MP News: बालाघाट में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया
बालाघाट में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत गुढ़रू और चांगोटोला में किसानों के लिए एक एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य स्मिता टेकाम ने बताया कि रासायनिक खेती से भूमि की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती को अपनाकर आय दुगनी करने और भूमि को सुरक्षित रखने की अपील की। कार्यशाला में सरकार की ओर से चलाए जा रहे जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|