451556
नर्मदा नदी में मिले शव की हुई पहचान इंदौर का व्यापारी गणेश निकला
Anjad, Madhya Pradesh:बड़वानी जिले के अंजड थाना क्षेत्र के ग्राम गोलाटा की नर्मदा नदी में मिले अज्ञात शव की पहचान इंदौर निवासी व्यापारी गणेश (पिता गोविंद) के रूप में हुई है। पुलिस ने अंजड सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के बेटे को सौंप दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किशनगंज बस स्टैंड पर नाबालिग चोर पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया
Kishanganj, Bihar:किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड पर आज उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मोबाइल चुराकर भाग रहे एक नाबालिग को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और मौके से गुजर रही पुलिस टीम के हवाले कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि बस पर सवार होने के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए एक नाबालिग ने बड़ी सफाई से पीड़ित की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। जेब हल्की होते ही पीड़ित को चोरी का अहसास हो गया। उन्होंने तुरंत शोर मचाया और भाग रहे नाबालिग का पीछा किया। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की मदद से नाबालिग को खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े जाते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की पूछताछ में आरोपी ने चुराया हुआ मोबाइल तुरंत निकालकर पीड़ित को लौटा दिया। इसके बाद मौके से गुजर रही पुलिस टीम को लोगों ने आरोपी को सौंप दिया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने एक आरोपी को पुलिस के हवाले किया है। पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
राजनांदगांव में भारी बारिश से जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में बीती शाम से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। जिला अस्पताल परिसर, तहसील कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बारिश का पानी भरने से लोगों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के निचले इलाकों में स्थित बस्तियों में भी जलभराव की खबर सामने आई है। वहीं बीती रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण शहर के कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए, जिसके चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इधर, आज रात राजनांदगांव शहर में निकलने वाली गणेश झांकियों को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। लगातार बारिश को देखते हुए कुछ गणेश मंडलों ने आज रात झांकी निकालने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। हालांकि कई मंडलों की तैयारियां जारी हैं और मौसम के अनुसार अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। गणेश झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के शहर पहुंचने की संभावना थी, लेकिन बारिश ने आयोजकों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन के सामने जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही गणेश झांकियों और शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने की चुनौती भी रहेगी।0
0
Report
जोधपुर महापौर चुनाव: भाजपा के मेहता के पक्ष में पार्षदों का मतदान, विकास का भरोसा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने पार्षदों को बसों के जरिए नगर निगम कार्यालय पहुंचाया। भाजपा पार्षदों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जी मीडिया से बातचीत में भाजपा पार्षदों ने कहा कि वे जनता के बीच विकास के मुद्दे पर चुनाव जीतकर आए हैं और महापौर चुनाव में भी विकास के नाम पर ही मतदान किया है। वरिष्ठ पार्षद मेघराज लोहिया, कमलेश पुरोहित सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि जनता ने नगर निगम चुनाव में भाजपा को बहुमत दिया है। ऐसे में शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी मेहता के पक्ष में मतदान किया है। पार्षदों ने कहा कि भाजपा का महापौर बनने के बाद जोधपुर में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जनता से किए गए विकास के वादों को पूरा करने की दिशा में नगर निगम नई ऊर्जा के साथ काम करेगा। मतदान से पहले भाजपा पार्षदों के बीच उत्साह और एकजुटता दिखाई दी। पार्षदों ने मेहता के महापौर चुने जाने को लेकर भी भरोसा जताया और कहा कि शहर की जनता को विकास के रूप में इसका लाभ मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
