icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow29 Apr 2025, 11:33 am

Balaghat - जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पर्यटकों की हत्या, देश में आक्रोश

Balaghat, Madhya Pradesh:

22 अप्रैल को जम्मु-कश्मीर के पहलगाम में पाक समर्थित आतंकियो ने निर्दोष पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पूरा देश आक्रोश की आग में जल रहा है। इस मामले में सरकार के शॉर्ट टर्म वीजा में आए पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश दिए गए थे। जिसकी मियाद, गत 27 अप्रैल को खत्म हो गई है। इस आदेश के बाद, जिले में आए शॉर्ट टर्म वीजा धारक, जिले को छोड़कर चले गए है। वहीं इस संबंध में मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार एसपी नगेन्द्र सिंह ने बताया कि शॉर्ट टर्म वीजा में आए सभी 5 पाकिस्तानी नागरिक जिले से बीते दिवस बाहर चले गए है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नरसिंहपुर में बालक शाला परिसर में CM जन-विश्वास अभियान से हितलाभ वितरण

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर- नरसिंहपुर जिले के सालीचौका में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बालक शाला परिसर में जनसंवाद एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर रजनी सिंह ने अमृत सरोवर तालाब का पट्टा हितग्राहियों को सौंपा और मांझी नवयुवक स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। बाइट - रजनी सिंह, कलेक्टर, नरसिंहपुर
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर SIT ने हत्याकांड के मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कंटेनर यार्ड के पास 2 अगस्त की रात हुए चर्चित मोह्तााब आलम हत्याकांड का जमशेदपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगज़ीन और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त की रात मो. आफताब आलम पर जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल आफताब को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी ने बंद पड़े बैचिंग प्लांट में छापेमारी कर शाहबाज उर्फ मो. शाहबाज उर्फ भोंदू और मो. रेहान उर्फ अब्दुल रेहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम की दो जिंदा गोलियां, एक मैगज़ीन तथा दो हीरो मोटरसाइकिल (JH05EA8066 एवं JH05BJ2902) बरामद कीं। इसके बाद अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर शेख रहीम को चुनाभट्टा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पूर्व में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं दो विधि-विरुद्ध किशोर भी निरुद्ध किए गए हैं。
0
0
Report
Advertisement

देवघर में श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ाई

Deoghar, Jharkhand:देवघर राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी को लेकर देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने कुमैठा से नंदन पहाड़ तक रूटलाइन का जायजा लिया और संभावित भीड़ को देखते हुए मेट बिछाने के साथ साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कांवरियों को पैदल चलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।बाघमारा ISBT, टेंट सिटी और कोठिया टेंट सिटी का भी निरीक्षण कर उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और आवासन, पेयजल व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं स्वास्थ्य केंद्र, सूचना-सहायता केंद्र, विद्युत नियंत्रण कक्ष, ओपी, मातृत्व विश्राम गृह और टोटो एंबुलेंस को 24 घंटे एक्टिव रखने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता और सेवाभाव से पेश आने की अपील की, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी से श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर लौटें।
0
0
Report

जमुई के महाराजगंज मोहल्ले में नाला निर्माण से मकान दरार, बड़ा हादसा टल गया

Jamui, Bihar:जमुई नगर परिषद क्षेत्र के महाराजगंज मोहल्ला में नाला निर्माण कार्य के दौरान हुई जेसीबी से खुदाई एक परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। निर्माण कार्य के दौरान कथित रूप से मकान की नींव कमजोर हो गई, जिससे भवन का एक हिस्सा एक ओर झुक गया और दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान कभी भी भरभराकर गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। वहीं नगर परिषद के रूपेश कुमार ने कहा कि मैं यहीं पर रिपोर्ट किया गया हूं मैं यहीं रहूंगा इसकी मेजरमेंट की जा रही है। जानकार‌ी के अनुसार, नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान कपिल देव रावत एवं मुन्ना रावत के मकान की नींव प्रभावित हो गई। मकान में अचानक दरारें आने और भवन के झुकने के बाद घर में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर निकल आए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि अब उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। भय के कारण परिवार के सदस्य मकान के भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही बरती गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकान का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराने, परिवार को सुरक्षित स्थान पर ठहराने, उचित मुआवजा उपलब्ध कराने तथा निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदक और संबंधित अधिकारियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement

पाकिस्तान से ड्रोन घुसकर भारतीय सीमा के पास हथियार बरामद

Fazilka, Punjab:भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश बेनकाब हुई है। फाजिल्का के सरहदी गांव टाहलीवाला के पास पाकिस्तान से आया एक ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया । जिसके साथ हथियारों की खेप भी बरामद हुई। बीएसएफ और घुबाया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धान के खेत से ड्रोन, एक चाइना मेड पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ से ड्रोन की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज अभिषेक शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को सील कर कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान धान के खेत से पाकिस्तान से आया ड्रोन और उसके साथ हथियार बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, ड्रोन अंतरराष्ट्रीय तारबंदी पार कर भारत की सीमा में करीब एक किलोमीटर अंदर तक पहुंच गया था। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है । पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार किसके लिए भेजे गए थे और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है।
0
0
Report

