icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow30 Apr 2025, 10:56 am

Balaghat - हट्टा थाना क्षेत्र की घटना पर महिला कांग्रेस हुई सख्त

Balaghat, Madhya Pradesh:

 बालाघाट जिले के ग्राम दुगलई निवासी चार बच्चियों के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर जिले में आक्रोश का माहौल है। इस गंभीर घटना के बाद महिला कांग्रेस द्वारा जिला अधिवक्ता संघ, जिला सत्र न्यायालय बालाघाट को निवेदन पत्र सौंपा गया है। निवेदन में महिला कांग्रेस ने अपील की है कि इस अमानवीय अपराध की संवेदनशीलता और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए अधिवक्ता संघ यह सुनिश्चित करे कि आरोपियों को किसी प्रकार की कानूनी सलाह या सुविधा न दी जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि इस निर्णय से समाज में एक सशक्त संदेश जाएगा कि अधिवक्ता केवल कानून के जानकार ही नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के रक्षक भी हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चिकलाड़ गांव में मकान के बाहर आग, समय रहते काबू से बड़ा नुकसान टला

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के चिकलाड़ गांव में मकान के बाहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मंशाव्रत की प्रसादी बनाने के लिए जलाए गए कंडों से हवा के कारण चिंगारी और लपटें पास के खेतों और खुले मैदान की ओर फैल गईं। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी कांता पत्नी ईश्वरलाल चिकलाड़ अपने घर के पास मंशाव्रत की प्रसादी बनाने के लिए पास में ही कंडे जलाकर बाटियां बनाई जा रही थीं। इसी दौरान हवा के कारण कंडों से निकली चिंगारी और लपटें पास के खेतों और खुले मैदान की तरफ फैल गईं, जिससे वहां आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास कर काफी हद तक आग बुझा दी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया।
0
0
Report

वाराणसी: महिलाओं पर रॉड-बांस से हमला, एक गंभीर घायल, चेन-मंगलसूत्र लूटने का आरोप

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भानीकपुर गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार को जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद में 9 लोगों ने महिलाओं पर रॉड और बांस से हमला कर दिया। इस हमले में नीलम नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि मारपीट के दौरान महिला की सोने की चेन और मंगलसूत्र भी लूट लिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित राजेश ने मंडुवाडीह थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
0
0
Report

खूंटी से उलिहातू तक भाजपा की जनजातीय गौरव पदयात्रा शुरू

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - भाजपा का जनजातीय गौरव पदयात्रा होगा। एंकर - भाजपा ने आज भगवान बिरसा मुंडा के जन्मभूमि खूँटी जिले के उलिहातु से जनजातीय गौरव पदयात्रा निकाल रही है। जो झारखण्ड की राजधानी राँची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि में श्रद्धा सुमन अर्पित करके समाप्त करेगी। इस जनजातीय गौरव पदयात्रा की शुरुआत उलिहातू स्थित बिरसा ओड़ा में भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन करके शुरु किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा जनजातीय मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष समीर उराँव सहित अनेक लोग उपस्थित होनेवाले हैं। जो आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हाथों झंडा थामे पैदल मार्च करेंगे । इसके लिए सभी भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उलिहातू पहुँचे हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

अंकिता भंडारी मामले में बीजेपी विधायक न्याय और परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड | अंकिता भंडारी मामले पर बीजेपी विधायक दिलीप सिंह रावत का कहना है, "अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए, और हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। मैं कांग्रेस पार्टी से भी अपील करना चाहूंगा कि वे इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करें; इसके बजाय, उन्हें परिवार की मदद करनी चाहिए ताकि वे कानूनी रास्ता अपना सकें या कोई अन्य जरूरी कानूनी कदम उठा सकें। हमारी सरकार ने अंकिता भंडारी के माता-पिता की हर मांग पूरी की है... अगर उन्हें किसी और व्यक्ति पर भी शक है, तो उन्हें सबूतों के साथ सामने आना चाहिए और बताना चाहिए कि उन्हें किस पर शक है..."
0
0
Report

जगदलपुर में किसानों के मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन, आंदोलन स्थगित

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने गुरुवार को प्रदर्शन किया, इस प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए प्रशासन को ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा, 5 घंटे प्रशासन और किसान संघ के बीच चली बैठक के बाद किसान संघ ने अपना आंदोलन टाल दिया, मां दंतेश्वरी के समक्ष किसानों भारतीय किसान संघ की स्थानीय ईकाई के द्वारा यहां प्रदर्शन किया गया आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने किसान संघ के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान रैली की अनुमति को लेकर कुछ देर गहमागहमी भी हुई, लेकिन अधिकारियों की समझाइश के बाद किसान कलेक्टर कार्यालय के आस्था हॉल पहुंचे। यहां कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों और किसान संघ के प्रतिनिधियों के बीच करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। अधिकारियों ने किसानों की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसान संघ ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
0
0
Report
Advertisement

