बड़वानी में भारतीय किसान संघ ने मक्का फसल के नुकसान पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Barwani, Madhya Pradesh:भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष भगवान पटेल के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार सोनू गोयल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पानसेमल, निवाली और पाटी तहसील में मक्का फसल को हुई बारिश से नुकसान का जिक्र करते हुए मुआवजा और बीमा क्लेम की मांग की गई। किसानों ने आर बी सी धारा 6-4 के तहत सर्वे करवा कर मुआवजा देने की मांग की और बीमा कंपनियों को आदेशित करने की अपील की। इस दौरान संघ के अन्य पदाधिकारी और क्षेत्रीय किसान भी मौजूद थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
