451551
बड़वानी में सड़क दुर्घटना के चलते घायल युवक की इलाज के दौरान गई जान
Barwani, Madhya Pradesh:बड़वानी जिला अस्पताल में मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल हुए 2 लोगों में से 1 यूवक की इलाज के दौरान बुधवार तड़के जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति का इलाज अभी जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंडला में आबकारी का बड़ा छापा: 2200 किग्रा महुआ लाहन और 45 लीटर शराब जब्त
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में आबकारी विभाग का बड़ा छापा, 2200 किलो महुआ लाहन नष्ट नर्मदा किनारे चल रहे थे अवैध शराब निर्माण के अड्डे 45 लीटर कच्ची शराब भी जब्त लाहन ओर शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 26 हजार रुपये मंडला में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी चोट की है। ग्राम मानादेही के पास नर्मदा नदी के किनारे चल रहे अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर विभागीय टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान करीब 2200 किलोग्राम महुआ लाहन और 45 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर ही महुआ लाहन और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को नष्ट कर दिया गया। हालांकि, आबकारी टीम को देखते ही अवैध शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए। नर्मदा नदी का किनारा... और यहां चल रहा था अवैध शराब बनाने का खेल! आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम मानादेही के पास दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के ठिकानों का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान करीब 220 डिब्बों में भरा 2200 किलो महुआ लाहन और 45 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। विभागीय टीम ने मौके पर ही पूरे महुआ लाहन को नष्ट कर दिया, वहीं शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को भी तहस-नहश कर दिया। आबकारी बल की दस्तक होते ही अवैध कारोबार में लिप्त लोग मौके से भाग निकले। विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 26 हजार 750 रुपये बताई गई है। फिलहाल आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है। अब देखना होगा कि फरार आरोपियों तक विभाग कब पहुंच पाता है。0
0
Report
करमा महोत्सव: सरगुजा में आदिवासी कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- छत्तीसगढ़ में जब मांदर की थाप गूंजती है, तो पूरा जनजातीय समाज कर्मा के रंग में रंग जाता है, यहां की मिट्टी में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला की गहरी जड़ें समाई हुई हैं, सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत गोंड, कंवर, उरांव, बैगा, कोरवा सहित अनेक जनजातीय समुदायों के लिए कर्मा नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि उनकी सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है, अच्छी बारिश, समृद्ध फसल और परिवार व समाज की खुशहाली की कामना के साथ करम वृक्ष की डाली की विधि-विधान से पूजा की जाती है, इसके बाद मांदर की थाप और पारंपरिक कर्मा गीतों के बीच महिला-पुरुष एक साथ कदम से कदम मिलाकर नृत्य करते हैं, पीढ़ियों से चली आ रही सरगुजा की यह समृद्ध लोक विरासत अब एक बार फिर नई पहचान और सम्मान हासिल कर रही है, जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने और मूल स्वरूप में आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उत्तर क्षेत्र जनजातीय लोक कला महोत्सव यानी करमा महोत्सव को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, इस दिशा में वर्ष 2025-26 में नवीन मद के रूप में महोत्सव को शामिल कर राशि स्वीकृत की गई है, वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए कुल 250 लाख रुपये का बजट प्रावधान करते हुए इसे जिलों को पुनः आवंटित किया गया है, सरकार की इस पहल को गांव-गांव तक पहुंचाने और जनजातीय कलाकारों को बड़ा मंच देने के लिए करमा नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, यह प्रतियोगिता पहले ब्लॉक स्तर पर, फिर जिला स्तर पर और अंत में राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है, खासकर सरगुजा अंचल में इस आयोजन को लेकर आदिवासी समाज के लोगों और लोक कलाकारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, गांवों में पारंपरिक वेशभूषा, मांदर और नगाड़ों के साथ कलाकार प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हैं,गोंड, कंवर, उरांव, बैगा और कोरवा समाज के कलाकार अपनी पारंपरिक नृत्य शैली, गीत-संगीत और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हैं,इस प्रतियोगिता से एक ओर όπου जहां ग्रामीण और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर नई पीढ़ी भी अपने पूर्वजों से मिली सांस्कृतिक विरासत को करीब से जान रही है और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हो रही है,सरगुजा जैसे जनजातीय बहुल अंचल के लिए यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां की पहचान ही इसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोक परंपराओं और सामूहिक जीवनशैली से जुड़ी हुई है, करमा नृत्य को मिल रहे इस प्रोत्साहन से आदिवासी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है, जनजातीय समाज के लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण और सम्मान देने की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं, उनका मानना है कि ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक प्रतियोगिताओं के आयोजन से न केवल पारंपरिक कलाकारों को पहचान मिलेगी, बल्कि विलुप्त होती लोक परंपराओं को भी नया जीवन मिलेगा, निश्चित रूप से शासन की यह पहल सरगुजा की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में重要 साबित हो सकती है, मांदर की हर थाप, कर्मा गीतों की हर धुन और सामूहिक नृत्य का हर कदम यही संदेश दे रहा है कि सरगुजा की यह अनमोल लोक संस्कृति केवल अतीत की विरासत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की पहचान भी है0
0
Report
यूपी में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है... मेरठ से लेकर ग्रेटर नोएडा तक पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है... यूपी पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा...इन कार्रवाइयों से संदेश बिल्कुल साफ है कि उत्तर प्रदेश में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...0
0
Report
Advertisement
जालौन में दुर्गा मंदिर में जूते पहनकर बैठे दरोगा का वीडियो वायरल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दुर्गा मंदिर में जूते पहनकर बैठे दरोगा का वीडियो वायरल, मां के दरबार में जूते पहनकर मेज पर बैठे दरोगा का श्रद्धालु ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल, पुजारी के सवाल उठाने पर मंदिर से भागते नजर आए कालपी कोतवाली में तैनात दरोगा, मंदिर में जूते पहनकर दरोगा के बैठने से श्रद्धालुओं में नाराजगी, धार्मिक स्थल की मर्यादा व पुलिसकर्मी के आचरण को लेकर श्रद्धालुओं ने उठाए सवाल, मंदिर में जूते पहने बैठे दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर का मामला।0
0
Report
GRAP-3 नियम उल्लंघन: निर्माण कंपनी पर ग्रेटर नोएडा में 50 लाख रुपये का जुर्माना
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में GRAP-3 के नियमों की अनदेखी एक निर्माणाधीन कंपनी को भारी पड़ गई... यहां जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने कंपनी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। सवाल साफ है... जब प्रदूषण से पूरा NCR जूझ रहा है, तो आखिर कुछ कंपनियां नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कैसे कर रही हैं? फिलहाल 50 लाख के जुर्माने ने निर्माण कंपनियों को सख्त संदेश दे दिया हैं? कि प्रदूषण फैलाया तो कार्रवाई भी तय है।0
0
Report
जालौन में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की मौत, ट्रेन चपेट में आने से
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की कटकर हुई मौत, रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई दर्दनाक मौत, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, जुटी लोगों की भीड़, घटना के चलते मेमो पैसेंजर ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर रेलवे ट्रैक का मामला।0
0
Report
Advertisement
खरना पूजा के साथ छठ महापर्व शुरू, 36 घंटे निर्जल व्रत जारी
New Delhi, Delhi:आज महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना है और खरना कि पूजा का महापर्व छठ के दौरान विशेष महत्व होता है। आज के दिन से छठ व्रत रखने वाली व्रती बिना अन्न-पानी के निर्जला रहती है। शाम के 7:00 के बाद खरना का पूजा होता है और उसके अगले दिन की तैयारी श्रद्धालुओं के द्वारा शुरू कर दी जाती है। खरना पूजा की विशेष मान्यता छठ महापर्व के दौरान होता है और इस पूजा का सबसे अहम पूजा माना जाता है。 ZEE TV के संवादाता ने पिछले 11 साल से छठ महापर्व पर व्रत रखने वाली व्रती से बात किया तो छठ व्रती आशा देवी बताती है कि पिछले 11 साल से मैं छठ महापर्व कर रही हूँ। मेरे ससुराल में मेरी सास छठ पूजा करती थी और इसका नियम है कि जब सास छठ व्रत तोड़ देती है या वह सक्षम नहीं होती है करने में तो अपनी बहू को अपना व्रत सौंप देती है इसलिए मैं पिछले 11 साल से छठ व्रत रख रही हूं पहले दिन नहाए खाए का दिन था जिसमें चने की दाल और चावल खाया जाता है तो वही आज महापर्व छठ का महाप्रसाद खरना पूजा के दौरान तैयार किया जाएगा जिसके लिए सबसे पहले गेहूं पूजा के लिए अलग से निकाला जाता है उसे अच्छे से धोकर सुखाया जाता है इस दौरान ध्यान रखना पड़ता है कि कोई भी चिड़िया सूखते हुए गेहूं पर ना बैठे और ना ही उसे जूठा करें। उसके बाद आज सुबह उसे पिसवाया गया है फिर तीन दिन पहले ही मिट्टी का चूल्हा तैयार किया गया है जिस पर खरना का प्रसाद तैयार होगा वही गाय के दूध में साँठी का चावल खीर के रूप में बनाया जाता है जो बहुत लोग अपने गांव बिहार से लेकर आते हैं या फिर अब शहरों में भी या पाव प्रचलित होने के बाद पूजा सामग्री यहां भी मिलने लगा है इस दौरान आम