451551
MP के राजपुर में पुलिया से गिरी कार
Barwani, Madhya Pradesh:बड़वानी जिले के राजपुर में इंदौर निवासी परिवार की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। रात में बाइक अचानक सामने आ जाने से कार का नियंत्रण बिगड़ गया। कार में तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा सवार थे। गिरे हुए वाहन से सभी को बाहर निकाल लिया गया और किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। जेसीबी मशीन से देर रात कार को बाहर निकाला गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहेड़ी में छात्राओं ने संभाली प्रशासनिक कमान, ‘मिशन शक्ति’ के तहत मिला अनोखा अनुभव
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी में आज प्रशासनिक माहौल कुछ अलग ही नजर आया, जब छात्राओं ने अधिकारियों की जिम्मेदारी संभालकर अपनी क्षमता का परिचय दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत आयोजित इस पहल में एशियन लॉ कॉलेज की छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्रा ज्योति राजपूत ने एसडीएम और कामिनी देवी ने तहसीलदार की भूमिका निभाई। यह केवल औपचारिकता नहीं थी, बल्कि दोनों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए सक्रिय रहीं। इस अनुभव ने उन्हें प्रशासन की वास्तविक चुनौतियों से रूबरू कराया। इस मौके पर लॉ के अन्य छात्र-छात्राएं—सैयद अफ़ज़ल अली, पूजा, अमित, फरमान, अथर, सैफ, अफसर और पुष्पा भी मौजूद रहे। सभी ने प्रशासनिक कामकाज को नजदीक से देखा और सीखा। कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज की फैकल्टी—अलवीरा मैम, मिसबाह मैम और प्रमोद सर का विशेष योगदान रहा। वहीं कॉलेज के चेयरमैन नंदकिशोर और एमडी अभिषेक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। यह आयोजन इस बात का उदाहरण बना कि सही अवसर मिलने पर युवा समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।0
0
Report
शालीमार पैराडाइज में ठेकेदार के घर करोड़ों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Barabanki, Uttar Pradesh:लखनऊ रोड स्थित शालीमार पैराडाइज आवासीय परिसर में आज एक बड़ी चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गेटेड कॉलोनी होने के बावजूद ठेकेदार अजय बघेल के घर को निशाना बनाते हुए चोर करीब एक करोड़ रुपये के जेवर, करीब एक लाख नकद और लाइसेंसी पिस्टल लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं और देर शाम तक जांच जारी रही। जानकारी के मुताबिक अजय बघेल मूल रूप से देवरिया जिले के अहरौली क्षेत्र के निवासी हैं और उनका गोरखपुर में भी आवास है। उन्होंने बताया कि वह 9 अप्रैल से परिवार के साथ गोरखपुर गए हुए थे। गुरुवार दोपहर जब वह शालीमार पैराडाइज के विला सी-5 के अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लॉकर टूटे पड़े थे और सारा कीमती सामान गायब था। पीड़ित के मुताबिक, चोर करीब एक करोड़ रुपये के जेवर, एक लाख रुपये नकद और लाइसेंसी पिस्टल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सीओ सिटी संगम कुमार क्राइम ब्रांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अजय बघेल ने अपने चालक को घर की चाबी दे रखी थी। इसी आधार पर उन्होंने चोरी में किसी अंदरूनी व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस नौकर, गार्ड और अन्य संबंधित लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा。0
0
Report
राजिम में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक की तलाश जारी
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग...अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई युवक की मौत....राजिम के महाडिक पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा....भीषण हादसे में युवक का शरीर हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त....युवक की अबतक नहीं हुई पहचान....राजिम थाना पुलिस मौके पर पहुंची....मृतक युवक के शव को उठाकर पीएम के लिए भेजा....अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी राजिम पुलिस।0
0
Report
Advertisement
गाँव ने प्रेमी-प्रेमिका की मंदिर में शादी करवा दी, Video सोशल मीडिया पर वायरल
Hajipur, Bihar:इंस्टाग्राम पर हुए इश्क को परवान चढ़ाने के लिए प्रेमी से रात के अंधेरे में मिलना दो बच्चों की मां को उस वक्त भारी पड़ गया जब ग्रामीणों ने दोनो को रंगेहाथ मिलते पकड़ लिया।फिर क्या था गांव के समाज ने दोनो की मंदिर में शादी करवा दी। जिसका वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है।दरअसल यह पूरा मामला वैशाली के पातेपुर का है।वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीणों ने पातेपुर नगर पंचायत के छपकि पोखर स्थित मंदिर में दोनो की शादी करवा दी है।बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में दोनो आम के बगीचे में मिल रहे थे तभी लोगो ने दोनो को पकड़ लिया।बताया जा रहा है कि दोनो के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों फोन पर भी लगातार बातचीत करते थे।हालांकि खुशी कुमारी की शादी चार साल पहले राजीव पासवान नामक व्यक्ति से हुई थी जिससे उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।बावजूद इसके खुशी को परदेशी से प्यार हो गया।खुशी कुमारी ने बताया कि वह अपने पहले पति राजीव पासवान के साथ नहीं रहना चाहती हैं और वह अब परदेशी कुमार के साथ ही रहेंगी लेकिन पहले पति के पास वापस नहीं जाएंगी।वहीं पहले पति राजीव पासवान ने बताया कि उनकी पत्नी का दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा था और वे एक-dे के साथ रहना चाहते है।राजीव पासवान ने स्पष्ट किया कि वह अब अपनी पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहते।राजीव पासवान ने बताया कि उनकी शादी खुशी कुमारी से साल 2022 में लंगा शुभई गांव में हुई थी।0
