icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow9 May 2025, 12:16 pm

Balaghat - ग्रामीणों ने मुख्यालय में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Balaghat, Madhya Pradesh:

ग्राम पंचायत हिरापुर में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और सार्वजनिक संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति ने आरोप लगाया है कि ग्राम के पंच अनिश धानेश्वर द्वारा मेन रोड किनारे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण किया जा रहा है, जबकि यह भूमि वर्षों पूर्व हनुमान मंदिर निर्माण के लिए आरक्षित की गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर वर्तमान में खुले आसमान के नीचे स्थित है और समिति द्वारा इस स्थान पर स्थायी मंदिर निर्माण की योजना बनाई गई थी। लेकिन ग्राम पंचायत ने मंदिर निर्माण की अनुमति नहीं दी, जबकि एक व्यक्ति विशेष को भवन निर्माण की छूट दी जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।
0
0
Report

करवा चौथ प्रसाद के बाद गैस सिलेंडर विस्फोट, किचन जलकर खाक; छह लोग सुरक्षित

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के मरारपारा में एक बड़ा हादसा टल गया जहाँ करवा चौथ का प्रसाद तैयार करने के बाद महिला जैसे ही किचन से दूसरे कमरे में गई अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया विस्फोट के बाद लगी भीषण आग से किचन का सारा सामान जलकर खाक हो गया गनीमत रही कि घर में मौजूद सभी 6 सदस्य सुरक्षित बच गए आग जैसी ही लगी तत्काल घर के लोगो ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी लेकिन दमकल के आने से पहले ही आस पास के लोगो ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया वही आग लगने से किचन में रखे सभी बर्तन जलकर स्वाहा हो गए फिलहाल आग लगने की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top