Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Balaghat481001

छत्तीसगढ़ के जुआरी बालाघाट में पकड़ाए

Aug 15, 2024 14:33:07
Balaghat, Madhya Pradesh

कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट के पास स्थित लाफन रिसोर्ट में जुआ खेलते हुए पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की और आरोपियों से 3.17 लाख रुपये नकद, एक स्विफ्ट कार, और 8 मोबाइल फोन समेत कुल 11.17 लाख रुपये का सामान जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में तारेश रावते, प्रदीप साहू, गुलाम मुश्तफा, हेमंत राजपूत, और शुभम चौहान शामिल हैं, जो सभी छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAMAN KAPOOR
Feb 05, 2026 11:17:22
Ambala, Haryana:हरियाणा के अंबाला जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। साहा खंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालय पंडेल स्कूल में हालात इतने बदतर हैं कि बच्चों को न तो साफ पीने का पानी मिल रहा है और न ही शौचालय की सुविधा। स्कूल की पानी की टंकी में चमगादड़ और कीड़े मिले हैं, जबकि बच्चियों के शौचालय पर ताला लटका हुआ है। छात्राएं खुद सामने आकर शिक्षा मंत्री से मदद की गुहार लगा रही हैं। वीओ : ये तस्वीर अंबाला जिले के साहा खंड स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय पंडेल स्कूल की हैं, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। स्कूल की पानी की टंकी खोली गई तो उसमें से मरा हुआ चमगादड़ निकल आया। ऐसे में बच्चों को मिलने वाला पानी पीने लायक नहीं है। वहीं, बच्चियों के लिए बनाए गए शौचालयों में या तो पानी नहीं है, और जिन शौचालयों में पानी की व्यवस्था है, वहां ताला लटका हुआ है। वीओ : इतना ही नहीं, स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी है। छह से आठवीं तक की कक्षाएं सिर्फ दो शिक्षकों के सहारे चलाई जा रही हैं। विज्ञान और गणित जैसे अहम विषयों के शिक्षक स्कूल छोड़ चुके हैं, और कई बार तो पूरा स्कूल सिर्फ एक ही शिक्षक संभाल रहा होता है। बाइट 01 – छात्रा हरप्रीत बाइट 02 – छात्रा रिया: वीओ : एक तो स्कूल में अव्यवस्था का आलम हो और ऊपर से बच्चों को पढ़ाने के लिए टीचर ही ना हो तो आप खुद सोच लीजिए सरकारी स्कूल में देश का भविष्य कैसे आगे बढ़ेगा। स्कूल में मौजूद टीचर ने बताया कि उनके स्कूल में शिक्षकों की कमी है सिर्फ एक ही टीचर से काम चल रहा है और जो पिटीआई टीचर है उसे भी प्राइमरी स्कूल में भेजा गया है क्योंकि वहाँ के टीचरों की ड्यूटी कहीं और लगा दी गई है। बाइट 03 : सुनीता : स्कूल टीचर वीओ : ग्रामीणों ने भी स्कूल की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई है। सरपंच का कहना है कि उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला, लेकिन शिक्षा विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बाइट 04 – सरपंच विक्रम वीओ : फिलहाल मामला सामने आने के बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बजाए की शिक्षा विभाग की गलती मानने के पूरे मामले में लीपा पोती करती नजर आई। एक जिम्मेवार अधिकारी होने के बावजूद उनका यह बयान देना की बच्चों के स्कूल में शौचालय हफ्ते में एक बार साफ होता है वास्तव में हैरान कर देने वाला है। अब अगर जिम्मेवार अधिकारी ही इस तरह से गंभीर मामलों पर संज्ञान लेंगे तो आप खुद सोच लीजिए की स्कूल बदहाल क्यों ना हों। बाइट 05 – ज्योति रानी (जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी)
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Feb 05, 2026 11:17:03
Nalhar, Haryana:Story :- मनचलों के हौसले बुलंद, बालिका शिक्षा वाहिनी बस रोककर चालक पर जानलेवा हमला, छात्राओं में दहशत नूंह जिले में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। असामाजिक तत्वों ने बालिका शिक्षा वाहिनी बस को रास्ते में रोककर न केवल बस में तोड़फोड़ की, बल्कि चालक पर जानलेवा हमला भी कर दिया। इस घटना से बस में सवार 9वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राएं बुरी तरह सहम गईं。 बुधवार को हरियाणा रोडवेज की बालिका शिक्षा वाहिनी बस स्कूल से छुट्टी के बाद छात्राओं को लेकर मांडीखेड़ा की ओर जा रही थी। आरोप है कि पिछले कई दिनों से तीन-चार युवक कार में सवार होकर बस का पीछा कर रहे थे और छात्राओं की ओर अशोभनीय इशारे कर रहे थे। चालक और परिचालक इस हरकत से पहले से ही परेशान थे。 घटना के दिन भी वही युवक मांडीखेड़ा से बस के पीछे लग गए। जब बस नाई नगला और कुलताजपुर कलां गांव के बीच पहुंची, तो आरोपियों ने बस को जबरन रुकवाने की कोशिश की। चालक द्वारा बस न रोकने पर उन्होंने बस का शीशा तोड़ दिया और सरिया से चालक के सिर पर हमला कर दिया। हमले में चालक तोफिक अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में अचानक हुई इस घटना से छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई और वे भयभीत हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडीखेड़ा के अध्यापक सईद अहमद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर छात्राओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया गया। घायल चालक का मेडिकल करवाकर नगीना थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। परिचालक अंजी कुमार ने आरोप लगाया कि ये युवक रोजाना बस का पीछा कर छात्राओं में भय का माहौल बनाते थे। घटना के बाद कुलताजपुर कलां गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके。 यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि बालिका शिक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को भी चुनौती देती है। जरूरत है कि प्रशासन सख्ती से कदम उठाए और छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करे, ताकि वे बिना भय के अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
0
comment0
Report
AKAjay Kumar Rai
Feb 05, 2026 11:15:21
Buxar, Bihar:बक्सर पहुंचे वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समय अब रिटायरमेंट का हो चुका है, लेकिन वे अभी भी बिहार चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी ही सरकार के अधिकारियों से काम कराने के लिए उनके पैरों पर गिरने को मजबूर हैं। मुकेश साहनी ने कहा कि मौजूदा सरकार में बिना पैसा दिए कोई भी काम नहीं होता। अधिकारी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुकेश साहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश चलाने की चिंता नहीं है, बल्कि देश पर कब्जा जमाने की चिंता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश की नीतियां कुछ चुनिंदा लोगों के हित में बनाई जा रही हैं, जिससे विदेशी ताकतें देश पर हावी हो रही हैं।
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 11:14:14
Hathras, Uttar Pradesh:

