481001
MP के बालाघाट जिला अस्पताल में लगे नए वॉटर कूलर
Balaghat, Madhya Pradesh:बालाघाट जिला अस्पताल में मरीजों को पीने के पानी की समस्या से राहत मिली है। गुरुवार को दो परिवारों ने महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से दो वॉटर कूलर दान किए। इनमें से एक ट्रामा सेंटर और आईसीयू के सामने, दूसरा ओपीडी कक्ष के पास लगाया गया है। दानदाता परिवारों ने अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में यह दान किया। चिकित्सालय प्रबंधन और दानदाताओं की उपस्थिति में इन वॉटर कूलरों का लोकार्पण किया गया। इस पहल से अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली नगर परिषद सभापति ने शहर में सफाई-स्ट्रीट लाइट पर किया निरीक्षण
Karauli, Rajasthan:करौली नगर परिषद सभापति बनने के बाद सुनील सैनी ने मोटर बाइक से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। और पार्षदों के साथ वार्डों और मुख्य मार्गों पर पहुंचकर सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। सभापति सुनील सैनी ने ट्रक यूनियन, तीन बड़, शिकारगंज, अम्बेडकर सर्किल, पुरानी ट्रक यूनियन सहित कई क्षेत्रों में पहुंचकर समस्याएं देखी और जल्द समाधान का भरोसा दिया । उन्होंने वार्ड नंबर 5, 6, 7, 9 और 16 सहित अन्य वार्डों में वार्डवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। लोगों ने सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं सभापति के सामने रखीं। निरीक्षण के दौरान सभापति ने मौके पर ही सफाई कर्मचारियों और जमादार को बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए। ट्रक यूनियन से कलेक्ट्री के सामने तक ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी से सफाई कार्य कराया गया। वहीं तीन बड़ क्षेत्र में डस्टबिन रखवाए गए। कलेक्ट्री सर्किल, पुरानी ट्रक यूनियन और जिंदल मैरिज गार्डन के आसपास भी सफाई अभियान चलाया गया। सभापति ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर के सभी कचरा पॉइंट पर समय पर कचरा उठाने और सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। दशहरे पर रावण दहन को लेकर भी नगर परिषद स्तर पर प्लानिंग की जा रही है। सब्जी मंडी और मुख्य मार्गों पर कचरा फेंकने वालों को पहले समझाइश देने और नहीं मानने पर कार्रवाई की बात भी सभापति ने कही। उन्होंने शहरवासियों से कचरा निर्धारित कचरा पॉइंट पर डालने की अपील की। इस दौरान मुकेश सैनी, नरेश सैनी, पार्षद प्रतिनिधि हरिओम सैनी, धर्म मीणा, पुष्पेंद्र सैनी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।0
0
Report
बारां में पंचायतीराज चुनाव: तीसरे और चौथे चरण के लिए मतदान तय
Baran, Rajasthan:बारां में पंचायतीराज चुनाव की सरगर्मी तेज, दो चरणों में होगा मतदान बारां। जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। परिसीमन और आरक्षण के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार जिले के 7 लाख 99 हजार 850 मतदाता 10 प्रधान, 280 सरपंच, 2542 वार्ड पंच और 29 जिला परिषद सदस्य चुनेंगे。 नए परिसीमन में नाहरगढ़ और केलवाड़ा दो नई पंचायत समितियां बनी हैं। पहले 8 समितियां और 231 ग्राम पंचायतें थीं, जो अब बढ़कर 10 और 280 हो गई हैं। राज्य में चार चरणों में चुनाव हो रहे हैं, बारां में तीसरे और चौथे चरण में मतदान होगा। तीसरे चरण में 6 नवंबर को नाहरगढ़, किशनगंज, केलवाड़ा, शाहबाद, मांगरोल और अन्ता की 147 पंचायतों में वोट पड़ेंगे। नामांकन 19 अक्टूबर से। चौथे चरण में 16 नवंबर को अटरू, छीपाबड़ौद, छबड़ा और बारां की 133 पंचायतों में मतदान होगा। नामांकन 31 अक्टूबर से शुरू होंगे। जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 22 दिसंबर को होगा。0
0
Report
सीवान से राहत अभियान तेज, 15 हजार पैकेट छपरा भेजे गए, घाघरा पर निगरानी
Siwan, Bihar:छपरा में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सीवान जिला प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है। आज सीवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा ने राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर छपरा के लिए रवाना किया। आज कुल 9 हजार राहत पैकेट भेजे गए हैं। इससे पहले पिछले दो दिनों में करीब 6 हजार राहत पैकेट छपरा भेजे जा चुके हैं। यानी अब तक कुल 15 हजार राहत पैकेट छपरा भेजे जा चुके हैं। खास बात यह है कि राहत सामग्री तैयार करने का काम सीवान के टाउन हॉल में 24 घंटे लगातार चल रहा है। कर्मचारी दिन-रात राहत सामग्री के पैकेट तैयार करने में जुटे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर अधिक से अधिक लोगों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके। इन राहत पैकटों में चूड़ा, चना, सत्तू, गुड़ और नमक जैसी खाद्य सामग्री के साथ जरूरत के मुताबिक माचिस और मोमबत्ती भी शामिल की जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामान जल्द से जल्द पहुंचाया जा सके। इधर, सीवान जिले में भी घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर का असर दिखाई देने लगा है। जिले के करीब चार प्रखंडों में घाघरा नदी का पानी प्रवेश कर चुका है। हालांकि अभी पानी खेतों और चवर वाले इलाकों तक ही पहुंचा है। प्रशासन के मुताबिक फिलहाल पानी से किसी मकान के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएम ने कहा है कि अगर पानी किसी आबादी वाले इलाके या मकानों तक पहुंचता है, तो प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। एक तरफ सीवान प्रशासन छपरा के बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटा है, तो दूसरी तरफ जिले में घाघरा नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
राजपुरिया बॉर्डर पर सघन चेकिंग: बिना सीट बेल्ट-हेलमेट पर कार्रवाई
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र में राजपुरिया बॉर्डर पर शुक्रवार शाम पुलिस ने सघन नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देश पर एएसआई रामचंद्र मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बॉर्डर से आने-जाने वाले दोनों तरफ के वाहनों को रोककर उनकी गहनता से तलाशी ली। इस दौरान वाहनों की डिक्की सहित अन्य हिस्सों की भी जांच की गई। चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी। पुलिस के अनुसार इन दिनों क्षेत्र में सोयाबीन की फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में मजदूर टेम्पो और अन्य वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या में बैठकर आवागमन कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे वाहनों को रोककर समझाइश दी और ओवरलोड sवारी के कारण होने वाले संभावित हादसों को लेकर जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि राजपुरिया बॉर्डर पर चेकिंग और निगरानी का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
11kV बिजली लाइन से आग: मक्का ट्रॉली जलकर राख, चालक ने अपनी जान बचाई
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के सोनगर खेड़ा गांव में 11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मक्के की फसल से भरी ट्रॉली में भीषण आग लग गई। किसान नेमीचंद धाकड़ के खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मक्का ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गांव से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आने से फसल ने आग पकड़ ली। आग लगते ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बस्ती से बाहर ले गया और कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में ट्रॉली का एक टायर भी पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते ग्रामीण नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।0
0
Report
मधुबनी में मोबाइल चोरी के आरोप पर घर में घुसकर हमला, महिला की मौत
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में मोबाइल चोरी के आरोप में घर में घुसकर महिला सहित परिवार वालों पर जानलेवा हमला,महिला की हुई मौत।घटना लौकही थाना क्षेत्र के करियौत गांव की है। मृतक महिला की पहचान करियौत गांव निवासी 55 वर्षीय मनसखी देवी के तौर पर हुई है। हमले से जख्मी महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया। फिर मधुबनी से दरभंगा डीएमसीएच और वहां से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतका के पुत्र श्याम मुखिया ने बताया कि उनकी मां मनसखी देवी करियौत चौक स्थित मोबाइल दुकान से मोबाइल ठीक करवाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल को मिस्त्री द्वारा ठीक किया गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि कमलेश राय, भोला राय सहित अन्य लोग लोहे की रॉड लेकर घर में घुस गए और मारपीट करने लगे,घटना में महिला समेत कई लोग घायल हुए। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला की मौत के बाद परिजन न्याय और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतिका के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। सभी आरोपी खुलेआम घूम रहा है और फिर जान मारने की धमकी दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर श्यामदेउरवा थाने में पीस कमेटी की बैठक
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल , महाराजगंज। आगामी दुर्गा पूजा एवं दिपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर श्यामदेउरवा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं ग्राम सभाओं से आए जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों के पदाधिकारियों तथा संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने को लेकर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में मौजूद लोगों ने भी शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
