icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदन हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किये दोस्तों ने ही चंदन का गला काटा

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow4m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने थाना रामगढ़ क्षेत्र में‌‌ मंगलवार को एक भट्टे पर मिली एक चंदन नामक युवक‌ के शव के मामले में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बुधवार पेठ शाम को पुलिस टीम द्वारा की गई जांच करवाई के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी गई है। एसपी सिटी ने वताया कि मृतक चंदन के पिता की रिपोर्ट के आधार पर की गई जांच करवाई के बाद पुलिस ने तीन अभियुक्त ललित उर्फ चिंटू तेजवीर तथा समीर को गिरफ्तार किया है। उनके निशान देही पर हत्या में प्रयोग किया गया चाकू वारदात के समय पहने गए कपड़े तथा बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए हत्या आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया‌ है‌ कि चंदन और वह तीनों आपस में दोस्त थे चंदन के विषय में शिकायत मिली थी कि वह ललित उर्फ चिंटू के घर की महिलाओं पर बदनियत रखते हुए अभद्र टिप्पणियां करता था। इसलिए तीनों लोगों ने योजना बनाकर सोमवार की रात में उसको बुला कर शराब पिलाने के बाद गलाकाट कर हत्या कर दी और मोटरसाइकिल से शब को ले जाकर के भट्टे पास डाल दिया था। वैधानिक करवाई ‌के वाद सभी को जेल भेजा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

टैंकर चालक की पिटाई पर हड़ताल, थानेदार के हस्तक्षेप से बहाल हुई सप्लाई

ASAmit SinghFollow9m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र स्थित भारत पेट्रोलियम (BPCL) के बैतालपुर डिपो पर टैंकर चालक की कथित पिटाई के विरोध में अचानक हड़ताल हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हड़ताल के चलते डिपो से तेल की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई । बताया जा रहा है कि महराजगंज जिले के फरेंदा स्थित मां गंगा फिलिंग स्टेशन के पंप मालिक पर एक टैंकर चालक के साथ मारपीट का आरोप है। इस घटना में चालक घायल हो गया, जिसके समर्थन में बैतालपुर डिपो के सभी टैंकर चालकों ने एकजुट होकर कार्य बहिष्कार कर दिया और आरोपी पंप मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। चालकों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। इससे डिपो पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। सूचना मिलते ही गौरीबाजार थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार बैतालपुर चौकी प्रभारी अजीत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालकों से वार्ता कर उन्हें समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानेदार के हस्तक्षेप के बाद चालक हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने को तैयार हो गए।
0
0
Report

मालोट में दो गुटों के बीच गोलीबारी, घायल जवान को भठिंडा रेफर

Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਮਲੋਟ ਵਿਖੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਦੀ ਆਪਸੀ ਕੋਈ ਲੜਾਈ ਲੈ ਲੱਗੀ ਗੋਲੀ ਇਕ ਨੋਜਵਾਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਬਠਿੰਡਾ ਲਈ ਕੀਤਾ ਰੈਫਰ ਪੁਲਸ ਵਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਾਂਚ. ਅੱਜ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਮਲੋਟ ਦੀ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਵਿਚ ਬਣੇ ਪਬਲਿਕ ਪਾਰਕ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਆਪਸੀ ਕੋਈ ਰੰਜਸ਼ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਗੋਲੀ ਚੱਲੀ ਜਿਸ ਵਿਚ ਮਲੋਟ ਦਾ ਇਕ ਨੋਜਵਾਨ ਜ਼ਖਮੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਮਲੋਟ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਡਾਕਟਰਾ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਬਠਿੰਡਾ ਲਈ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ. ਉਪ ਕਪਤਾਨ ਮਲੋਟ ਪੁਲਸ ਨਵੀਨ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਪੁਲਸ ਨੂੰ ਮਲੋਟ ਦੀ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਦੇ ਪਾਰਕ ਕੋਲ ਗੋਲੀ ਚਲਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਪਤਾ ਲਗਿਆ ਕੇ ਇਹ ਗੋਲੀ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਆਪਸੀ ਕੋਈ ਲੜਾਈ ਝਗੜੇ ਨੂੰ ਲੈ ਚਲੀ ਗੋਲੀ ਵਿਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਨੋਜਵਾਨ ਜੇ ਪੀ ਬਾਂਸਲ ਜੋ ਮਲੋਟ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਗੋਲੀ ਲੱਗੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦੇ ਬਿਆਨ ਲੈਣ ਲਈ ਪੁਲਸ ਟੀਮ ਰਵਾਨਾ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਗੋਲੀ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ
0
0
Report

