icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow10 May 2025, 02:13 pm

Balaghat - डाबरी-लांजी मार्ग को मार्च 2026 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

Balaghat, Madhya Pradesh:

देव नदी के उद्गम स्थल ग्राम चौरिया में शनिवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री प्रह्लाद पटेल तथा सांसद भारती पारधी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने दौरा किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों के बीच विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। मंत्री श्री पटेल ने चौरिया ग्राम के लिए अनेक विकास कार्यों की सौगातें दीं हैं। कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण घोषणा डाबरी से लांजी तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर की गई, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग ग्रामीणों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। सांसद भारती पारधी ने भी केंद्र सरकार की ग्रामीण योजनाओं की जानकारी दी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बगहा में फर्जी नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड 센टर पर प्रशासन की बड़ी रेड

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:बगहा शहर Ramnagar में स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी नर्सिंग होम, अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र और कई जांच घरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। सचेत बात यह है कि संजीवनी और श्री आनंद जैसे सील और बंद अस्पताल संचालक द्वारा जगह और केंद्र के नाम बदल कर अवैध तरीकों से निजी नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे थे, जिनकी पूर्व में रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दी गईं थीं। जिला प्रशासन और सीविल सर्जन के आदेश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक गैर निबंधित मेडिकल संस्थानों की जांच की गई। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रहे इस विशेष अभियान के दौरान किलकारी, अपोलो अल्ट्रासाउंड, कामाख्या अल्ट्रासाउंड, गुड हेल्थ क्लिनिक, जन्मस्थान, जय अंबे पैथोलैब और सिटी पॉलीक्लिनिक समेत कई संस्थानों से जरूरी कागजात मांगे गए, जबकि कई फर्जी अपने मेडिकल सेंटर बंद कर फरार हो गए। ऐसे कुछ जाँच घर और अल्ट्रासाउंड संचालक मौके से फरार मिले हैं जिनकी पहचान की जा रही है, जबकि कुछ के रजिस्ट्रेशन की कागजात वैध पाए गए हैं। जिन संस्थानों ने आवश्यक कागजात जमा नहीं किए हैं, उनके खिलाफ आगे जाँच टीमों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बगहा के अलावा रामनगर शहर में दर्जनों जाँच घर और अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध तरीकों से फर्जी कागजात पर चल रहे हैं। हालात यह है कि कई बड़े निजी अस्पताल और नर्सिंग होम गैर कानूनी तरीकों से संचालित कर मरीजों के जानमाल से खिलवाड़ कर रहे हैं, जबकि सरकार मुफ्त में सरकारी अस्पताल में सेवाएं प्रदान कर रही है लेकिन कुछ चिकित्सक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि रेड के बाद हड़कंप मचा है।
0
0
Report

गोरखपुर जमीन कब्जे के विवाद में महिलाएं भिड़ीं सपा नेताओं से

Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 02-09-2026 लोकेशन: गोरखपुर राजघाट क्षेत्र के खोखरटोला में जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल हुआ; महिलाएं और सपा नेता आमने-सामने आ गए। आरोप हैं कि सपा नेता जफर अमीन डक्कू अपने समर्थकों और शहर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे और वहां लगे टिनशेड और पाइप हटाने लगे। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो तीखी नोकझोंक शुरू हो गई; मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। राजघाट पुलिस ने महिला की तहरीर पर जफर अमीन डक्कू, शब्बीर कुरैशी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है; जी मीडिया आरोपों की पुष्टि नहीं करता। स्पष्ट रहे कि जमीन किसकी है, इसी से विवाद की असल तस्वीर सामने आएगी, क्योंकि दोनों पक्ष दावा कर रहे हैं कि जमीन उनके कब्जे में है। मामला राजस्व अभिलेखों और दस्तावेजों के सत्यापन के بعد ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने मामला शांत रखने के लिए दो CCTV कैमरे लगवाए हैं; प्रशासन की निगरानी जारी है। मसलए में पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पॉटील ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया गया है; जमीन के वास्तविक स्वामित्व की स्थिति राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर तय होगी। अभी राजघाट क्षेत्र में संघर्ष को रोकने के लिए सुरक्षा तैनाती और शांति व्यवस्था बनाये रखने पर जोर है।
0
0
Report
Advertisement

