icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CM भजनलाल शर्मा का खारी का लाम्बा दौरा: विकास घोषणाओं से ग्रामीणों में उत्साह

Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान सरकारमुख्यमंत्री जनसंम्पर्क प्रकोष्ठ खारी का लाम्बा गांव में मुख्यमंत्री का प्रातः भ्रमण, जनसंवाद और सौगातों का बना माध्यम 107 साल की कुमकुम देवी, 102 साल के ओंकार तेली ने दिया मुख्यमंत्री को आशीर्वाद युवाओं के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुख्यमंत्री ने रात को चौपाल में की घोषणाएं, सुबह होते ही गांव वालों को मिले आदेश नए कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय, कृषि पर्यवेक्षक पद सृजन और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने के ऑर्डर जारी गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, खेल मैदान विकसित करने की घोषणा भीलवाड़ा/जयपुर, 06 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा के खारी का लाम्बा गांव में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को प्रातः भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों जिनमें विशेषकर 107 वर्ष की कुमकुम देवी और 102 वर्ष के ओंकार तेली से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, दिनचर्या एवं जीवन के अनुभवों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री का अपनापन देखकर बुजुर्गों ने भी उनके सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान घर-घर जाकर ग्रामीणों से हालचाल जाने। साथ ही, बच्चों को दुलार करते हुए उन्हें चॉकलेट वितरित की। उन्होंने गांव के रघुनाथ मंदिर और हनुमान मंदिर में दर्शन भी किए। वहीं, फूलसागर तालाब किनारे योग कर रहे युवाओं के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने श्रमदान के साथ तालाब के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर उन्होंने शीशम का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए गांव की आवश्यकताओं और विकास कार्यों पर विस्तार से बातचीत की। वहीं, ग्रामीणों की मांगों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तथा खेल मैदान विकसित करने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि खारी का लाम्बा गांव में शुक्रवार रात आयोजित ग्राम विकास चौपाल में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नए कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय की स्थापना, कृषि पर्यवेक्षक पद के सृजन तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त संकाय विज्ञान (जीव विज्ञान) एवं कृषि विज्ञान प्रारंभ करने के आदेश शनिवार सुबह ग्रामीणों को मिले। घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने गांव में रात्रि विश्राम कर न केवल उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि उनके समाधान की दिशा में तत्काल कदम भी उठाए। मुख्यमंत्री के जनसंवाद और संवेदनशील कार्यशैली की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। इस दौरान प्रातः भ्रमण और जनसंवाद में उप-मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, विधायक जब्बर सिंह सांखला, लाला राम बैरवा, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report

कुनकुरी में 22 वर्षीय युवती के आत्महत्या केस: प्रेमी रविशंकर राम गिरफ्तार

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:एंकर - जशपुर जिले के कुनकुरी में 22 वर्षीय युवती के आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के बाद युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके शादीशुदा प्रेमी रविशंकर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वीओ - यह मामला 26 मई का है, जब 22 वर्षीय युवती ने कुनकुरी थाना परिसर में स्थित पुलिस वायरलेस टावर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और युवती के मोबाइल कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि आरोपी रविशंकर राम और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने युवती से कहा था कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित किया। साक्ष्यों के आधार पर कुनकुरी पुलिस ने आरोपी रविशंकर राम, निवासी बागगुड़ी, थाना दुलदुला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। बाइट – विनोद मंडावी, एसडीओपी कुनकुरी។
0
0
Report
Advertisement

डिप्टी सीएम ने केशकाल बायपास और जल जीवन मिशन का निरीक्षण किया

Kondagaon, Chhattisgarh:चार दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम ने केशकाल पहुंचकर निर्माणाधीन बाइपास मार्ग, शहर की नवनिर्मित सड़क और ग्राम बेड़मा में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया, कोंडागांव वाटर टिटमेंट प्लांट, व तालाब सोदर्यकरण कार्य का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और केशकाल शहर की सड़क चौड़ीकरण व नाली निर्माण कार्य को जल्द स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिलाया मंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन केशकाल बाइपास मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति, भूमि अधिग्रहण और पेड़ों की कटाई सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए है बाइट-1, अरुण साव, डिप्टी सीएम
0
0
Report