विष्णुगढ़ केस: 11 वर्षीय बच्ची के रेप-हत्या की गुत्थी सुलझने की ओर; डीजीपी मिश्रा निर्देशित

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग की विष्णुगढ़ प्रखंड में बीते मंगला शोभायात्रा के दौरान 11 वर्षीय बच्ची के साथ रेप और हत्याकांड मामले की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन काफी सजग दिखाई दे रही है आज झारखंड की डीजीपी तदासा मिश्रा खुद विष्णुगढ़ पहुंची और वहां मामले की जांच की और लोगों से बातचीत की है । बता दे की सूत्र बताते हैं कि चौंकाने वाले खुलासे इस पूरे मामले में हो सकता है जिसका खुलासा खुद झारखंड की डीजीपी तादासा मिश्रा कर सकती हैं । हजारीबाग पहुंचकर उन्होंने पदाधिकारी से मुलाकात की एवं समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न तरह के दिशा निर्देश दिए हैं बता दें कि पूरी तरीके से छानबीन करने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा ।
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़-बक्सर सड़क पर बाइक से टक्कर, साइकिल सवार की मौत; पुलिस जांच शुरू

Khajuria Khurd, Bihar:रामगढ़-बक्सर मुख्य पथ पर अकोढी पुल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के अकोढी गांव निवासी नन्हकू सेठ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नन्हकू सेठ मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ बाजार की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बाइक सवार की पहचान व तलाश की जा रही है।
0
0
Report

बगहा-यूपी सीमा पर आग से दर्जनों घर जलकर राख, कोहराम मचा

Bagaha, Bihar:बगहा जिले से बड़ी खबर है जहां उतर प्रदेश सीमा पर भितहा प्रखंड के दीही पकड़ी में अचानक आग लगने से करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं जबकि यूपी के दर्जनभर घर जलने की सूचना है। दरअसल यह आग पड़ोसी राज्य यूपी के बलुआड़वा (राजबंशी यादव टोला) में लगी जिसके बाद इस भीषण आग ने भारी तबाही मचाई है। आग की तेज लपटें और धुएं की गुब्बार यूपी बिहार दोनों राज्यों के सीमावर्ती गावों में जमकर तांडव मचाया। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक और भयावह घटना में यूपी और बिहार के दो दर्जन से अधिक घर जलकर पूरी तरह स्वाहा हो गए हैं लिहाजा इलाके में कोहराम मचा है। आग पीड़ितों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्योंकि यह क्षेत्र यूपी-बिहार बॉर्डर पर स्थित है, जिसके कारण दोनों राज्यों के लोगों के घर इस आग की चपेट में आ गए। देखते हीं देखते लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है हालांकि आग लगने के सही कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। अचानक आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते कई घर जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर काफी देर बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लोगों के घरों में रखे गए अनाज, कपड़ा, जरूरी सामान, गहने, नगदी सहित सब कुछ नष्ट हो गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रभावित परिवारों के लिए मदद की जरूरत है जिसके लिये अंचल प्रशासन और पुलिस क्षतिपूर्ति के आंकलन में जुटा है। अब स्थानीय लोग पश्चिम चम्पारण जिला और कुशीनगर जिले प्रशासन समेत जनप्रतिनिधियों से आगे आकर पीड़ित परिवारों की सहायता करने की अपील कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी में अज्ञात कारणों से गेहूं की आग, आठ बिघे फसल जलकर खाक

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- अज्ञात कारणों से गेहूं फसल में लगी आगः लसोरवा गांव के पास आठ बीघे फसल जलकर खाक बाराबंकी में जैदपुर थाना क्षेत्र के लसोरवा गांव के पास अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गई। इस घटना में मयाराम, गोकरण और धर्मानंद सहित अन्य किसानों की लगभग आठ बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ लोग बाल्टियों से पानी डाल रहे थे, तो कुछ झाड़ियों को काटकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, आग ने विकराल रूप ले लिया था और उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, जब तक दमकलकर्मी आग बुझاتے, तब तक आठ बीघे से अधिक गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल शिवम वर्मा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। लेखपाल शिवम वर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
0
0
Report

