icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गांव ने बीडीओ को घंटों तक बंधक बनाकर हंगामा मचाया; पुलिस ने मुक्त कराया

Giridih, Jharkhand:एभीबी : सरिया प्रखंड के कुसुमाडीह पंचायत सचिवालय में गुरुवार की देर रात को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई कर्मियों को घंटों तक बंधक बनाए रखा. देर रात पुलिस की भारी मशक्कत के बाद उन्हें मुक्त कराया जा सका. क्या है पूरा मामला - दरअसल, कुसुमाडीह पंचायत सचिवालय में गुरुवार को एसआईआर कार्य हेतु कैंप का आयोजन किया गया था. निरीक्षण के लिए सरिया के बीडीओ ललित नारायण तिवारी वहां पहुंचे थे. आरोप है कि इसी दौरान आजाद अंसारी नाम का एक युवक वहां वीडियो बना रहा था, जिसको लेकर बीडीओ द्वारा उक्त युवक का गला दबाने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण पंचायत सचिवालय पहुंच गए और विरोध में बीडीओ सहित अन्य कर्मियों को पंचायत सचिवालय में ही बंद कर दिया. रात 11:30 बजे तक बंधक रहे बीडीओ घटना की सूचना पर सरिया पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. स्थिति बिगड़ता देख देर रात एसडीपीओ धनंजय राम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रात करीब 11:30 बजे बीडीओ को मुक्त कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report

बारां में पोस्टर चिपकाने के आरोप: वार्ड 34 प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:सरकारी संपत्ति पर चुनाव प्रचार के पोस्टर चिपकाने पर प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज बारां जिलें में निकाय चुनावों को देखते हुए बारां पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सरकारी संपत्ति को विरूपित करने के मामले में वार्ड प्रत्याशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बारां रोहिताश्व देवड़ा के नेतृत्व में थानाधिकारी कोतवाली हीरालाल पुनियां मत जाप्ता द्वारा गुरुवार शाम गश्त की जा रही थी。 गश्त के दौरान थाना कोतवाली परिसर के मेन गेट के दोनों तरफ 13 पोस्टर चिपके हुए मिले। उक्त सभी पोस्टरों पर फिर एक बार मिलकर बनाए हमारा शहर एक बेहतर शहर का नारा लिखा था, जो नगर परिषद बारां के वार्ड संख्या 34 के प्रत्याशी दीपक सोनी का चुनाव प्रचार का पोस्टर है। पोस्टरों पर प्रत्याशी दीपक सोनी, विरेन्द्र सिंह हाड़ा एवं पूर्व सभापति नगर परिषद बारां कमल राठौर के फोटो तथा मतदाताओं को लुभाने वाले वादे लिखे हुए थे। बिना अनुमति के थाना कोतवाली की दीवारों पर पोस्टर चिपकाकर सौंदर्यीकरण को कुरूप करने और सरकारी संपत्ति का विरूपण करने पर वार्ड नं. 34 के प्रत्याशी दीपक सोनी निवासी बाराँ के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामलें की जांच की जा रही है। बारां पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक व सरकारी संपत्तियों पर बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर, विज्ञापन अथवा प्रचार सामग्री न चिपकाएं। प्रचार-प्रसार के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार के दर्दनाक मौत दो घायल

MLMadan lalFollow11m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के बोझिया गोलहना मार्ग पर गुरुवार शाम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है बोझिया ग्राम सभा के गोलहना जगमोहन पुरवा निवासी निर्गुण प्रसाद 50 वर्ष पुत्र भूरा घनश्याम 60 वर्ष पुत्र जगनमोहन और अजय कुमार 30 वर्ष पुत्र रामसरीख बाइक से गोलहना की ओर जा रहे थे एकलव्य मॉडल स्कूल के पास गुरुवार शाम ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गये हादसे में निर्गुण प्रसाद की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि घनश्याम और अजय कुमार घायल हो गए ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में घनश्याम को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है जबकि अजय कुमार का सीएचसी मोतीपुर में उपचार चल रहा है मौके पर पहुंची मुर्तिहा पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ै
0
0
Report
Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायपुर में स्वाइन फ्लू से बचाव की तैयारी अधूरी

Deepak DixitDeepak DixitFollow13m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई केसवायजपुर में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैयारियां अधूरी नजर आ रही हैं। सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड के नाम पर महज खानापूर्ति दिखाई दे रही है। वहीं मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए हेल्प डेस्क भी नहीं बनाई गई है। संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी किट मात्र 25 है संसाधनों की उपलब्धता का भी पता नहीं है। ऐसे में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज आने पर संक्रमण को रोकने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पराग ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करा दी जाएंगी। 10 बेड का आइसोलेशन अलग बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और संक्रमण से बचाव को लेकर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

