451551
बड़वानी के नर्मदा नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव मिला
Barwani, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक छोटी कसरावद नर्मदा नदी पुल से कूदने वाले युवक का शव शनिवार को बरामद किया गया। योगेश उर्फ राहुल मुलेवा ने बुधवार को अज्ञात कारणों से पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। SDERF और आपदा मित्रों की टीम द्वारा लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा था। शुक्रवार रात को शव मिलने के बाद उसे बड़वानी जिला अस्पताल ले जाया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जान लेने का कारण अभी अज्ञात है। घटना से परिवार में शोक की लहर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी ब्रेकिंग: पहाड़िया मंडी में MLC मतगणना शुरू, मतपेटियां खुलनी शुरू
Varanasi, Uttar Pradesh:बनारस में शुरू हुआ MLC चुनाव को लेकर मतगणना मयंक कश्यप/वाराणसी के पहाड़िया मंडी में मतगणना स्थल बनाया गया है। सपा और बीजेपी के साथ निर्दल MLC प्रत्याशी भी मतगणना स्थल पर डटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पहाड़िया मंडी में शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतपेटियां खुलनी शुरू हो गई हैं। हरहुआ, चिरईगांव, बंगालीटोला और चंदौली समेत कई बूथों की पेटियां खुल चुकी हैं। मतों की बंडलिंग बनाई जा रही है। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों में चिंता बनी हुई है।0
0
Report
कश्मीरी पंडित एक्टिविस्ट गिरफ्तारी के बाद धमकी मामले की जांच तेज
Srinagar, Uttarakhand:कश्मीरी पंडित एक्टिविस्ट की गिरफ्तारी के बाद जो धमकियां मिलिटेंट जैसी लग रही थीं, उनकी अब जांच हो रही है* श्रीनगर, 27 अक्टूबर, धमकी भरे लेटर, जिनकी वजह से घाटी में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों में दहशत फैल गई थी और सैकड़ों सरकारी भर्तियों को करीब तीन हफ़्ते तक काम से दूर रहना पड़ा था, अब जांच के केंद्र में हैं, जिसमें खुद एक कश्मीरी पंडित एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया गया है। राकेश हांडू को 17 अक्टूबर को हरियाणा के फरीदाबाद से बारामूला पुलिस टीम ने अगस्त में फैली धमकियों में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसमें कथित तौर पर कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के नाम और कॉन्टैक्ट डिटेल्स थे। पुलिस ने उस पर अनलॉफुल एक्टिविटीज़ (प्रिवेंशन) एक्ट (UAPA) और साइबर से जुड़े चार्ज के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस सुजीत कुमार ने कहा कि पुलिस ने हांडू की कथित संलिप्तता के बारे में “काफी और गंभीर सुराग” इकट्ठा किए हैं। आरोपों की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। धमकी की इस घटना ने कश्मीरी पंडितों के लिए प्रधानमंत्री के स्पेशल एम्प्लॉयमेंट पैकेज के तहत नियुक्त कर्मचारियों में गंभीर चिंता पैदा कर दी थी। सुरक्षा चिंताओं के बीच सैकड़ों लोगों को एडमिनिस्ट्रेटिव छुट्टी पर भेज दिया गया और लगभग तीन हफ़्ते तक अपने काम से दूर रहने को कहा गया। यह मामला धमकियों और उसके बाद सुरक्षा कार्रवाई के हालात पर भी सवाल उठाता है। जुलाई और अगस्त में प्रवासी मज़दूरों पर धमकियों और टार्गेटेड हमलों के बाद, अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी जिसमें 3,000 से ज़्यादा लोगों को संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर गिरफ़्तार किया गया था, यह शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल होता है जिन पर मिलिटेंट्स को छिपकर मदद देने का आरोप होता है। 17 अक्टूबर को हांडू की पत्नी को दी गई गिरफ़ारटी की वजहों के मुताबिक, यह मामला गैर-ज़मानती जुर्म है। पुलिस ने 21 सितंबर को एक FIR दर्ज की थी और उन्हें 26 सितंबर को बारामूला में पेश होने के लिए कहा था। रिपोर्ट में बताए गए सूत्रों ने कहा कि बार-बार समन भेजने के बावजूद वह पेश नहीं हुए। हांडू, जिन्होंने 2008 का विधानसभा चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला के ख़िलाफ़ हज़रतबल से लड़ा था, कश्मीरी पंडितों के मामलों में एक्टिव रहे हैं। फारूक वानी श्रीनगर0
0
Report
चक्रवात अर्नब के प्रभाव के बीच रांची में मौसम अलर्ट; 28-29 अक्टूबर ऑरेंज जारी
Ranchi, Jharkhand:चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव की आशंका जताते हुए रांची में मौसम का अलर्ट जारी 28 और 29 अक्टूबर को रांची में ऑरेंज अलर्ट 30 अक्टूबर तक लगातार बारिश होने की संभावना निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर प्रशासन सतर्क डीसी मंजुनाथ भजंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश नदियों, नालों और जलजमाव वाले क्षेत्रों की लगातार होगी निगरानी जिला प्रशासन की अपील—अनावश्यक बाहर न निकलें, मौसम संबंधी सावधानियों का पालन करें0
