icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow9 May 2025, 12:16 pm

बालाघाट में अतिथि शिक्षक भर्ती में देरी, छात्रों का प्रदर्शन

Balaghat, Madhya Pradesh:

बालाघाट जिले में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत भरे गए आवेदनों की दस्तावेज़ वेरिफिकेशन प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी से नाराज होकर जिले के दर्जनों छात्र शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए वेरिफिकेशन प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। वही इस संबंध में सौरभ एवं विशाल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमानुसार समय रहते अतिथि शिक्षक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. लेकिन अभी तक वेरिफिकेशन प्रारंभ नहीं हुआ है जिसके चलते वे लगातार संबंधित स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं, परंतु वहां से केवल असमंजसपूर्ण जवाब ही मिल रहे हैं। इस स्थिति से छात्रों को मानसिक तनाव और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लूट की झूठी सूचना पर बवाल,6 गिरफ्तार

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow43m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देने के बाद दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करते हुए दोबारा विवाद करने लगे। इसके बाद थाना चौबिया पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए दोनों पक्षों के कुल छह लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने वाहनों से थाने पहुंचे थे और थाना परिसर में ही हंगामा करने लगे थे। वहीं, जरूरी कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने छह वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। इटावा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पुलिस को केवल सत्य और तथ्यात्मक सूचना दें और विवाद की स्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
0
0
Report

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow48m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के बलरई थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दौंदुआ में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही बलरई पुलिस ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे और जुए की फड़ से कुल 67 हजार 600 रुपये की नकदी बरामद हुई है। इसमें फड़ से 56 हजार और जामातलाशी में 11 हजार 600 रुपये मिले।इसके अलावा पुलिस ने 5 मोबाइल फोन, 4 मोटरसाइकिल, एक स्कूटर और 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं।
0
0
Report

सराफा कारीगर की संदिग्ध मौत, जुए के पैसों के विवाद में हत्या का आरोप

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow58m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में सराफा बाजार के कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मामला पोस्टमार्टम हाउस के पीछे स्थित कांशीराम कॉलोनी का है, जहां 26 वर्षीय शिवम का शव उसके कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां अभिलेष होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। उनका आरोप है कि 8 नवंबर को शिवम ने जुए में 13 सौ रुपये जीते थे। एक ऑटो चालक समेत दो लोग इन रुपयों की मांग कर रहे थे। रुपये देने से इनकार करने पर दोनों ने शिवम के साथ मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। परिजनों ने उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया था। अब मां ने उसी पैसों के विवाद में बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।
0
0
Report
Advertisement

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन की मौत

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow1h ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार भीषण सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से नई अर्टिगा कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा दोपहर करीब 2 बजकर 16 मिनट पर किलोमीटर नंबर 118 पर चौपला कट के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गए और अर्टिगा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे में 24 वर्षीय विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक मोहित और उसके भाई गोविंद ने आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हरिओम और 8 तथा 10 साल के दो बच्चों का इलाज जारी है। सभी मृतक और घायल आगरा के बोदला इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
0
0
Report

गया के विष्णुपद मंदिर में अन्नकूट महोत्सव: 51 प्रकार के व्यंजनों का भोग

Gaya, Bihar:विष्णुपद मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, 51 मन व्यंजनों का लगा भोग बिहार के गया स्थित ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर प्रांगण में मंगलवार की शाम श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति चौदह सईयां गयापाल समाज की ओर से पारंपरिक और हर्षोल्लास के माहौल में 'अन्नकूट महोत्सव' मनाया गया। इस भव्य आयोजन के दौरान भगवान श्री विष्णु के स्वर्ण चरणों की विशेष पूजा-अर्चना की गई और छप्पन भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान को पंचामृत स्नान कराने के साथ हुई। इसके बाद तुलसी अर्चना, विष्णु सहस्त्रनाम द्वारा महापूजा और अन्नकूट पूजा समेत कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। उत्तरादि मठ के महंत मोहनाचार्य के निर्देशन में समिति के कोषाध्यक्ष सुनील लाल हल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान विष्णु के चरणों पर तुलसी पत्र अर्पित कर विशेष पूजा की। इस अवसर पर ढाई मन (लगभग 100 किलो) लड्डू के बने विशाल पहाड़ पर भगवान श्री विष्णु के सोने के चरण को रखकर उनकी आराधना की गई। महोत्सव के दौरान भगवान को झरुआं लड्डू, खाजा, लौंगलता, ड्राई फ्रूट्स, तिलकुट, अनरसा, नमकीन, विभिन्न प्रकार के फल, गुड़ के लड्डू और बूंदी समेत 56 प्रकार के कुल 51 मन (लगभग 2000 किलो) व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके बाद फूलों और तुलसी पत्रों से भगवान का अलौकिक श्रृंगार किया गया। पूजा के अंत में वैदिक पाठशाला के बच्चों द्वारा स्वस्तिवाचन और मंत्रोच्चारण के साथ महाआरती की गई। आचार्य के निर्देशन में महाआरती संपन्न कराई। अनुष्ठान पूरा होने के बाद वहां मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने बताया कि विष्णुपद मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाने की यह परंपरा पिछले करीब सौ वर्षों से चली आ रही है, जिसे गयापाल समाज और श्रद्धालुओं द्वारा पूरी निष्ठा के साथ निभाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मुरैना के तालाब में नागदेवता के दर्शन, द्वारकाधीश की लीलाओं का मेला

