श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे मटकी फोड़ कार्यक्रम
Balaghat, Madhya Pradesh:MP शासन के आदेशानुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर, जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा ने बताया कि जिले में विशेष आयोजन किए जाएंगे। 6 नगरीय निकायों के 11 परिसरों में सामूहिक कार्यक्रम होंगे। शहरी क्षेत्रों में 11 स्थानों पर रैली और 39 स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्सव मनाया जाएगा। 10 जनपदों में 121 स्थानों पर रैली और 122 स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम होंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
