Back
ईरान-इजरायल तनाव से बड़वानी के केले का निर्यात ठप, किसान परेशान
PSPramod Sharma
Mar 10, 2026 07:17:08
Barwani, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश
ईरान - इज़रायल की कलह में पिश गया एमपी का केला
- एमपी का केले का व्यवसाय ठप्प...
- केले की मिठास पर युद्ध का कहर... विदेश में टकराव का असर किसानों पर भारी...
- केला उत्पादक के लिए परेशानी बना ईरान - इजरायल युद्ध
- माध्यम प्रदेश का बड़वानी जिला अपनी केले की मिठास के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान बना चुका है। यहां का केला खाड़ी और मिडिल ईस्ट के कई देशों तक निर्यात होता है। लेकिन इन दिनों अंतरराष्ट्रीय हालात ने किसानों की उम्मीदों पर ब्रेक लगा दिया है।
- खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और तनाव का असर अब बड़वानी के केला उत्पादक किसानों पर भी पड़ने लगा है। रमजान के महीने में जहां आमतौर पर केले की मांग बढ़ जाती है, वहीं इस बार निर्यात रुकने से किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों में बेचने की मजबूरी बन गई है।
- बड़वानी जिले का केला अपनी मिठास और गुणवत्ता के कारण देश-विदेश में खास पहचान रखता है। यहां से हर साल बड़ी मात्रा में केला ईरान, इराक, इसराइल, बहरीन, तुर्की, दुबई और मिडिल ईस्ट के अन्य देशों तक भेजा जाता है। नर्मदा किनारे की उपजाऊ जमीन और नदी के पानी से होने वाली खेती के कारण यहां के केले का स्वाद और आकार दोनों ही खास होते हैं।
- लेकिन इस समय अंतरराष्ट्रीय हालात का असर सीधे किसानों की जेब पर पड़ता दिखाई दे रहा है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और तनाव के चलते केले का निर्यात प्रभावित हुआ है। रमजान के महीने में आमतौर पर मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार बाजार ठंडा पड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक केले का भाव करीब 25 रुपये किलो तक मिल रहा था, जो अब गिरकर 8 से 9 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
- किसानों के मुताबिक फसल पूरी तरह तैयार है, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे। ऐसे में कई किसान मजबूरी में लागत से भी कम दाम पर अपनी उपज बेच रहे हैं। उनका कहना है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो केले की खेती करने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति और कमजोर हो सकती है।
- किसानो कहना है कि केले की फसल तैयार है लेकिन भाव नहीं मिल रहा। पहले 25 रुपये तक मिल रहा था, अब 8-9 रुपये में बेचना पड़ रहा है। लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है किसानों का कहना है कि जिले में हजारों एकड़ में लगा कला अब कम कीमत के चलते अपनी मिठास खो सकता है
- केला व्यापारियों का भी कहना है कि हर साल बड़वानी जिले से बड़ी मात्रा में केला विदेश भेजा जाता है, लेकिन इस बार युद्ध के चलते निर्यात लगभग रुक गया है। अब माल को दिल्ली, ग्वालियर और अन्य बड़े शहरों के बाजारों में भेजना पड़ रहा है, जहां पहले से ही स्टॉक मौजूद होने के कारण अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे।
- केला व्यापारी झक्कू दरबार ने बताया कि मैं खुद करीब 50 टन केला विदेश भेजता हूं और पूरे जिले से करीब 200 टन से ज्यादा माल बाहर जाता है। लेकिन अभी निर्यात बंद जैसा हो गया है, इसलिए व्यापारियों और किसानों दोनों को नुकसान हो रहा है
- बड़वानी जिले में हजारों किसान केले की खेती पर निर्भर हैं। ऐसे में यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो इसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ सकता है। फिलहाल किसानों की नजर बाजार और हालात के सुधरने पर टिकी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 10, 2026 08:52:470
Report
MSManish Sharma
FollowMar 10, 2026 08:52:230
Report
JPJai Prakash
FollowMar 10, 2026 08:51:580
Report
APAmbarish Pandey
FollowMar 10, 2026 08:51:210
Report
RMRam Mehta
FollowMar 10, 2026 08:51:120
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 10, 2026 08:50:450
Report
GJGaurav Joshi
FollowMar 10, 2026 08:50:230
Report
Barabanki :खेत में घुसी बकरी तो हुआ पथराव, चले लाठी-डंडे, VIDEO: बाराबंकी के त्रिलोकपुर में 7 घायल l
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 10, 2026 08:48:49khiri, Uttar Pradesh:कैबिनेट बैठक के बाद अलग-अलग मंत्रियों की विभिन्न मुद्दों पर बाइट।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मत्स्य मंत्री संजय निषाद。
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 08:48:430
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 10, 2026 08:48:070
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowMar 10, 2026 08:47:560
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 10, 2026 08:47:390
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 10, 2026 08:47:230
Report