प्रहलाद पटेल ने नरसिंहपुर दौरे पर लोकतंत्र बचाने का भरोसा दोहराया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर दौरे पर, पंडित दीनदयाल जी की जन्मजयंती पर माल्यार्पण करने पहुंचे प्रहलाद पटेल, चुनाव आयोग पर सरकार को घेरने को लेकर बोले, हमारी पार्टी लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली है,हम आपातकाल झेलने वाले लोग हैं,हमने विषम परिस्थितियां देखी हैं,इसलिए लोकतंत्र को नुकसान पहुंचे ये आरोप हम पर बिल्कुल नहीं ठहरता, मै पूरे भरोसे के साथ कहूंगा मेरी सरकार ,मेरी पार्टी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की गरिमा कभी नहीं गिरने देंगी....0
0
Report
पखांजूर में भारी बारिश के बीच महिलाएं सड़क मरम्मत की मांग पर चक्का जाम
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग- भारी बारिश में सड़क पर उतरे महिलाएं। बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश। भारी बारिश में भी तिरपाल लगाकर कर रहे विरोध प्रदर्शन। ग्रामीण लंबे समय से कर रहे सड़क मरम्मत की मांग। प्रशासन की अनदेखी से नाराज महिलाओं ने किया चक्काजाम। gोंडाहुर के महिलाएं सड़क को लेकर कर रहे प्रदर्शन।0
0
Report
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया के आरोप: लोकतंत्र की हत्या, प्रदेश में प्रदर्शन तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh:प्रदर्शन में मौजूद बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि आज लोकतंत्र की हत्या हो रही है ज्ञानेश कुमार बीजेपी के लिए वोट चोरी कर रहे हैं अभी तो सिर्फ लखनऊ में आंदोलन हुआ है अब प्रदेश के हर एक जिले में भी जबरदस्त प्रोटेस्ट की तैयारी है जब तक यह इस्तीफा नहीं देंगे की बवाल ऐसे ही चलता रहेगा।0
0
Report
Advertisement
ज्ञानेश कुमार इस्तीफे के विरोध में राजीव भवन में प्रदर्शन; गौरव गोगोई समेत हिरासत
Guwahati, Assam:इलेक्शन कमीशन के ज्ञानेश कुमार के पद त्याग को लेकर असम प्रदेश मुख्य कार्यालय राजीव भवन में जोरदार प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस लीडर के साथ-साथ गौरव गोगोई को भी पुलिस ने detained पुलिस ने हिरासत में भी राजीव भवन में फास्ट कोर्स से ज्ञानेश कुमार के पुतला जलाया.0
0
Report
क्रॉस पॉइंट मॉल में चोरी: 22 हजार के कपड़े और नकद गायब
Alwar, Rajasthan:क्रॉस पॉइंट मॉल में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। इस बार अज्ञात चोरों ने मॉल की सेकंड फ्लोर स्थित कपड़ों की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान का लॉक तोड़कर करीब 22 हजार रुपये कीमत के कपड़े और 8 से 9 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने शिवाजी पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित दुकानदार रवि कुमार ने बताया कि वह रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके कुछ देर बाद मॉल के गार्ड ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान का लॉक खुला हुआ है। सूचना मिलते ही रवि कुमार वापस मॉल पहुंचे। दुकान पर पहुंचने पर लॉक टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच की तो कई कपड़े गायब थे, वहीं गल्ले में रखी करीब 8 से 9 हजार रुपये की नकदी भी नहीं मिली। रवि कुमार ने आरोप लगाया कि जिस समय चोरी की वारदात हुई, उस दौरान मौके पर गार्ड भी मौजूद नहीं था। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले भी इसी मॉल की सेकंड फ्लोर पर चोरी की घटना सामने आई थी। लगातार दूसरी चोरी की वारदात के बाद मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
25 किमी ब्लॉक से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी, मोखला ब्लॉक स्टेशन का सफल कमीशन
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर मोखला में 37.64 करोड़ की लागत से बना नया स्टेशन 25 किमी लंबा ब्लॉक सेक्शन विभाजित, ट्रेनों की गति और परिचालन क्षमता को मिला विस्तार उत्तर पश्चिम रेलवे ने थईयात हमीर-सोनू रेलखंड पर रेल संचालन को अधिक सुगम, तीव्र और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लाणेला और सोनू स्टेशनों के बीच मोखला को नए ब्लॉक स्टेशन के रूप में सफलतापूर्वक कमीशन कर दिया गया है। इस परियोजना को करीब 37.64 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। मोखला ब्लॉक स्टेशन के शुरू होने से लाणेला और सोनू के बीच मौजूद लगभग 25 किलोमीटर लंबे ब्लॉक सेक्शन का विभाजन हो गया है। तकनीकी रूप से लंबे सेक्शन छोटे परिचालन खंडों में बंटने से रेल यातायात का दबाव घटेगा। इससे ट्रेनों की क्रॉसिंग और प्राथमिकता संचालन अधिक सहजता से कराई जा सकेगी, जिससे अनावश्यक ठहराव समाप्त होगा और रेल यातायात निर्बाध रूप से जारी रहेगा। अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा और सिग्नलिंग व्यवस्था जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने जानकारी दी कि मोखला स्टेशन पर आधुनिक रेल संचालन के अनुरूप ढांचा खड़ा किया गया है। स्टेशन पर तीन रनिंग लाइनें, एक नया स्टेशन भवन तथा 700 मीटर लंबा गुड्स प्लेटफॉर्म बनाया गया है। स्टेशन पर 32 