451556
MP के पिपरी डेब में जहर खाने वाले युवक की बड़वानी जिला अस्पताल में गई जान
Anjad, Madhya Pradesh:पिपरी डेब के युवक श्रीराम ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन किया। परिजन उसे राजपुर अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान श्रीराम की जान चली गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Stonehaven शेल्टर में कुत्ते ने क्रिस के उठते ही पकड़ लिया, भय दिखता नहीं
Noida, Uttar Pradesh:Filmed yesterday morning at Stonehaven Shelter. When Chris, 35, stood up to leave, the dog reacted instantly. No barking. Just grabbing and holding on. Fear doesn't always look aggressive.0
0
Report
सिंगरौली में मासूम शोभा साकेत की मौत पर आक्रोश, हत्या का मामला दर्ज
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में तेज रफ्तार का कहर! 3 साल की मासूम शोभा साकेत की दर्दनाक मौत सरई थाना क्षेत्र के भरसेड़ा गांव में सड़क किनारे खेल रही बच्ची को ऑटो ने कुचला, मौके पर توड़ा दम ऑटो क्रमांक MP53ZD2343 की टक्कर से हुई घटना, ग्रामीणों में भारी आक्रोश भूईमाड निवासी युवक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़कर मौके से फरार, पुलिस ने वाहन जब्त किया मासूम की मौत से गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर मुख्य मार्ग पर घंटे तक किया प्रदर्शन ग्रामीणों की दो टूक मांग- आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात सिंगरौली जिले के सरई पुलिस ने शुरू की आरोपी चालक की तलाश0
0
Report
परिसीमन के ऐतिहासिक फैसले से पंचायतों में बड़ा बदलाव, मिथिलेश राय का स्वागत
Patna, Bihar:बिहार राज्य मुखिया महासंघ के अध्यक्ष मिथिलेश राय ने परिसीमन को लेकर कैबिनेट से हुए निर्णय का स्वागत किया है। मिथिलेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है जो पंचायत स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मुखिया महासंघ के अध्यक्ष मिथिलेश राय और पंच सरपंच संघ के अध्यक्ष आमोद निराला संयुक्त रूप से कल से मुख्यमंत्री धन्यवाद यात्रा पर पूरे बिहार के दौरे के लिए निकल रहे हैं। त्रि स्तरीय पंचायत समिति सदस्यों का मानना है कि परिसीमन के निर्णय से पंचायत पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
मोपका क्षेत्र में युवक की मौत, पुलिस जांच में उलझन, पोस्टमार्टम से राज खुलेंगे
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।मोपका क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मोपका बाईपास के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोपका पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
इंदौर के केबल चोर ग्रामीणों ने पकड़ लिया, वीडियो वायरल
Ujjain, Madhya Pradesh:इंदौर से आए केबल चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोचा, वीडियो वायरल बड़नगर। उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम काजीखेड़ी में ग्रामीणों की सतर्कता से केबल चोरी की एक बड़ी वारदात टल गई। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे गांव में केबल चोरी करने पहुंचे गिरोह के दो सदस्यों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया。 ग्रामीणों के अनुसार, देर रात संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर लोगों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान तीसरा आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए दोनों आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनोद पिता चंद्र, जाति बागरी, निवासी ग्राम सिंहासा (इंदौर) तथा भागीरथ पिता इंदु सिंह चौधरी (उम्र 50 वर्ष), निवासी चंदन नगर थाना क्षेत्र, इंदौर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर बड़नगर पुलिस के हवाले कर दिया。 पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी संगठित केबल चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और इससे पहले क्षेत्र में हुई अन्य केबल चोरियों में उनकी संलिप्तता रही है या नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही केबल चोरियों से किसान और आमजन परेशान थे। ऐसे में ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपियों का पकड़ा जाना बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
