481001
बालाघाट में बिगड़ती यातायात व्यवस्था के मद्देनजर 85 गौवंश को गोशालाओं में भेजा गया
Balaghat, Madhya Pradesh:बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशों के बाद नगर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्यवाही तेज की गई है। सीएमओ निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 85 गौवंश को गोशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया गया है। अगले दो दिनों में 100 और पशुओं को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हटाकर गोशालाओं में भेजा जाएगा। बैहर रोड, बूढ़ी और भटेरा क्षेत्र से भी सड़कों पर विचरण कर रहे पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में चलती ट्रेन से गिरकर सिविल इंजीनियर की मौत, परिवार में मातम
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में मंगलवार सुबह छपरा-मथुरा एक्सप्रेस से गिरकर एक सिविल इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के नागपुर निवासी सुनील बाबूलाल यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि सुनील यादव अपनी पत्नी रीना यादव और बेटी आन्या के साथ मथुरा दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद परिवार छपरा-मथुरा एक्सप्रेस से गोरखपुर लौट रहा था। एसी फर्स्ट कोच में उनका रिजर्वेशन था। इसी दौरान फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सुबह के समय सुनील अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान मिले मोबाइल और दस्तावेजों से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उस समय तक ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंच चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी और बेटी ट्रेन से उतर गईं और सड़क मार्ग से फर्रुखाबाद पहुंचीं। पोस्टमार्टम हाउस पर पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - जिलेभर में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है। अभियान के अंतर्गत कपासन, बेगूं, निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी और चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ जाजम पर बैठकर संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल और अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी।0
0
Report
गेहूं-चना खरीद केंद्र में अनियमितता: SDM ने जांच के आदेश दे दिए
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार गेलड़ा ने समर्थन मूल्य पर संचालित गेहूं और चना खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मौजूद किसानों ने खरीद केंद्र पर अनियमितता और गड़बड़ी की शिकायत उपखंड अधिकारी के सामने रखी. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने उपतहसीलदार साडास को जांच अधिकारी नियुक्त कर जल्द जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. वहीं खरीद केंद्र पर गेहूं और चना की नियमित खरीद प्रक्रिया जारी रखने के साथ किसानों के लिए पर्याप्त छाया और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर एफपीओ सचिव को भी निर्देशित किया गया.0
0
Report
Advertisement
प्रतीक यादव के सैफई विवाह समारोह में अखिलेश यादव का आशीर्वाद
Noida, Uttar Pradesh:प्रतीक यादव के सैफई विवाह समारोह में यह वीडियो है जब वह शादी कार्यक्रम में पहुंचे थे अखिलेश यादव का आशीर्वाद लिया था0
0
Report
रेवाड़ी नगर निकाय चुनाव: मतगणना केंद्र में 8 बजे से प्रवेश रोक, प्रशासन पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर निकाय चुनाव मतगणना के दौरान सामने आई प्रशासन की बड़ी लापरवाही 8:00 तक नहीं मिला प्रत्याशियों और एजेंटों को मतगणना केंद्र में प्रवेश प्रत्याशियों ने प्रशासन पर लगाए अव्यववस्था के आरोप खाकी पर लगाया एजेंट और प्रत्याशियों से दुर्व्यवहार का आरोप कहा लिस्ट में प्रवेश न होने के चलते नहीं दिया जा सकता प्रवेश0
0
Report
नई स्टील 360 डिग्री कार स्नो चेन लॉन्च, पहाड़ी ड्राइविंग के लिए नया सुधार
Noida, Uttar Pradesh:New steel 360 degree car snow chains0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में पुत्र ने पिता पर हसुए से वार कर हत्या कर दी
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में कलयुगी पुत्र ने बेरहमी से हसुआ से सिर में वार कर पिता का हत्या कर दिया है...घटना नगर थाना क्षेत्र के किताझोर मुहल्ले की है...यह वारदात रात को पुत्र ने हसुआ से की गई है...पुलिस ने आरोपी बेटे को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है...मृतक की पहचान दिवाकर सरदार के रूप में हुई है...पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे अनूप सरदार ने मंगलवार रात बहाने से अपने पिता को घर बुलाया था...किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ, जिसके बाद पुत्र अनूप सरदार ने घर में रखे हसुआ से दिवाकर सरदार के सिर पर वार कर उनकी जान ले ली...घटना का पता आज सुबह तब चला जब अनूप सरदार अपनी एक बेटी को हत्या वाले घर में लेकर आया...इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी...पड़ोसियों ने बताया कि अनूप सरदार अक्सर शराब पीता था और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था...उसकी शादी 15-20 साल पहले पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में हुई थी और उसकी पांच बेटियां हैं...वह अपनी पत्नी और बेटियों को भी पीटता था, जिससे तंग आकर वे किराए के मकान में रहती थीं...कुछ साल पहले उसने अपनी पत्नी को जलाने का प्रयास भी किया था...मृतक दिवाकर सरदार एक मिठाई की दुकान में काम करते थे और वहीं रहते थे... घटनास्थल पर मौजूद मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उनके पिता अनूप सरदार शराब पीने के आदी थे और शराब पीकर हमेशा मारपीट करते थे...उन्होंने घर का सारा सामान बेच दिया था और कई बार घर में आग भी लगा चुके थे...उन्होंने बताया कि घटना के दिन अनूप सरदार ने उनके दादा को घर बुलाया और फिर उनकी हत्या कर दी...उन्हें इसकी जानकारी सुबह में हुई, जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बताया और पुलिस को सूचना दी...सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अनूप सरदार को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया... मौके पर मौजूद नगर थाना के एएसआई अश्लोक पांडेय ने बताया कि सुबह हम लोगों को हत्या की जानकारी मिली मौके पर पहुंचकर मामले की शामिल करते हुए हत्या के आरोपी पुत्र अनूप सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया है... फिलहाल मामले की जांच की जा रही है...वही पुत्र के द्वारा अपने पिता की किए गए हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा गया वही लोग इस घटना से काफी दुखी भी देखे गए...0
