451551
बड़वानी में लगातार बारिश से नदी-नालों में बाढ़, बाइक सवार को बचाने का वीडियो आया सामने
Barwani, Madhya Pradesh:बड़वानी जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। पाटी क्षेत्र के पास बेनी नदी में अचानक बाढ़ आ गई जिससे पाटी और ग्राम वलन के बीच का रास्ता जाम हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई बसों की सेवाएं भी बाधित हो गईं। रोसर नाले में एक बाइक बह गई लेकिन बाइक सवार को बड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। इस घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया जिसमें एक महिला भी उफनते नाले को पार करते हुए दिखाई दे रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैमूर पुलिस ने अवैध पशु तस्करी पर बड़ा प्रहार, 300 मवेशी छुड़ाए, 25 तस्कर गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु तस्करों पर कसा शिकंजा एक महीने में 300 मवेशी जब्त, 25 तस्कर गिरफ्तार; 10 वाहन भी पुलिस ने किए जब्त कैमूर जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। कैमूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने बताया कि विशेष रूप से जीटी रोड से सटे थानों जैसे दुर्गावती, कुदरा और मोहनिया क्षेत्रों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है。 स्कॉर्पियो में आदमी के जगह पशु को ठुश ठुश कर तस्करी की जा रही थी。 एसपी के अनुसार, पिछले एक महीने के दौरान विभिन्न स्थानों से लगभग 300 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए गए 10 स्कॉर्पियो,पिकअप और ट्रकों को जब्त किया है। हाल ही में की गई कार्रवाई में एक बड़ा कंटेनर भी पकड़ा गया, जिसमें ठूंस-ठूंस कर भरे गए 147 मवेशियों को उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बीते एक माह में कुल 25 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है。 तकनीकी अनुसंधान और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच से यह खुलासा हुआ है कि मवेशियों को मुख्य रूप से सासाराम, औरंगाबाद, गया तथा झारखंड के इलाकों से लाया जाता था। इसके बाद तस्कर इन्हें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल भेजने की फिराक में रहते थे。 एसपी शिखर चौधरी ने पशु तस्करों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जिले के सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अवैध रूप से पशु ले जाने वालों पर 'पशु क्रूरता निवारण अधिनियम' (Animal Cruelty Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसके अतिरिक्त, यदि पशु खरीद की वैध रसीद नहीं पाई जाती है, तो उनके खिलाफ चोरी की धाराओं में भी केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस का प्रयास है कि कोर्ट के साथ समन्वय स्थापित कर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जा सके。 बाइट - शिखर चौधरी, एसपी कैमूर0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि आपको यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो।0
0
Report
तैयार खबर: अभी जानकारी अधूरी, नवीनतम अपडेट का इंतज़ार
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
मेरठ के कंकरखेड़ा में गौकशी बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल, हथियार बरामद
मेरठ ब्रेकिंग: कंकरखेड़ा में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश घायल, कार और हथियार बरामद मेरठ- थाना कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट टीम नगर को बड़ी सफलता मिली है। जटोली कट पर चेकिंग के दौरान पुलिस की गौकशी में वांछित बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक मु0अ0सं0–692/26 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जटोली कट पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार बदमाश भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 बदमाशों के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तारी अभियुक्त - 1. जावेद पुत्र जमील निवासी पावली खास, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ (24 वर्ष) 2. शाह आलम पुत्र सलीम निवासी ऊंचा सद्दीक नगर, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ इनका तीसरा साथी शोएब उर्फ कादिर उर्फ छोटू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बरामदगी - घटना में प्रयुक्त कार, 2 देशी तमंचे 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और गौकशी के औजार बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने 13 सितंबर को थाना कंकरखेड़ा के ग्राम जंगेठी में हुई गौकशी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है। बाइट शिव ठाकुर सीओ0