जालौन में नाबालिग से छेड़छाड़: पिता की शिकायत के साथ पुलिस जांच शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, किशोरी के पिता ने एक युवक पर छेड़खानी करने का लगाया आरोप, पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से की शिकायत, शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन कस्बे का मामला。0
0
Report
Advertisement
बदायूं: शराब के नशे में मामा ने भांजे की गोली से हत्या, बहन घायल
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं में नशे में खूनी खेल: मामा ने भांजे की गोली मारकर हत्या की, बचाने आई बहन भी घायल,कादरचौक के भगतपुर गांव की घटना, आरोपी फरार, पुलिस की तलाशी जारी。 बदायूं में शराब के नशे में हुई मामूली कहासुनी ने बुधवार रात एक पूरे परिवार की जिंदगी तबाह कर दी। कादरचौक थाना क्षेत्र के बख़्तपुर गांव में नशे में धुत मामा ने पहले भांजे को पेट में गोली मारी और फिर बीच-बचाव करने आई अपनी बहन पर भी फायर झोंक दिया। गोली लगने से भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। वारदात के बाद आरोपी मामा मौके से फरार हो गया。 ऐसे हुआ हत्याकांड....... पुलिस के मुताबिक बख्तपुर निवासी संतोषी की शादी करीब 25 साल पहले कासगंज में हुई थी। पति से अलगाव के बाद वह अपने दो बेटों के साथ मायके लौट आई थीं। मायके में ही भाई वीर सिंह की मदद से उन्होंने कुछ जमीन खरीदी थी। उसी जमीन पर बड़ा बेटा 28 वर्षीय आकाश खेती करता था। भाई के घर से कुछ दूरी पर ही संतोषी ने अपना मकान भी बनवा लिया था। बुधवार रात करीब 10 बजे वीर सिंह शराब के नशे में घर आया। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका भांजे आकाश से विवाद शुरू हो गया। घर में मौजूद अन्य लोग समझ रहे थे कि दोनों थोड़ी देर में शांत हो जाएंगे, इसलिए किसी ने बीच-बचाव नहीं किया。 लेकिन नशे में बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। आकाश लाठी लेने अंदर गया तो वीर सिंह ने भी दौड़कर कमरे में रखा तमंचा उठा लिया। जैसे ही आकाश लाठी लेकर बाहर आया, वीर सिंह ने उस पर सीधे फायर कर दिया। गोली आकाश के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई。 बेटे को बचाने आई तो मां को भी मारी गोली...... गोली की आवाज सुनकर मां संतोषी दौड़कर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बेटे को गोद में उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान वीर सिंह ने दूसरी बार भी तमंचा तान दिया और अपनी बहन पर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से संतोषी भी जमीन पर गिर गईं。 चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वीर सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया。 पुलिस का बयान और कार्रवाई...... घटना की सूचना मिलते ही कादरचौक पुलिस और एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायल संतोषी को पहले जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत के चलते बरेली मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया。 एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया..... "प्रथम दृष्टया यह नशे में हुआ विवाद है। मामा-भांजे के बीच कहासुनी के बाद आरोपी ने तमंचे से फायरिंग की। इसमें भांजे आकाश की मृत्यु हो गई है और बहन संतोषी घायल हैं। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। कादरचौक थाने की पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।" गांव में मातम...... इस घटना के बाद भगतपुर गांव में सन्नाटा पसरा है। संतोषी के घर पर रिश्तेदारों का तांता लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि वीर सिंह शराब पीने का आदी था और अक्सर घर में झगड़ा करता था। जमीन को लेकर भी पहले छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे。 फिलहाल पुलिस ने तमंचा बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश तेज कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है。0