मानसिंह यादव के नामांकन में चंद्रपाल यादव संग दिखा सपा का जोश
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी मानसिंह यादव ने नामांकन किया। उनके नामांकन जुलूस में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव भी शामिल हुए। जुलूस में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह, उमंग और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ जुलूस में भाग लिया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।0
0
Report
जिउतिया व्रत के बाद गंगा घाटों पर महिलाओं की भीड़, संतान और दीर्घायु की कामना
Munger, Bihar:जिउतिया व्रत पर गंगा घाटों पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़ ,संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने किया गंगा स्नान व पूजन मुंगेर: संतान की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर जिउतिया व्रत के दूसरे दिन शनिवार को व्रती महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर गंगा स्नान किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय जिउतिया व्रत रविवार को सूर्योदय से पहले पारण के साथ संपन्न होगा।जिउतिया व्रत को लेकर शनिवार को दोपहर बाद शहर के बबुआ घाट, कष्टहरणी घाट और सोझी घाट पर गंगा स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर संतान के सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना की। स्नान के बाद व्रत से संबंधित कथा का श्रवण किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने जिउतिया का पवित्र धागा भी धारण किया।घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, सभी गंगा घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की गई, ताकि स्नान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हों। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी लगातार निगरानी करते रहे।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के IG ने दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए सात एसपी के साथ उच्चस्तरीय बैठक
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद समाहरणालय एसएसपी सभागार में आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने जोनल के सात एसपी के साथ हाई लेबल बैठक किये। बैठक में बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश समेत गिरिडीह, धनबाद,रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग और चतरा के एसपी शामिल हुए। बैठक में नक्सल,संगठित गिरोह,साइबर, आगामी दुर्गा पूजा सहित अन्य मुद्दों को लेकर बैठक किये।बैठक में अहम दिशा निर्देश दिए। बैठक से पहले आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक के दौरान दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। खास तौर पर पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदशील क्षेत्रों की निगरानी, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से तैयार रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुचारु रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। वही आईजी ने कहा कि चतरा जिले में एक दो नक्सली बचे है।जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। वासेपुर भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान सहित अन्य संगठित गिरोह से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर रेड कॉर्नर जारी है।जल्द से उसका रिजल्ट मिलेगा।0
0
Report
पश्चिमी जिले की एंटी नारकोटिक्स ने नकली करेंसी गैंग गिरफ्तार, 18.23 लाख बरामद
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉयड ने नकली करेंसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपियों गिरफ्तार 18 लाख 23 हजार 800 की नकली करेंसी बरामद दिल्ली के बलजीत मकान में चल रहा था गोरखधंधा0
0
Report
उचाना में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा 2029 से पहले जाएगी
Jhanj Kalan, Haryana:उचाना में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सम्मेलन में उमड़ी भीड़ बीरेंद्र सिंह बोले—कांग्रेस में दो तरह के लोग, पार्टी को एक करने के लिए लड़ूंगा कुमारी शैलजा ने कहा—कांग्रेस में गड़बड़ी किसने की, इस पर भी मंथन जरूरी राव नरेंद्र सिंह का दावा—2029 से पहले चली जाएगी भाजपा सरकार बृजेंद्र सिंह बोले—तीन हार के कर्णधार चौथी बार भी पार्टी को सत्ता से बाहर रखने की तैयारी में एंकर - उचाना राजीव गांधी महाविद्यालय प्रांगण में शनिवार को कांग्रेस के ब्लॉकस्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, सांसद कुमारी शैलजा, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, विधायक आदित्य सुरजेवाला सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे。 