़ के आगे छोटी पड़ी व्यवस्था कालभैरव मंदिर में शनिवार-रविवार को आम श्रद्धालुओं के लिए 'शीघ्र दर्शन' बंद गर्भगृह में उमड़ी भीड़ के बाद बड़ा फैसला; अब शनिवार-रविवार को सिर्फ प्रोटोकॉल दर्शनार्थियों को ही मिलेगी 'शीघ्र दर्शन' की सुविधा प्रसिद्ध भगवान कालभैरव मंदिर में इन दिनों आस्था का अनूठा सैलाब देखने को मिल रहा है। मंदिर में शुरू की गई 500 रुपए की शीघ्र दर्शन व्यवस्था श्रद्धालुओं के बीच बेहद सफल साबित हुई है। इस सुचारू व्यवस्था के चलते महज पांच दिनों के भीतर कालभैरव मंदिर प्रबंध समिति को 25 लाख रुपए से अधिक की रिकॉर्ड आय प्राप्त हुई है। अकेले शनिवार को ही 1,876 श्रद्धालुओं ने रसीद कटवाकर दर्शन किए, जिससे समिति को एक ही दिन में 9 लाख 38 हजार रुपए का बंपर राजस्व मिला। इस पूरी व्यवस्था को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने में मंदिर प्रबंध समिति के व्यवस्थापक प्रभारी व पटवारी महेश देपन और मंदिर प्रशासक संध्या मार्कण्डय की टीम ने दिन-रात एक कर सराहनीय प्रयास किए हैं। इस शानदार सफलता और प्रबंधन पर जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं एडीएम एलएन गर्ग ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। हालांकि, वीकेंड पर उमड़ी अत्यधिक भीड़ और गर्भगृह छोटा होने के कारण व्यवस्था बनाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए कलेक्टर के मार्गदर्शन में समिति ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रत्येक शनिवार और रविवार को आम दर्शनार्थियों के लिए 500 रुपए वाली शीघ्र दर्शन व्यवस्था स्थगित रहेगी; इन दो दिनों में यह सुविधा केवल प्रोटोकॉल के तहत आने वाले दर्शनार्थियों को ही मिलेगी। मंदिर प्रबंध समिति अब आने वाले समय में आम श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए 250 रुपए शुल्क में गर्भगृह के बाहर से ही बिना कतार दर्शन कराने की वैकल्पिक योजना पर भी गंभीरता से विचार कर रही है।0
0
Report
पंचकुला में सीएम सैनी ने पुलिस भर्ती उम्मीदवारों से बातचीत की
Chandigarh, Chandigarh:पंचकुला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे ताऊ देवीलाल स्टेडियम हरियाणा कर्मचारी भर्ती आयोग द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों से किया संवाद मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी तैयारियों के विषय में की बातचीत प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों के बारे में बच्चों से लिया रिव्यू प्रशासन द्वारा बनाए गए रेस्ट एरिया ( PMT साइट के बाहर) और बाहर खड़े परिजनों के साथ मिले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित दिखे छात्र, उम्मीदवारों के साथ साथ परिजनों ने मुख्यमंत्री के साथ ली सेल्फियां0
0
Report
दिल्ली की महिलाओं के लिए स्मार्ट पिंक कार्ड: फ्री बस यात्रा अब डिजिटल
New Delhi, Delhi:स्लग — अब लाइन नहीं, स्मार्ट सफर होगा भ्रष्टाचार खत्म。 दिल्ली की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर… अब फ्री बस यात्रा के लिए DTC डिपो के बाहर घंटों लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी… क्योंकि दिल्ली सरकार ने “सहेली स्मार्ट पिंक कार्ड” कैंप आपके इलाके तक पहुंचा दिए हैं… उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी गांव स्थित नगर निगम बालिका विद्यालय में लगे कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने स्मार्ट पिंक कार्ड बनवाए… दावा है कि आने वाले दिनों में यही कार्ड बसों में फ्री यात्रा का सबसे बड़ा जरिया बनने वाला है… भीषण गर्मी… लंबी कतारें… और DTC डिपो के चक्कर… अब ये तस्वीर धीरे-धीरे बदलती नजर आ रही है। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए सहेली स्मार्ट पिंक कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आसान करते हुए सरकारी संस्थानों और स्कूलों में विशेष कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। बुराड़ी गांव के नगर निगम बालिका विद्यालय में लगे कैंप में सुबह से ही महिलाओं और छात्राओं की भीड़ देखने को मिली।जहाँ हर रोज 300 से ज्यादा कार्ड कार्ड बनाये जा रहे है。 महिलाओं का कहना है कि पहले पिंक टिकट और कार्ड बनवाने के लिए कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ता था… लेकिन अब उनके ही क्षेत्र में कैंप लगने से बड़ी राहत मिली है। खास बात ये है कि आने वाले समय में DTC बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा पूरी तरह स्मार्ट कार्ड आधारित होने जा रही है। यानी कागजी पिंक टिकट का सिस्टम बंद कर दिया जाएगा और सिर्फ सहेली स्मार्ट पिंक कार्ड से ही मुफ्त यात्रा संभव होगी。 सहेली पिंक स्मार्ट पिंक कार्ड कैंम्प के इंचार्ज व निगम पार्षद अनिल त्यागी के मुताबिक ये कार्ड सिर्फ फ्री बस यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा… बल्कि इसे रिचार्ज कर महिलाएं दिल्ली मेट्रो में भी इस्तेमाल कर सकेंगी। इतना ही नहीं, भविष्य में यही कार्ड डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं भी देगा।दरअसल दिल्ली सरकार फ्री बस सेवा की आड़ में होने वाले टिकट भ्रष्टाचार पर भी लगाम कसना चाहती है। यही वजह है कि स्मार्ट पिंक कार्ड अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि आने वाले समय में पूरी व्यवस्था डिजिटल और पारदर्शी बनाई जा सके।0