क्रॉप कटिंग के आधार पर ग्राम कंधेरी में धान की उत्पादकता 50.54 कुंतल प्रति हेक्टेयर मिली

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow22m ago
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ जनपद में धान की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने तथा फसल उत्पादन से संबंधित सटीक आंकड़े प्राप्त करने के उद्देश्य से सदर तहसील के विकासखंड परदहां अंतर्गत ग्राम कंधेरी में क्रॉप कटिंग (फसल कटाई प्रयोग) कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की उपस्थिति में किसान रामानंद यादव के खेत में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार धान की फसल की क्रॉप कटिंग संपन्न हुई। क्रॉप कटिंग के दौरान 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की फसल की कटाई एवं मड़ाई कर प्राप्त उपज का वजन किया गया। इसमें कुल 21.880 किलोग्राम धान की पैदावार प्राप्त हुई। प्राप्त उपज के आधार पर धान की उत्पादकता 50.54 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंकी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने क्रॉप कटिंग प्रयोग की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा फसल की वास्तविक उत्पादकता के आकलन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसलों की औसत उपज का वैज्ञानिक एवं वास्तविक आकलन किया जाता है। इससे कृषि उत्पादन के सटीक आंकड़े प्राप्त करने के साथ ही किसानों के हित में संचालित फसल बीमा एवं अन्य कृषि संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायता मिलती है। क्रॉप कटिंग प्रयोग के दौरान राजस्व एवं संबंधित विभागीय कर्मचारियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप फसल की कटाई, मड़ाई एवं उपज का वजन कराया गया, जिससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जा सके। उक्त अवसर पर नायब तहसीलदार सदर मनोज कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक उदयभान यादव, लेखपाल अवनीश सिंह सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

दिमागी नक्सली वाली बात विकृत मस्तिष्क की उपज,,डॉ चरणदास महंत का बयान

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow29m ago
Patelpali, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री ने बस्तर प्रवास के दौरान दिमाग़ी नक्सली वाली बात जवानों को संबोधित करते समय कही थी, जिसके बाद से देश में इस बात को लेकर एक जंग छिड़ी हुई है, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई थी, अब छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी पीएम मोदी के बयान पर कटाक्ष किया है। डॉ महंत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बस्तर आए थे और उन्होंने दिमागी नक्सली शब्द का शिगूफा छोड़ के चले गए। ये उनके विकृत मस्तिष्क की उपज है। कुछ लोग दिमागी नक्सली जेनजी वालों को कहते हैं, कुछ लोग दिमागी नक्सली जो हड़ताल कर रहे हैं उनको कहते हैं। मगर एक प्रधानमंत्री जो इस देश का रक्षक है, अपने आप को चौकीदार कहता है, वो दिमागी नक्सलियों को केंद्रीय पुलिस बल द्वारा समाप्त करने की बात कह रहे हैं। इससे विभत्स बात इस देश में कुछ नहीं हो सकती।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच के पयागपुर में मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर बब्बू घायल, गिरफ्तार

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, अन्तरजनपदीय शातिर अपराधी से बहराइच पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में शातिर अपराधी बब्बू के पैर में लगी गोली, पुलिस की गोली से शातिर अपराधी बब्बू एक पैर से हुआ लँगड़ा, बहराइच से लेकर यूपी के कई जिलों तक अपराधी बब्बू के अपराध का नेटवर्क था फैला, आरोपी बहराइच के थाना पयागपुर का हिस्ट्रीशीटर है अपराधी, बहराइच सहित आसपास के कई जिलों के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास, भूपगंज निवासी बब्बू के रूप में हुई आरोपी की पहचान, थाना पयागपुर की पुलिस से मुठभेड़ के दौरान लँगड़ा हुआ शातिर बदमाश, पुलिस कर रही जांच, ख़बर का वृत्तांत, थाना पयागपुर पुलिस टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे के अंडरपास पुलिया के आगे संदिग्ध/अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति चोरी की घटना कारित करने या चोरी का सामान बेचने की फिराक में निकलने वाला है । इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पयागपुर मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबन्दी कर रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्वयं को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर अपराधी द्वारा रेलवे ट्रैक की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी गई । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा, तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तार घायल अपराधी की पहचान बब्बू पुत्र रामप्रसाद निवासी बबया, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। अभियुक्त के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, चोरी के सफेद धातु के 09 पायल, 11 बिछिया एवं ₹14,500/- नगदी बरामद हुई। घायल अपराधी थाना पयागपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उस के विरूद्ध 02 दर्जन से अधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज है । घायल अपराधी बब्बू ने प्राथमिक पूछताछ में पयागपुर में हाल ही में एक चोरी को करना स्वीकार किया गया ।घायल अपराधी को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है । पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा मौके पर पहुँच कर मौक़ा मुआयना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आगे की कार्यवाही प्रचलित है । बाईट... SP विश्वजीत श्रीवास्तव,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top