451881
खेतिया थाना क्षेत्र के ग्राम भडगोन नाले में मिला शव, पहुंची पुलिस
Khetia, Madhya Pradesh:खेतिया थाना क्षेत्र के ग्राम भडगोन में मंगलवार तड़के एक व्यक्ति का शव नाले में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खेतिया अस्पताल भेजा। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाशिक में बाढ़ से चांदोरी और सायखेडा के गाँवों में स्कूल बंद
Niphad, Maharashtra:गेल्या दोन दिवसांपासून नाशिक जिल्ह्यात होत असलेल्या संत धारेमुळे धरणांच्या पाणीसाठ्यात वाढ झाली आहे. गोदावरी नदी पात्रात मोठ्या प्रमाणात विसर्ग सुरू असल्याने चांदोरी, सायखेडा या गावांना पुराच्या पाण्याचा वेढा पडला आहे. यात दोन्ही गावातील सर्व शाळा अर्ध्या पाण्यात बुडाल्या असल्याने शाळांना अघोषित सुट्टी देण्यात आली असून शाळेमध्ये विद्यार्थ्यांचे रेकॉर्ड, शालेय साहित्य वाचवण्यासाठी शिक्षकांना मोठी कसरत करावी लागली आहे. चांदोरी येथील आदर्श प्राथमिक शाळेसमोरून आढावा घेतला आहे.0
0
Report
डंपर की टक्कर से संडीला युवक की मौत, कोहराम मचा
Kanpur, Uttar Pradesh:डंफर ने दो लोगो को रौंदा एक की मौत एक घायल देर रात मिट्टी खनन में लगे डंपर की टक्कर से युवक की हुई मौत 22 साल के युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मृतक युवक संडीला गांव का रहने वाला बताया जा रहा है मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में。 बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना-गंगाबैराज हाईवे के निकट हुआ हादसा।0
0
Report
दिल्ली पुलिस STF सार्वजनिक भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच करेगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - दिल्ली पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स की गठित पब्लिक एक्जामिनेशन ऑफेंसेस की करेगी जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में बनाई गई है STF सार्वजनिक भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की करेगी जांच UPSC,SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और जुड़े सबऑर्डिनेट महकमों में स्टाफ भर्ती NTA और समय-समय पर केंद्र से नोटिफाइड अन्य अथॉरिटी की परीक्षाओं की करेगी जांच अन्य एजेंसियों के कॉर्डिनेशन के साथ काम करेगी STF दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर STF को करेंगे लीड क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर करेंगे STF का ओवरऑल सुपरविजन और प्रशासनिक कंट्रोल0
0
Report
Advertisement
बिजवासन तालाब पार्क में ओपन जिम लावारिस, स्ट्रीट लाइट चोरी, लोगों में डर
New Delhi, Delhi:बिजवासन वार्ड मे तालाब जोहड़ के पार्क मे MCD ने लाखों करोड़ों रुपये लगाये ओपन जिम लगाने के लिये ताकि बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग पार्क मे अपना स्वास्थ्य ठीक रख सकें, सुबह शाम घूम सकें परिवार के साथ। मगर तालाब पार्क की तस्वीर कुछ और बता रही है। चारों तरफ कूड़ा जमा है, ओपन जिम के मशीन गायब हैं, लाखों रुपये की स्ट्रीट लाइट चोरी कर ली गईं, अंधरे में तालाब डूब जाता है। पार्क लोकेशन... बिजवासन। स्थानीय निवासी महिलाएं कहती हैं पहले तालाब सुंदर था, MCD कभी कुड़ा नहीं उठाती थी। ओपन जिम के चारों तरफ गंदगी जमा है, इससे स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। स्ट्रीट लाइट चोरी कर ली गईं। बच्चों को पार्क में लाते हैं डर लगता है। रेन साइट की जर्जर और मुख्य गेट की जंग खाये लोहे दिख रहे हैं। विधायक और पार्षद एक ही पार्टी से जीते होते हैं तब यह तालाब पार्क में कुड़े में तब्दील होता जा रहा है। निगम जोन निरीक्षण करे ताकि लोगों को सुधाएं मिल सके।0
0
Report