करौली की धानवी सिंह पिचानोत ने जयपुर में घुड़सवारी में गोल्ड मेडल जीता

Karauli, Rajasthan:करौली की 11 वर्षीय धानवी सिंह पिचानोत ने जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सप्त शक्ति हॉर्स शो 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ धानवी के नाम अब घुड़सवारी में कुल 14 पदक हो गए हैं। उनकी इस सफलता से करौली का नाम खेल जगत में रोशन हुआ है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में धानवी ने अपनी घुड़सवारी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल हासिल किया। कम उम्र में घुड़सवारी जैसे खेल में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर वह अपनी अलग पहचान बना रही हैं। धानवी की अब तक की उपलब्धियों में कुल 14 पदक शामिल हैं। उनकी लगातार सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। घुड़सवारी के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि को करौली के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।
0
0
Report

गुम नाबालिग लड़की के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Darogapara, Chhattisgarh:चक्रधरनगर पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर मामले में आरोपी युवक दिलेश्वर चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 17 मार्च 2025 को नाबालिग के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 25 जनवरी 2025 को घर से बिना बताए चली गई है। मामले में अपराध क्रमांक 109/2025 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि नाबालिग की पहचान आरोपी से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच कई महीनों तक बातचीत होती रही। 25 जनवरी को आरोपी ने बालिका को रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड बुलाया और शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बालिका को बस से बिहार ले गया, जहां उसके माता-पिता ईंट भट्ठे में काम करते थे। करीब 6-7 महीने बाद दोनों बिहार से सारंगढ़ क्षेत्र में आए। इसके बाद आरोपी मजदूरी के लिए ओडिशा चला गया और बालिका भी उसके साथ रहने लगी। बाद में दोनों आरोपी के गांव में आकर रहने लगे। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा के 65 पार्षद प्रत्याशी: चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारी तेज

Pali, Rajasthan:पाली नगर निगम से भाजपा के 65 प्रत्याशियों की बैठक नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं पाली नगर निगम के सभी 65 भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने भाग लिया। बैठक में चुनावी रणनीति, जनसंपर्क एवं वार्डवार संगठनात्मक तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, नगर निगम चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना, सांसद पी.पी. चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन, महाराष्ट्र के पूर्व विधायक नरेन्द्र पंवार, शिरडी विधायक विवेक कोल्हे, मंचासीन रहे। बैठक के दौरान कांग्रेस के ओबीसी सुमेरपुर नगर अध्यक्ष भरत कुमार परिहारिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। परिहारिया पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे तथा करीब 10 वर्षों से सुमेरपुर नगर अध्यक्ष के दायित्व पर रहे हैं। उनके भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका एवं भाजपा के बढ़ते जनाधार के रूप में देखा जा रहा है。
0
0
Report

पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई और भाभी की हत्या कर दी, आरोपी गिरफ्तार

Karhi, Chhattisgarh:दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी... सगे भाई ने की अपने ही भैया और भाभी की निर्मम हत्या... पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच था विवाद... आधा एकड़ जमीन के बंटवारे पर कर दी अपने ही रिश्तों का खून... पुलिस ने किया मामले का खुलासा आरोपी को भेजा जेल... लोरमी थाना के नवलपुर गांव का मामला... मुंगेली जिले के लोरमी थाना के ग्राम नवलपुर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश में सगे भाई ने अपने ही भाई और भाभी की हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की कुदाल से दोनों पर हमला किया और वारदात को चोरी का रूप देने के लिए घर में छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने आरोपी नंदु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की कुदाल भी बरामद की गई है। 24 अगस्त को घर का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों को नंदकुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरीबाई के शव अलग-अलग बिस्तरों पर मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। बिलासपुर सिम्स में कराए गए पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में दोनों की मौत हत्या से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोरमी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस और साइबर सेल की विशेष टीम ने जांच तेज कर दी। जांच के दौरान पुलिस को दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे पैतृक जमीन के विवाद की जानकारी मिली। जमीन के बंटवारे और माता-पिता की देखरेख से जुड़े हिस्से को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। 16 अगस्त को खेत में खाद डालने के बाद भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद 17 अगस्त की रात भी नंदु अपने भाई नंदकुमार के घर पहुंचा था, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ था। 19 अगस्त की दरम्यानी रात नंदु कश्यप लोहे की कुदरी लेकर भाई के घर पहुंचा। पड़ोसी की बाड़ी की ओर से बाउंड्री पार कर वह छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ। बरामदे में सो रहे नंदकुमार पर उसने कुदरी से हमला कर दिया।हमले की आवाज सुनकर नंदकुमार की पत्नी गौरीबाई जाग गईं और उन्होंने आरोपी को पहचान लिया। पुलिस के अनुसार पहचान सामने आने के बाद आरोपी ने गौरीबाई पर भी कुदरी से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। घर के कमरे और अलमारी को खोलकर चोरी की घटना का रूप देने का प्रयास किया। इसके बाद आंगन में रखे पानी से अपने हाथ-पैर और कुदरी को धोया। मकान में बाहर से ताला लगाया और वारدात में इस्तेमाल कुदरी को ट्यूबवेल में छिपा दिया। लेकिन पुलिस की जांच में जमीन विवाद की कड़ी सामने आई और पूछताछ के दौरान नंदु कश्यप पर शक गहराता गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने भाई और भाभी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर ट्यूबवेल से लोहे की कुदरी बरामद कर ली गई है।
0
0
Report