0
Report
मानवीय टॉवर ऊँचा उठता रहा, हादसे से बचकर भीड़ चौंक उठी
Noida, Uttar Pradesh:This human tower kept climbing higher and higher — every person gripping the shoulders below them, arms locked together to hold the whole thing up as it swayed hard enough to make the entire crowd gasp... One wrong move and it all comes down... somehow it never did.0
0
Report
टोंक में शहरी सेवा शिविर से राहत, 400 से अधिक आवासीय पट्टे वितरित
Tonk, Rajasthan:टोंक में शहरी सेवा शिविर बना राहत का केंद्र, 400 से अधिक पट्टों का वितरण, 1000 आवासीय पट्टे देने का लक्ष्य टोंक नगर परिषद की ओर से आयुक्त धर्मपाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित शहरी सेवा शिविर में आमजन को बड़ी राहत मिली। वर्षों से पट्टों का इंतजार कर रहे लाभार्थियों को शिविर में 400 से अधिक आवासीय पट्टों का वितरण किया गया, जबकि अभियान के तहत कुल 1000 आवासीय पट्टे वितरित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंचे, जहां नगर परिषद सहित कई सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों का मौके पर ही प्रभावी निस्तारण किया गया, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। पट्टे मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने नगर परिषद की कार्यप्रणाली की सराहना की। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल चौधरी स्वयं पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर परिषद का यह शिविर लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट: जेल में प्रेमी जोड़े को खुले कैंप में विवाह की अनुमति
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अनूठा और मानवीय फैसला सुनाते हुए मंडोर स्थित ओपन एयर कैंप में रह रहे हत्या के मामले में सजायाफ्ता बंदी मुलाराम को दूसरी सजायाफ्ता महिला सीमा गड़से गुलाब से विवाह करने की अनुमति दे दी है. अदालत ने स्पष्ट किया कि दो बालिग व्यक्तियों का अपनी स्वतंत्र इच्छा से विवाह करना संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है. इस आदेश के साथ ही मंडोर ओपन एयर कैंप में 22 जुलाई को दोनों का विवाह होने का रास्ता साफ हो गया है. जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने मुलाराम की ओर से दायर आवेदन पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया. अधिवक्ता कालूराम भाटी ने अदालत को बताया कि मुलाराम, नागौर जिले के एडसिंगा गांव का निवासी है और वर्ष 2023 में हत्या सहित अन्य धाराओं में दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. वर्ष 2017 से जेल में रहने के दौरान उसके अच्छे आचरण को देखते हुए उसे मंडोर ओपन एयर कैंप में स्थानांतरित किया गया. दूसरी ओर सीमा गड़से गुलाब भी पति की हत्या के मामले में धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा भुगत रही हैं. फिलहाल वह 40 दिन की पैरोल पर बाहर हैं और सुनवाई के दौरान स्वयं न्यायालय में उपस्थित हुईं. दोनों ने अदालत को बताया कि वे अपनी इच्छा से विवाह करना चाहते हैं और यह उनके सामाजिक पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा. राज्य सरकार की ओर से पेश रिपोर्ट में भी दोनों की विवाह करने की इच्छा की पुष्टि की गई. लोक अभियोजकों ने अदालत को बताया कि ओपन एयर कैंप में विवाह संपन्न कराने पर राज्य सरकार को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जेल नियमों का पालन किया जाए. इसके बाद हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन को विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए. अदालत ने आदेश में कहा कि विवाह समारोह में पंडित सहित दोनों पक्षों के अधिकतम 21-21 परिजनों को प्रवेश दिया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर जेल प्रशासन अपने विवेक से अतिरिक्त लोगों को भी अनुमति दे सकेगा. विवाह की तिथि की पूर्व सूचना प्रशासन को देनी होगी तथा सुरक्षा, अनुशासन और ओपन एयर कैंप की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी शर्तों का पालन