0
Report
लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का हुआ भव्य स्वागत
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अनाम प्रतापगढ़ी के मंगलवार को गृह जनपद पहुंचने पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। शहर में पहुंचने के बाद अनाम प्रतापगढ़ी समाजवादी पार्टी कार्यालय मीरा भवन पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके प्रदेश सचिव बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी। अनाम प्रतापगढ़ी ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, कुंवर शांतनु प्रताप सिंह, अनिल मौर्य, विकास यादव, सुनील यादव, राजीव विश्वकर्मा, तौफीक आलम, मानवेंद्र पटेल, अंकुश पाल, रामकिशुन सरोज, सलाउद्दीन, अनस, हासिम, प्रवेश मौर्य, राजेश गौड़, महताब, साहेब अली, अखिलेश समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।0
0
Report
यूपी में 900 नई अदालतें: मुकदमों के बोझ घटाने को कैबिनेट ने मंजूरी दी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी में खुलेंगी 900 नई अदालतें, मुकदमों के बोझ को कम करने की तैयारी उत्तर प्रदेश में लंबित मुकदमों के बढ़ते बोझ को कम करने और मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए पहले चरण में 900 नई अदालतें स्थापित करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 15 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। 75 जिलों में होंगी नई अदालतें नई अदालतों में— 237 अपर जिला एवं सत्र न्यायालय 391 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) 272 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) शामिल होंगे। जिलों में अदालतों की संख्या वहां लंबित मुकदमों के आधार पर तय की जाएगी। 9,084 पदों को मंजूरी 900 नई अदालतों के संचालन के लिए 6,656 नियमित और 2,428 आउटसोर्स पद सृजित किए जाएंगे। इनमें न्यायिक अधिकारियों के साथ स्टेनोग्राफर, रीडर, मुंसरिम, वरिष्ठ-कनिष्ठ सहायक समेत अन्य पद शामिल होंगे। 1.20 करोड़ से ज्यादा मुकदमे लंबित सरकार के मुताबिक प्रदेश के 75 जिलों में 1,20,66,105 मुकदमे लंबित हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जरूरत के आकलन के आधार पर प्रदेश में कुल 9,149 अतिरिक्त अदालतों की आवश्यकता बताई है। 900 अदालतों का गठन इसी प्रक्रिया का पहला चरण है। सालाना 693.60 करोड़ रुपये खर्च 900 नई अदालतों और उनसे जुड़े पदों पर सरकार को करीब ₹693.60 करोड़ सालाना आवर्ती खर्च आएगा। इसके अलावा करीब ₹8.72 करोड़ का अनावर्ती खर्च प्रस्तावित है। इसमें आधारभूत ढांचे का खर्च शामिल नहीं है। नई भर्तियों की प्रक्रिया मौजूदा स्वीकृत पदों की रिक्तियों को भरने और जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद शुरू की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
जालौन: नशे में धुत दरोगा का वायरल वीडियो सवालों के घेरे में
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, उरई कोतवाली क्षेत्र में वर्दी में गिरते-पड़ते नजर आया दरोगा, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की हालत देख लोग उठा रहे सवाल, नशे की हालत में वर्दी पहनकर सार्वजनिक रूप से खाकी को धूमिल करने का आरोप, पुलिसकर्मी के वीडियो ने वर्दी की गरिमा पर खड़े किए सवाल, वायरल वीडियो में दरोगा ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला।0
0
Report
जालौन में मिशन शक्ति: नाबालिग युवतियाँ सुरक्षित बरामद, पुलिस 90 मिनट में लौटाई घर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, घर से अचानक लापता हुई थीं 17 और 16 वर्षीय दोनों नाबालिग युवतियां, सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्विलांस के जरिए मोबाइल की लोकेशन को किया ट्रैक, मिशन शक्ति टीम की दो पुलिस टीमों ने महज डेढ़ घंटे में दोनों युवतियों को किया बरामद, डकोर थाना क्षेत्र के चिल्ली के पास से दोनों नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने दोनों युवतियों की काउंसलिंग कर परिजनों को किया सुपुर्द, नाबालिगों की त्वरित बरामदगी से संभावित अपराध को रोकने में मिली सफलता, पुलिस की कार्रवाई से परिजन संतुष्ट, मिशन शक्ति टीम की जमकर की प्रशंसा, जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