रूट की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग व सिग्नलिंग व्यवस्था के साथ नॉन-इंटरलॉकिंग का काम पूरा कर लिया गया है। माल ढुलाई और राजस्व को मिलेगी नई रफ्तार और सुविधाएं भी बढ़ेंगी मोखला स्टेशन केवल यात्री ट्रेनों के समय पालन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह क्षेत्रीय माल परिवहन के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। पश्चिमी राजस्थान के इस हिस्से में लाइमस्टोन का भारी उत्पादन और परिवहन होता है। स्टेशन पर निर्मित 700 मीटर लंबे गुड्स प्लेटफॉर्म की मदद से चूना पत्थर सहित अन्य आवश्यक खनिजों व माल की लोडिंग और डिस्पैचिंग अब अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी। इससे मालगाड़ियों के रेक का खाली व लोडिंग समय घटेगा और रेलवे के माल राजस्व में बढ़ोतरी होगी। लंबा ब्लॉक सेक्शन समाप्त होने से सेक्शनल कैपेसिटी में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अतिरिक्त रनिंग लाइनों की उपलब्धता से व्यस्त समय में भी ट्रेनों को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ाया जा सकेगा। मोखला ब्लॉक स्टेशन का बनना थईयात हमीर-सोनू खंड की परिचालन दक्षता, सुरक्षा और वाणिज्यिक क्षमता को नई मजबूती प्रदान करेगा.0
0
Report
Advertisement
फलसूण्ड में गणेश विसर्जन पर श्रद्धालुओं का उत्साह
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - फलसूण्ड गाजे बाजे के साथ हुआ गणेश विसर्जन। फलसूण्ड, जैसलमेर फलसूण्ड के माहेश्वरी मोहल्ले के हनुमान मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। गांव के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र में नौ दिनों तक हुई गणेश जी की पूजा आराधना के बाद गणेश की प्रतिमा का विर्सजन हर्षोल्लास पूर्वक खुशनुमा माहौल में गोड़ागड़ा तालाब पर किया गया।कस्बे में स्थापित की गई प्रतिमा को भारी जनसमूह के बीच गाजे- बाजे के साथ ले जाया गया। श्रद्धालु नाचते गाते व लाल गुलाल उड़ाते हुए, गणपति बप्पा मोरया के गगन भेदी जयकारों के साथ ले जाया गया, और विधि पूर्वक पूजन के साथ गोड़ागड़ा तालाब पर गणेश जी कि प्रतिमा विसर्जित की गयी।इस मौके पर बच्चे,युवा,बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।0
0
Report
लखनऊ कांग्रेस प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर आज कांग्रेस पार्टी का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। इस्तीफा की मांग को लेकर आज हजारों की संख्या में प्रदेश भर से पार्टी पदाधिकारी नेता मौजूद रहे। कांग्रेस मुख्यालय से चुनाव आयोग के ऑफिस की तरफ पैदल मार्च निकाला गया, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इसके बाद झड़प की स्थिति भी बन गई। इस मौके पर ज्ञानेश कुमार के पुतले में आग भी लगाई गई। कार्यकर्ताओं नेताओं ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा प्रदेश भर में ऐसे ही आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
ताजमहल रिवर साइड पर बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल; सुरक्षा तैयारीयों की प्रभावशीलता दिखी
Agra, Uttar Pradesh:ताजमहल, आगरा के रिवर साइड क्षेत्र में सशस्त्र हमले (Armed Attack) के विषय पर एक बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। उक्त मॉक ड्रिल में CISF, उत्तर प्रदेश पुलिस, ASI प्रबंधन, फायर सर्विस, CISF एवं UP Police की BDDS तथा डॉग स्क्वॉड, LIU एवं मेडिकल टीम द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया। मॉक ड्रिल का आरंभ 1030 बजे रिवर साइड क्षेत्र से दो सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा काल्पनिक रूप से हमला कर अंधाधुंध फायरिंग किए जाने के परिदृश्य से हुआ। प्रारंभिक गोलीबारी के दौरान रिवर साइड पर तैनात CISF कार्मिक घायल हुआ। घटना की सूचना ड्यूटी पर तैनात कार्मिक द्वारा तत्काल CISF कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके पश्चात सभी संबंधित एजेंसियों एवं ड्यूटी पोस्टों को सतर्क किया गया तथा निर्धारित SOP के अनुसार कार्रवाई प्रारंभ की गई। आतंकवादी स्मारक के पिछले हिस्से में प्रवेश कर रहे थे, जिन्हें CISF QRT द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए तत्काल नियंत्रित किया गया। इसके उपरांत CISF Assault Party द्वारा समन्वित कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकवादियों को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी किया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा पूरे बाहरी क्षेत्र की घेराबंदी की गई। घायल कार्मिक को मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इसके पश्चात CISF, UP Police तथा CISF एवं UP Police के BDDS और स्क्वॉड की संयुक्त टीम द्वारा पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक संचालन श्री ऋषि कौशिक, कमांडेंट, CISF यूनिट ताजमहल, आगरा के पर्यवेक्षण में किया गया। मॉक ड्रिल के उपरांत सभी सहभागी एजेंसियों के साथ डी-ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से सशस्त्र हमले की स्थिति से निपटने हेतु परिचालन तत्परता, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, संचार व्यवस्था तथा निर्धारित प्रतिक्रिया प्रक्रियाओं की प्रभावशीलता का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।0