ई-टोकन से खाद संकट: किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर- मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई खाद वितरण की ई-टोकन ऑनलाइन व्यवस्था अब कई किसानों के लिए परेशानी का कारण बनती दिखाई दे रही है। समय पर टोकन नहीं मिलने और दूर-दराज के केंद्रों पर टोकन जारी होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नरसिंहपुर जिले के सालीचौका खाद वितरण केंद्र पर ऐसा ही मामला सामने आया, जहां गोटेगांव क्षेत्र से करीब 120 किलोमीटर दूर रहने वाले किसान रोमन सिंह पटेल 16 बोरी यूरिया लेने के लिए 3200 रुपये किराए का ऑटो करके पहुंचे। किसान का कहना है कि खाद से ज्यादा किराया देना पड़ रहा है, लेकिन फसल बचाने के लिए मजबूरी में ऐसा करना पड़ रहा है। किसानों ने ई-टोकन व्यवस्था में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि टोकन बुकिंग का कोई निश्चित समय नहीं है। कभी रात 12 बजे तो कभी सुबह 6 बजे टोकन खुलते हैं, जिससे किसान दिन-रात मोबाइल पर नजर बनाए रखने को मजबूर हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन سے मांग की है कि टोकन प्रणाली में सुधार किया जाए ताकि समय पर खाद उपलब्ध हो सके और फसलें खराब होने से बच सकें।0
0
Report
रिचकुड़ी जंगल में अज्ञात महिला का नर कंकाल मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस जांच शुरू
Damoh, Madhya Pradesh:रिचकुडी के जंगल में मिला अज्ञात महिला का नर कंकाल, इलाके में फैली दहशत.. तेजगढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले रिचकुड़ी के जंगल के एक अज्ञात महिला का नर कंकाल मिला है और ये खबर लगते ही आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। रिचकुडी के जंगल में बकरिया लेकर गए एक चरवाहे ने ये कंकाल देखा तो गांव आकर लोगों को बताया और फिर पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो बॉडी पूरी तरह से डी कम्पोज हो चुकी थी और कंकाल भर बचा था, इस कंकाल पर थोड़ा सा सलवार शूट था वहीं कुछ दूरी पर लेडीज सेंडिल पड़ी थी जिससे ये साफ हो गया कि ये किसी महिला का कंकाल है। पुलिस ने इस कंकाल को तेंदूखेड़ा सिविल अस्पताल भेजा है जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा वहीं तेजगढ़ पुलिस ने जिले के तमाम पुलिस थानों के अलावा आसपास के जिलों के पुलिस थानों को सूचना की है कि उनके इलाके में किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज तो नहीं है।0
0
Report
Advertisement
सुल्तानगंज-आगुवानी गंगा पुल 2027 तक पूर्णता, जलस्तर ने देरी डाली
Naya Chak, Bihar:सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा पुल... एक ऐसा प्रोजेक्ट, जो कभी बिहार के विकास का बड़ा सपना माना गया था। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना के तौर पर इसकी शुरुआत हुई, लेकिन वर्षों बाद भी यह पुल लोगों के लिए सपना ही बना हुआ है। कई तय समय-सीमाएं बीत गईं, कुछ महीने पहले सरकार ने करीब 18 महीने में काम पूरा करने का नया लक्ष्य दिया और अब उम्मीद 2027 तक परियोजना पूरी होने की जताई जा रही है। लेकिन इसी बीच एक बार फिर गंगा के बढ़ते जलस्तर ने निर्माण कार्य की रफ्तार पर असर डाला है। जानकारी के मुताबिक, गंगा के बीच स्थित 10 से 13 नंबर पिलर के बीच चल रहा निर्माण पानी बढ़ने की वजह से प्रभावित हुआ है। 1750 करोड़ रुपये से एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी तकरीबन साढ़े 3 किलोमीटर लंबे पुल एवं पहुँच पथ का निर्माण कर रही है हांलाकि अधिकारियों के दावे के मुताबिक पहुँच पथ लगभग बनकर तैयार है और सरकार द्वारा दी गयी 18 महीने की डेडलाइन की भीतर काम करेंगे कयास है कि 2027 में पुल का शुभारंभ होगा। इस पुल के निर्माण से लाखों लोगों को राहत मिलेगा। मई में भागलपुर का लाइफलाइन विक्रमशीला सेतु ध्वस्त हुआ जिससे यातायात के साथ साथ व्यापार पर गहरा असर पड़ा है सितंबर से नवंबर तक विक्रमशीला सेतु बन्द रहेगा ऐसे के सुल्तानगंज अगुवानी पुल शुरू हुआ होता आधी परेशानियां कम हो गयी होती सावन में सुल्तानगंज आने वाले लाखों कांवड़ियों को फायदा होता। बदहाल, बिहार के लाखों लोगों के लिए यह पुल सिर्फ एक निर्माणाधीन परियोजना नहीं, बल्कि बेहतर यातायात और विकास की उम्मीद है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह उम्मीद कब हकीकत बनेगी।0