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना स्पेशल रिपोर्ट तालाब में नाग देवता के रूप में दर्शन देते हैं भगवान श्रीकृष्ण! दीपावली के दूसरे दिन मुरैना गांव में उमड़ता है आस्था का सैलाब। दीपावली का दूसरा दिन... यानी पड़वा... और चंबल अंचल के मुरैना गांव में आस्था का एक ऐसा अनूठा नजारा देखने को मिलता है, जिसकी चर्चा दूर-दूर तक होती है। स्थानीय मान्यता है कि पड़वा के दिन मुरैना गांव के तालाब में भगवान श्रीकृष्ण नाग देवता के स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। इसी आस्था और विश्वास के साथ हजारों लोग तालाब के किनारे पहुंचते हैं और भगवान के दर्शन की प्रतीक्षा करते हैं। यहां दीपावली के दूसरे दिन से भगवान द्वारकाधीश की विशेष लीलाओं की परंपरा शुरू होती है। मान्यता है कि भगवान द्वारकाधीश स्वयं इस पावन अवसर पर मुरैना गांव पधारते हैं और करीब साढ़े तीन दिन तक यहां धार्मिक उत्सव का माहौल रहता है। इस दौरान द्वारकाधीश मंदिर के पट बंद रहते हैं और गांव में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी परंपराएं निभाई जाती हैं। भगवान के आगमन की खुशी में यहां भव्य मेले का आयोजन होता है। गांव की गलियां श्रद्धालुओं से भर जाती हैं। जगह-जगह दुकानें सजती हैं और भजन-कीर्तन के बीच पूरा गांव कृष्णमय हो जाता है। दूर-दराज के गांवों और शहरों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। कोई तालाब में नाग देवता के स्वरूप में भगवान के दर्शन की आस्था लेकर आता है, तो कोई द्वारकाधीश की लीलाओं और मेले का साक्षी बनने पहुंचता है। करीब साढ़े तीन दिन तक चलने वाला यह आयोजन केवल एक धार्मिक मेला नहीं, बल्कि चंबल अंचल की आस्था, संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही अनूठी परंपरा का प्रतीक है। आज के आधुनिक दौर में भी मुरैना गांव की यह परंपरा लोगों को अपनी जड़ों और धार्मिक विरासत से जोड़ रही है। एक तरफ तालाब में नाग देवता के स्वरूप में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन की मान्यता... दूसरी तरफ द्वारकाधीश की लीलाओं का उत्सव... और इन सबके बीच हजारों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था। यही है मुरैना गांव की वह अनूठी धार्मिक पहचान, जो हर साल दीपावली के दूसरे दिन पूरे चंबल अंचल को अपनी ओर आकर्षित करती है। बाइट श्रीकृष्ण शर्मा मंदिर के महंत बाइट बृजेश स्वामी स्वामी परिवार के सदस्य बाइट स्थानीय
0
0
Report

जमुई में किऊल तट पर 20 हजार भक्तों ने गंगा आरती से शोर भगाया

Jamui, Bihar:जमुई में किऊल नदी के पावन तट पर मंगलवार की शाम आस्था, भक्ति और आध्यात्मिकता का ऐसा महासंगम देखने को मिला, जिसने जमुई की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई दी। पतनेश्वर धाम स्थित खैरमा घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती में करीब 20 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। पांच हजार दीपों की रोशनी से जगमगाते घाट, बनारस से आए विद्वान पंडितों का वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और भक्ति गीतों की गूंज ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। आरarti के इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ का आलम यह रहा कि किऊल नदी पुल पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
0
0
Report

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के हक के लिए विधायक आफताब अहमद बोले- सरकार झुक जाएगी