0
Report
Advertisement
लोसल नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने पदभार ग्रहण किया
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद स्थानीय रिपोर्टर - रामगोपाल सैनी • लोसल नगर पालिका में nवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने ग्रहण किया पदभार, बोले— 'राजस्थान में आदर्श बनेगी लोसल' एंकर खबर सीकर जिले के लोसल से हैं जहां पर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने एक गरिमामय समारोह के बीच विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। अधिशासी अधिकारी भूपेश शर्मा ने आवश्यक औपचारिकताओं के तहत पदभार ग्रहण से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर उन्हें कार्यभार सौंपा। समारोह के दौरान वक्ताओं ने लोसल नगर पालिका में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का बोर्ड बनाने पर क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला,धोद विधानसभा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे जगदीश दानोदिया सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। लक्ष्मण चौधरी ने विश्वास जताया कि आगामी 5 वर्षों के कार्यकाल में लोसल नगर पालिका को पूरे राजस्थान में एक आदर्श नगर पालिका के रूप में स्थापित किया जाएगा.0
0
Report
जोधपुर नगर निगम महापौर चुनाव: मेहता की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रसन्नचंद मेहता की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला। जीत की घोषणा होते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित महापौर मेहता का ढोल-थाली के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। भाजपा के शहर कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मूंदड़ा, विधायक अतुल भन्साली, महेंद्र प्रभु, चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत सहित पार्टी के कई नेता नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहाँ कार्यकर्ताओं ने मेहता का माल्यार्पण कर स्वागत किया और जीत की खुशी में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर उत्साह का प्रदर्शन किया। नगर निगम परिसर में ढोल की थाप और कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से माहौल उत्सवी हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। महापौर चुनाव में जीत के साथ भाजपा ने जोधपुर नगर निगम में अपना बोर्ड बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और चुनावी रणनीति की सफलता बताया। जीत के बाद मेहता ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।0
0
Report
राजगढ़ नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन रेखा देवी सैनी ने पदभार ग्रहण किया
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन रेखा देवी सैनी ने संभाला पदभार राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन रेखा देवी सैनी ने शुक्रवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। नगर पालिका परिसर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद गायत्री शक्तिपीठ की ओर से हवन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा-अर्चना के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विक्रांत शर्मा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन रेखा देवी सैनी को कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने रेखा देवी को शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद चेयरमैन रेखा देवी सैनी ने नगर पालिका कर्मचारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की माहिती ली और पार्षदों से भी बातचीत की। वहीं, कस्बे के लोगों और समर्थकों ने फूल-माला एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर रेखा देवी सैनी ने कहा कि राजगढ़ का समान रूप से विकास कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करने के साथ ही पानी, बिजली और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर एवं सुव्यवस्थित करने के लिए काम किया जाएगा। पदभार ग्रहण समारोह में कस्बे के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षद और नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट— रेखा देवी सैनी, नवनिर्वाचित चेयरमैन, नगर पालिका राजगढ़0
0
Report
Advertisement
