451551
ठीकरी में ट्रक का टायर बदलते समय ड्राइवर-क्लिनर की गई जान
Barwani, Madhya Pradesh:ठीकरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह ग्वालियर के ड्राइवर और क्लीनर ट्रक का पंचर टायर बदल रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्राले ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रक पलट गया और दोनों ट्रक के नीचे दब गए, जिससे उनकी जान चली गई। पुलिस ने शवों को निकालकर शासकीय अस्पताल ठीकरी भेजा और परिजनों को सूचना दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आदित्यपुर में चोरी: रात को किशोर ने ब्लॉक परिसर में गहने चुरा डाले
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने में तो पुलिस पीछे है ही दूसरी ओर गम्हरिया ब्लॉक परिसर के निकट सबसे आबादी वाले क्षेत्र में किशोर ने उसे रात कारनामा कर दिखाया जिस दिन पुलिस अधीक्षक ने क्राइम मीटिंग किया है। मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मोती नगर का है रविवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि बीते रात चोरों ने ब्लॉक परिसर के नीचे मौजूद मोती नगर में जबरदस्त चोरी को अंजाम दिया है। जहां देखने वाली बात यह है कि घर में सभी घर वाले मौजूद थे लेकिन उसके बावजूद चोरों ने यह कारनामा कर दिखाया है। जानकारी देते हुए सुधा श्रीमती सुधा देवी ने बताया की अलमारी में कुछ गहने, 15-20000 रूपये नगद रखे हुए थे। सभी घर वाले चैन की नींद सो रहे थे तभी बिस्तर पर रखे मोबाइलों की भी चोरी कर ली गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी प्रकार की बेहोशी की दवा का इस्तेमाल किया गया होगा। पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है की घटना स्थल गम्हरिया ब्लॉक परिसर के बिल्कुल निकट है वही आदित्यपुर थाने की पुलिस की गश्ती भी लगातार होती हुई देखी जाती है। अब यह समझने से परे है कि अगर गश्ती हो रही थी तो चोरों ने इतनी हिम्मत जुटाई कैसे होगी। निश्चित तौर पर चोरों का प्रबंध पुलिसिया प्रशासन के साथ काफी अच्छा बैठा हो सकता है। हालांकि पूरे मामले को लेकर वार्ड पार्षद शुभम कुमार पांडे ने पुलिस वालों से गश्ती बढ़ाने की अपील भी की है। वही पड़ोस में रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने चोरी के समय एक चोर को घर के बाहर मौजूद देखा था और शोर भी मचाया था।0
0
Report
सेलाकुई में अतिक्रमण मुक्ति अभियान, दुकानदारों के बोर्ड-होर्डिंग हटाए गए
Dehradun, Uttarakhand:सेलाकुई के बाद अब सेलाकुई क्षेत्र में भी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान शुरू हो गया है। सेलाकुई नगर पंचायत की टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दुकानों के बाहर रखे बड़े-बड़े बोर्ड, होल्डिंग्स और सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी-ठेलियों को हटाना शुरू कर दिया है। सेलाकुई नगर पंचायत के कर्मचारी सड़क किनारे अनाउंसमेंट करते हुए नजर आए। कर्मचारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे अपनी दुकानों के बाहर रखे बोर्ड, होल्डिंग्स और अन्य अतिक्रमण को खुद हटा लें। नगर पंचायत की ओर से स्पष्ट किया गया कि सड़क और सार्वजनिक स्थान पर आवागमन में बाधा डालने वाले अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनाउंसमेंट और चेतावनी के बाद नगर पंचायत की टीम ने सड़क किनारे रखे कई बड़े होल्डिंग्स और दुकानों के बाहर लगाए गए बोर्ड को मौके से हटाया। इन बोर्डों और होल्डिंग्स को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर नगर पंचायत सेलाकुई कार्यालय ले जाया गया। कार्यवाही के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को हटने की हिदायत दी गई। दरअसल, सेलाकुई एक प्रमुख इंडस्ट्रियल एरिया है जहाँ रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने कामकाज के लिए पहुंचते हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते यहां सड़कों पर वाहनों का दबाव भी अधिक रहता है। ऐसे में दुकानों के बाहर रखे बड़े-बड़े बोर्ड, होल्डिंग्स और सड़क किनारे खड़ी फल-सब्जी की रेहड़ियों के कारण कई जगह जाम के हालत बने रहते हैं। अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। नगर पंचायत की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आम लोगों को आवागमन में राहत दिलाना है। फिलहाल, सेलाकुई नगर पंचायत की इस कार्रवाई से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की सख्ती के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि सड़कों पर आवागमन बेहतर होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।0