करना होगा. विवाह का पूरा खर्च दोनों पक्ष स्वयं वहन करेंगे. इस पूरे मामले की सबसे दिलचस्प कहानी दोनों की प्रेम कहानी है. मुलाराम ने बताया कि मंडोर ओपन एयर कैंप में खेतों पर काम करने के दौरान उसकी मुलाकात सीमा से हुई. दोनों बंदी के रूप में खेती का कार्य कर रहे थे. साथ काम करते-करते बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गई. इसके बाद दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया और अनुमति के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हालांकि अदालत ने विवाह की अनुमति दे दी, मगर मुलाराम की पैरोल मंजूर नहीं की. ऐसे में विवाह समारोह मंडोर ओपन एयर कैंप परिसर में ही आयोजित होगा. कानूनी जानकारों का मानना है कि यह फैसला केवल दो व्यक्तियों के विवाह की अनुमति भर नहीं है, बल्कि यह बंदियों के मानवीय अधिकारों, गरिमापूर्ण जीवन और सामाजिक पुनर्वास की अवधारणा को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण न्यायिक दृष्टांत भी है. राजस्थान हाईकोर्ट का यह आदेश भविष्य में ऐसे मामलों के लिए एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है.0
0
Report
नीमकाथाना अस्पताल के बाहर परिजनों का भारी हंगामा: प्रसूता की मौत के बाद चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा नीमकाथाना लोकेशन नीमकाथाना सीकर प्रसूता की मौत पर एमसीएच के बाहर परिजनों ओर ग्रामीणों का हंगामा। अस्पताल के बाहर शुरू किया परिजनों ओर ग्रामीणों ने धरना। डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग नहीं रुकने पर किया था रैफर। चिकित्सकों पर लापरवाही का लगाया आरोप। कार्रवाई की मांग को लेकर धरना जारी। आज सुबह जयपुर के निजी अस्पताल में इलाज दौरान प्रसूता ने सुबह तोड़ा दम। खादरा निवासी है मृतका अंजली。 सीकर जिले के नीमकाथाना में प्रसूता की मौत के बाद मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) के बाहर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि डिलीवरी के बाद समय पर उचित उपचार नहीं मिलने से प्रसूता की हालत बिगड़ी और रेफर किए जाने के बाद जयपुर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर समझाइश में जुटे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी दोषियों पर कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। नीमकाथाना के खादरा गांव निवासी 25 वर्षीय अंजली पत्नी राजकुमार सैनी को 12 जुलाई को मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। 14 जुलाई को उसकी पहली डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन से हुई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद लगातार ब्लीडिंग होने की जानकारी अस्पताल स्टाफ को दी गई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं किया गया। बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन पहले चोमू के बराला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के देर रात दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण एमसीएच अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करने लगे। कमरेड गोपाल सैनी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से समझाइश शुरू की। फिलहाल प्रशासन मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रहा है। उधर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत कटारिया ने बताया कि अंजली को 12 जुलाई को भर्ती किया गया था और उसमें खून की कमी (एनीमिया) थी। भर्ती के दिन उसे एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। 14 जुलाई को दोपहर बाद सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। इसके बाद करीब ब्लीडिंग शुरू हुई। चिकित्सकों ने ब्लीडिंग नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।0
0
Report
राम मंदिर चंदे में कथित चोरी मुद्दा संसद मॉनसून सत्र में उठाएंगे प्रमोद तिवारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: संसद के आगामी मॉनसून सत्र के लिए पार्टी के एजेंडे पर पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "हम निश्चित रूप से यह मुद्दा (राम मंदिर चंदे में कथित चोरी) उठाएंगे। यह एक बड़ा मुद्दा है। यह लोगों के भरोसे और आस्था के साथ धोखा है।"0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ आजाद नगर में अवैध शराब बिक्री फिर से
