बालाघाट में पुलिस ने 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया
Balaghat, Madhya Pradesh:बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र के कान्हा नेशनल पार्क के परसाटोला चिचरंगपुर जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान, हॉक फोर्स ने 14 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान कान्हा-भोरमदेव डिवीजन की खटिया मोचा एरिया कमेटी सदस्य साजंती पति गणेश (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम नैनगुडा, चौकी कासनसुर थाना कोटमी, तहसील एटापल्ली, जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र की निवासी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