0
Report
श्रावस्ती में AIMIM अध्यक्ष समेत 67 पर मुकदमा: बिना अनुमति जुलूस और यातायात नियमों के उल्लंघन
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली समेत 67 पर मुकदमा, बिना अनुमति जुलूस निकालने और यातायात नियमों के उल्लंघन का आरोप। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली समेत 7 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भिनगा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बिना अनुमति दर्जनों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान सड़क पर बेतरतीब और उतावलेपन से वाहन चलाने के साथ ही जगह-जगह वाहन खड़े करने और नारेबाजी करने के आरोप लगाए गए हैं। मामला उस वक्त का है, जब AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, बसपा से निष्कासित किए गए हाजी दद्दन खां को अपनी पार्टी में शामिल कराने के लिए भिनगा पहुंचे थे। इसी दौरान शहर में जुलूस निकाला गया था। तस्वीरें श्रावस्ती के भिनगा की हैं जहां AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के पहुंचने के बाद समर्थकों ने जुलूस निकाला था। दरअसल, बसपा से निष्कासित किए गए हाजी दद्दन खां ने AIMIM का दामन थामा है। इसी सिलसिले में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली भिनगा पहुँचे थे। शौकत अली की मौजूदगी में समर्थकों की ओर से मोटरसाइकिल और दूसरे वाहनों के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान शहर के कुछ स्थानों पर शौकत अली का स्वागत भी किया गया था। अब इसी जुलूस को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस का आरोप है कि जुलूस निकालने के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बावजूद दर्जनों मोटरसाइकिल और वाहनों के साथ जुलूस निकाला गया। आरोप है कि जुलूस के दौरान सड़क पर वाहनों को बेतरतीब तरीके से चलाया गया। कुछ वाहनों को सड़क पर इधर-उधर खड़ा किए जाने से यातायात प्रभावित होने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा जुलूस के दौरान नारेबाजी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में भिनगा कोतवाली के कस्बा इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली और हाजी दद्दन खां समेत 7 लोगों को नामजद किया है, जबकि 60 अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। कुल मिलाकर 67 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 125, 189(2) और 281 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस अब जुलूस के दौरान मौजूद लोगों और वाहनों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि जुलूस में कौन-कौन लोग शामिल थे और नियमों का उल्लंघन किस तरह किया गया।0
0
Report
Advertisement
3 लाख कीमत के 10 गुमशुदा मोबाइल ट्रेस, धारकों को लौटे
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर- पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल तलाश अभियान के तहत थाना बाड़ी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 3 लाख रुपये कीमत के 10 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए। महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर प्रीती चंद्रा और पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में थाना बाड़ी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अंजाम दी गई। थाना बाड़ी पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से करीब 3 लाख कीमत के 10 मोबाइल ट्रेस किए गए। ट्रेस किए गए मोबाइल फोन को सीओ बाड़ी महेंद्र कुमार और एसएचओ कोतवाली बाड़ी महेद्र शर्मा द्वारा उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया। कार्रवाई में कांस्टेबल वेदांत नंबर की अहम भूमिका रही। कांस्टेबल वेदांत द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी जानकारी जुटाकर गुमशुदा मोबाइल फोन अहमदाबाद, जयपुर, मुरैना एमपी एवं जिला धौलपुर में विभिन्न स्थानों से ट्रेस करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। थाना बाड़ी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई, मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा CEIR पोर्टल पर मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कराएं, जिससे गुमशुदा मोबाइल को ट्रेस कर उसके वास्तविक धारक तक पहुंचाया जा सके0
