बालाघाट बस स्टैंड पर अधिकारियों का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश
Balaghat, Madhya Pradesh:बालाघाट के बस स्टैंड पर जिला परिवहन अधिकारी, एसडीएम, नगर पुलिस अधीक्षक और कोतवाली थाना प्रभारी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बस संचालकों को दिशा-निर्देश दिए। यहां अक्सर यातायात व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं। अधिकारियों ने व्यवस्थित बस पार्किंग, परमिट और लाइसेंस से संबंधित निर्देश दिए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