बीरेंद्र सिंह ने साधा पार्टी के अंदरूनी मतभेदों पर निशाना वीओ - पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी को लेकर कहा कि कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं। एक वे हैं जिनके दिल में कांग्रेस है और दूसरे वे जो कांग्रेस में घुस रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से बेईमानी करने के बाद भी खुद को कांग्रेसी बताने वालों से पार्टी को नुकसान होता है। भाजपा की सरकार में भी एक तरह की दुकानदारी चल रही है और कांग्रेस के कुछ लोग भी उसी दुकान पर जाते हैं। कांग्रेस में भी कई दुकानें हैं, लेकिन पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। बांगर की धरती आज कांग्रेस की शक्ति बनकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए काम करेंगे और कांग्रेस को एक करने की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार 2029 से पहले चली जाएगी。 शैलजा बोलीं—कांग्रेस में दूरी किसने पैदा की, इस पर भी सवाल होना चाहिए वीओ - कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने चौ. बीरेंद्र सिंह के भाजपा में जाने के संदर्भ में कहा कि वे किन परिस्थितियों में भाजपा में गए, यह सभी जानते हैं। उन्होंने पार्टी के भीतर एकजुटता की बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस में सभी साथ थे, फिर दूरी किसने पैदा की और पार्टी में गड़बड़ी किसने की, इस पर भी विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन की जिम्मेदारी जिनके हाथ में रही, उन्हें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां ऐसी बनीं कि चौ. बीरेंद्र सिंह, राव इंद्रजीत सिंह, किरण चौधरी सहित कई नेताओं को कांग्रेस छोड़नी पड़ी। कुमारी शैलजा ने कहा कि वह जिद्दी हैं और कुछ भी हो जाए कांग्रेस नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि उचाना की सीट कांग्रेस जीत रही थी, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि आजाद उम्मीदवार खड़े हुए। 2019 में जब वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष थीं, तब कहा जाता था कि कांग्रेस दो अंकों में भी नहीं पहुंचेगी, लेकिन पार्टी ने 31 सीटें जीतीं। उन्होंने कहा कि बाद में पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने के बावजूद पार्टी 37 सीटों तक ही पहुंच सकी。 वीओ - कुमारी शैलजा ने चुनाव में वोट चोरी के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन पार्टी के भीतर जो बातें हुईं और जो राजनीतिक खेल खेले गए, उन पर भी आंखें नहीं मूंदनी चाहिए। भाजपा से लड़ाई के साथ पार्टी के अंदर की लड़ाई और कमियों का भी सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस की सरकार चाहते हैं और कार्यकर्ता लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने का दर्द सहन कर रहे हैं。 राव नरेंद्र सिंह बोले—70 सीटों के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरें कार्यकर्ता वीओ - प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 70 विधानसभा सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा और गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना होगा। उन्होंने ईवीएम को लेकर भी कार्यकर्ताओं के सामने लक्ष्य रखा और जनता के भरोसे को कांग्रेस के पक्ष में मजबूत करने की बात कही。 बृजेंद्र सिंह बोले—तीन हार के बाद भी जिम्मेदारी तय नहीं हुई वीओ पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस तीन चुनाव हार चुकी है। उन्होंने कहा कि तीन बार हार के बाद भी जिन लोगों की भूमिका रही, वही चौथी बार भी कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखने की तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और उन्हें भी पता चल गया होगा कि पार्टी के अंदर क्या चल रहा है तथा कार्यकर्ताओं को किस प्रकार दबाया जाता है। सम्मेलन में कांग्रेस में आस्था रखने वाले लोगों को बुलाया गया है। उन्होंने कुमारी शैलजा से आह्वान किया कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में पार्टी की बागडोर संभालें। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने पाया कि लोगों की पहली पसंद कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को लोगों की पसंद के मुताबिक नेतृत्व नहीं मिलेगा तो इसमें जनता का कोई दोष नहीं है。 बाइट एवं संबोधन - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, सांसद कुमारी शैलजा, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह0
0
Report
Advertisement
headline