0
Report
छबड़ा नगर पालिका चुनाव: कल मतगणना से तय होगा किसके हाथों में सत्ता
Baran, Rajasthan:छबड़ा में कल होगा प्रत्याक्षियो के भाग्य का फैसला,बाद बंदी में है सम्भावित जीत के प्रत्याशी छबड़ा में नगर पालिका चुनाव के बाद अब सियासी हलचल तेज हो गई है। मतदान समाप्त होने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने संभावित जीत वाले प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों अज्ञात स्थान पर ले गए ताकि मतगणना के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों पर पूरी नजर रखी जा सके। छबड़ा नगर पालिका के सभी 35 वार्डों में हुए मतदान के बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना में होगा। मतगणना को लेकर दोनों प्रमुख दलों में जबरदस्त उत्साह और बेचैनी बनी हुई है। भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी अपने-अपने दल का बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें कल होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां तस्वीर साफ होगी कि छबड़ा नगर पालिका की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी।0
0
Report
जयपुर के दो केंद्रों में देरी; 800 अभ्यर्थी की परीक्षा फिर से होगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा।करीब 800 बच्चों की वापस होगी परीक्षा। जयपुर के प्रिंस एकेडमी पर आधा घंटे देरी से मिला पेपर। जिसके चलते 506 अभ्यर्थियों की फिर से होगी परीक्षा। वही चोमू के भी एक निजी स्कूलों में देरी के कारण छात्रों ने किया हंगामा। ऐसे में करीब 300 छात्र है चोमू के एक निजी परीक्षा केंद्र के। दोनों परीक्षा केंद्रों पर फिर से होगी परीक्षा। कोटा विश्वविद्यालय करेगा दोनों केंद्रों की परीक्षा का नया शेड्यूल जारी।0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ के 70 साल पुरानी मूर्तिकला देशभर में पहचान बना रही है
Khairgarh, Uttar Pradesh:संगीत और कला की नगरी के रूप में देशभर में पहचान बना चुके खैरागढ़ की एक और कला ऐसी है, जो पीढ़ियों से लोगों को अपनी ओर खींच रही है। यहां करीब 70 वर्षों से कई परिवार भगवान गणेश, माता दुर्गा, सरस्वती और भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन कलाकारों की बनाई मूर्तियां सिर्फ खैरागढ़ तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा तक पहुंचती हैं। मूर्तिकारों के लिए यह सिर्फ कारोबार नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही विरासत है। मिट्टी, बांस, कपड़ा और रंगों के सहारे कारीगर कई दिनों की मेहनत के बाद प्रतिमा को आकार देते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रतिमा की आंखों, चेहरे के भाव और हाथों की मुद्रा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही बारीकियां मूर्तियों को जीवंत रूप देने का काम करती हैं। गणेश उत्सव और नवरात्रि से पहले इन परिवारों के घर और कार्यशालाएं मूर्तियों से भर जाती हैं। कहीं गणेश जी के अलग-अलग स्वरूप आकार लेते दिखाई देते हैं तो कहीं मां दुर्गा की विशाल प्रतिमाओं पर अंतिम रंग चढ़ाया जाता है। बाहर से आने वाले ग्राहक भी अपनी पसंद और थीम के अनुसार प्रतिमाएं तैयार करवाते हैं। खैरागढ़ की पहचान जहां संगीत की सुरों से बनी, वहीं यहां की मूर्तिकला कलाकारों के हाथों से आकार ले रही है। जरूरत है कि इस पारंपरिक कला को पहचान, बाजार और नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए प्रशासन और संस्कृति विभाग ठोस प्रयास करें, ताकि 70 साल पुरानी यह कला अगली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सके।0
0
Report
करनाल अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, ब्लड ग्रुप गलत मिलने का आरोप
Karnal, Haryana:करनाल । जिले के नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत । बेटे को जन्म देने के बाद बिगड़ी महिला की तबियत , परिजनों ने डाक्टरों पर लगाए गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने के आरोप । परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा , मामले की जांच शुरू । मृतक मनिका जिले के गांव कुंडा कला की निवासी थी0
0
Report
हवा प्रदूषण पर हाई कोर्ट के मार्गदर्शक निर्देश, भिवंडी महापालिका अलर्ट