0
Report
चकिया के गरला में मवेशी चोरों के साथ पुलिस मुठभेड़, चार गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - मवेशी चोरी करने आये बदमाशों से पुलिस कि मुठभेड़ - भभौरा नाका गांव में मवेशी चोरों के आने की ग्रामीण ने दी थी सूचना - सूचना मिलते ही SO चकिया और SOG टीम ने शुरू की घेराबंदी - गरला गांव के आगे नीले रंग की मैजिक वाहन को पुलिस ने ओवरटेक कर रोका - वाहन से उतरकर भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने मौके से पकड़ा - एक बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागा - आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली - घायल बदमाश को इलाज के लिए CHC अस्पताल भेजा गया - पकड़े गए बदमाशों की पहचान रामकरण, बबलू, शशि और प्रताप के रूप में हुई - वाहन चालक ने अपना नाम अली हुसैन बताया - बदमाशों के कब्जे से तमंचा, फायरशुदा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद - थाना चकिया पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी - चकिया थाना क्षेत्र के गरला गांव के पास में मुठभेड़.0
0
Report
अमेठी: मालगाड़ी पर बड़ा हादसा चालक की सूझबूझ से टला
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी अमेठी में बड़ा हादसा टला पटरी से उतरी मालगाड़ी चालक की सूझबूझ से टला बङा हादसा चालक ने बड़ी सूझबूझ से मालगाड़ी को रोका चालक ने मालगाड़ी रोकने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों को दी सूचना, अमेठी के इंडो रमा फैक्ट्री के इफको खाद की सप्लाई में जा रही थी मालगाड़ी जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक पूरे मामले पर जताई है अनभिज्ञता अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदूरवा गांव में हुआ है हादसा0
0
Report
Advertisement
जैतपुर के खैरहनी में अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - शहडोल में अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। जैतपुर क्षेत्र के ग्राम खैरहनी में संयुक्त टीम ने मारा छापा। शासकीय भूमि पर सड़क किनारे अवैध रूप से रखी करीब 30 ट्रॉली रेत को JCB से नष्ट किया गया। निजी भूमि पर बिना अनुमति रखी गई करीब 25 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त की गई। भूमि स्वामी पिंकू महाराज के खिलाफ अवैध रेत भंडारण का प्रकरण तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में खनिज, राजस्व व पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहने की बात प्रशासन ने कही。0
0
Report
बलरामपुर के शंकरगढ़ में जल जीवन मिशन: पानी नहीं, कागजों तक सीमित
Balrampur, Uttar Pradesh:एंकर...बलरामपुर जिले में शंकरगढ़ विकासखंड के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य बस्ती हरिनलेटा में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत सरकारी दावों की पोल खोल रही है.. यहाँ ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना केवल कागजों और शो-पीस तक सीमित होकर रह गई है। गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए आधी-अधूरी पानी की टंकी खड़ी कर दी गई है। मोहल्लों में पाइपलाइन बिछा दी गई है और हर घर के बाहर चमचमाते नल भी लगा दिए गए हैं। लेकिन विडंबना यह है कि योजना का सबसे मुख्य आधार—बोर खनन—अब तक हुआ ही नहीं है। बिना पानी के स्रोत के नल केवल एक सजावट की वस्तु बनकर रह गए हैं..यही वजह है कि विशेष संरक्षित जनजाति श्रेणी में आने वाले पहाड़ी कोरवा परिवार आज भी दूर-दराज के जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं।वहीं मामले में कलेक्टर ने बताया कि बैठक में कामों की समीक्षा की जा रही है..लापरवाही करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की भी कार्यवाही की जा रही है..आने वाले दिनों में जहां भी समस्या है उसे सूक्ष्मता से अध्ययन करके ठीक किया जाएगा।0
