बालाघाट में जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र गुडरू की मरम्मत की मांग
Balaghat, Madhya Pradesh:बालाघाट जिले के परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुडरू का उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हो गया है जिससे स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छत से पानी टपकने और बिजली की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय भी समस्याएं हो रही हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने पंचायत जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जिला प्रशासन से मरम्मत की गुहार लगाई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
