icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्व विभाग के लापरवाह अफसरों की समीक्षा शुरू, 15 सितम्बर को अगली बैठक

RRRishav RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के लंबित मामलों और ऑनलाइन आवेदनों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। सरकार ने ऐसे अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार लगातार विभाग की सेवाओं को डिजिटल करने पर जोर दे रही है, ताकि लोगों को अपने काम के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो सकें। हालांकि, ऑनलाइन व्यवस्था के बावजूद अगर अधिकारी अपने काम में लापरवाही बरतते हैं, तो उनके प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। मंत्री ने बताया कि अगली समीक्षा बैठक 15 सितंबर को प्रस्तावित है। इसमें अधिकारियों के पुराने और मौजूदा प्रदर्शन का तुलनात्मक डेटा तैयार कर उनकी कार्यक्षमता का आकलन किया जाएगा। जिन अधिकारियों के काम में सुधार नहीं पाया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सत्य निकेतन बिल्डिंग के गिरने से 50 से अधिक छात्रों के घायल की घटना पर मंत्री ने कहा कि सरकार मामले की जांच कराएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों और हॉस्टलों के लिए उचित रेगुलेशन होना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। iv: डॉक्टर दिलीप जायसवाल
0
0
Report

फरीदाबाद के दो दिनी कार्यक्रम में महिला नेतृत्व पर मुख्यमंत्री सैनी व विजया रहाटकर चर्चा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद आज फरीदाबाद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दोपहर 12 बजे कार्यक्रम में होंगे शामिल फरीदाबाद में आज राष्ट्रीय महिला आयोग के दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यक्रम “She is a Changemaker” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 25 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की महिला विधायक एवं जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगी। इस दौरान महिला नेतृत्व, जेंडर बजटिंग, महिला अधिकार, कल्याणकारी योजनाओं और जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी。 कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर 12 बजे शिरकत करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण को लेकर देशभर की जनप्रतिनिधियों का होगा मंथन।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बेतिया मुख्यमार्ग पर बस पलटने से आधे यात्री घायल, चालक-खलासी लापता

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां मैनाटॉड बेतिया मुख्यमार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलट गई जिसमें आधा यात्री घायल हो गए है बड़ा हादसा होते होते बाल बाल बचा है तिलंगही बहुवरवा स्कूल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई आस पास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया बताया जा रहा है बस बेतिया जा रही थी बस में लगभग 20 यात्री सवार थे सामने से आ रहे बोलोरो को साइड देने के क्रम में बस गढ्ढे में पलट गया घायलों में शलमुन नेसा,फुलपती देवी रंजना देवी शाहबुद्दीन मियां जमीला खातून का इलाज चल रहा है सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे है बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में सेना-जनगणना कर्मियों की पेपर मोड गणना शुरू

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड के हिमाच्छादित और दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सेना और अर्धसैनिक बलों की जनगणना को लेकर देहरादून स्थित जनगणना निदेशालय में special training शुरू हो गया है। चीन और नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के कारण उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात आर्मी, पैरामिलिट्री फोर्सेज और अन्य सुरक्षाकर्मियों की गणना भी जनगणना प्रक्रिया का हिस्सा होगी。 सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों की गणना आम नागरिकों से अलग होगी। संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए गणना डिजिटल ऐप के बजाय पेपर मोड में की जाएगी। इसके लिए संबंधित बलों के नोडल अधिकारी, चार्ज अधिकारी, सुपरवाइजर और प्रगणक नियुक्त किए जाएंगे। पेपर पर दर्ज आंकड़ों को बाद में डिजिटल कर देश की कुल आबादी में शामिल किया जाएगा। राज्य के चार जिलों में आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। पहले चरण में करीब 35 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
0
0
Report

काशी में गंगा जलस्तर घटकर खतरे के निशान के पास, अलर्ट जारी

JPJai Pal14m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है, वर्तमान में 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से पानी कम हो रहा है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर 69.30 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से नीचे है। काशी में गंगा नदी के खतरे का निशान 71.26 मीटर पर निर्धारित है। पानी कम होने से तटबंधों पर जलमग्न हुए छोटे-बड़े मंदिर फिर से दिखाई देने लगे हैं। जलस्तर घटने के साथ ही घाटों पर भारी मात्रा में मलबा और सिल्ट जमना शुरू हो गया है। घाटों की सूरत सुधारने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई कर्मचारी लगातार गंदगी हटाने में जुटे हैं। जलस्तर भले ही घट रहा हो, लेकिन केंद्रीय जल आयोग ने अलर्ट जारी कर नई टेंशन बढ़ा दी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार से गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू होने का अनुमान है। अगले 7 दिनों में गंगा नदी के खतरे के निशान 71.26 मीटर को पार करने की संभावना है। दोबारा बाढ़ के खतरे की आशंका को देखते हुए तटीय इलाकों और घाटों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
0
0
Report

अज्ञात महिला के शव की नहीं हो सकी पहचान, चिकासी पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

RavindraRavindraFollow14m ago
Iteliya Raja, Uttar Pradesh:अपनों ने छोड़ा साथ, पुलिस ने निभाया इंसानियत का फर्ज अज्ञात महिला के शव की नहीं हो सकी पहचान, चिकासी पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार हमीरपुर–चिकासी के बेतवा नदी में मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान न होने और अंतिम विदाई देने के लिए कोई अपना सामने न आने पर चिकासी थाना पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की। पुलिस के जवानों ने महिला के शव का पूरे सम्मान और रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व चिकासी क्षेत्र में बेतवा नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं, अंतिम संस्कार के लिए भी कोई परिजन या परिचित सामने नहीं आया। ऐसे में चिकासी थाना पुलिस के जवानों ने अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़कर मानवता का परिचय दिया। पुलिसकर्मियों ने महिला को अपना मानते हुए अंतिम संस्कार की व्यवस्था की और पूरे सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी। पुलिस के इस संवेदनशील कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। घटना ने यह संदेश भी दिया कि रिश्ते केवल खून के नहीं होते, बल्कि जरूरत के समय निभाई गई इंसानियत भी किसी रिश्ते से कम नहीं होती। अंतिम सफर में भले ही महिला के साथ उसका कोई अपना नहीं था, लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे अकेला नहीं छोड़ा।
0
0
Report
Advertisement