उत्तराखंड: दूषित पानी से बीमारी, विपक्षी यशपाल आर्य ने प्रभावित गांवों का दौरा किया
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले के ज्योलिकोट इलाके में दूषित पानी की सप्लाई से हालात अभी भी बिगड़े हुए हैं। प्रभावित इलाकों में बीमारी का प्रकोप जारी है और मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और मृतका नीमा जोशी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवेज व्यवस्था को जरूरी बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। ज्योलाकोट समेत छह गांवों में दूषित पेयजल की वजह से बीमारियों का प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रभावित क्षेत्र के स्कूल बंद हैं। इसके बीच स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।0
0
Report
Advertisement
डंपर से टकराने के चलते चार की मौत: नावां के मिठड़ी बायपास पर दर्दनाक हादसा
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के नावां क्षेत्र के मिठड़ी बायपास पर बुधवार अलसुबह करीब 5 बजे डंपर और शिफ्ट कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर नावां उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में लक्ष्मण सिंह, उनकी पत्नी तुलसी, पुत्री शीतल तथा चालक रामाकिशन सवार थे। हादसे में चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार जयपुर की ओर से आ रहा था और नावां की तरफ से मिठड़ी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे मुरड़ से भरे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। मृतका तुलसी स्वास्थ्य विभाग में कासेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं। बताया गया कि परिवार मिठड़ी के पास पालड़ी गांव में किराए के मकान में रह रहा था। मुरड़ से भरे डंपर से हुआ हादसा प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल डंपर में मुरड़ भरी हुई थी। स्थानीय स्तर पर डंपरों द्वारा रात के समय मुरड़-बजरी के परिवहन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। क्षेत्र में ऐसे वाहनों के संचालन को लेकर पूर्व में भी शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पुलिस स्तर पर पुष्टि की जा रही है। शवों को नावां उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों और चालक की एक साथ मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतको के परिजनों को सूचना दी गई है । परिजन आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर रास्ता खुलवाया ओर डंपर को जप्त कर थाने भिजवाया है।0
0
Report
निम्बी जोधा के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति महोत्सव उमड़े श्रद्धालु, झांकियाँ आकर्षक
Didwana, Rajasthan:लाडनूं तहसील के निम्बी जोधा के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. महोत्सव के दौरान प्रतिदिन आकर्षक जीवंत झांकियां सजाई जा रही हैं, जिन्हें देखने और भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं. मंगलवार रात्रि को मंदिर परिसर में गंगा, जमुना और सरस्वती सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां सजाई गईं. झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया. मंदिर में प्रतिदिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है. आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रामबाबू सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मंदिर में और अधिक आकर्षक एवं शानदार झांकियां सजाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार सिद्धिविनायक मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है. यह मंदिर निम्बी जोधा के ग्रामीणों की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. गणपति महोत्सव के चलते मंदिर परिसर में इन दिनों धार्मिक माहौल बना हुआ है.0
0
Report
headline