0
Report
Advertisement
पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी: आम लोगों का बजट बढ़ेगा भार
Patna, Bihar:पटना, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण देश में पेट्रोल और डीजल लगातार महंगे होते जा रहे हैं। आम लोगों को महंगाई की एक और बड़ी मार झेलनी पड़ रही है। आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल ₹2.61 महंगा होकर ₹113 प्रति लीटर तक पहुंच गया है, वहीं डीजल की कीमत में ₹2.71 की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 11 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसके कारण खाने-पीने की चीजों से लेकर घरेलू सामान तक के दाम धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों का घर का बजट पूरी तरह बिगड़ता नजर आ रहा है। पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों में बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी देखने को मिली। एक ग्राहक ने कहा कि पिछले चार से पांच दिनों से लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं और अब स्थिति यह हो गई है कि कमाई का बड़ा हिस्सा सिर्फ पेट्रोल भरवाने में ही खर्च हो जाता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है, ऐसे में सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए ताकि लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।0
0
Report
ऋषिकेश में छेड़छाड़ के आरोप के बाद उत्तराखंड-हरियाणा में सोशल मीडिया वॉर
Rishikesh, Uttarakhand:देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक तस्वीर और घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. काली की ढाल क्षेत्र के पास छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के कुछ युवकों की पिटाई के बाद स्थानीय लोगों ने शांति बनाए रखने के प्रयास किए. घटना के बाद उत्तराखंड और हरियाणा के लोगों के बीच इंटरनेट पर एक बड़ी जुबानी जंग शुरू हो गई है. विरोध के वीडियो और क्लिप्स के साथ दोनों तरफ से तीखी टिप्पणियाँ आईं, जिनमें उत्तराखंड के लोगों के प्रति आपत्तिजनक बातें भी कही गईं. देवभूमि के युवाओं और यूजर्स ने इसका पुरजोर विरोध किया और कहा गया कि एक असामाजिक घटना से पूरे राज्य या समुदाय को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए. कानून अपना काम कर रहा है और जिसने भी गलती की है उसे सजा मिलनी तय है; पर सोशल मीडिया पर नफरत की दीवार खड़ी करना चिंताजनक है.0
0
Report
गोंडा: बिना अनुमति भारी भीड़ के कारण जेठ रौज़ा मेला नहीं लगा
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोकपुर रौज़ा के पास स्थित हठीले शाह की दरबार पर लगने वाला जेठ रौज़ा मिला इस बार प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने के कारण नहीं लगा है। लेकिन अनुमति न मिलने के बावजूद भी भारी संख्या में लोग पहुंच कर के यहां पर जियारत करते हुए भी नजर आए हैं। खुलेआम नियमों का उल्लंघन करके भारी संख्या में लोग यहां पर पहुंचे थे जबकि गोंडा जिले में धारा 163 भी लगी है इसके बावजूद भी भारी संख्या में यहां पर लोगों की भीड़ उमड़ी थी। जबकि यहां पर किसी भी प्रकार के कार्यक्रम आयोजन को लेकर के कोई भी अनुमति स्थानीय पुलिस प्रशासन और स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया था। यहां पर लगभग 50-55 सालों से जेठ यानी की रौज़ा मेला लगता था बहराइच के दरगाह शरीफ से भारी संख्या में लोग यहां पर भी मेले में शामिल होने आते थे लेकिन पिछले वर्ष से ही प्रशासन द्वारा यहां मेल लगाए जाने को लेकर के अनुमति नहीं दी जा रही है इस वर्ष भी मेला लगने की कोई अनुमति नहीं मिली थी। सुरक्षा कारणों और लोगों की अधिक भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया था क्योंकि यह मेला ठीक गोंडा अयोध्या हाईवे के किनारे ही पड़ता है। ऐसे में गोंडा से अयोध्या जाने वाले काफी यात्री रहते हैं इसके साथ ही साथ अन्य कारणों का हवाला देते हुए भी यहां पर इस बार भी मेला लगाने की अनुमति नहीं मिली थी।0
0
Report
Advertisement