की लकड़ी का विशेष महत्व होता है इस पर ही पूजा प्रसाद तैयार होता है वहीं पूजा प्रसाद तैयार होने के बाद केला के पत्ते पर रोटी,खीर,केला,मुल्ली और फल प्रसाद चढ़ाया जाता है इसके बाद पूजा करने के उपरांत छठ व्रत रखने वाली जो भी व्रती होगी पहले इस प्रसाद का सेवन करेगी फिर प्रसाद सभी लोगों में वितरित किया जाएगा आज से 36 घंटे तक हम लोग बिना अन्न और पानी के रहते हैं 16 नवंबर सोमवार को सुबह का अर्ध्य देने के बाद इस पूजा का समापन हो जाएगा फिर हम लोग कुछ खा सकेंगे। हालांकि बिहार में विशेष तौर पर महापर्व छठ मनाया जाता है लेकिन अब शहरों में भी इस पर्व को मनाया जाने लगा है हालांकि यहां पर गांव जैसी सुविधा नहीं होती है लेकिन फिर भी ठीक है क्योंकि अब हम लोग गांव नहीं जा सकते पूरा परिवार यही रहता है ऐसे में हम लोग अब शहर में ही महापर्व छठ मना लेते हैं।0
0
Report
शाहपुरा हाईवे पर कार-बाइक टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर - शाहपुरा के जयपुर - दिल्ली हाईवे स्थित MDS होटल के सामने कार और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक कार में फंसकर करीब 100 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष भी जाहिर किया। बाद में एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को शाहपुरा स्थित राजकीय अस्पताल भिजवाया। इस दौरान हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
अलवर में 13 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत: जांच की मांग तेज
Alwar, Rajasthan:अलवर में 13 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के समय बालिका घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालिका को घर पर फंदे से लटका हुआ पाया गया था। परिजन उसे तत्काल ईएसआईसी hospital लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बगड़ तिराहा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से डीग जिले के सुजालपुर नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। करीब तीन वर्ष पहले परिवार रोजगार की तलाश में अलवर आकर रहने लगा था। बालिका के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां जेएमसी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार में एक बड़ा बेटा और एक छोटी बेटी थी। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पिंकी परिवार की छोटी बेटी थी। घटना के समय माता-पिता रोजाना की तरह काम पर गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें बेटी की मौत की दुखद सूचना मिली, जिससे परिवार में शोक की लहर छा गई। फिलहाल बालिका की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी.0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा पर CM धामी की बधाई: प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति की कामना
Bahara Boj, Uttarakhand:छठ पूजा की बधाई पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की आराधना और सूर्य उपासना का यह महापर्व हमारी समृद्ध, संस्कृति और अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने छठी मईया से प्रदेश वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड हेलीपैड पर नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए। (बाइट– पुष्कर सिंह धामी, सीएम)0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में बाइक साइड लगने पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर मुज़फ्फरनगर में बाइक साइड लगने पर विवाद, विवाद में दोनों पक्षों में चले लात-घुसे और हेलमेट, दो पक्षों में मारपीट का वीडियो भी हुआ वायरल, दोनों पक्षों में सड़क पर जमकर हुई मारपीट, विवाद के दौरान महिला से भी हुई मारपीट, बाइक की साइड लगने के बाद गाली पर विवाद, बुढ़ाना थाने के नवजीवन हॉस्पिटल का मामला。0
0
Report
चंदौली में डाला छठ खरना पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया
Noida, Uttar Pradesh:चंदौली, उत्तर प्रदेश: लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के दूसरे दिन आज खरना का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। व्रती महिलाएं सुबह से निर्जला उपवास रखकर चावल, गुड़ और दूध से खीर के साथ रोटी तैयार करती हैं। विधि-विधान से पूजा के बाद शाम को खरना का प्रसाद ग्रहण किया जाता है और परिवार तथा आसपास के लोगों में वितरित किया जाता है। चंदौली, उत्तर प्रदेश: एक महिला ने कहा, "आज छठ पर्व का दूसरा दिन है। शाम को हम गुड़ की खीर, रोटी, दूध के साथ पूजा करते हैं। भगवान की अराधना करते हैं। व्रत रखने वाली महिलाएं इन्हें ग्रहण करेंगी। सुबह में ठेकुआ बनाना है..."0
0
Report
Advertisement
दानिश आजाद अंसारी: योगी सरकार नौजवानों को आगे बढ़ा रही, रोजगार के मायने
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, " उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए रोजगार का संकट बढ़ा है, प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के लिए रोजगार का संकट बढ़ा है, प्रदेश का जो बुरा करना चाहते हैं उनके लिए रोजगार का संकट बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 10 लाख से अधिक सरकारी नौकरी देने का काम किया...हर जगह उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने नौजवानों को आगे बढ़ाने का काम किया। उत्तर प्रदेश का नौजवान प्रदेश की धरोहर है...समाजवादी पार्टी ने हमेशा नकारात्मक एजेंडे के साथ उत्तर प्रदेश पीछे जाए, इस नियत के साथ काम किया है...0