0
Report
Advertisement
बिहार विधान परिषद की मतगणना शुरू, पटना स्नातक सीट सबसे हाई-प्रोफाइल
Patna, Bihar:विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए इस चुनाव का परिणाम आज तस्वीर साफ कर देगा कि बिहार के शिक्षक और स्नातक मतदाताओं ने किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। हालांकि सभी सीटों पर मुकाबला दिलचस्प है, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर टिकी हैं इस सीट पर जदयू के मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार और जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के बीच मुकाबले को सबसे हाई-प्रोफाइल माना जा रहा है। पटना के बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतगणना केंद्र0
0
Report
ईओयू ने केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और गैस एजेंसी पर छापा
Motihari, Bihar:तीन दिनों से रेकी के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने नगर पंचायत अध्यक्ष पति सहित स्वर्ण व्यवसाई के घर की छापेमारी मोतिहारी में आज सुबह सुबह आर्थिक अपराध इकाई ने केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पति के घर ,गैस एजेंसी पर धावा बोला है। चकिया थाना पर इकट्ठा होकर दलबल के साथ आर्थिक अपराध इकाई की टीम केसरिया के युवराज गैस एजेंसी और उसके घर पर पहुंची है। रिंकू पाठक उर्फ रजनीश कुमार पाठक केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के पति है। जिनका पुराना आपराधिक इतिहास भी है। रिंकू पाठक कुख्यात मुकेश पाठक का खास है। उसके नाम पर वसूली के आरोप में सहरसा जेल जा चुका है।करीब छह माह तक सहरसा जेल में बंद था। मोतिहारी का चर्चित संवेदक रंजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी के रूप में रिंकू पाठक का नाम है। रिंकू पाठक केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर 2018-23 तक खुद रह चुका है। अभी वार्ड पार्षद हैं और उसकी पत्नी केसरिया नगर पंचायत अध्यक्ष है। सूत्रों की माने तो रिंकू पाठक की हैसियत दस वर्ष पूर्व कुछ नहीं थी पर करीबी रिश्तेदार की माने तो दस वर्षों में 139 जमीन रजिस्ट्री के डीड रिंकू पाठक और उसके परिवार के नाम पर है जिसका अनुमानित अनुमानित कीमत सौ करोड़ रुपया से ज्यादा बताया जाता हैं।जमीन रजिस्ट्री में राजस्व चोरी का नोटिस भी रिंकू पाठक उर्फ रजनीश कुमार पाठक के नाम पर आ चुका है। रिंकू पाठक के परिवार के नाम पर केसरिया में मार्केट ,गैस एजेंसी, एक दर्जन गाड़ी बताया जा रहा है। आरोप है कि रिंकू पाठक के परिवार के नाम पर मोतिहारी,पटना,दिल्ली,देहरादून सहित अन्य जगहों पर जमीन और मकान बताया जा रहा है। रिंकू पाठक के करीबी रिश्तेदार की माने तो रिंकू पाठक का कथित रजनीश सर्राफ के साथ सोना का कारोबार भी है ।आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से अभी कोई जानकारी साझा नहीं किया गया है फिलहाल छापामारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई की जांच जब पूरी होगी तभी सच सामने आ सकेगा कि क्या कुछ संपत्ति रिंकू पाठक या उसके परिवार के नाम पर है。0
0
Report
रांची में दुर्गा पूजा के बाद भी तोरण द्वार नहीं हटे; जाम बना चुनौती
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद भी शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल रही है। शहर के कई इलाकों में अब तक तोरण द्वार नहीं हटाए गए हैं, जो आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। सड़कों पर लगे इन तोरण द्वारों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। 21 और 22 अक्टूबर को दुर्गा पूजा का समापन हो चुका है, इसके बावजूद कई पूजा पंडालों से जुड़े तोरण द्वार अब भी कई जगहों पर लगे हुए हैं। नगर निगम की ओर से बार-बार चेतावनी देने और इन्हें हटाने का निर्देश जारी करने के बाद भी पूजा समितियां इसे नजरअंदाज कर रही हैं। नगर निगम की सख्त हिदायत के बावजूद तोरण द्वार नहीं हटाए जाने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है और शहरवासियों को जाम की समस्या से कब तक राहत मिलती है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल पुलिस ने दिवाली से पहले कार्बाइड गन पर प्रतिबंध लागू किया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालदिवाली से पहले भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने कार्बाइड गन को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश किया जारी कार्बाइड गन, कार्बाइड तोप और कार्बाइड लैंप के निर्माण व उपयोग पर प्रतिबंध विस्फोटक पदार्थ भरकर बनाए जाने वाले जानलेवा उपकरणों के संग्रहण, मरम्मत और बिक्री पर भी रोक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी हुआ आदेश 26 अक्टूबर 2026 से अगले 2 महीने तक प्रभावशील रहेगा आदेश उल्लंघन करने वालों पर धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