पाकिस्तान का AI वीडियो विवाद: विशेषज्ञ इसे डिजिटल प्रचार कहते हैं

Noida, Uttar Pradesh:Brigadier Virender Slathia (retd.) Defence Expert सवाल - 1 पाकिस्तान की सेना ने जो नया वीडियो जारी किया है, जिसमें एआई के जरिए भारत की संसद और एयरबेस पर हमले दिखाए गए हैं, इसे एक सैन्य विशेषज्ञ के तौर पर आप किस रूप में देखते हैं? जवाब - इसे सैन्य भाषा में 'डिजिटल प्रोपेगेंडा' या 'वर्चुअल विक्ट्री' कहा जाता है। जब कोई सेना रणक्षेत्र में पूरी तरह हार जाती है और उसके पास अपनी जनता को दिखाने के लिए कोई वास्तविक उपलब्धि नहीं होती, तो वह एनिमेशन और सीजीआई (CGI) का सहारा लेती है। पाकिस्तान की आवाम और अपनी फौज का गिरा हुआ मनोबल उठाने के लिए यह एक बचकाना प्रयास के अलावा कुछ नहीं है। सवाल- 2 पाकिस्तान बार-बार भारत के 32 एयरबेस और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने का दावा कर रहा है, लेकिन इसके पक्ष में कोई सैटेलाइट इमेज या सबूत नहीं है। क्या एनिमेटेड वीडियो को जंग कासबूत माना जा सकता है जवाब- आज का युद्ध सैटेलाइट्स, फॉरेंसिक सबूत और डिजिटल फुटप्रिंट का युद्ध है। बिना सैटेलाइट तस्वीरों के ऐसे दावे करना ऐसा ही है जैसे कोई वीडियो गेम खेलकर खुद को सिकंदर समझ ले। भारत के S-400 सिस्टम की बात करें, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आदमपुर एयरबेस पर जाकर दुनिया को दिखा चुके हैं कि हमारा एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित और मुस्तैद है सवाल- 3 मई 2025 में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस पर जो कार्रवाई की थी, उसके पुख्ता सबूत 'वॉशिंगटन पोस्ट' और इंटरनेशनल सैटेलाइट रिपोर्ट्स में भी आए थे। पाकिस्तान इन सच्चाइयों से क्यों मुंह चुरा रहा है? जवाब- सच छिपाने के लिए ही ऐसे वीडियो बनाए जा रहे हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नूर खान, भोलारी, शाहबाज और मुशफ जैसे एयरबेस को हिलाकर रख दिया था। सैटेलाइट तस्वीरों में वहां के हैंगर और रनवे में हुए बड़े-बड़े छेद पूरी दुनिया ने देखे थे। पाकिस्तान की अपनी जनता उन हमलों के जख्म आज भी भुगत रही है, इसलिए पाकिस्तानी हुक्मरान अपनी नाकामी छुपाने के लिए वर्चुअल दुनिया का मुखौटा पहन रहे हैं。 खबर क्या है? पाकिस्तानी सेना ने मई 2025 में भारत के साथ हुए संघर्ष को लेकर एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में भारत की संसद पर हमला होते हुए दिखाया गया है। साथ ही, इसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने भारत के 32 एयरफोर्स बेस पर हमला किया, 8 भारतीय विमान गिराए और 2 S-400 एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट किए।वीडियो में ज्यादातर घटनाओं को AI, ग्राफिक्स और एनीमेशन के जरिए दिखाया गया है वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसका मजाक बनने लगा। एक यूजर्स ने कहा कि वे हकीकत में नहीं जीत पाए तो AI का सहारा लेना पड़ा। वहीं दूसरे ने सवाल किया कि अगर इतनी बड़ी जीत हुई है तो सैटेलाइट तस्वीरें कहां हैं, क्यों सिर्फ ग्राफिक्स पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
0
0
Report

पातेपुर में हत्या के विरोध में भड़की भीड़ ने मुखिया को बेरहमी से पीटा

Hajipur, Bihar:वैशाली के पातेपुर से इस वक्त बड़ी खबर है मजदूर की मौत के बाद भड़के आक्रोश ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क जाम खुलवाने पहुंचे पंचायत के मुखिया को ही भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हुई इस पिटाई के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।मामला पातेपुर के चांदपुरा गांव का है, जहां 22 वर्षीय मजदूर सकिंदर कुमार की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि रोजगार के लिए पुणे गए सकिंदर की मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।सकिंदर का शव गांव पहुंचा, परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने शव को आरोपी ठेकेदार के दरवाजे पर रख दिया और पातेपुर-बलिगांव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।सड़क पर लंबा जाम लग गया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान जाम खत्म कराने और लोगों को समझाने बलिगांव पंचायत के मुखिया राम इकबाल चौरसिया मौके पर पहुंचे।लेकिन आक्रोशित भीड़ ने मुखिया की बात मानने के बजाय उन पर हमला कर दिया। भीड़ ने मुखिया को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।घटना के बाद पुलिस ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया है। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और हालात को नियंत्रित करने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top