गंगा में नाव डूबने के बाद 12 लोगों समेत भैंसों की रेस्क्यू सफल

Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर.गंगा नदी में देर रात एक नाव डूबने से हड़कंप मच गया। नाव पर 6 लोग और 6 भैंसें सवार थीं। सूचना मिलते ही महनार प्रशासन और SDRF की टीम ने मोर्चा संभाला और तेज धार के बीच सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।मामला राघोपुर के शिवनगर की तरफ से आ रही नाव से जुड़ा है। देर रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर नाव के गंगा में डूबने की सूचना मिली।सूचना ERSS के जरिए पुलिस मुख्यालय तक पहुंची। इसके बाद महनार SDM अंकित कुमार ने तत्काल SDRF टीम को एक्टिव किया।SDM के निर्देश पर SDRF की टीम ने अंधेरे और गंगा की तेज धार के बीच सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन हसनपुर-समस्तीपुर के मोहद्दीनगर पत्थर घाट के पास चलाया गया।SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाव पर सवार सभी 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साथ ही नाव पर मौजूद 6 भैंसों को भी सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।तेज बहाव और अंधेरे के बावजूद SDRF की टीम ने तेजी से ऑपरेशन चलाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में महनार SDM अंकित कुमार के नेतृत्व और RO पूजा राय की तत्परता अहम रही।समय पर प्रशासन के एक्शन और SDRF की मुस्तैदी से 12 जिंदगियां सुरक्षित बच गईं।
0
0
Report

इलाहाबाद HC के तलब के बाद कानपुर पुलिस पर सवाल उठे; अगली सुनवाई 9 सितम्बर

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर को हाईकोर्ट ने किया तलब, कथित अवैध ध्वस्तीकरण के मामले में हाईकोर्ट ने किया तलब, पुलिस की मौजूदगी में कथित ध्वस्तीकरण किए जाने का है आरोप, हाईकोर्ट ने पुलिस की भूमिका को लेकर जताई है नाराजगी, कहा पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना है, कानून को अपने हाथ में लेना नहीं, हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई का स्पष्टीकरण देने के लिए सीपी कानपुर नगर को तलब किया है, योगेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है, याचिका पर सुनवाई के दौरान विवेचक धर्मा कुशवाहा कोर्ट में पेश हुए, विवेचक ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और फोटो कोर्ट में पेश किया, हाईकोर्ट ने फुटेज और केस डायरी में दर्ज तथ्यों का अवलोकन किया, जिसमें पाया गया कि घटना दिनदहाड़े पुलिस की मौजूदगी में हुई, अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर कपिल देव की मौके पर मौजूदगी दिखाई दी, आरोपी योगेश कुमार सिंह और अरुण अवस्थी भी फुटेज में दिख रहें हैं, हाईकोर्ट ने कहा केस डायरी और जवाबी हलफनामें में उपलब्ध सामग्री से देखने से लगता है कि शिकायतकर्ता के पति की संपत्ति पर अवैध ध्वस्तीकरण और कब्जे में पुलिस शामिल थी, हाईकोर्ट ने पुलिस की इस कथित मनमानी को गम्भीर मामला बताया, कहा कि ऐसी हाई हैंडेडनेस को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को व्यक्तिगत पेश होने का निर्देश दिया, हाईकोर्ट ने कहा अगली सुनवाई पर कोर्ट में पेश होकर स्पष्टीकरण देना होगा, 9 सितंबर को हाईकोर्ट मामले में अब अगली सुनवाई करेगा।
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

बड़वानी-सेंधवा ग्रामीण क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने पैदल व्यक्ति को कुचला, मौत

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र की घटना अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंदा, मौक़े पर मौत मुम्बई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जामनिया गांव के समीप देर रात अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि वाहन व्यक्ति के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर बिजासन पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को हाईवे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहाँ शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है आशंका है कि मृतक पैदल सड़क से गुजर रहा होगा, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया बिजासन पुलिस मामला जांच में लेकर मृतक की पहचान व अज्ञात वाहन की तलाश में जूटी है
0
0
Report

दमोह रेलवे प्लेटफार्म पर दो पक्षों की मारपीट, आरपीएफ-जीआरपी को नहीं मिली खबर

Damoh, Madhya Pradesh:असुरक्षित रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म पर से दनादन, आरपीएफ और जीआरपी घटना से बेखबर... एंकर/ अमूमन पूरी तरह से सुरक्षित माने जाने वाले रेलवे स्टेशन भी अब आम लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है और इसका उदाहरण दमोह में देखने को मिला है जब बीती रात प्लेटफार्म पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और एक व्यक्ति घायल हुआ है और गंभीर बात ये है कि इतना सब होने के बाद भी प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले आरपीएफ और जीआरपी को इसकी खबर तक नहीं है। रेलवे प्लेटफार्म पर घटे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया है। मामला दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 का है यहां रात 10 बजकर 50 मिनट पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई ,वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो पक्ष आपस में लड़ रहे है एक व्यक्ति जमीन पर डला है। ये हंगामा यहां काफी देर तक होता रहा , प्लेटफार्म यात्रियों से भरा पड़ा था और इस झगड़े की वजह से यात्री यहां वहां भागते भी दिखाई दिए और लोग दहशत में भी दिखाई दिए। प्लेटफार्म पर जिस जगह ये सब कुछ हो रहा था उसके एक तरफ आरपीएफ थाना और दूसरी तरफ जीआरपी किया चौकी है लेकिन दोनों ही जिम्मेदार विभागों के लोगों को इस सब की भनक तक नहीं लगी और फिर यहां मौजूद लोगों ने ही मामले को शांत कराया। ये सब हैरान करने वाला है जबकि यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास तौर पर रात के समय प्लेटफार्म पर रेलवे पुलिस के जवानों की पेट्रोलिंग रहती है और पूरे प्लेटफार्म पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे है और रेलवे की तरफ से दावा किया जाता है कि इन कैमरों के जरिए मानीटरिंग भी होती है लेकिन इस घटना के बाद इस सब पर सवालिया निशान लग रहे है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top