हरिद्वार कांवड़ मेले में जीआरपी ने सुरक्षा के साथ भक्तों को सेवाएं दी

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए जीआरपी पुलिस भी शिव भक्तों की सुरक्षा और सेवा में जुटी हुई है। शुक्रवार को एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस ने कांवड़ यात्रियों को पेयजल, फल, जूस आदि वितरित किए। हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में कांवड़िया विश्राम स्थल में ठहरे हुए तमाम कावड़ियों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों के हाथों खाद्य सामग्री प्राप्त कर कावड़िया प्रसन्न और संतुष्ट नजर आए। पुलिस अधीक्षक जीआरपी अरुणा भारती ने कहा कि जीआरपी हरिद्वार की ओर से कावड़ियों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही मानवीय दृष्टिकोण से कांवड़ियों की सेवा भी की जा रही है।
0
0
Report

दिल्ली में IAS-DANICS के बड़े तबादले, 16 अफसरों की तैनाती बदली

New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग- दिल्ली में IAS अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले और नई तैनाती\nदिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने Order No. 320 जारी करते हुए IAS/DANICS अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. आदेश के मुताबिक तत्काल प्रभाव से 16 अधिकारियों की पोस्टिंग में बदलाव किया गया है.\nप्रमुख तबादले-\nविवेक पांडे (IAS, 2003 बैच) को सचिव (Urban Development) नियुक्त किया गया है.\nगरिमा गुप्ता (IAS, 2004 बैच) को सचिव (AR) बनाया गया है.\nविजय कुमार बिधूड़ी (IAS, 2005 बैच) को सचिव (Environment & Forest) का प्रभार दिया गया है। वे DPCC के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे.\nअमजद तक (IAS, 2005 बैच) को सचिव (Finance) बनाया गया है.\nअजय कुमार गुप्ता (IAS, 2009 बैच) को Commissioner (Food Safety) के साथ Secretary (Home) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.\nआरती लाल शर्मा (IAS, 2010 बैच) को Secretary (I&FC) नियुक्त किया गया है.\nजितेंद्र कुमार जैन (IAS, 2013 बैच) को Special Commissioner (F&S) बनाया गया है.\nअवनीश कुमार (IAS, 2014 बैच) को Director (Higher Education & TTE) नियुक्त किया गया है.\nअंकिता आनंद (IAS, 2015 बैच) को Director (Education) बनाया गया है.\nवेदिता रेड्डी (IAS, 2015 बैच) को Spl. Secretary (WCD) नियुक्त किया गया है.\nदिलखुश मीणा (IAS, 2019 बैच) को Member (DUSIB) बनाया गया है.\nअजरुद्दीन जाहिरुद्दीन खान (IAS, 2020 बैच) को Deputy Commissioner (MCD) नियुक्त किया गया है.\nश्वेता नागरकोटी (IAS, 2020 बैच) को भी Deputy Commissioner (MCD) की जिम्मेदारी दी गई है.\nराज कुमार (DANICS, 1995) को Spl. Secretary (GAD) बनाया गया है.\nजतिन गोयल (DANICS, 2012) को Addl. Director (Education) नियुक्त किया गया है.\nनिधि सरोहा (DANICS, 2014) को Joint Commissioner (Transport) बनाया गया है.
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र में डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुँچی