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर सिरफिरे 32 वर्षीय युवक ने अपने नाना-नानी, अपनी मां और ममेरी बहन की लाठी डंडे और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी. अनूपपुर जिले के कारण पत्थर थाना अंतर्गत सराय चौकी के ग्राम अमोदा में सिरफिरे युवक ने मचाया खूनी तांडव, लाठी-डंडे और ईंट से परिजनों पर किया जानलेवा हमला. खूनी हमले में नाना-नानी और मां समेत कुल 4 लोगों की मौत, पूरे इलाके में फैली जबरदस्त सनसनी. 6 वर्षीय मासूम ममेरी बहन कु. चंचल की इलाज के दौरान शहडोल मेडिकल कॉलेज में मौत हुई. घटनाक्रम की शुरुआत देर रात 1 बजे हुई, जब आरोपी ने शनिधाम मंदिर के पुजारी गंगासिंह पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया था. पुजारी पर हमले के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को बांध दिया था, लेकिन सुबह मां ने तरस खाकर उसके हाथ-पांव खोल दिए थे. बंधन से मुक्त होते ही आरोपी को दोबारा दौरा पड़ा और उसने अपने ही परिवार के सदस्यों पर कातिलाना हमला कर कत्लेआम मचा दिया. हमले में पुजारी गंगासिंह, चैनसिंह और दो मासूम बच्चियां (मुनका 5 वर्ष, भारती 3 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं, अनूपपुर पुलिस जांच में जुटी.0
0
Report
झोटवाड़ा में जनसुनवाई से तेज कार्रवाई, कर्नल राठौड़ ने जनता से सीधा संवाद किया
Jaipur, Rajasthan:झोटवाड़ा में जनसुनवाई से समाधान तक, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनता से किया संवाद जनता से सीधा संवाद, समस्याओं पर तुरंत एक्शन झोटवाड़ा में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की जनसुनवाई विकास कार्यों को लेकर झोटवाड़ा की जनता ने कहा आभार कर्नल साहब जयपुर- कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में झोटवाड़ा के नागरिकों के साथ राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों और सेना के जवानों ने भी मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा की। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। आवश्यक मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों से तत्काल बात की और मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों ने झोटवाड़ा में चल रहे विकास कार्यों और विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार जताया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को लेकर लगातार काम हो रहा है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प विकास है और इसी संकल्प के साथ झोटवाड़ा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के साथ झोटवाड़ा की यह विकास यात्रा सतत जारी रहेगी.0
0
Report
गोरखपुर में सपा बैठक में कुर्सी विवाद के चलते पूर्व जिलाध्यक्ष को थप्पड़
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की बैठक के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब कुर्सी पर बैठने को लेकर पार्टी के नेताओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के साथ हाथापाई की गई और उन्हें थप्पड़ मारा गया। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। विवाद इतना बढ़ा कि प्रेस वार्ता बाधित हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दरअसल, शनिवार को गोरखपुर प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम की ओर से प्रेस वार्ता बुलाई गई थी। बैठक में पूर्व और वर्तमान प्रत्याशियों के साथ जिला और महानगर पदाधिकारी मौजूद थे。 इसी दौरान वरिष्ठ नेता अंशुमान सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। आरोप है कि उनके समर्थक उन्हें प्रमुख नेताओं के साथ अगली पंक्ति में बैठाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुर्सी खिसकाने को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी से विवाद शुरू हो गया。 देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला कथित हाथापाई तक पहुंच गया। नगीना साहनी का आरोप है कि अंशुमान सिंह के समर्थकों ने उन्हें थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी। विवाद के दौरान पूर्व सचिव संजय पहलवान के भी चपेट में आने की बात सामने आई है। हंगामा बढ़ने पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी बीच-बचाव के लिए आगे आए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी स्थिति संभाली। इसके बाद अंशुमान सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां से चले गए。 नगीना साहनी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने और पार्टी हाईकमान को जानकारी देने की बात कही है। वहीं, जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी पदाधिकारी के साथ हाथापाई नहीं होनी चाहिए थी और पूरे मामले की जानकारी हाईकमान को दी जाएगी। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने भी घटना को गलत बताया। उन्होंने कहा कि अगली पंक्ति में बैठने की जगह को लेकर विवाद हुआ, लेकिन इस तरह की घटना पार्टी हित में नहीं है。 अब इस पूरे घटनाक्रम ने चुनावी तैयारी के बीच समाजवादी पार्टी की अंदरूनी खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है। हालांकि, थप्पड़ मारने और धमकी देने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
