बड़वानी में बारिश से कच्चा मकान गिरा, बुजुर्ग की गृहस्थी का सामान नष्ट
Barwani, Madhya Pradesh:बड़वानी शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच वार्ड क्रमांक 14 में एक बुजुर्ग का कच्चा मकान धराशाई हो गया। सौभाग्य से इस घटना में किसी की जान नहीं गई लेकिन बुजुर्ग की पूरी गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को यह मकान भरभराकर गिर गया जब बुजुर्ग घर में मौजूद था। मकान के गिरने से उसे गंभीर नुकसान हुआ है और अब उसके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
