पानसेमल में मचान गिरने से एक की गई जान, एक घायल
Pansemal, Madhya Pradesh:पानसेमल थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के मचान से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार सुबह पानसेमल नगर की उत्तरगली में सुनिल शिंपी अपने मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे, तभी लकड़ी का मचान टूट गया और वह नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। अन्य घायल कारीगर नंदकिशोर जाधव को गंभीर हालत में शाहदा अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से परिवारजन स्तब्ध हैं और नगर में शोक की लहर है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