0
Report
पीलीभीत में चुनावी चाय पर जनता की राय सामने आई
Pilibhit, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय के खास कार्यक्रम में आपका स्वागत है। हम पहुंचे हैं जनपद पीलीभीत। चुनाव नजदीक है इसको लेकर जनता से चुनावी माहौल भापने की कोशिश की। चाय की एक टपरी पर लोगों ने विकास कार्यों व चुनावी मुद्दे को लेकर अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया दी।0
0
Report
करनाल शुगर मिल के बाहर किसान विरोध, गन्ने का भाव 600 रुपये की मांग
Karnal, Haryana:करनाल। गन्ने के रेट पर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर, करनाल शुगर मिल के बाहर ट्रैक्टरों के साथ उमड़ा किसानों का हुजूम 15 पैसे की मामूली बढ़ोतरी को किसानों ने बताया अपमान, 430 रुपये नहीं 600 रुपये प्रति क्विंटल रेट तय करने की मांग | 1 दिसंबर तक प्रदेशभर में प्रदर्शन, 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में आर-पार की लड़ाई का ऐलान। हरियाणा में गन्ने के दाम को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार की ओर से गन्ने के समर्थन मूल्य में महज 15 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी कर रेट 430 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने से किसान संगठनों में भारी नाराजगी है। किसानों का कहना है कि इतनी मामूली बढ़ोतरी से उनकी लागत भी पूरी नहीं हो रही, जबकि मौजूदा महंगाई और खेती पर बढ़ते खर्च को देखते हुए उन्हें कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव मिलना चाहिए। इसी मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज प्रदेशभर की चीनी मिलों के बाहर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ट्रैक्टरों के साथ शुगर मिल पहुंचे किसान इसी कड़ी में करनाल शुगर मिल के बाहर किसानों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ मिल परिसर के बाहर पहुंचे और गन्ने के उचित दाम की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए साफ किया कि 15 पैसे की बढ़ोतरी किसानों के साथ भद्दा मजाक है। किसानों का कहना है कि गन्ने की खेती में बीज, खाद, दवाइयों, सिंचाई, मजदूरी और डीजल का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार किसानों को उनकी मेहनत और लागत के अनुरूप भाव देने से पीछे हट रही है। एक माचिस तक नहीं आती 15 पैसे में : रत्न मान भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष रत्न मान ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है। उन्होंने कहा कि इतनी रकम में तो एक माचिस भी नहीं आती, ऐसे में किसान इस बढ़ोतरी से अपना खर्च कैसे पूरा करेंगे। किसानों की मांग है कि गन्ने का भाव 430 रुपये नहीं, बल्कि कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि एक दिसंबर तक प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई और मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ बैठक कर समाधान नहीं निकाला तो 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान जुटेंगे और आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेंगे। 650 रुपये प्रति क्विंटल बनता है किसानों का हक : सुरेंद्र सांगवान किसान नेता सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि सरकार ने गन्ने का भाव मात्र 15 पैसे बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल किया है, जबकि किसानों को उनकी मेहनत और बढ़ती लागत के हिसाब से 650 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के इसी हक की लड़ाई को लेकर प्रदेश की सभी चीनी मिलों में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। करनाल शुगर मिल के बाहर किसानों का यह प्रदर्शन भी उसी प्रदेशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। किसानों की मांग है कि सरकार उनकी आर्थिक स्थिति और खेती की वास्तविक लागत को समझते हुए गन्ने का उचित मूल्य निर्धारित करे, ताकि किसान सम्मान के साथ अपनी आजीविका चला सकें। आंदोलन तेज करने की चेतावनी किसान नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि यह लड़ाई केवल 15 पैसे की बढ़ोतरी की नहीं, बल्कि गन्ना उत्पादक किसानों की मेहनत का उचित मूल्य दिलाने की है। एक दिसंबर तक प्रदेशभर में मिलों के बाहर प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद भी सरकार ने किसानों की मांगों को अनसुना किया तो 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में किसान बड़ी ताकत के साथ जुटेंगे। फिलहाल करनाल शुगर मिल के बाहर हुए प्रदर्शन ने गन्ने के भाव को लेकर प्रदेश में किसान आंदोलन के और तेज होने के संकेत दे दिए हैं। बाइट्स: रतन मान – प्रदेशाध्यक्ष, भाकियू हरियाणा सुरेंद्र सांगवान – किसान नेता0
0
Report
Advertisement