आजमगढ़: नाबालिग बहनों के दुष्कर्म आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, हथियार बरामद

Azamgarh, Uttar Pradesh:दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद। जनपद आजमगढ़ के थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म के आरोप में 24 घंटे के अंदर वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं बदमाश के पास से अवैध देशी तमंचा, 2 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को पीड़िताओं की माँ ने थाना गम्भीरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ रुस्तम ने उनकी दो नाबालिग बेटियों को बहला-फुसलाकर तथा डराकर अपने बाग में बने ट्यूबवेल कक्ष में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा सं. 141/2026 धारा 65(1), 351(3) BNS व 3/4(2) पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर जहांनिया मोड़ के पास घेराबंदी की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और फिसलकर गिरने के बाद अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद फायरिंग जारी रखने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद जाहिद उर्फ रुस्तم निवासी बैराडीह, थाना गम्भीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध देशी तमंचा, तीन खोखा व जिंदा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट और बीएनएस की अन्य धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

फैजल खान के खिलाफ FIR, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के आरोप

Patna, Bihar:फायरिंग के वायरल वीडियो सामने आने के बाद कदमकुआं थाना पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए फैजल खान को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस ने अपने बयान पर मामला दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराएं लगाई हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार फैजल खान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, फैजल खान के करीबियों का कहना है कि वह कभी भी सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। हालांकि, पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस फैजल खान को गिरफ्तार कर पाती है या वह पहले कोर्ट में आत्मसमर्पण करते हैं।
0
0
Report

झांसी: शिवानी होटल के पास चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालियर रोड शिवानी होटल तिराहे के पास बीती देर रात आधा दर्जन लोगों ने चाचा और भतीजे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें भतीजे गौरीशंकर की मौत हो गई जबकि चाचा की हालत गंभीर बनी है। और मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है, बेटी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते उसके पिता की हत्या की गई है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू करते हुए मृतक की पत्नी की तहरीर पर शिवानी होटल के मालिक समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने कुछ लोगों की हिरासत में लेकर उनसे पूंछताछ शुरू कर दी। बताय जा रहा है कि पाल कॉलोनी शिवानी होटल के पीछे रहने वाले गौरीशंकर के घर की देर रात लाइट चली गई। लाइट ठीक कराने के लिए गौरीशंकर अपने चाचा मुरारी के साथ होटल के पास लगी डीपी पर पहुंचे तभी वहां पहले से मौजूद होटल शिवानी के मालिक आनंद और उसके साथियों से पुरानी रंजिश को लेकर कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कहासूनी विवाद में बदल गई और आनंद व उसके साथियों ने धारदार हथियार तलवार, फरसा से गौरीशंकर और उसके चाचा पर हमला कर दिया। हमले में गौरी शंकर और मुरारी गंभीर घायल हो गए, हमलावर तलवार, फरसा हवा में लहराकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन की तहरीर पर हमलावर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

सीकर के बीहड़ बालाजी मंदिर से चोरों ने तीन लाख रुपए की चोरी, CCTV में चार चोर कैद