0
Report
समस्तीपुर में शादी की खुशियों के बीच गोली, दूल्हे के चचेरे भाई घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में शादी की खुशियों पर चली गोली, काली पूजन के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई सोनू कुमार जांघ में घायल, हर्ष फायरिंग से मचा हड़कंप, बारात से पहले मातम में बदला जश्न समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के नारायणपुर खैरी गांव में शादी समारोह में काली पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान दूल्हे के चचेरे भाई 19 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में की गई है. बताया गया है कि गांव में शादी समारोह चल रहा था. आज उसके चचेरे भाई का बारात से पहले ही मार दी गोली.इसी दौरान किसी ने हथियार से फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान निकली गोली सोनू कुमार की जांघ में जा लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसके हथियार से चली और फायरिंग किस परिस्थिति में की गई. घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां कुछ देर के लिए मातम में बदल गईं. वही जख्मी युवक का चाची का बताना है कि शादी समारोह में काली पूजन के दौरान ही गांव के ही एक युवक ने मेरे भतीजे को गोली मार दिया है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
एस डी एम अखिल राठौर की अनूठी पहल किसानो को नकल के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे बिजावर के चक्कर
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा एंकर -बड़ामलहरा में नवागत एस डी एम अखिल राठौर ने पदभार सम्हालते ही नए नए नवाचार करना प्रारंभ कर दिए है जिससे राजस्व अनुभाग अंतर्गत शीघ्र ही लोगों को सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे जिसके तहत उन्होंने सन 2000 के पूर्व का बड़ामलहरा तहसील का हस्तलिखित रिकॉर्ड जो बिजावर तहसील में संधारित है जिसकी नकल के लिए बड़ामलहरा क्षेत्र के किसानो को बिजावर तहसील के चक्कर लगाने पड़ते है उक्त रिकार्ड को टीम गठित कर बड़ामलहरा तहसील में लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है जिससे अब क्षेत्र के किसानो को समय व पैसों की बचत के साथ अनावश्यक परेशानी से निजात मिलेगी बाइट -अखिल राठौर एस डी एम बड़ामलहरा0
0
Report
मैजिक शक्तियाँ: अद्भुत शक्तियों का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:Magical Powers0
0
Report
खबर नहीं: सामग्री अनुपलब्ध
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
बदायूं में पुलिस-लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा फरार
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग थाना कोतवाली पुलिस और लुटेरे आरोपी के साथ हुई मुठभेड़। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर लुटेरे आरोपी ने किया फायर। लुटेरे आरोपी के तमंचे से निकली गोली सिपाही के हाथ में जा लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लुटेरे आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपी गंभीर घायल। लुट का दूसरा आरोपी मौका देखकर मौके से फरार हो गया, पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस लुटेरे आरोपी को और घायल सिपाही को इलाज को लेकर बदायूं जिला अस्पताल पहुंची। पुष्पेंद्र चौधरी सिपाही के हाथ में लगी गोली सिपाही हुआ गम्भीर जख्मी। लुटेरा आरोपी विकारुद्दीन उर्फ पप्पू पुत्र अलाउद्दीन निवासी नई सराय थाना कोतवाली का रहने बाला है। 27 अप्रैल को बाईपास पर लुट की घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया था। बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र छोटे सरकार के पीछे जंगल में हुई पुलिस और लुटेरे बदमाश के साथ हुई मुठभेड़0
0
Report
कुत्ते के साथ मजाक: वायरल वीडियो ने लोगों को हंसाया
Noida, Uttar Pradesh:Prank with Dog0
0
Report
बरगी डैम हादसे पर PWD मंत्री राकेश सिंह के निर्देश, बचाव अभियान तेज
Jabalpur, Madhya Pradesh:पीडब्ल्यूडी मंत्री पहुंचे बरगी डैम जबलपुर के बरगी डैम में हुए हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों और कर्मचारियों के दिशा निर्देश भी दिए इस दौरान जी मीडिया से बात करते हैं उन्होंने कहा कि है यही एक दुखद हादसा है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं उनका कहना है कि पहली प्राथमिकता है कि जितने भी मिसिंग लोग हैं उनके जल्द से जल्द पता लगाया जाए0
0
Report
Advertisement
Fail Landing: ताज़ा खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
ट्रैफिक पुलिस पर ट्रक चालक ने किया हमला, धारदार हथियार से सिपाही अरुण मौर्य पर हमला
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। ट्रैफिक पुलिस पर ट्रक चालक ने किया हमला, धारदार हथियार से सिपाही अरुण मौर्य पर हमला, रॉन्ग साइड ट्रक घुसने पर सिपाही ने रोका, बातचीत के दौरान हुआ विवाद, चालक ने किया हमला, घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, एसपी दीपक भूकर, ASP आलोक कुमार, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे, फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, नगर कोतवाली के चिलबिला इलाके का मामला,0
0
Report
शहर में सुरक्षा परखने उतरे एसपी, अधिकारियों संग पैदल गश्त
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ - शहर की सुरक्षा का जायजा लेने हेतु एसपी दीपक भूकर सड़कों पर उतरे और पैदल भ्रमण किया,उनके साथ सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा, कोतवाल प्रभारी सुभाष कुमार यादव व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे, प्रमुख इलाकों में निरीक्षण कर सतर्कता के निर्देश दिए गए0
0
Report
Advertisement