Nuh, Haryana:मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के समर्थन में उतरे विधायक आफताब अहमद, बोले- जायज मांगों के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा कहा- छात्रों को जबरन धरने से हटाने की कोशिश हुई तो कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद मंगलवार देर रात पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे छात्र अपने हक और बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। वहीं, कॉलेज के शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम के सिलसिले में केरल गए हुए थे। इससे पहले भी उन्होंने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर कॉलेज की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की थी। इसके बावजूद अब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है。 उन्होंने कहा कि जब सरकार और प्रशासन को पहले से ही कॉलेज की समस्याओं की जानकारी थी तो समय रहते उनका समाधान क्यों नहीं किया गया। बाद में हरियाणा सरकार के मंत्री भी धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों से कुछ समय देने की अपील की। आफताब अहमद ने कहा कि आज दोबारा छात्रों के बीच पहुंचने पर उन्हें यह देखकर दुख हुआ कि कुछ लोग छात्रों पर दबाव बनाकर उनका धरना समाप्त कराने ka प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी सभी मांगें जायज हैं। सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने छात्रों को जबरदस्ती धरने से हटाने या उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया तो कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ छात्रों के साथ खड़ी रहेगी.
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर पुलिस ने ई रिक्शा चालक की हत्या का मात्र 48 घंटे में किया खुलासा मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow2h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना का 48 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 अभियुक्त घायल सहित कुल 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।जिनके कब्जे से लूटा गया ई-रिक्शा, मोबाइल, अवैध शस्त्र एवं घटना में प्रयुक्त चाकू किया बरामद, 08.11.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस को ग्राम जटमुझेडा के जंगल में बाकरनगर मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव खेत में पड़ा होने की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं एफएसएल टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। शव की शिनाख्त कराने पर मृतक की पहचान मो0 शमीम पुत्र बाबू निवासी हाजीपुरा सरवट, थाना सिविल लाइन, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई। मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 290/2026 धारा 103(1)/309 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 10.11.2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा संधावली अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संधावली अंडरपास की तरफ से मेरठ-रुड़की रोड की ओर एक ई-रिक्शा पर सवार होकर आ रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को सामने देखकर अभियुक्त सकपका गए तथा ई-रिक्शा मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 अभियुक्त घायल हो गये तथा तीसरे अभियुक्त को घेर घोटकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मृतक मो0 शमीम का लूटा गया ई-रिक्शा, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू, 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गठित टीम द्वारा 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस, टेक्निकल व मेनुअल इनपुट के आधार पर उक्त घटना का अनावरण किया गया हैं।
0
0
Report

ग्वालियर में दशम गोवर्धन महोत्सव: 151 टन गोबर से बना सबसे बड़ा गोवर्धन पर्वत

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में आज आस्था, परंपरा और गौ-संरक्षण का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां गोबर से सिर्फ गोवर्धन पर्वत की आकृति नहीं बनाई जा रही, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्राकृतिक खेती और गौ-आधारित जीवनशैली का संदेश भी दिया जा रहा है। ग्वालियर की आदर्श गौशाला में आज दशम गोवर्धन महोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। इस बार आयोजन को पिछले वर्षों से भी ज्यादा भव्य और विशाल स्वरूप दिया गया है। खास बात यह है कि प्रदेश का सबसे बड़ा गोवर्धन पर्वत तैयार किया जा रहा है, जो पूरे 151 टन गोबर से निर्मित होगा। पिछले साल 108 टन गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया गया था, लेकिन इस बार इसका आकार और भव्यता दोनों बढ़ाई गई हैं। आयोजन में करीब 10 हजार गायों की मौजूदगी इस महोत्सव को और खास बना रही है। एक हजार से अधिक किसानों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें प्राकृतिक खेती, गौ-संरक्षण और कृषि नवाचार से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। संतों की मौजूदगी में गोवर्धन पर्वत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी। शहर के कई गौसेवक भी इस आयोजन में शामिल हुए हैं
0
0
Report

जमुई के गिद्धौर में गाय बांधने के विवाद में चाकू हमला, एक युवक घायल

Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर पंचायत के साह टोला में गाय बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें समुद्र साह के पुत्र रोशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई。 घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल रोशन कुमार को तत्काल गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, गर्दन के नीचे चाकू से गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। घायल रोशन कुमार ने बताया कि घर के पास गाय बांधने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान सुरेंद्र साह के पुत्र रूपेश कुमार ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गर्दन के नीचे लगा, जिसके बाद वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इधर,घटना की जानकारी मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी रूपेश कुमार की मां को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। घटना के बाद गांव में इस विवाद को लेकर चर्चा का माहौल है。 बाइट : रोशन कुमार, घायल
0
0
Report
Advertisement