Noida, Uttar Pradesh:कल दिनांक चौदह सितंबर को थाना अत्रस जंक्शन के ग्राम इमलिया में फायरिंग की घटना कारित की गई थी। अभियुक पंजीकृत किया गया। आज दिनांक पंद्रह सितंबर को सूचना दी गई कि ग्राम इमलिया में फायरिंग करने वाले कुछ लोग नगला अलीया बम्बा से भागने की फिराक में हैं। पुलिस पार्टी द्वारा नगला अलीया बम्बा पर चेकिंग की जा रही थी। तभी दो बाइकों पर चार सवार आते हुए दिखाई दिए। पुलिस पार्टी द्वारा रोकने पर बाइक सवार ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू की। जवाबी आत्मरक्षा फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। एसओजी टीम व थाना हातराज़ जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नगला इमलिया में की गई फायरिंग की घटना में 01 आरोपी अरविंद के विरुद्ध मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया, 03 अन्य आरोपी गिरफ्तार, 04 तमंचा 03 जिंदा 315 बोर के खोखा, 02 मोटरसाइकिल बरामद।0
0
Report
Advertisement
खूँटी में विश्वकर्मा पूजा: 39 प्रतिमाओं की तैयारी, कीमत ढाई हजार रुपए तक
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र खूँटी। खूँटी में विश्वकर्मा पूजा को लेकर खूँटी शहर में तैयारियाँ जोर पकड़ने लगी हैं। वहीं, मूर्तिकार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्तिकारों द्वारा छोटी-बड़ी कई तरह की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। प्रतिमाओं पर रंग-रोगन और साज-सज्जा का काम अंतिम चरण में है। मूर्तिकार के अनुसार इस बार उनके यहां ढाई हजार रुपये तक की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। मूर्तिकार ने बताया कि खूँटी जिले में बड़े कल-कारखानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की संख्या कम होने के कारण यहाँ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं की मांग अपेक्षाकृत कम रहती है। इसी वजह से इस वर्ष करीब 39 प्रतिमाओं का ही निर्माण किया गया है। इसके बावजूद पूजा को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।0
0
Report
देहरादून में भूमि धोखाधड़ी: पिता के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर दो शातिर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में भूमि धोखाधड़ी: पिता के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर दो शातिर गिरफ्तार मुख्य आरोपी सत्यम पुंडीर और उसके साथियों ने वादी के दिवंगत पिता के नाम के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर अवैध कब्जा किया था。 विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी दिलीप कुमार गुप्ता को त्यागी रोड से और कर्मदास को इंजीनियर एनक्लेव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया。 लाखों रुपए की जमीनों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है0
0
Report
बारां नगर परिषद में सभापति पद के नामांकन का आज आखिरी दिन
Baran, Rajasthan:बारां नगर परिषद में सभापति पद के नामांकन का आज अंतिम दिन, पहले दिन आप ने लिए तीन फार्म बारां। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद बारां नगर परिषद में बोर्ड गठन को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभापति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई, पहले दिन आम आदमी पार्टी की ओर से तीन नामांकन फार्म लिए गए। आज बुधवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। नगर परिषद में मंगलवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी आप के ही तीन निर्वाचित पार्षद पहुंचे। वार्ड 37 से शीतल राठौर, वार्ड 49 से नफीसा और वार्ड 1 से चंद्रकला ने पद की शपथ ली। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामावतार मीणा ने तीनों पार्षदों को शपथ दिलाई। उधर भाजपा और कांग्रेस ने अपने जीते हुए पार्षदों को अभी भी बाड़ेबंदी में रखा हुआ है। मंगलवार को दोनों दलों का कोई भी पार्षद शपथ लेने नहीं पहुंचा, न ही किसी ने सभापति पद के लिए नामांकन पत्र लिया। सभापति पद के लिए पहले दिन आप पार्षद शीतल राठौर ने दो और चंद्रकला ने एक फार्म लिया। बताया जा रहा है कि मतगणना के बाद तीनों ही दलों ने हारे हुए प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी से घर भेज दिया है, लेकिन जीते हुए पार्षद अभी भी बाड़ेबंदी में हैं। उनकी लोकेशन बदली गई है और निगरानी और सख्त कर दी गई है। आप को नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत मिला है। ऐसे में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। अगर भाजपा और कांग्रेस की ओर से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल होते हैं तो बोर्ड बनाने के लिए तोड़फोड़ की कोशिशें सामने आएंगी। वहीं दोनों दलों की ओर से नामांकन नहीं आने पर आप का बोर्ड बनना लगभग तय माना जाएगा और बाड़ेबंदी का औचित्य भी खत्म हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