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डेंगू मलेरिया का मच्छर नही बचेगा अब। डॉ प्रदीप कुमार मलेरिया अधिकारी ने मीडिया से जानकारी देते हुए बताया। डेंगू मलेरिया का सीजन जारी है, और ये मच्छर से फैलने वाली बीमारियाँ हैं उसका होने का खतरा इस सीजन के दौरान काफी रहता है समय-समय पर अपने वर्कर्स, अपने ब्रीडिंग चेकर्स उन्हें बुलाकर अपने कार्यालय में उनकी मीटिंग लेते हैं नए सिरे से कार्य करने के लिए थोड़ा सा मोटिवेट करते हैं उनके अंदर जोश भरने की बहुत ज़रूरत होती है क्योंकि बड़ा ही मुख्य और बड़ा ही हमारे विभाग का कार्य है, जिसमें कि काफी ज़ोर और काफी जोश की ज़रूरत होती है आज हमने यहाँ पे जिला मलेरिया कार्यालय में हमारे जो मलेरिया वर्कर और ब्रीडिंग चेकर्स की मीटिंग रखी हुई थी, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टी-शर्ट्स दी गई हैं, जिसमें कि हमारे मलेरिया विभाग का स्लोगन भी छपा हुआ है. और एक तरह से वो इन ब्रीडिंग चेकर्स की पहचान बनेगी जब ये अपने-अपने एरिया में जाकर कार्य करेंगे, जिससे देखते लोग को और हमारी जो जनता है, उनको पता चलेगा कि ये स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता हैं, और वो इनका और अच्छे से सयोग कर पाएंगे। हमारे जिले में लगभग 135 के आसपास टीमें कार्य कर रही हैं, जिसमें कि हमारे, मलेरिया वर्कर्स, और हमारी एएनएम नर्स, आशा वर्कर्स, हमारे सुपरवाइजर्स और ब्रीडिंग चेकर्स, जो घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा को नष्ट करते हैं, और जो बीमारी होने से बचाते हैं वो कार्य कर रही हैं. और अभी तक हमारे जिले में मलेरिया का एक केस पॉजिटिव आया है. वह भी उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. और डेंगू का अभी तक एक ही केस हमारे रिपोर्ट में आया है सभी क्षेत्रवारियों वासियों को मैं देना चाहता हूँ कि जो मलेरिया का मच्छर है, वो गंदे पानी में, और जो डेंगू वाला मच्छर है, वो साफ पानी में पनपता है. तो हम किसी भी प्रकार का पानी हम अपने आसपास, अपने घरों के आसपास खड़ा न होने दें. कोई खड्डा है, छोटा है, तो उसको भरवाएं. और अगर बड़ा है, तो उसके अंदर या तो काला तेल डलवाएं, या फिर हमारे वर्कर्स के पास एक पेमाफोर्स की दवाई होती है, उसका छिड़काव करवाएं. हमारी टीमों को भी हमने यही निर्देश दिया रखा है कि वो जहां भी जाते हैं, जिस भी एरिया में, तो वो वहां पे अगर कहीं पानी खड़ा होता है, जैसे खाली प्लॉट है, या कोई छोटा-मोटा खड्डा है, तो उसमें वो या तो काला तेल डाल देते हैं, या फिर उसमें अगर वो बड़ा है तो काला तेल और छोटा है तो उसमें पेमाफोर्स की दवाई का छिड़काव करते हैं. इसके अलावा जो हमारी टीमें हैं वो घर-घर जाकर छत से लेकर उनके घर के अंदर का दौरा करते हैं, और उनको मैसेज देते हैं सभी घरों में कि भाई पानी जो है, जहां भी खड़ा होगा वहीं पे मच्छर अपने अंडे दे देगा. तो कहीं पे भी जैसे छतों पे हम कई बार कोई पुराने बोतलें या कांच के बर्तन या कोई टायर वगैरह छोड़ देते हैं, जिसमें कि पानी इकट्ठा हो जाता है बारिश का. और फिर उसमें मच्छर जो है, वो अपने अंडे दे देता है और फिर मच्छरों की तादाद बढ़ जाती है. इसी तरह से घर के अंदर हमारे जो फ्रिज हैं, फ्रिज के पीछे जो पानी की ट्रे होती है, उसमें भी मच्छर पनप सकता है, घरों में हमारे कूलर होते हैं, हमारे घरों में गमले होते हैं, उनमें थोड़ा सा भी पानी उसको मिल जाए, तो वो पनप जाता है. इसके अलावा गाँव में हमने देखा है कि भी जब पशुओं के लिए होधी वगैरह बनाते हैं, उसमें भी पानी खड़ा न होने दे। इस तरह के स्थान हैं, हर हफ्ते जो है उसको साफ करें. और एक दिन जो है सूखा दिवस या ट्राईडे जरूर मनाएं अपने घरों में, दफ्तरों में, ताकि जो है कहीं पे भी जो है वो मच्छर जो पनप न पाए. डॉ प्रदीप कुमार मलेरिया अधिकारी कुरुक्षेत्र
0
0
Report

गंगोत्री धाम में कावड़ यात्रियों की भीड़, मौसम के अनुसार यात्रा की अपील

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:कावड़ यात्रियों का गंगोत्री धाम में भारी हुजूम, जल भरने के लिए लगी हुई है। कुछ कावड़ यात्री गोमुख से भी जल भरकर ला रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गंगोत्री धाम में पुलिस प्रशासन लगातार यात्रियों से अपील कर रहा है कि नदी किनारे सुरक्षित जल भरें एवं स्नान करें, साथ ही अनावश्यक नदी किनारे ना जाएं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी तीर्थ यात्रियों एवं कावड़ यात्रियों से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें क्योंकि गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह बाधित हो रहे हैं, जिस कारण दिक्कतें भी आ रही हैं। अब तक जनपद में 35 हजार से भी कावड़ यात्रियों यात्रा की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top