रायपुर में बीजेपी का सोशल मीडिया रैप वायरल, कांग्रेस विकास नहीं दिखने का दावा

Begun, Rajasthan:रायपुर बीजेपी ने सोशल मीडिया मे रैप सांग किया जारी.. कांग्रेस विकास इटली के चश्मे से देखती है.. मामले मे मंत्री श्याम बिहारी ने कहा- कांग्रेस को विकास दिखती नहीं है.. जिसके सोच में विकास नहीं है, उसको विकास नहीं दिख सकता.. छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है,यह कांग्रेस को कष्ट देता है उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान- छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय.. छत्तीसगढ़ की धरती पर उपराष्ट्रपति आ रहे हैं.. एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे.. छत्तीसगढ़ के लिए और एम्स के लिए उत्साह का विषय.. जल संरक्षण को लेकर सीएम साय शिखर सम्मेलन मे देंगे प्रजेंटेशन.. मामले मंत्री श्याम बिहारी जयशवाल का बयान-/ कहा जल संरक्षण की दिशा में छत्तीसगढ़ में अमूल चूल काम हुए.. प्रदेश के चार ब्लॉक रेड जोन में थे.. उन चार ब्लाकों मे जल संरक्षण और भूमिगत जल स्तर को बढ़ाया.. इरीगेशन और जल संरक्षण की दिशा में कांग्रेस ने 5 साल में खर्च नहीं किया, वह हमने ढाई साल में किया.. बाइट- श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के पाथरडीह कोल वाशरी ब्लास्ट में मजदूर की मौत, मुआवजा और नियोजन की घोषणा

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के पाथरडीह कोल वाशरी परिसर स्थित निर्माणाधीन कोलवाशरी में 20 अगस्त को वेल्डिंग मशीन में हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल मजदूर दिलीप यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।परिजन व यूनियन प्रतिनिधि शव के साथ पाथरडीह कोल वाशरी पहुँच प्रदर्शन धरना पर बैठ गए।मृतक परिजन मुवाबजा और नियोजन की माँग करने लगे। जानकारी पाकर झरिया विधायक मौके पर पहुँची।प्रबंधन के साथ विधायक वार्ता की।मृतक आश्रित को नियमानुसार मुवाबजा और नियोजन तत्काल देने की मांग की।वार्ता में प्रबंधन ने 15 लाख मुवाबजा,50 हजार दाह संस्कार के लिये नगद और आश्रित को नियोजन देने पर सहमति जताया। विधायक रागिनी सिंह ने मृतक दिलीप यादव की पत्नी को 15 लाख रुपये का मुआवजा चेक अंतिम संस्कार एवं श्राद्ध कर्म के लिए 50 हजार रुपये नकद सौपी। विधायक के हस्तक्षेप के बाद मृतक की पत्नी को आर्यन कंपनी में नियोजन देने पर भी सहमति बनी है। तय व्यवस्था के अनुसार तीन महीने बाद वह प्रत्यक्ष रूप से कार्य करेंगी, जबकि इस दौरान उन्हें वेतन मिलता रहेगा। पाथरडीह कोल वाशरी स्थित निर्माणाधीन प्लांट में 20 अगस्त को वेल्डिंग मशीन में ब्लास्ट हुआ था। घटना में अमर महतो, बद्री खवानी और दिलीप यादव गंभीर रूप से घायल हुए थे। तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। दिलीप यादव और बद्री खवानी का इलाज बीजीएच, बोकारो में चल रहा था, जहाँ इलाज के दौरान दिलीप यादव ने दम तोड़ दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top