0
Report
शामली: मेरठ करनाल हाईवे पर झिंझाना मे अनियंत्रित होकर कार दुकान से टकराईं,गजरौला से पंजाब जा रहे थे
Donkpura, Uttar Pradesh:झिंझाना। शनिवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर ईदगाह के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क किनारे स्कूल जाने वाले बच्चे इसकी चपेट में नहीं आए और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, गजरोला निवासी मुजम्मिल अपने साथी अनीस और आदिल के साथ कार से पंजाब जा रहा था। शनिवार सुबह जब वे मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना ईदगाह के पास पहुंचे, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना स्थल के पास उस समय कई बच्चे स्कूल जाने के लिए गुजर रहे थे। गनीमत रही कि वे कार की चपेट में नहीं आए और हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
जालौन में पुलिस और चोर गिरोह के अंतर्जनपदीय बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस और चोर गिरोह के अंतर्जनपदीय बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 शातिर बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर 1 अन्य बदमाश को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में अरेस्ट हुए तीनों बदमाश गिरोह बनाकर देते थे चोरी की घटनाओं का अंजाम, बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध असलहा, 3 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस, 3 मोबाइल समेत, सोने-चांदी के जेवरात व 14470 कैश और चोरी के उपकरण हुए बरामद, पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 बाइक भी की बरामद, हमीरपुर निवासी बृजेन्द्र राजपूत और विवेक राजपूत गोली लगने से हुए घायल, महोबा निवासी सोनू यादव को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, बृजेन्द्र औऱ विवेक राजपूत के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर और हत्या जैसे कई संगीन मुकदमें है दर्ज, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र में रामपुरा-निनावली सम्पर्क मार्ग पर हुई मुठभेड़। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP, जालौन0
0
Report
ANTF ने 12 क्विंटल डोडा चूरा बरामद, कीमत लगभग दो करोड़
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में ANTF ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो करोड़ रुपए कीमत का 12 क्विंटल 71 किलो 730 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। यह खेप तीन लग्जरी गाड़ियों में भरकर एक भैंसों के तबेले में छिपाकर रखी गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अवैध बंदूकें, एक पंप एक्शन गन और 47 जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पुलिस से बचने के लिए तबेले को अस्थायी 'सेफ हाउस' के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क, चोरी की गाड़ियों और इसमें शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की गहन जांच में जुटी है।0
0
Report
ड्रोन से पवना डैम का विहंगम दृश्य: दरवाजे खुले, पानी तेज़ी से निकल रहा
Varsoli, Maharashtra:ड्रोनमधून दिसलं पवना धरणाचं विहंगम रूप पवना धरणाचे exclusive ड्रोन visuals Anchor: पिंपरी-चिंचवड आणि मावळ तालुक्याची तहान भागवणारं पवना धरण आता जवळपास पूर्ण क्षमतेने भरलं आहे. धरणातील पाणीसाठा ९७ टक्क्यांवर पोहोचल्यानंतर धरणातून तब्बल ७ हजार क्युसेक वेगाने पाण्याचा विसर्ग सुरू करण्यात आला आहे. धरणाचे सहा दरवाजे उघडण्यात आले असून पवना नदीच्या पाणीपातळीत झपाट्याने वाढ होत आहे. त्यामुळे नदीकाठच्या गावांना सतर्कतेचा इशारा देण्यात आला आहे. ड्रोनच्या माध्यमातून कैद झालेल्या या एक्सक्लुझिव्ह दृश्यांमधून पवना धरणाचं विहंगम आणि थरारक रूप पाहायला मिळत आहे. धरणाचे उघडलेले दरवाजे आणि प्रचंड वेगाने बाहेर पडणारं पाणी हे दृश्य सध्या सर्वांचंच लक्ष वेधून घेत आहे. ड्रोन सौजन्य: नीरज वाघवले0
0
Report
Advertisement