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के बल्लभगढ़ डीसीपी के के दावे हुए फेल बल्लभगढ़ में खुलेआम बिक रही अवैध शराब बल्लभगढ़ के आजाद नगर में एक बार फिर खुली अवैध शराब वाली खिड़की कुछ दिन पहले ही क्राइम ब्रांच की टीम ने आजाद नगर में कि थी छापेमार करवाई कार्रवाई में शराब तो नहीं पर मौके से बरामद हुआ था देसी कट्टा बल्लभगढ़ डीसीपी प्रतीक अग्रवाल का दवा बल्लभगढ़ में नहीं बिकने दी जाएगी अवैध शराब एक बार फिर बल्लभगढ़ के आजाद नगर में अवैध शराब बिकने का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल बीते 15 जून को क्राइम ब्रांच और थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने इसी अवैध शराब तस्कर के घर पर बड़ी छापेमारी की थी। मकान का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस को गैस कटर से गेट काटकर अंदर प्रवेश करना पड़ा था। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। हालांकि, अब एक बार फिर बल्लभगढ़ के आजाद नगर में उसी स्थान से खुलेआम अवैध शराब की बिक्री होने की खबर सामने आई है। इससे पुलिस की कार्रवाई और निगरानी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छापेमारी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार दोबारा शुरू हो जाना कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।0
0
Report
अजय राय के बयान: जौहर यूनिवर्सिटी गिराने के नोटिस पर राजनीति गरमाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के नोटिस पर UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, "...राम मंदिर के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए वे दूसरे विवाद खड़े करते हैं—चाहे वह जौहर यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग को गिराना हो या यूनिवर्सिटी में नॉन-वेज खाने पर रोक लगाना हो..."0
0
Report
ED-ATS की संयुक्त छापेमारी: हारोआ व हसनाबाद में अब्दुल्ला गाज़ी के लिंक की पड़ताल
Noida, Uttar Pradesh:UP ATS केस के सिलसिले में ED ने हारोआ और हसनाबाद में एक साथ छापेमारी की. ED ने UP ATS की जांच वाले एक मामले के सिलसिले में हारोआ और हसनाबाद में এক साथ छापेमारी की. हसनाबाद में एक निजी संगठन के कर्मचारी के घर पर ED की छापेमारी से इलाके में हलचल मच गई. सूत्रों के मुताबिक, हसनाबाद के रामेश्वरपुर में खोसोलर मोरे इलाके के रहने वाले अब्दुल्ला गाज़ी को पहले यूपी ATS ने कथित वित्तीय ग़ड़बड़ियों के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. कई साल जेल में बिताने के बाद, वह अभी ज़मानत पर बाहर हैं और घर पर रह रहे हैं. गुरुवार सुबह, ED के अधिकारी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस के जवानों के साथ तलाशी लेने के लिए उनके घर पहुँचे. अब्दुल्ला गाज़ी के घर पर सुबह से ही जांच चल रही है. इसी समय, ED अधिकारियों ने हारोआ में भी कई जगहों पर तलाशी शुरू की, जहाँ कथित तौर पर अब्दुल्ला गाज़ी से जुड़े लिंक मिले थे. सूत्रों ने बताया कि अब्दुल्ला गाज़ी एक संगठन के लिए काम करते थे, और उसी दौरान यूपी ATS ने उन्हें कई साल पहले वित्तीय लेन-देन में कथित गड़बड़ियों के आरोप में गिरफ्तार किया था. ATS ने इस मामले से जुड़े एक बिज़नेसमैन के बेटे को भी गिरफ्तार किया था। बाद में दोनों को ज़मानत पर रिहा कर दिया गया. दो साल पुराने ATS केस से जुड़े वित्तीय लेन-देन में कथित गड़बड़ियों की जांच के तहत ED अधिकारी ATS कर्मियों के साथ मिलकर हसनाबाद के हुसेन मोरे इलाके में अब्दुल्ला गाज़ी के घर की तलाशी ले रहे हैं. जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हारोआ में जिस ऑर्गनाइज़ेशन में अब्दुल्ला गाज़ी ने काम किया था, उसके वित्तीय लेन-देन में उनकी क्या भूमिका थी. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान अब्दुल्ला गाज़ी और उनके बेटे में से कोई भी घर पर मौजूद नहीं था.0
0
Report
Advertisement