हाथरस रोड पर गुरुवार को भारतीय सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सादाबाद थाना क्षेत्र में मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास हाईवे पर हुई। जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार हमलावरों ने कार में सवार सैनिक पर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए सैनिक ने अपनी कार छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर नजदीक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस के साथ-साथ अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा और सीओ अमित पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है और मृतक सैनिक के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मृतक की पहचान सादाबाद के गांव समदपुर निवासी अखिलेश 28 वर्ष पुत्र देवेंद्र सिंह के रुप में हुई। वह आगरा कैंट में मिलिट्री की इंजीनियरिंग विंग में तैनात था। उसके पिता भी फौज में थे और वह रिटायर हो चुके हैं। इस समय वह जम्मू कश्मीर में अपने दामाद के पास गए हुए हैं। इस घटना में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की पूरे क्षेत्र में फायरिंग की आवाज सुनकर दहशत फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तालाश में जुट गई है।

0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 05, 2026 11:12:35
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Feb 05, 2026 11:12:25
Naugarh, Uttar Pradesh:एस आई आर के द्वितीय चरण में गलत तरीके से लोगों के नाम काटने को लेकर नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन के साथ लगाए गए आरोपों को लेकर Sपा के इन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए। ज्ञापन देने के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एस आई आर का जो द्वितीय चरण चल रहा है इसमें भाजपा के लोग बीएलओ पर दबाव बनाकर गलत तरीके से फार्म 7 भरकर Sपा मतदाताओं विशेष कर मुसलमानो के नाम बड़े पैमाने पर कटवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक-एक बूथ पर सैकड़ो की संख्या में सही मतदाताओं के विरुद्ध लोगों से प्रार्थना पत्र दिलवा कर सही नाम को मतदाता सूची से बाहर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। प्रार्थना पत्र देने वालों से जब इस तरह के प्रार्थना पत्र देने की बात पूछी जा रही है तो वह भी साफ-साफ इनकार कर रहे हैं। माता प्रसाद पांडे ने जिला प्रशासन से मांग की, की जो लोग इस तरह फर्जी प्रार्थना पत्र दिलवा कर नाम को कटवाने का दबाव बीएलओ पर बना रहे हैं उनके खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। माता प्रसाद पांडे ने कहा कि पूरे जिले की पांचो विधानसभाओं में यही हाल है अगर इस फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन लगाम नहीं लगाता तो वह कोर्ट की शरण में जाएंगे। माता प्रसाद पांडे ने कहा कि वह इन सब परिस्थितियों से केंद्रीय चुनाव आयोग और उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग को पत्र लिखकर वे अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कमिश्नर से लेकर जिला अधिकारी और एसडीएम तक उन्होंने इसकी शिकायत की है । उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द इस फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन लगाम लगाएगा。
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 05, 2026 11:12:02
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले में ईंट भट्टों का संचालन खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। लहन, उनियारा, दूनी और राजमहल क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ईंट भट्टे बिना आवश्यक अनुमति और नियमों के संचालित हो रहे हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी शह पर यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है? जिला प्रदूषण के मामले में लगातार राजस्थान में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। हाल ही में टोंक जिले में 289 AQI प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया, इसके बावजूद ईंट भट्टा संचालक पर्यावरण नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कई ईंट भट्टों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी तक नहीं ले रखी है। इतना ही नहीं, ईंट भट्टों के लिए मिट्टी का खनन भी नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है। जिलेभर में गिने-चुने ईंट भट्टों के पास ही मिट्टी खनन की वैध अनुमति है, जबकि अधिकांश संचालक कृषि भूमि, चारागाह भूमि और यहां तक कि सरकारी भूमि से अवैध खनन कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि कई ईंट भट्टों पर छोटे-छोटे बच्चों से श्रम कराया जा रहा है, जो बाल श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। हालांकि अब टोंक प्रशासन ने जिले में संचालित सभी ईंट भट्टों की जांच कर जल्द सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। देखना यह होगा कि यह कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है या वास्तव में अवैध ईंट भट्टों पर शिकंजा कसा जाता है।