Thane, Maharashtra:भिवंडीत हवा प्रदूषणावर पालिका अलर्ट, हायकोर्टाच्या सूचनांचे काटेकोर पालन करा - आयुक्त अनमोल सागर यांचे आदेश. मुंबईसह भिवंडीत वाढत्या हवा प्रदूषणाच्या पार्श्वभूमीवर उच्च न्यायालयाने कडक भूमिका घेतली असून अब भिवंडी महापालिका प्रशासनही अलर्ट झाले आहे. आयुक्त अनमोल सागर यांनी सर्व अधिकाऱ्यांना हायकोर्टाच्या मार्गदर्शक सूचनांचे काटेकोर पालन करण्याचे सक्त निर्देश दिले आहेत. यामध्ये बांधकाम ठिकाणी होणारे प्रदूषण, राडारोडा, घनकचरा व्यवस्थापन, रस्ते सफाई और वृक्ष लागवड या विषयांवर सविस्तर आराखडा तयार करण्याचे आदेश दिले. सूचनांचे पालन न करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर थेट शिस्तभंगाची कारवाई होणार असल्याचा इशारा आयुक्तांनी दिला आहे. बैठकीला अतिरिक्त आयुक्तांसह सर्व विभाग प्रमुख उपस्थित होते.0
0
Report
Advertisement
NSUI बागी नेता दीपांशु शौकीन के समर्थक बैनीवाल बोले: अध्यक्ष पद की दौड़ जारी
Noida, Uttar Pradesh:दीपांशु शौकीन, NSUI बागी नेता. वॉइस प्रेसिडेंट समर्थ बैनीवाल NSUI बागी अध्यक्ष पद0
0
Report
राजनाथ सिंह आगरा पहुंचे, खेरिया एयरपोर्ट पर स्वागत; खटीक सम्मेलन में मंथन
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे खेरिया एयरपोर्ट जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर किया भव्य स्वागत खेरिया एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना आगरा के कृष्णा राव ऑडिटोरियम पहुंचेंगे रक्षा मंत्री खटीक गर्जना सम्मेलन में शामिल होंगे राजनाथ सिंह कार्यक्रम में सामाजिक एकता और राजनीतिक भागीदारी पर होगा मंथन खटीक समाज के सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद रक्षा मंत्री के आगरा दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम0
0
Report
रामलीला लाल किले में भूमि पूजन के साथ युवा पीढ़ी से जुड़ने की तैयारी
New Delhi, Delhi:भूमि पूजन के साथ ही लाल किले के प्रांगण में होने वाली ऐतिहासिक रामलीला को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. 11 अक्टूबर से 21 तक रामलीला का मंचन होगा. इस बार रामलीला में विशेष तौर पर अपनी युवा पीढ़ी जेन जी को भगवान राम की लीला से जोड़ने के लिए रामलीला के आयोजकों के द्वारा विशेष रूप से जोड़ने के लिए प्रयत्न किए जायेंगे ताकि भारतीय सनातन परंपरा से जोड़ा जाये. इसके साथ ही रामलीला नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
मिर्जापुर में सम्मेलन रोकने पर राजपूत करणी सेना का सरकार के खिलाफ भड़काऊ विरोध
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के मिर्जापुर में आज होने वाली श्री राजपूत करणी सेना के सर्व समाज की सम्मेलन को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। रात से ही पुलिस फ़ॉर्म हाउस पर जमा हो गई, उनके द्वारा गेट पर ताला लगा दिया गया। इसके बाद रात्रि में ही श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने कहा कि प्रशासन ने परमिशन नहीं होने के चलते उनके कार्यक्रम को रद्द कर दिया है लेकिन उसके बावजूद ठाकुर धीरज सिंह सहित दूर-दूर से काफी लोग मिर्जापुर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस से इस कार्यक्रम को कराने की गुहार लगाई; इस दौरान पुलिस ने किसी भी तरह की परमिशन देने से मना कर दिया। हालांकि उसके बावजूद जो लोग मौके पर आए थे वह एक साथ इकट्ठा होकर एक जगह बैठ गए और उन्होंने अगले कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तैयार की और उन्होंने कहा कि इस तरह से कार्यक्रमों को रोकना काफी गलत है। इस दौरान ठाकुर धीरज सिंह ने यूजीसी के मुद्दे को लेकर भी सरकार पर हमला बोला और उन्होंने कहा कि यूजीसी का नया कानून बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यह देश में समाज को बांटने का काम करेगा, जिसे हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और उसका पूर्ण जोड़ तरीके से विरोध करेंगे। अभी हम सांकेतिक विरोध कर रहे हैं लेकिन जरूरत पड़ी तो श्री राजपूत करणी सेना के अलावा अन्य लोग भी सड़क पर उतरकर इसका जोरदार तरीके से विरोध करेंगे। इसलिए सरकार को इस पर विचार करना चाहिए और इस काले कानून को जो समाज में बटवारा करता हो उसे तत्काल प्रभाव से वापस लेना चाहिए क्योंकि इस कानून के बाद हमारे बच्चों पर फर्जी और झूठे मुकदमे दर्ज होंगे, जिसे उनका भविष्य खराब होगा जिसे हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अब हम रणनीति बनाएंगे और अक्टूबर में सर्व समाज का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करेंगे।0
0
Report
हांसी में कुलदीप वत्स का बीजेपी पर हमला; मंदिर-गौशाला विवाद और छात्रसंघ चुनाव