Sikar, Rajasthan:सीकर शहर में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। चोर मकान, दुकान और गोदाम की बाद अब मंदिरों को भी चोरी की वारदात के लिए निशाना बना रहे हैं। शहर के देवगैस गोदाम के पास जिला मोरदिया कॉलोनी के बीहड़ के बालाजी मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चांदी के छात्र, कलश, घंटी, नगदी सहित करीब 3 लाख रुपए की चोरी की वारदात कर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई जिसमें रात करीब 3:15 बजे अज्ञात चार युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। कोतवाली थाने के एएसआई विद्याधर ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि थाना इलाके के मोरदिया कॉलोनी स्थित मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई है। प्रारंभिक रूप से सामने आया है कि अज्ञात चोर मंदिर तक पैदल पहुंचे हैं और इसके बाद मंदिर के ताले तोड़कर मंदिर से तीन चांदी के छात्र, एक चांदी का कलश, घंटी, एक कटोरी व दानपत्र में रखी नगद राशि चुराकर फरार हो गए। हालांकि चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें चार चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर चोरी की वारदात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु राजेश शेखावत ने बताया कि बीहड़ के बालाजी मंदिर में देर रात करीब 3:15 बजे अज्ञात चार चोर मंदिर के दान पत्र में रखी करीब 5 से 7 हजार रुपए की नगद राशि, तीन चांदी के छात्र, एक चांदी की कटोरी व घंटी सहित करीब 3 लाख रुपए का सामान और नगद चुरा कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची है और सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों को पकड़ा जाएगा।
0
0
Report

दमोह कृषि मंडी में किसानों का भारी प्रदर्शन, नीलामी और भुगतान के मुद्दे पर टकराव

Damoh, Madhya Pradesh:कृषि मंडी में किसानों का हंगामा, मंडी प्रशासन और व्यापारियों से नाराज हुए किसान.. एंकर/दमोह में कृषि उपज मंडी में पिछले कई दिनों से जारी अव्यवस्था के बीच किसान लगातार परेशान हो रहा है। अपनी उपज को बेचने के लिए देर रात से डेरा डालने के बाद दिन दिन भर किसानों को नीलामी का इंतजार करना पड़ता है तो फसल के भुगतान को लेकर भी असंतोष है इन हालातों में अब किसान मंडी के अंदर ही आंदोलित दिखाई दे रहा है और जमकर बबाल काट रहा है। एक बार फिर सैकड़ों किसानों के जमकर प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग पर आकर सड़क जाम करने की कोशिश की लेकिन कुछ ही समय में प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर आ गए और मामले को शांत कराया गया। किसानों की मांग है समय पर उनकी फसल की नीलामी और तुलाई हो जिसमे व्यापारी अपनी मनमानी कर रहे है। किसानों की दूसरी मांग पेमेंट को लेकर है, किसानों की मांग है कि उनके भुगतान का 50 फीसदी हिस्सा नगद दिया जाए जबकि 50 प्रतिशत बैंक खाते में ट्रांसफर हो । अभी तक व्यापारी पूरा पेमेंट एकाउंट में कर रहे है जिस पर किसानों की दलील है कि शादियों का सीजन आ रहा है और किसान को नगद पैसों की जरूरत है। किसानों और प्रशासन के बीच हुई बातचीत से समाधान निकाला जा रहा है और फिलहाल प्रदर्शन खत्म किया गया है और डाक नीलामी की जा रही है।
0
0
Report

नागपुर में धर्मांतरण के प्रयास: दरगाह संचालक समेत 6 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:नागपुर में जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है. पश्चिम बंगाल से 'उर्स' में शामिल होने नागपुर आई महिला को दरगाह संचालक ने बंधक बनाकर दबाव डाला, हत्या का प्रयास और 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है; 3 गिरफ्तार. महाराष्ट्र के नागपुर के ग्रामीण इलाके पारशिवनी अंतर्गत प्रसिद्ध 'अम्मा की दरगाह' में पश्चिम बंगाल से आई एक महिला के साथ बंधक बनाकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालते हुए मारपीट और हत्या के प्रयास जैसी वारदातें की गईं. इस मामले में कन्हान पुलिस ने दरगाह के मुख्य संचालक ताजी तनवीर उद्दीन और उनके बेटे समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पीड़ित महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वह जुनी कामठी स्थित अम्मा की दरगाह में आयोजित 'उर्स' में शामिल होने नागपुर आई थी. आरोप है कि दरगाह परिसर में महिला को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए कहा गया और मारपीट करते हुए हत्या का प्रयास किया गया. यह महिला पिछले 3 वर्षो से उर्स के कार्यक्रम में नागपुर आती थी, इस बार उसे हिन्दू से मुस्लिम बनने का दबाव डाला गया और प्रताड़ित किया गया. पीड़िता ने पश्चिम बंगाल जाकर वहां के थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामला नागपुर के कन्हान थाना क्षेत्र का था, जिसके कारण जीरो FIR स्थानांतरण के बाद कन्हान पुलिस को मामला सौंपा गया. कन्हान पुलिस ने मुख्य आरोपी दरगाह संचालक ताजी तनवीर उद्दीन, उसके बेटे ताजी मुस्तफीउद्दीन और एक अन्य सहयोगी तेजस खोबरागड़े को गिरफ्तार किया है; तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ रिकॉर्ड