यूपी युवाओं ने बदला भाग्य, रोजगार सृजन से बना विकसित उत्तर प्रदेश
Noida, Uttar Pradesh:नवाचार की नई सोच हो, उद्यमिता का साहस हो या विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प, उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति आज अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। इसी ऊर्जावान युवाशक्ति के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए आज लखनऊ में आयोजित 'TOI Youth Icons Summit & Awards 2026 – UP Chapter' में सहभागिता करूंगा। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसरों के अभाव में पलायन करना पड़ता था। भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य अंधकारमय था। प्रतिभा थी, लेकिन उसे आगे बढ़ने के लिए अपेक्षित अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था। वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर सृजित किए हैं। आज उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति केवल रोजगार की आकांक्षी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन में भी अपनी नई पहचान गढ़ते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।0
0
Report
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती सुमन गुप्ता जी के आवास पर मनाई गई
Prayagraj, Uttar Pradesh:आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पावन अवसर पर नैनी, अरैल स्थित साहित्य तीर्थ में स्थापित महर्षि वाल्मीकि जी की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। 🙏 महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी अमर कृति *रामायण* के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, धर्म एवं लोककल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया। उनका जीवन एवं कृतित्व सदैव समाज को सदाचार, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में MLC मतगणना शुरू, 34 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में खोली गईं मतपेटियां, MLC चुनाव के लिए मतगणना शुरू। 34 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला, वाराणसी खंड में मतगणना जारी। मैदान में कुल 34 उम्मीदवार— 24 स्नातक और 10 शिक्षक प्रत्याशी शामिल। पहाड़िया मंडी में हो रही मतगणना, वोटों की गिनती के लिए बनाए गए 14 टेबल। वाराणसी समेत पूर्वांचल के कुल 8 जिलों की मतपेटियों की हो रही है गिनती। वाराणसी खंड सीट पर सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर। पहाड़िया मंडी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गिनती जारी। मतगणना स्थल पर 24 घंटे के लिए शिफ्ट में लगाई गयी है कर्मियों की ड्यूटी। दोपहर 12 बजे तक सामने आने लगेंगे शुरुआती रुझान। सपा MLC प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का बयान— सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयार, जीत का पूरा भरोसा। DIG शिवहरि मीणा का बयान— त्रिस्तरीय अभेद्य सुरक्षा, CCTV और ड्रोन से रखी जा रही है पैनी नजर。0
0
Report
उमेश द्विवेदी भाजपा प्रत्याशी टिकटेक: 11 में 11 सीटें जीतने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:उमेश द्विवेदी भाजपा प्रत्याशी टिकटेक हमने जमीन पर रहकर चुनाव लड़ा है।हम 11 की 11 सीट जीतेंगे।विपक्ष को ये साबित कर देंगे कि चुनाव बैलेट पर हो या evm से हम ही जीतेंगे।0
0
Report
बुलेट पर सवार होकर निकले SDM,खनन माफियाओं के ठिकाने पर बोल दिया धावा, खनन माफियाओं में मचा हड़कम