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Feb 05, 2026 11:11:40
Nalhar, Haryana:नूंह में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका रात 12 बजे तक घर में था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव पापड़ी के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शोयब पुत्र दीन मोहम्मद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है। पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव रहपुआ का निवासी है। जानकारी के अनुसार किसान जब जंगल की ओर फसल देखने गए तो उन्होंने पेड़ से लटका शव देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि शोयब रात करीब 12 बजे तक घर में ही मौजूद था। इसके बाद वह कैसे जंगल तक पहुंचा, यह सवाल खड़े करता है। परिजनों का कहना है कि युवक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। टैंकर चालक शोयब आसपास के गांवों में पानी सप्लाई का काम करता है। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। शव जंगल में मिलने के बाद पूरे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूचना मिलते ही पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और सच्चाई का खुलासा हो सकेगा। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
RKRaushan Kumar
Feb 05, 2026 11:10:30
Noida, Uttar Pradesh:12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल और प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम, सरकार को खुली चेतावनी: “लंबित मांगें पूरी करो, नहीं तो अंजाम भुगतो राज्य प्रधान नरेंद्र कुमार ने सरकार पर सीधा हमला बोला प्रदेश और देश की सरकारें लगातार सरकारी संस्थाओं का कर रही निजीकरण जिससे कर्मचारियों का हो रहा शोषण चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 12 फरवरी को चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया है। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी भी पूरी ताकत के साथ शामिल होंगे। इसे लेकर चरखी दादरी रोडवेज डिपो में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेंद्र कुमार सहित महासंघ के पदाधिकारी पहुंचे और कर्मचारियों की बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान नरेंद्र कुमार ने सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सरकारें लगातार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर रही हैं, जिससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। “सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं और संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,” उन्होंने दो टूक कहा। नरेंद्र कुमार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार समय रहते कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करे, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदاز किया जा रहा है, जिसके चलते अब सड़क पर उतरना मजबूरी बन गया है। सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी इन दिनों प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में घूम-घूमकर कर्मचारियों को एकजुट कर रहे हैं और 12 फरवरी की हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ रोडवेज कर्मचारियों की नहीं, बल्कि सभी सरकारी कर्मचारियों के अस्तित्व की लड़ाई है। इधर, रोडवेज चक्का जाम को लेकर संघ ने आम जनता से भी अपील की है कि 12 फरवरी को रोडवेज बसों में यात्रा करने की योजना न बनाएं, क्योंकि उस दिन पूर्ण रूप से चक्का जाम रहेगा। साथ ही उन्होंने संभावित असुविधा के लिए जनता से खेद भी जताया, लेकिन साफ किया कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह कदम जरूरी है। अब देखना होगा कि सरकार इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेती है या 12 फरवरी को सचमुच सड़कों पर थम जाएंगे पहिए
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top