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग, चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस समय बड़ी संख्या में चारधाम यात्री पहुंच रहे हैं।यात्रा शुरू होने से अब तक 1035827(10 लाख 35 हजार 827) श्रद्धालुओं ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन किए हैं। लगातार मौसम खराब होने के बावजूद भी श्रद्धालाओं की आस्था अडिग है वही गंगोत्री धाम में संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और मां गंगा की आरती के बाद पूजा अर्चना कर पुण्य का लाभ कमा रहे हैं वहीं जिला प्रशासन लगातार चारधाम यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं।तो पुलिस प्रशासन भी चारधाम यात्रा में अब तक ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने में सफल रहा है।
0
0
Report

बिहार: भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन और 1 लाख रुपये सहायता

Noida, Uttar Pradesh:बिहार政府 के ग्रामीण विकास विभाग ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और भूमिहीन परिवारों की सहायता को लेकर बड़ा फैसला लिया है। विभागीय मंत्री Shravan Kumar ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से गरीब परिवारों को सीधे लाभ पहुंचा रही है। ऐसे गरीब परिवार, जिनके पास घर बनाने के लिए अपनी जमीन नहीं है, उन्हें सरकार की ओर से 5 डिसमिल सरकारी जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, जिन क्षेत्रों में सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं है, वहां राज्य सरकार अपने कोष से जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। मंत्री ने कहा कि जो पात्र लाभार्थी किसी कारणवश Pradhan Mantri Awas Yojana की सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जोड़कर पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे। वहीं, लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती और सुरक्षा वापस करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सुरक्षा को लेकर एक समिति समीक्षा करती है और उसी के आधार पर यह तय किया जाता है कि किसे कितनी सुरक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा लगा कि लालू परिवार को किसी प्रकार का खतरा नहीं है, इसलिए यह फैसला लिया गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा वापस करने का फैसला कहीं न कहीं सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है
0
0
Report

अनंतनाग SSP ने श्री अमरनाथ यात्रा-2026 की सुरक्षा तैयारी और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Aram Pora, Ganderbal, SSP Anantnag Shri Amod Ashok Nagpure today visited Pahalgam and reviewed security preparedness for the forthcoming Shri Amarnath Ji Yatra-2026. During the visit, he also inspected the ongoing construction work of Police establishments at Langabal and Nunwan. The SSP assessed the pace and quality of construction and took stock of the facilities being developed to strengthen policing infrastructure in the area. He interacted with the executing agencies and directed them to ensure timely completion of the projects while adhering to prescribed quality standards. As part of the visit, SSP Anantnag reviewed various security arrangements and preparedness measures being put in place for the smooth and secure conduct of Shri Amarnath Ji Yatra-2026. He emphasized the importance of robust infrastructure in enhancing operational readiness, accommodation, logistics, and overall deployment efficiency of security personnel along the Yatra route. He further issued necessary instructions to the concerned officers to maintain close supervision of the projects, expedite pending works, and promptly address any bottlenecks. SSP Anantnag reiterated the commitment of District Police Anantnag towards strengthening security infrastructure and ensuring a safe, secure, and hassle-free Shri Amarnath Ji Yatra-2026.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top