हलिमपुर गोलीबारी: किशोर पैर में गोली, दो गिरफ्तार

Munger, Bihar: हलिमपुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला गांव, किशोर के पैर में लगी गोली।मामूली विवाद में छत से की गई फायरिंग, एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच; एक लाइसेंसी राइफल और एक अवैध हथियार बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार。 मुंगेर: सफियासराय थाना क्षेत्र के हलिमपुर गांव में मंगलवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से छत से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोलीबारी की इस घटना में धीरेंद्र मंडल का 16 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार दाहिने पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद गोलीबारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है。 घायल गुड्डू को परिजनों ने तत्काल सफियासराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में भी उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया。 घायल गुड्डू कुमार ने बताया कि वह अपने छोटे भाई प्रिंस और कुछ ग्रामीण दोस्तों के साथ मां काली की प्रतिमा का विसर्जन देखने गया था। इसी दौरान पत्रकार के.एम. राज के पुत्र आदित्य कुमार और पत्रकार का छोटा भाई राहुल कुमार ने उसके छोटे भाई प्रिंस के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद वे लोग परिजनों के साथ आदित्य और राहुल के घर समझाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि वहां दोनों चाचा -भतीजा ने छत से गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते छत से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान एक गोली गुड्डू के दाहिने पैर में जा लगी。 गुड्डू ने आरोप लगाया कि आदित्य कुमार लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर रहा था, जबकि राहुल कुमार डंडे से मारपीट कर रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित परिवार के लोग लाइसेंसी हथियार का भय दिखाकर आए दिन विवाद और मारपीट करते हैं। करीब दो महीने पहले भी उनके परिवार के साथ मारपीट की गई थी。 बाइट घायल गुड्डू घायल के परिजन बिट्टू कुमार और बंटी कुमार ने बताया कि गुड्डू अपने छोटे भाई और तीन-चार दोस्तों के साथ काली प्रतिमा का विसर्जन देखने गया था। वहां आदित्य कुमार ने अंधेरे का फायदा उठाकर युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन सभी को लेकर समझाने के लिए आरोपितों के घर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां छत से गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोलीबारी की घटना में में गुड्डू को एक गोली लग गई, इसके पत्रकार ने स्थानीय पुलिस को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी।जिसके बाद पुलिस ने हमारे परिवार के तीन सदस्य को उठाकर थाने ले गई।परिजनों का कहना है कि संबंधित लोगों की ओर से पहले भी लाइसेंसी हथियार का धौंस दिखाकर मारपीट और धमकी देने की घटनाएं की जाती रही हैं。 बाइट:बिट्टू कुमार परिजन बाइट बंटी कुमार परिजन इधर गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की छानबीन शुरू की। इसके बाद आरोपितों के घर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और चार खोखा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में के.एम. राज के भाई राहुल कुमार और उनके भांजे पुष्कर को गिरफ्तार किया है।एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सफियासराय थाना क्षेत्र के हलिमपुर गांव में गोलीबारी की सूचना मिली थी। इस घटना में एक युवक को गोली लगी है। सूचना मिलते ही वे सदर एसडीपीओ और कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि हलिमपुर निवासी पत्रकार के.एम. राज के पुत्र आदित्य कुमार और धीरेंद्र मंडल के पुत्र गुड्डू कुमार के बीच करीब डेढ़ महीने से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें गुड्डू कुमार घायल हो गया。 एसपी ने बताया कि पुलिस ने के.एम. राज के घर की तलाशी ली, जहां से एक लाइसेंसी राइफल और एक अवैध हथियार बरामद किया गया। छत से चार खोखा भी मिला है। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर。
0
0
Report

रायपुर: सरकारी सील तोड़ने और अवैध कब्जे के आरोप में बरखा टंडन पुलिस हिरासत में

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी बरखा टंडन को हिरासत में ले लिया है। बरखा पर निजी संपत्ति पर जबरन कब्जा जमाने और प्रशासन द्वारा लगाई गई सरकारी सील को तोड़ने का गंभीर आरोप है। यह कार्रवाई पीड़िता सरिता बाजपेयी की दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर की गई है। इस दौरान पुलिस ने बरखा का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस बरखा को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है, जिससे मामले में बड़े खुलासे की संभावना है। Raipur: Barkha Tandon Detained Over Illegal Encroachment and Breaking Government Seal
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top