0
Report
बंगाल की खाड़ी के दबाव से बिहार में आंधी-पानी और उमस बढ़ेगी
Patna, Bihar:बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बनने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार है। दो दिनों बाद उत्तर पश्चिमी भारत को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। इसके कारण विशेष रूप से उत्तर बिहार के भागों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर स्थिति बनी रहेगी。 मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है। उत्तर बिहार के 18 जिलों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान पूर्णिया के अमौर में 26.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के ठाकुरगंज में 24.0 मिमी, दिघलबैंक 9.4 मिमी, अररिया में 7.4 मिमी, नवादा के रजौली में 4.8 मिमी, नवादा के नरहट में 3.2 मिमी, मेसकौर में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित रोहतास , भभुआ, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद, गयाजी, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय आदि भागों में हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। पटना सहित अन्य भागों में नमी युक्त हवा के कारण उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा है...0
0
Report
शादी में डीजे पर डांस को लेकर बवाल, युवक की पिटाई वीडियो वायरल
Shravasti, Uttar Pradesh:खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां, शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर जमकर बवाल हो गया। डीजे पर डांस करने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं, जबकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सिसवा गांव का बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
मां ने बच्चे को भूला, जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:MOTHER FORGOT THE KID0
0
Report
अंबाला में मतगणना शुरू: अक्षिता सैनी बनाम कुलविंदर कौर
Noida, Uttar Pradesh:अंबाला में मतगणना शुरू अंबाला सिटी में सेक्टर 9 के एक निजी स्कूल में बनाया गया मतगणना केंद्र मेयर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार अक्षिता सैनी और कांग्रेस की कुलविंदर कौर के बीच मुकाबला0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!0
0
Report
Advertisement
गंगरार के विद्यालय ने बेड़च नदी के लिए स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र के सारण स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में “नमामि बेड़च अभियान” के तहत बेड़च नदी तट पर स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यापिकाओं और वालंटियर विद्यार्थियों ने नदी किनारे फैली प्लास्टिक थैलियां, काँच के टुकड़े और अन्य कचरा एकत्र कर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को नदी स्वच्छ रखने का संदेश दिया। बच्चों ने बेड़च नदी को माता समान बताते हुए इसे प्रदूषण से बचाने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।0
0
Report
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर कपासन उप जिला अस्पताल में उत्साहपूर्ण समारोह
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर कपासन उप जिला चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ द्वारा उत्साहपूर्वक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फ्लोरेंस नाइटेंगल की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार यादव मुख्य अतिथि रहे। आरएनए ब्लॉक अध्यक्ष जयन्त जोशी ने नर्सिंग स्टाफ को सेवा भाव और सौम्य व्यवहार के साथ मरीजों की देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मरीजों को फल, बिस्किट और फ्रूटी वितरित की गई। समारोह में वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर्स सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
पूर्वसीएम वसुंधरा राजे ने परवन प्रोजेक्ट की धीमी गति पर नाराजगी जताई
Baran, Rajasthan:परवन प्रोजेक्ट की धीमी गति पर नाराज हुईं पूर्व सीएम वसुंधरा, कहा-यह ड्रीम प्रोजेक्ट, निर्माण में तेजी लाएं परवन अकावदा बांध और 8.7 किमी लंबी टनल का निरीक्षण किया बारां पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने परवन वृहद सिंचाई परियोजना के तहत निर्माणाधीन बांध का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परवन प्रोजेक्ट की धीमी गति को देखकर अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए बांध के निर्माण की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। साथ ही कहा कि यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके निर्माण कार्य में तेजी लाएं, ताकि जनता को इसका फायदा मिल सके।इस दौरान उन्होंने 8.7 किमी लंबी टनल का भी निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा यह बांध इस क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन है। इसलिए इसके निर्माण में तेजी लाई जाए। इसमें कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व सीएम राजे के साथ बारां कलेक्टर बालमुकंद असावा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार, बारां विधायक राधेश्याम बैरवा सहित जलसंसाधन और पीएचईडी के अधिकारी मौजूद रहे। परवन वृहद सिंचाई परियोजना 7355 करोड़ रुपए की लागत की है। यहां पर 29 मई 2017 को काम शुरू हुआ था जो 28 अक्टूबर 2021 में ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक काम अधूरा है। 38 मीटर ऊंचाई का बांध बनकर तैयार है। इसमें गेट भी लगाए जा चुके हैं। इसी के साथ ही 8.07 किमी लंबी वाटर टनल भी यहां पूरी हो चुकी है। अब नहरों का निर्माण कार्य चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