Sisolar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुलेट पर सवार होकर निकले SDM… और खनन माफियाओं के ठिकाने पर बोल दिया धावा! सरकारी गाड़ी छोड़ अपनाया ऐसा तरीका कि लोकेटर भी रह गए बेखबर! फिर जो हुआ, उससे मच गया हड़कंप! जहां अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ SDM करनवीर सिंह ने ऐसा एक्शन लिया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है! जी हां! सरकारी गाड़ी छोड़कर बुलेट बाइक पर सवार हुए SDM… और सीधे पहुंच गए अवैध खनन के ठिकाने पर! मकसद था लोकेटरों को चकमा देना… ताकि कार्रवाई की भनक लगने से पहले ही अवैध खनन के खेल का पर्दाफाश किया जा सके! मामला हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र का है… जहां तिदुही रोड स्थित रेलवे अंडरपास के पास अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर SDM करनवीर सिंह ने छापा मारा। इस कार्रवाई के लिए SDM ने सरकारी गाड़ी के बजाय बुलेट बाइक का इस्तेमाल किया, ताकि लोकेटरों को चकमा देकर खनन स्थल तक पहुंचा जा सके। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने एक JCB मशीन और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। वहीं, मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की खबर सामने आते ही अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, SDM की इस कार्रवाई ने अवैध खनन के मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। अब बड़ा सवाल यही है… क्या इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन पर लगाम लगेगी, या फिर खनन का यह खेल दोबारा शुरू हो जाएगा?0
0
Report
Advertisement
पटना स्नातक सीट की मतगणना में कैमरे न लगाए जाने पर अनुज सिंह दावा जीत
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना गई शुरू। पटना स्नातक से जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह ने जीत का किया दावा। लेकिन काउंटिंग को लेकर लगाया बड़ा आरोप—कहते हैं काउंटिंग सेंटर पर कई जगह कैमरा तो लगाया गया है लेकिन मतगणना की गिनती हो रही है वहां नहीं लगाया गया है कैमरा। लगातार हमने इसकी शिकायत की है मैं चुनाव आयोग को भी शिकायत करने जा रहा हूं और लगातार वहां की व्यवस्था ठीक नहीं है, गंदगी काफी। आनंद सिंह को लेकर कहा कि उनका कोई भारी नहीं पड़ा, मेरे समर्थन करने पर फिर से चुनाव होगा तो फिर जीत कर आयेंगे अनुज सिंह।0
0
Report
दिल्ली की जिला अदालतें 27 अक्टूबर को बंद, वकीलों की हड़ताल से अदालतें ठप
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी ज़िला अदालतें 27 अक्टूबर, 2026 को बंद रहेंगी। वकीलों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है, जिसके चलते उस दिन अदालती कामकाज ठप रहेगा। दिल्ली की ज़िला अदालतों के वकीलों ने यह हड़ताल तब घोषित की, जब शाहदरा में एक वकील के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना हुई।0
0
Report
अयोध्या दीपोत्सव: रामनगरी दिव्य स्वरूप व संस्कृति-विकास का संगम
Noida, Uttar Pradesh:सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम अपने 10वें भव्य-दिव्य दीपोत्सव के स्वागत में पुलकित है। लाखों दीपों की अलौकिक आभा से जगमगाते सरयू तट, रामायण के प्रसंगों को जीवंत करती मनोहारी झांकियां, भव्य शोभायात्राएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस महोत्सव में त्रेतायुग की स्मृतियों को फिर से जीवंत करेंगी। हर दीप प्रभु श्री राम के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक होगा और हर लौ हमारी सनातन संस्कृति के गौरव का उद्घोष करेगी। किंतु वर्ष 2017 से पहले प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी अयोध्या जी उपेक्षा, अव्यवस्था और बदहाली का दंश झेल रही थीं। निर्दोष रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाली और पवित्र श्री हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाली सरकार को 'राम की अयोध्या' के विकास से क्या मतलब? प्रभु श्री राम की कृपा से वर्ष 2017 के बाद श्री अयोध्या जी में विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से रामनगरी अपने प्राचीन वैभव को पुनः प्राप्त कर रही है। भव्य-दिव्य श्री राम मंदिर, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सुसज्जित रामपथ, नव्य घाट, आधुनिक सुविधाएं और सोलर सिटी के रूप में विकसित होती अयोध्या आज आस्था और आधुनिकता की अद्भुत संगम स्थली बन चुकी है। श्री राम नगरी के इस पुनर्वैभव की सबसे मनोहारी अभिव्यक्ति दीपोत्सव में दिखाई देती है। वर्ष 2017 में 1.71 लाख दीपों से प्रारंभ हुई दीपोत्सव की यात्रा आज देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बन चुकी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामभक्त दीप प्रज्वलन का विश्व कीर्तिमान बनाने को तैयार हैं। यह दीपोत्सव उन पीढ़ियों के स्वप्नों का उजास है, जिन्होंने सदियों तक अपने राम की अयोध्या को त्रेतायुगीन स्वरूप में देखने की अभिलाषा संजोए रखी। आज इसका हर दीप तुष्टीकरण के अंधकार पर आस्था की विजय, सांस्कृतिक स्वाभिमान के उदय और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प बनकर प्रज्वलित हो रहा है। जय जय श्री राम।0
0
Report
Advertisement