Hansi, Haryana:Haansi pahunche Badli se Congress vidhayak Kuldeep Vats ne BJP sarkar par jamkar nishaana sada. Gurugram mein mandir-gaushala tode jaane ke mudde par sarkar ko ghera. Abhay Chautala dwara khapoon ko lekar diye gaye bayan par vidhaayak ka bada kataksh bole Abhay Singh Chautala ka mansik santulan theek nahin. Delhi chhatra sangh chunav ko lekar bole acche parinaam aayenge. Haryana mein hone chahiye chhatra sangh chunav, lekin BJP nahin chaah rahi chunav, haar ka dar. Janswasthya mantri Ranbir Gangwa dwara Congress ko muddavihin bataye jaane wale bayan par palatwar ki. Gurugram mein mandir aur gaushala tode jaane ke mamle par kuldeep vats ne sarkar ko ghera. Unhone aarop lagaya ki raat ke andhere mein mandir aur gaushala tode gaye aur malba hataaya gaya. Voh is maamle mein hone wali mahapanchayat ka samarthan karenge aur anyaay ke khilaaf logon ke saath khade rahenge. Congress vidhayak ne aarop lagaya ki pradesh ke sarkari daftaaron mein bhrastachar ka bol-bala hai. Logon se rishvat lene ke saath-sath unhein apmaanit bhi kiya ja raha hai. Awaayadh koloniyon aur aawaeid qabzo ke mudde par bhi unhone sarkar se jawab maanga. Safai karmiyon ki maango ko le kar kuldeep vats ne kaha ki sarkar pehle karmiyon ki maango ko manane se inkaar karti hai aur baad mein wahi maangein sweekar kar leti hai. Unhone sawal uthaya ki chunav ke samay kiye gaye vaade poore kyun nahi kiye jaate. Kuldeep vats ne kaha ki Congress har us vyakti ki aawaz uthaye gi jiske saath anyaay hoga. Unhone Rahul Gandhi ka zikr karte hue kaha ki party yuvaon, kisanon aur mazdooron ki aawaz uthaane ka kaam kar rahi hai. Haryana mein Congress ka sangathan block star tak tayyar hai aur ane wale samay mein janta se jude muddon ko lekar Congress maidan mein rahegi. Kul milakar haansi pahunche Congress vidhayak Kuldeep Vats ne apraadh, bhrastachar, karmi andolan, mandir vivaad aur chhatra sangh chunav sahit kai muddon par BJP sarkar ko ghera kar spaṣh sandesh diya ki aane wale samay mein Congress in muddon ko lekar sarkar ke khilaf morcha jaari rakhegi.0
0
Report
नीमकाथाना निकाय मतगणना कल: 40 वार्डों के 147 प्रत्याशी मैदान में
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना कल। कल खुलेगा 40 वार्डों के 147 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना। कमला मोदी महिला महाविद्यालय में होगी मतगणना।मतगणना टेबल।मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में बीच रखा गया है। नीमकाथाना। नगर निकाय चुनाव के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिक गई हैं। चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खासा उत्साह और बेचैनी है। कल सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसके साथ ही 40 वार्डों में चुनाव मैदान में उतरे 147 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना शुरू हो जाएगा।नीमकाथाना नगर निकाय चुनाव की मतगणना के लिए कमला मोदी महिला महाविद्यालय में मतगणना केंद्र बनाया गया है। प्रशासन की ओर से मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के बाद सभी EVM को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है।मतगणना शुरू होते ही वार्डवार परिणाम सामने आने लगेंगे। प्रत्याशियों के समर्थकों की नजर सबसे पहले अपने-अपने वार्ड के परिणाम पर रहेगी। खास तौर पर चुनाव में हॉट माने जा रहे वार्डों के नतीजों को लेकर राजनीतिक दलों और आम लोगों में ज्यादा उत्सुकता है।नगर निकाय चुनाव में इस बार कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतदान के बाद दोनों प्रमुख दलों की ओर से अपने-अपने बोर्ड बनने के दावे किए जा रहे हैं। अब मतगणना के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी कि जनता ने किसके पक्ष में अपना जनादेश दिया है।सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के साथ ही राजनीतिक तस्वीर साफ होने लगेगी और दोपहर तक नीमकाथाना की शहरी सरकार को लेकर तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट साफ हो जाएगी।0
0
Report
Advertisement