खेड़ली में विजिलेंस की कार्रवाई: फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा, क्लीनिक छोड़ भागे झोलाछाप

Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा, क्लिनिक छोड़ भागे झोलाछाप अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी डिग्रीधारी चिकित्सकों और झोलाछापों पर शिकंजा कसा। टीम के पहुंचते ही कई नीम-हकीम और कथित डॉक्टर अपने क्लिनिक व दुकानें छोड़कर मौके से फरार हो गए। जयपुर से पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (आरसीएच) डॉ. मनमोहन मित्तल, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. यदुराज सिंह, खेड़ली के बीसीएमओ डॉ. अमरजीत गुर्जर और उपजिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. अंकित जेटली सहित टीम ने कस्बे में करीब आधा दर्जन स्थानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान दो बंगाली क्लिनिक, एक नर्सिंग होम और दो अन्य प्राइवेट नीम-हकीमों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। वहीं, समूची रोड पर स्थित दो झोलाछाप अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग निकले। विजिलेंस टीम ने जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की। टीम के आने की सूचना मिलते ही कस्बे में झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। हालांकि टीम के जाने के बाद कुछ लोग डर के माहौल में वापस अपनी दुकानों पर लौटे। गौरतलब है कि क्षेत्र में कई लोग फर्जी डिग्री के आधार पर गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहे हैं, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने ऐसे चिकित्सकों की डिग्रियों की जांच की मांग उठाई है। प्रदेश में इन दिनों फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत खेड़ली-कठूमर क्षेत्र में भी जांच और तेज होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन, निवेश एव

Padrauna, Uttar Pradesh:कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन, निवेश एवं पर्यटन संभावनाओं पर हुआ मंथन कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026: दौड़ प्रतियोगिता, निवेश सत्र एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विकास, स्वास्थ्य और प्रतिभा का संगम कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के अंतर्गत एक भव्य दौड़ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल एवं जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकता, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी विभागों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसी क्रम में कांक्लेव के दूसरे दिन महापरिनिर्वाण स्थल, कुशीनगर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाओं पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस दीपक अग्रवाल सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। सांसद विजय कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि कुशीनगर धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जहाँ देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु प्रतिवर्ष आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए अत्यंत उपयुक्त बताते हुए कहा कि यहाँ कृषि आधारित संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता है, जो उद्योग स्थापना के लिए मजबूत आधार प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यदि इन संसाधनों का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से उपयोग किया जाए, तो न केवल स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सांसद श्री दुबे ने यह भी उल्लेख किया कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से कुशीनगर को नई पहचान मिल रही है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और जनपद विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि वे कुशीनगर की अपार संभावनाओं का लाभ उठाएं और यहाँ निवेश कर क्षेत्र के समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति तथा स्थानीय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उत्तर प्रदेश बना निवेशकों का ‘पैराडाइज’, पराली से बायो-सीएनजी उत्पादन की बड़ी पहल पूर्व आईएएस दीपक अग्रवाल से संबद्ध कंपनी द्वारा प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है, जिसकी साझेदारी भारत पेट्रोलियम एवं ऑयल इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ है। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेशकों के लिए “Investors’ Paradise” के रूप में उभर रहा है। कंपनी द्वारा इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम आदि के सहयोग से प्रदेश में 25 बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं,
0
0
Report

ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण के बाद गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 केवी लाइनें नीची मिलने पर जेई सस्पेंड

ATAlok TripathiFollow27m ago
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में ऊर्जा मंत्री के औचक निरीक्षण के बाद बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। महरौर से रसड़ा मार्ग पर 11 केवी बिजली लाइनें मानक से काफी नीचे पाई गईं, जिस पर सख्त कदम उठाया गया है। दरअसल, 1 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री के दौरे के दौरान विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के अंतर्गत महरौर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महरौर से रसड़ा मार्ग पर 11 केवी बिजली की लाइनें निर्धारित मानक से काफी नीचे लटकी हुई मिलीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के अनुपालन में अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र महरौर के अवर अभियंता धर्मेंद्र पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, कासिमाबाद विद्युत उपखंड के उपखंड अधिकारी मनोज कुमार वर्मा और जंगीपुर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार तिवारी को भी आरोप पत्र जारी किया गया है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य क्षेत्रों में भी बिजली लाइनों की जांच तेज कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top